कुल पेज दृश्य

छंद आशाकिरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छंद आशाकिरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 28 जून 2020

शारद वंदन आशाकिरण छंद

शारद वंदन
(मात्रिक लौकिक जातीय
वर्णिक सुप्रतिष्ठा जातीय
नवाविष्कृत आशाकिरण छंद)
सूत्र - त ल ल।
*
मैया नमन
चाहूँ अमन...
   ऊषा विहँस
   आ सूर्य सँग
   आकाश रँग
   गाए यमन...
पंछी हुलस
बोलें सरस
झूमे धरणि
नाचे गगन...
   माँ! हो सदय
   संतान पर
   दो भक्ति निज
   होऊँ मगन...
माते! दरश
दे आज अब
दीदार बिन
माने न मन...
   वीणा मधुर
   गूँजे सतत
   आनंदमय
   हो शांत मन...
*
२५-६-२०२०