कुल पेज दृश्य

ekta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ekta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 20 जून 2019

लघु कथा राष्ट्रीय एकता

 लघु कथा 
राष्ट्रीय एकता 
संजीव 
*
'माँ! दो भारतीयों के तीन मत क्यों होते हैं?'
''क्यों क्या हुआ?''
'संसद और विधायिकाओं में जितने जन प्रतिनिधि होते हैं उनसे अधिक मत व्यक्त किये जाते हैं.'
''बेटा! वे अलग-अलग दलों के होते हैं न.''
'अच्छा, फिर दूरदर्शनी परिचर्चाओं में किसी बात पर सहमति क्यों नहीं बनती?'
''वहाँ बैठे वक्ता अलग-अलग विचारधाराओं के होते हैं न?''
'वे किसी और बात पर नहीं तो असहमत होने के लिये ही सहमत हो जाएँ।
''ऐसा नहीं है कि भारतीय कभी सहमत ही नहीं होते।''
'मुझे तो भारतीय कभी सहमत होते नहीं दीखते। भाषा, भूषा, धर्म, प्रांत, दल, नीति, कर, शिक्षा यहाँ तक कि पानी पर भी विवाद करते हैं।'
''लेकिन जन प्रतिनिधियों की भत्ता वृद्धि, अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने, व्यापारियों के कर घटाने, विद्यार्थियों के कक्षा से भागने, पंडितों के चढोत्री माँगने, समाचारों को सनसनीखेज बनाकर दिखाने, नृत्य के नाम पर काम से काम कपड़ों में फूहड़ उछल-कूद दिखाने और कमजोरों के शोषण पर कोई मतभेद देखा तुमने? भारतीय पक्के राष्ट्रवादी और आस्तिक हैं, अन्नदेवता के सच्चे पुजारी, छप्पन भोग की परंपरा का पूरी ईमानदारी से पालन करते हैं। मद्रास का इडली-डोसा, पंजाब का छोला-भटूरा, गुजरात का पोहा, बंगाल का रसगुल्ला और मध्यप्रदेश की जलेबी खिलाकर देखो, पूरा देश एक नज़र आयेगा।''
और बेटा निरुत्तर हो गया...
*

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017

muktak salila

मुक्तक सलिला
*
मुक्तक 
माँ 
माँ की महिमा जग से न्यारी, ममता की फुलवारी 
संतति-रक्षा हेतु बने पल भर में ही दोधारी 
माता से नाता अक्षय जो पाले सुत बडभागी-
ईश्वर ने अवतारित हो माँ की आरती उतारी
नारी
नर से दो-दो मात्रा भारी, हुई हमेशा नारी
अबला कभी न इसे समझना, नारी नहीं बिचारी
माँ, बहिना, भाभी, सजनी, सासु, साली, सरहज भी
सखी न हो तो समझ जिंदगी तेरी सूखी क्यारी
*
पत्नि
पति की किस्मत लिखनेवाली पत्नि नहीं है हीन
भिक्षुक हो बारात लिए दर गए आप हो दीन
करी कृपा आ गयी अकेली हुई स्वामिनी आज
कद्र न की तो किस्मत लेगी तुझसे सब सुख छीन
*
दीप प्रज्वलन
शुभ कार्यों के पहले घर का अँगना लेना लीप
चौक पूर, हो विनत जलाना, नन्हा माटी-दीप
तम निशिचर का अंत करेगा अंतिम दम तक मौन
आत्म-दीप प्रज्वलित बन मोती, जीवन सीप
*
परोपकार
अपना हित साधन ही माना है सबने अधिकार
परहित हेतु बनें समिधा, कब हुआ हमें स्वीकार?
स्वार्थी क्यों सुर-असुर सरीखा मानव होता आज?
नर सभ्यता सिखाती मित्रों, करना पर उपकार
*
एकता
तिनका-तिनका जोड़ बनाते चिड़वा-चिड़िया नीड़
बिना एकता मानव होता बिन अनुशासन भीड़
रहे-एकता अनुशासन तो सेना सज जाती है-
देकर निज बलिदान हरे वह, जनगण कि नित पीड़
*
असली गहना
असली गहना सत्य न भूलो
धारण कर झट नभ को छू लो
सत्य न संग तो सुख न मिलेगा
भोग भोग कर व्यर्थ न फूलो
***

