कुल पेज दृश्य

balbeer singh rang लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
balbeer singh rang लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 20 अक्टूबर 2012

धरोहर : स्व0 बलवीर सिंह 'रंग'

धरोहर :


इस स्तम्भ में विश्व की किसी भी भाषा की श्रेष्ठ मूल रचना देवनागरी लिपि में, हिंदी अनुवाद, रचनाकार का परिचय व चित्र, रचना की श्रेष्ठता का आधार जिस कारण पसंद है. संभव हो तो रचनाकार की जन्म-निधन तिथियाँ व कृति सूची दीजिए. धरोहर में आनंद लें स्व0 बलवीर सिंह 'रंग' की रचना का।

. स्व0 बलवीर सिंह 'रंग'             परिचय -
गीतकार  -.................................................स्व0 बलवीर सिंह 'रंग'
जीवनकाल -      .....................................1911 -  1984
जन्म -स्थान ---                 ..........              जिला -एटा   (उ0प्र0 )                                                                    

हमने जो भोगा सो गाया ।

अकथनीयता को दी वाणी                                             

वाणी को भाषा कल्याणी
कलम कमण्डल लिये हाथ में
दर-दर अलख जगाया
हमने जो भोगा सो गाया ।

सहज भाव से किया खुलासा

आँखों देखा हुआ तमाशा
कौन करेगा लेखा-जोखा
क्या खोया, क्या पाया
हमने जो भोगा सो गाया ।

पीडाओं के परिचायक हैं

और भला हम किस लायक हैं
अन्तर्मठ की प्राचीरों में
अनहद नाद गुँजाया
हमने जो भोगा सो गाया ।

          प्रस्तुतकर्ता-     कमल