कुल पेज दृश्य

chandrama. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
chandrama. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 26 जुलाई 2011

दोहा सलिला: रवि-वसुधा के ब्याह में... -- संजीव 'सलिल'

दोहा सलिला:
रवि-वसुधा के ब्याह में...
संजीव 'सलिल'
*
रवि-वसुधा के ब्याह में, लाया नभ सौगात.
'सदा सुहागन' तुम रहो, ]मगरमस्त' अहिवात..

सूर्य-धरा को समय से, मिला चन्द्र सा पूत.
सुतवधु शुभ्रा 'चाँदनी', पुष्पित पुष्प अकूत..

इठला देवर बेल से बोली:, 'रोटी बेल'.
देवर बोला खीझकर:, 'दे वर, और न खेल'..

'दूधमोगरा' पड़ोसी,  हँसे देख तकरार.
'सीताफल' लाकर कहे:, 'मिल खा बाँटो प्यार'..

भोले भोले हैं नहीं, लीला करे अनूप.
बौरा गौरा को रहे, बौरा 'आम' अरूप..

मधु न मेह मधुमेह से, बच कह 'नीबू-नीम'.
जा मुनमुन को दे रहे, 'जामुन' बने हकीम..

हँसे पपीता देखकर, जग-जीवन के रंग.
सफल साधना दे सुफल, सुख दे सदा अनंग..

हुलसी 'तुलसी' मंजरित, मुकुलित गाये गीत.
'चंपा' से गुपचुप करे, मौन 'चमेली' प्रीत..

'पीपल' पी पल-पल रहा, उन्मन आँखों जाम.
'जाम' 'जुही' का कर पकड़, कहे: 'आइये वाम'..

बरगद बब्बा देखते, सूना पनघट मौन.
अमराई-चौपाल ले, आये राई-नौन..

कहा लगाकर कहकहा, गाओ मेघ मल्हार.
जल गगरी पलटा रहा, नभ में मेघ कहार..
*

Acharya Sanjiv Salil

http://divyanarmada.blogspot.com

गुरुवार, 7 जुलाई 2011

दोहा मुक्तिका सलिला: चाँद २ संजीव 'सलिल' *

दोहा मुक्तिका सलिला:                                                                                          
संजीव 'सलिल'
*

चाँद २

पिता सूर्य का लाड़ पा, मुस्काता है चाँद.
भू माँ की परिक्रमा कर, वर पाता है चाँद....

नभ बब्बा के बाहु का, देख अमित विस्तार.
दिशा दादियों से लिपट, चकराता है चाँद..

सुघड़ बहुरिया चाँदनी, अँगना लीपे रोज.
नभगंगा में स्नान कर, तर जाता है चाँद..

दे प्राची का द्वार जब, थपक अरुणिमा खोल.
रूप अनिर्वचनीय लख. यश गाता है चाँद..

प्रति पल राग-विरागमय, भोगी-योगी संत?
रखकर देह विदेह हो, सिखलाता है चाँद..

निशा, उषा, संध्या पुलक, राखी देतीं बाँध.
बहनों का वात्सल्य पा, तर जाता है चाँद..

छाया साली रंग रही, श्वेत चन्द्र को श्याम.
कोमल कर स्पर्श से, सिहराता है चाँद..

घटे-बढ़े, बढ़कर घटे,रह निस्पृह-निष्काम.
गिर-उठ, बढ़, रुक-चुक नहीं, बतलाता है चाँद..

सुत तारों की दीप्ति लख, वंश-बेल पर मुग्ध.
काल-कथाएँ अकथ कह, बतियाता है चाँद..

बिना लिये परिशामिक, श्रम करता बेदाम.
'सलिल'-धार में ताप तज, हर्षाता है चाँद..
*