कुल पेज दृश्य

आँख मुहावरे-कहावतें: लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आँख मुहावरे-कहावतें: लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018

आँख पर मुहावरे-कहावतें:

आँख पर मुहावरे-कहावतें:
संजीव 
*
आँख मारना = इंगित / इशारा करना, छेड़ना। 
मुझे आँख मारते देख गवाह मौन हो गया।

आँखें आना = आँखों का रोग होना। 
आँखें आने पर काला चश्मा पहनें।

आँखें चुराना = छिपाना। 
उसने समय पर काम नहीं किया इसलिए आँखें चुरा रहा है।

आँखें झुकना = शर्म आना। 
वर को देखते ही वधु की आँखें झुक गयीं।

आँखें झुकाना = शर्म आना। 
ऐसा काम मत करो कि आँखें झुकाना पड़े।

आँखें टकराना = चुनौती देना।
आँखें टकरा रहे हो तो परिणाम भोगने की तैयारी भी रखो।

आँखें दिखाना = गुस्से से देखना। 
दुश्मन की क्या मजाल जो हमें आँखें दिखा सके?

आँखें फेरना = अनदेखी करना।
आज के युग में बच्चे बूढ़े माँ-बाप से आँखें फेरने लगे हैं।

आँखें बंद होना = मृत्यु होना। 
हृदयाघात होते ही उसकी आँखें बंद हो गयीं।

आँखें मिलना = प्यार होना। 
आँखें मिल गयी हैं तो विवाह के पथ पर चल पड़ो। 

आँखें मिलाना = प्यार करना। 
आँखें मिलाई हैं तो जिम्मेदारी से मत भागो।

आँखों में आँखें डालना = प्यार करना।
लैला मजनू की तरह आँखों में ऑंखें डालकर बैठे हैं। 

आँखें मुँदना = नींद आना, मर जाना।
लोरी सुनते ही ऑंखें मुँद गयीं।
माँ की आँखें मुँदते ही भाई लड़ने लगे। 

आँखें मूँदना = सो जाना, मर जाना। 
उसने थकावट के कारण आँखें मूँद लीं।
 
आँखें मूँदना = मर जाना। डॉक्टर इलाज कर पते इसके पहले ही घायल ने आँखें मूँद लीं।

आँखें लगना = नींद आ जाना। जैसे ही आँखें लगीं, दरवाज़े की सांकल बज गयी।

आँखें लड़ना = प्रेम होना। 
आँखें लड़ गयी हैं तो सबको बता दो।

आँखें लड़ाना = प्रेम करना। 
आँखें लड़ाना आसान है, निभाना कठिन।

आँखें बिछाना = स्वागत करना। 
मित्र के आगमन पर उसने आँखें बिछा दीं।

आँखों का काँटा = शत्रु। 
घुसपैठिए सेना की आँखों का काँटा हैं। 

आँखों की किरकिरी = जो अच्छा न लगे। 
आतंकवादी मानव की आँखों की किरकिरी हैं।

आँखों में खून उतरना = अत्यधिक क्रोध आना। 
कसाब को देखते ही जनता की आँखों में खून उतर आया।

आँखों में धूल झोंकना = धोखा देना।
खड़गसिंग बाबा भारती की आँखों में धूल झोंक कर भाग गया। 

आँखों से गिरना = सम्मान समाप्त होना। 
झूठे आश्वासन देकर नेता मतदाताओं की आँखों से गिर गए हैं। 

आँखों-आँखों में बात होना = इशारे से बात करना। 
आँखों-आँखों मने बात हुई और दोनों कक्षा से बाहर हो गये।
आँखों ही आँखों में इशारा हो गया / बैठे-बैठे जीने का सहारा हो गया।
आँखों-आँखों में बात होने दो / मुझको अपनी बाँहों में सोने दो।

एक आँख से देखना = समानता का व्यवहार करना।
समाजवाद तो नाम मात्र का है, अपने दाल और अन्य दलों के लोगों को कोई भी एक आँख से कहाँ देखता है?

फूटी आँखों न सुहाना = एकदम नापसंद करना। 
माली की बेटी रानी को फूटी आँखों न सुहाती थी।

अंधो मेँ काना राजा = अयोग्यों में खुद को योग्य बताना।
अंधों में काना राजा बनने से योग्यता सिद्ध नहीं होती।

कहावत 

अंधे के आगे रोना, अपने नैना खोना = नासमझ/असमर्थ  के सामने अपनीव्यथा कहना।
नेताओं से सत्य कहना अंधे के आगे रोना, अपने नैना खोना ही है।

आँख का अंधा नाम नैन सुख = नाम के अनुसार गुण न होना। 
उसका नाम तो बहादुर पर छिपकली से डर भी जाता हैं, इसी को कहते हैं आँख का अँधा नाम नैन सुख।
***