कुल पेज दृश्य

संस्कृत दोहा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संस्कृत दोहा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 13 जुलाई 2018

sanskrit doha


संस्कृत दोहे: वंदना
दोहाकार: 
डॉ. अनंत राम मिश्र ‘अनंत’, 
हिंदी रूपांतरण: 
पं. गिरिमोहन गुरु- आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’   
*       
जननि राजहंसासने!, हे भगवती प्रसीद 
मम मयूर मानसे त्वं, नक्तं दिवं निषीद।।
राजहंस आसीन माँ!, दे निज कृपा-प्रकाश 
मन मयूर मम अहर्निश, रहे तुम्हारे पास।।
*
विधुवदने! वरदासने!, वागीश्वरि कल्याणि 
काव्य-कौशलं देहि मे, हे मातर्ब्रम्हाणि।।
चंद्रमुखी वर दो; करो, वाग्देवि कल्याण
काव्य-कुशलता दो मुझे, जगजननी कर त्राण।।     
*
अयि मातर्दुरितापहे! दूरी कुरु दुरितानि 
भवती वयं भजामहे, न: प्रयच्छ पुण्यानि।।
हे माता! दुःख-ताप हर, करो पाप सब दूर 
भजते हैं हम आपको, मिले पुण्य भरपूर
*
अहं भवच्चरणांबुजे, द्वये न तोस्मि दयस्व 
अपसारभ मे कल्मषं, जगदीश्वरी क्षमस्व
मैं पदपद्मों में नमित, तुम बिन कहीं न सार
उर-कल्मष हर; क्षमाकर, लो जगजननि उबार
*
धर्म मोक्ष कामार्थ मिति, नहि कदापि वाच्छामि
प्रति जन्मत्वत्प्रसादयोर्भक्तिं समभिलषामि
चाह न धर्म; न मोक्ष की, चाहूँ अर्थ; न काम 
अभिलाषा हर जन्म दो, भक्ति-प्रसाद ललाम
*
दुरितारे! सीतापते!, दशरथनन्दन राम!
शिवं यच्छ जगते सदा, सगुणा ब्रम्ह ललाम
पाप-शत्रु सियनाथ हे!, दशरथ-सुत श्री राम 
करें जगत कल्याण जो, सगुणा ब्रम्ह प्रणाम
*
मुरलीधर सुरमधुर्यो!, मुनि जन मानस हँस 
देहि रतिं पद्मो:स्वयोर्हेयदुकुलावतंस
सुमधुर वेणु अधर धरे, हे मुनि मनस मराल
हे प्रभु! निज पद-भक्ति दो, यादव दीनदयाल
*  
महद्धनं यदि ते भवेत्, दीनेभ्यस्तद्देहि।
विधेहि
कर्मं सदा शुभं, शुभं फलं त्वं प्रेहि॥  
***