रसानंद दे छंद नर्मदा ११२: शुभगति /सुगती छंद
दोहा, सोरठा, रोला, आल्हा, सार, ताटंक (चौबोला), रूपमाला (मदन), चौपाई, हरिगीतिका, उल्लाला, गीतिका, घनाक्षरी, बरवै, त्रिभंगी, सरसी, छप्पय, भुजंगप्रयात, कुंडलिनी, सवैया, शोभन/सिंहिका, सुमित्र, सुगीतिका , शंकर, मनहरण (कवित्त/घनाक्षरी), उपेन्द्रवज्रा, इंद्रवज्रा, सखी, विधाता/शुद्धगा, वासव, अचल धृति, अचल, अनुगीत, अहीर, अरुण, अवतार, उपमान / दृढ़पद, एकावली, अमृतध्वनि, नित, आर्द्रा, ककुभ/कुकभ, कज्जल, कमंद, कामरूप, कामिनी मोहन (मदनावतार), काव्य, वार्णिक कीर्ति, कुंडल, गीता, गंग, चण्डिका, चंद्रायण, छवि (मधुभार), जग, जाया, तांडव, तोमर, त्रिलोकी, दिग्पाल / दिक्पाल / मृदुगति, दीप, दीपकी, दोधक, निधि, निश्चल, प्लवंगम, प्रतिभा, प्रदोष, प्रेमा, बाला, भव, भानु, मंजुतिलका, मदनाग, मधुमालती, मनमोहन, मनोरम, मानव, माली (राजीवगण), मरहठा, चुलियाला, मरहठा माधवी, मोहन, निश्छल, योग, रसामृत, रसाल (सुमित्रा), राग, रामा, राधिका, ऋद्धि, निधि, लीला, वस्तुवदनक, वाणी, विमोहा, विरहणी, विशेषिका, माया / मत्तमयूर, माला / चंद्रावती / मणिगुणनिकर, विष्णुपद, शशिवदना /चंडरसा, शास्त्र, शिव छंदों से साक्षात के पश्चात् मिलिए शुभगति/सुगती छंद से
लक्षण: सात मात्रिक लौकिक जातीय छंद, २१ प्रकार, पदांत गुरु।
उदाहरण:
१. जो हो रहा
वह देखिए।
क्या ठीक है
यह लेखिए।
जो है गलत
ठुकराइए।
जो है सही
अपनाइए।
खुद से न डर
खुद भागिए।
संघर्ष को
अनुरागिए।
***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें