कुल पेज दृश्य

atma लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
atma लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 26 दिसंबर 2018

navgeet

नवगीत: 
संजीव

सांस जब 
अविराम चलती जा रही हो 
तब कलम 
किस तरह 
चुप विश्राम कर ले?
.
शब्द-पायल की
सुनी झंकार जब-जब
अर्थ-धनु ने
की तभी टंकार तब-तब
मन गगन में 

विचारों का हंस कहिए
सो रहे किस तरह
सुबह-शाम कर ले?
.
घड़ी का क्या है
टँगी थिर, 

मगर चलती
नश्वरी दुनिया
सनातन लगे, छलती
तन सुमन में 

आत्मा की गंध कहिए
खो रहे किस तरह
नाम अनाम कर ले?
.