कुल पेज दृश्य

dindi chhand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
dindi chhand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 मई 2018

muktika

मुक्तिका
विधान: उन्नीस मात्रिक, महापौराणिक जातीय दिंडी छंद 
*
साँस में आस; यारों अधमरी है।
अधर में चाह; बरबस ही धरी है।।

हवेली-गाँव को हम; छोड़ आए   
कुठरिया शहर में; उन्नति करी है।। 
*
हरी थी टौरिया, कर नष्ट दी अब
तपी धरती; हुई तबियत हरी है।।
*
चली खोटी; हुई बाज़ार बाहर
वही मुद्रा हमेशा; जो खरी है।।
*
मँगा लो सब्जियाँ जो चाहता दिल
न खोजो स्वाद; सबमें इक करी है।।
*
न बीबी अप्सरा से मन भरा है
पड़ोसन पूतना लगती परी है।।
*
३०.५.२०१८, ७९९९५५९६१८
salil.sanjiv@gmail.com