कुल पेज दृश्य

digpal chhand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
digpal chhand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 23 जुलाई 2019

दिगपाल छन्द

मुक्तक 
मापनी २२११ २२२२ २११२ २२ = २४
चौबीस मात्रिक अवतारी जातीय दिगपाल छन्द
*
जीना न इसे आया, मरना न उसे भाया
हर बशर यहाँ नाखुश, संसार अजब माया
हर रोज सजाता है, सोचे कि आप सजता
आखिर न बचा पाता, नित मिट रही सुकाया
*
सँग कौन कभी आता? सँग कौन कभी जाता?
अपना जिसे बताता, तम में न संग छाया
तू वृक्ष तो लगाये , फल अन्य 'सलिल' खाये
संतोष यही कर ले, सुंदर जहां बनाया
जो भी यहाँ लुटाया, ले मान वही पाया
क्यों जोड़ रहा पल-पल? कण-कण यहाँ पराया
नित जला प्राण-बाती, चुप उषा मुस्कुराती
जो कुछ रचा-सुनाया, क्यों मोल कुछ लगाया?
.
भू बिछा, गगन ओढ़ा सँग पवन खिलखिलाया
मरकर हुए अमर हैं, कब काल मिटा पाया?
मत प्रेम-पंथ तजना, मत भूल भजन भजना
खुद में खुदी खुदा है, मत भूल सच भुलाया
.

बहर मफऊल फ़ायलातुन मफऊल फ़ायलातुन

सोमवार, 16 मई 2016

geet muktika

गीत-मुक्तिका 
संजीव 
*
जीना न इसे आया, मरना न उसे भाया 
हर बशर यहाँ नाखुश, संसार अजब माया
हर रोज सजाता है, 
सोचे कि आप सजता 
आखिर न बचा पाता, 
नित मिट रही सुकाया   
आये-गये अकेले, कोई न साथ साथी 
क्यों जोड़ रहा पल-पल? कण-कण यहाँ पराया  
जीना न इसे आया, मरना न उसे भाया 
सँग कौन कभी आता?
सँग कौन कभी जाता?
अपना जिसे बताता , 
तम में न संग काया 
तू वृक्ष तो लगाये , फल अन्य 'सलिल' खाये 
संतोष यही कर ले, सुंदर जहां बनाया   
जीना न इसे आया, मरना न उसे भाया 
.  
 
मत जोड़-घटा निश-दिन,
आनंद बाँट मत गिन 
जो भी यहाँ लुटाया , 
ले मान वही पाया  
नित जला प्राण-बाती, चुप उषा मुस्कुराती 
क्यों जोड़ रहा पल-पल? कण-कण यहाँ पराया  
जीना न इसे आया, मरना न उसे भाया 
जो तुझे जन्म देती,
कब बोल मोल लेती? 
जो कुछ रचा-सुनाया, 
क्यों मोल कुछ लगाया?  
साखी सिखा कबीरा, बानी सुना फ़कीरा 
मरकर हुए अमर हैं,  कब काल मिटा पाया?
जीना न इसे आया, मरना न उसे भाया 
मत ग्रंथि पाल पगले!,
जी जहाँ कहे बस ले? 
भू बिछा, गगन ओढ़ा  
सँग पवन खिलखिलाया     
मत प्रेम-पंथ तजना, मत भूल भजन भजना 
खुद में खुदी खुदा है,  मत भूल सच भुलाया 
जीना न इसे आया, मरना न उसे भाया 
.  
मापनी २२११  २२२२  २११२  २२ = २४ 
चौबीस मात्रिक अवतारी जातीय दिगपाल छन्द
बहर मफऊल फ़ायलातुन मफऊल फ़ायलातुन