कुल पेज दृश्य

ख्वाब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ख्वाब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

सॉनेट

सॉनेट 
ख्वाब  
हुआ हक़ीक़त रहा न ख्वाब
तुमको ज्योंही दिया गुलाब।
कौन ला सके बोलो ताब।।
चाँद लजाया ऐसी आब।। 

छूने से मैला हो रूप। 
तुमको पा मन खुश हो भूप। 
उजला उजला रूप अरूप।। 
तुम्हें देख धूमिल हो धूप।।

हारा हृदय, आप ही आप। 
शांत दग्ध उर का है ताप।  
हर्ष गया जीवन में व्याप।।

तजा द्वैत; अद्वैत वरा। 
खोटा मन हो गया खरा। 
खुद को खोकर तुम्हें वरा।।  
 

सॉनेट 
तुम 
आँख लगी तुम रहीं रिझाती।
आँख खुली हो जातीं गायब।
आँख मिली तुम रहीं लजाती।।
आँख झुकी झट रीझ गया रब।।

आँख उठाई दिल निसार है।
आँख लड़ाई दिलवर हारा।
आँख दिखाई, क्या न प्यार है?
आँख तरेरी उफ् फटकारा।।

आँख झपककर कहा न बोलो।
आँख अबोले रही बोलती।
आँख बरजती राज न खोलो।।
आँख लाल हो रही डोलती।।

आँख मुँदी तो हो तुम ही तुम।
आँख खुली तो हैं हम ही हम।।
२६-२-२०२२
•••







रविवार, 22 अक्टूबर 2017

mukatak

तीन मुक्तक- 
*
मौजे रवां रंगीं सितारे, वादियाँ पुरनूर हैं
आफ़ताबों सी चमकती, हक़ाइक क्यों दूर हैं
माहपारे५ ज़िंदगी की बज्म में आशुफ्ता क्यों?
फिक्रे-फ़र्दा सागरो-मीना फ़िशानी१० सूर हैं

१. लहरें, २. प्रकाशित, ३. सूरजों, ४. सचाई (हक़ का बहुवचन), 
५. चाँद का टुकड़ा, ६. सभा, ७. विकल, ८. अगले कल की चिंता, 
९. शराब का प्याला-सुराही, १०. बर्बाद करना, बहाना।
*
कशमकश मासूम सी, रुखसार, लब, जुल्फें कमाल 
ख्वाब ख़ालिक का हुआ आमद, ले उम्मीदो-वसाल१०
फ़खुर्दा११ सरगोशियाँ१२, आगाज़१३ से अंजाम१४ तक
माजी-ए-बर्बाद१५ हो आबाद१६ है इतना सवाल१७ 

१. उलझन, २. भोली, ३. गाल, ४. होंठ, ५. लटें, ६. चमत्कार, ७. स्वप्न, 
८. उपयोगकर्ता, ९. साकार, १०. मिलन की आशा, ११. कल्याणकारी, 
१२. अफवाहें, १३. आरम्भ, १४. अंत, १५. नष्ट अतीत, १६. हरा-भरा, १७. माँग। 
*
गर्द आलूदा मुजस्सम जिंदगी के जलजले३
मुन्जमिद सुरखाब को बेआब कहते दिलजले
हुस्न के गिर्दाब में जा कूदता है इश्क़१० खुद
टूटते बेताब११ होकर दिल, न मिटते वलवले१२ 

१. धुल धूसरित, २. साकार, ३. भूकंप, ४. बेखर, ५. दुर्लभ पक्षी, 
६. आभाहीन, ७. ईर्ष्यालु, ८. सौन्दर्य, ९. भँवर, १०. प्रेम, ११. बेकाबू, 
१२. अरमान। 
***
salil.sanjiv@gmail.com, ९४२५१८३२४४ 
http://divayanarmada@blogspot.com 
#हिंदी_ब्लॉगर