www.divyanarmada.in, ९४२५१८३२४४ 
#हिंदी_ब्लॉगर 

गुरुवार, 8 दिसंबर 2016

mukatak

मुक्तक 
माँ 
माँ की महिमा जग से न्यारी, ममता की फुलवारी 
संतति-रक्षा हेतु बने पल भर में ही दोधारी 
माता से नाता अक्षय जो पाले सुत बडभागी-
ईश्वर ने अवतारित हो माँ की आरती उतारी 
नारी 
नर से दो-दो मात्रा भारी, हुई हमेशा नारी 
अबला कभी न इसे समझना, नारी नहीं बिचारी
माँ, बहिना, भाभी, सजनी, सासु, साली, सरहज भी 
सखी न हो तो समझ जिंदगी तेरी सूखी क्यारी 
*
पत्नि 
पति की किस्मत लिखनेवाली पत्नि नहीं है हीन 
भिक्षुक हो बारात लिए दर गए आप हो दीन 
करी कृपा आ गयी अकेली हुई स्वामिनी आज 
कद्र न की तो किस्मत लेगी तुझसे सब सुख छीन 
*
दीप प्रज्वलन 
शुभ कार्यों के पहले घर का अँगना लेना लीप  
चौक पूर, हो विनत जलाना, नन्हा माटी-दीप   
तम निशिचर का अंत करेगा अंतिम दम तक मौन 
आत्म-दीप प्रज्वलित बन मोती, जीवन सीप 
*
परोपकार 
अपना हित साधन ही माना है सबने अधिकार 
परहित हेतु बनें समिधा, कब हुआ हमें स्वीकार?
स्वार्थी क्यों सुर-असुर सरीखा मानव होता आज?
नर सभ्यता सिखाती मित्रों, करना पर उपकार 
*
एकता 
तिनका-तिनका जोड़ बनाते चिड़वा-चिड़िया नीड़ 
बिना एकता मानव होता बिन अनुशासन भीड़ 
रहे-एकता अनुशासन तो सेना सज जाती है-   
देकर निज बलिदान हरे वह, जनगण कि नित पीड़
*
असली गहना 
असली गहना सत्य न भूलो 
धारण कर झट नभ को छू लो 
सत्य न संग तो सुख न मिलेगा  
भोग भोग कर व्यर्थ न फूलो 
***

शुक्रवार, 29 मई 2015

navgeet: sanjiv

नवगीत:
एकता 
संजीव
*
मतभेदों की चली आँधियाँ
तिनकों जैसी 
हुई एकता 
*
धूमधाम से बैनर बाँधे 
उठा होर्डिंग ढोते काँधे 
मंच बनाया भाग-दौड़कर 
भीड़ जुटी ज्यों वानर फाँदे
आश्वासन से सजी वादियाँ 
भाषण गूँजे 
हुई एकता 
मतभेदों की चली आँधियाँ
तिनकों जैसी 
हुई एकता 
*
सगा किसी का कौन यहाँ पर?
लड़ते ऊँचा निजी निशां कर
संकट में चल दिये छोड़कर
अपना नारा आप गुंजाकर 
मौन रहो, चुप सहो खामियाँ 
सच सुनकर 
कब टिकी एकता?
मतभेदों की चली आँधियाँ
तिनकों जैसी 
हुई एकता 
*
बैठ मंच पर सज दूल्हा बन 
चमचों से करवा अभिनंदन 
रोली माला चन्दन श्रीफल 
फोटो भाषण खबर दनादन 
काम बहुत कम अधिक लाबियाँ 
मनमानी को 
कहें एकता 
मतभेदों की चली आँधियाँ
तिनकों जैसी 
हुई एकता 
*
    
facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil' 

रविवार, 4 सितंबर 2011

काव्य सलिला: अनेकता हो एकता में -- संजीव 'सलिल'

sanjiv verma 'salil'

काव्य सलिला: 

अनेकता हो एकता में 

-- संजीव 'सलिल'

*
विविधता ही सृष्टि के, निर्माण का आधार है.
'एक हों सब' धारणा यह, क्यों हमें स्वीकार है?

तुम रहो तुम, मैं रहूँ मैं, और हम सब साथ हों.
क्यों जरूरी हो कि गुड़-गोबर हमेशा साथ हों?

द्वैत रच अद्वैत से, उस ईश्वर ने यह कहा.
दूर माया से सकारण, सदा मायापति रहा..

मिले मोदक अलग ही, दो सिवइयां मुझको अलग.
अर्थ इसका यह नहीं कि, मन हमारे हों विलग..

अनेकता हो एकता, में- यही स्वीकार है.
तन नहीं मन का मिलन ही, हमारा त्यौहार है..