कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

navgeet

नव गीत: 
नए साल को 
आना है तो आएगा ही 
. 
करो नमस्ते 
या मुँह फेरो
सुख में भूलो
दुःख में टेरो
अपने सुर में गाएगा ही
नए साल को
आना है तो आएगा ही
.
एक दूसरे
को मारो या
गले लगाओ
हँस मुस्काओ
दर्पण छवि दिखलायेगा ही
नए साल को
आना है तो आएगा ही
.
चाह न मिटना
तो खुद सुधरो
या कोसो जिस-
तिस को ससुरों
अपना राग सुनायेगा ही
नए साल को
आना है तो आएगा ही
.

१९.१२.२०१४ 

कोई टिप्पणी नहीं: