कुल पेज दृश्य

हस्तिनापुर की बिथा कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हस्तिनापुर की बिथा कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 29 जनवरी 2022

समीक्षा, यह बगुला मन, हस्तिनापुर की बिथा कथा, आंकिक उपमान

पुरोवाक :
यह बगुला मन - शब्द शब्द कंचन
आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'
*
गीति वृक्ष पर गीत शाखाएँ और नवगीत टहनियाँ निरंतर बढ़ रही हैं। कथ्य कलियाँ, भाव पंखुड़ियाँ, रस सुरभि, अलंकार कुसुम, बिंब पत्ते, रूपक भ्रमर गीत-नवगीत दोनों के अभिन्न अंग हैं। गीति काव्य ने आदि मानव द्वारा वाक् का प्रयोग सीखने के साथ ही जन्म लिया। सलिल-प्रवाह की कलकल, पंछियों का कलरव, मेघ का गर्जन, आदि में ध्वनि के आरोह-अवरोह को देख-सुनकर मानव ने उस उच्चार के माध्यम से संदेश देते-देते भावाभिव्यक्ति कर लोरी के रूप में माँ की ममता शिशु तक पहुँचाई। लिपि के विकास के साथ उच्चार-लय और अर्थ के ताल-मेल को अंकित कर दुबारा पढ़ना-समझना संभव हुआ, साथ ही लंबे संदेश और गीत भी लिखे जा सके। आदिवासी समाजों से आज भी आरंभिक काव्य रचनाएँ सुनी जा सकती हैं। क्रमश: भाषिक व्याकरण और पिंगल के विकास के साथ गद्य-पद्य का वर्गीकरण हुआ। वैदिक संस्कृत ऋचाओं में विद्वानों द्वारा विशिष्ट ध्वनि में गाए जा सकनेवाले छंद व्याप्त हैं। विविध भाषाओँ में गीति काव्य का विकास होता रहा और अब आधुनिक हिंदी में विश्व की किसी भी अन्य भाषा की तुलना में सर्वाधिक छंदों (छंद प्रभाकरकार जगन्न्थ प्रसाद 'भानु' के अनुसार ९२,२७,७६३ मात्रिक छंद तथा १,३४,२१,७६२ वर्णिक छंद) द्वारा गीति-प्रकारों से सारस्वत कोष में श्रीवृद्धि की जा रही है। छंद प्रभाकर में ७०० से कुछ अधिक छंदों के उदाहरण व लक्षण वर्णित हैं। तत्पश्चात लगभग इतने ही नए छंदों का आविष्कार माँ शारदा ने मुझसे करा लिया है। सामान्यत: रचनाकार लगभग ५० छंदों का ही अधिक प्रयोग करते हैं। छंद वैविध्य ने गीतिकाव्य में भावाभिव्यक्ति को सरस, लालित्यपूर्ण बनाने में महती भूमिका का निर्वहन किया है। मुखड़ों और अंतरों द्वारा सृजित विशिष्ट काव्य रचनाएँ 'गीत' संज्ञा से अभिषिक्त की गई हैं।
गीतों को लक्ष्य पाठकवर्ग के आधार पर बाल गीत, युवा गीत आदि, कथ्य के आधार पर पर्व गीत, ऋतु गीत आदि, रस के आधार पर श्रृंगार गीत, हास्य गीत आदि, छंद के आधार पर दोहा गीत, माहिया गीत आदि, संस्कारों व रीतियों के आधार पर सोहर गीत, ज्योनार गीत, विदाई गीत आदि, ऋतु चक्र के आधार पर पावस गीत, फागुन गीत, कजरी गीत आदि में वर्गीकृत किया जाने के बाद 'नवगीत' संज्ञा की आवश्यकता क्या है? गीत-नवगीत में अंतर क्या है? जैसे प्रश्न गत ७ दशकों से पूछे और बूझे जा रहे हैं। अनेक सम्मेलनों में लंबे विमर्शों के बाद भी ये और इन जैसे प्रश्न 'पहले मुर्गी हुई या अंडा?' प्रश्न की तरह भूलभुलैया में उलझानेवाला है। अनेक गीतकार दोनों में कोई अंतर नहीं मानते। कुछ गीतकार दोनों को भिन्न विधा सिद्ध करने का दुराग्रह पाले हैं। मेरी राय में 'गीत / और नवगीत / नहीं हैं भारत-पकिस्तान।'
डॉ. शुभा श्रीवास्तव ने अपनी शोधपरक कृति गीत से नवगीत (आईएसबीएन: ८१-८९०७६-१३-२, वर्ष : २००७) में 'गीत' को रूढ़ माना है जो वैदिक ऋचाओं, लोक गीतों, साहित्यिक गीतों चित्रपटीय गीतों आदि सभी के लिए प्रयोग किया जाता है। शुभा जी ने साहित्यिक गीतों से नवगीत की उत्पत्ति प्रतिपादित की है।
नवगीत प्रणेता का श्रेय प्राप्त राजेंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार इसकी (नवगीत की) प्रेरणा सूरदास, तुलसीदास, मीराबाई और लोकगीतों की समृद्ध भारतीय परम्परा से है। हिंदी में तो वैसे महादेवी वर्मा, निराला, बच्चन, सुमन, गोपाल सिंह नेपाली आदि कवियों ने काफी सुंदर गीत लिखे हैं और गीत लेखन की धारा भले ही कम रही है पर कभी भी पूरी तरह रुकी नहीं है। वैसे रूढ़ अर्थ में नवगीत की औपचारिक शुरुआत नयी कविता के दौर में उसके समानांतर मानी जाती है। "नवगीत" एक यौगिक शब्द है जिसमें नव (नयी कविता) और गीत (गीत विधा) का समावेश है।' - देखिए हिन्दी साहित्य का अद्यतन इतिहास, डा. मोहन अवस्थी, पृ० ३०२।
भक्तिकालीन काव्य और नई कविता सिक्के के दो पहलुओं या चुंबक के दो ध्रुवों की तरह परस्पर भिन्न हैं। भक्तिकालीन रचनाओं से प्रेरित कोई रचना नई कविता से कैसे मिल सकती है?
सामान्यत: गीत और नवगीत में शिल्पगत साम्य और कथ्यगत वैषम्य दृष्टव्य है। नवगीत सम सामयिक कथ्य को समेटता है जबकि गीत का विस्तार त्रिकालीन है। आस्वादन के स्तर पर दोनों को विभाजित किया जा सकता है। छायावादी गीत आज लिखा जाए तो भी छायावादी गीत ही होगा, भक्तिकालीन काव्य रचना किसी भी काल में रची गई हो 'भक्ति साहित्य' में ही गणनीय होगी। नवगीत का उद्भव काल गत शताब्दी का उत्तरार्ध है।
निराला के अनेक गीत (बाँधो न नाव इस ठाँव बंधु, वह तोड़ती पत्थर आदि) नवगीत हैं, जबकि वे नवगीत की स्थापना काल के पहले के हैं। गीत-नवगीत रूपाकार का अंतर दृष्टव्य है। गीत लय प्रधान है जबकि नवगीत कथ्य प्रधान है। गीत में छंदानुरूप लय साधते हुए कथ्य की प्रस्तुति की जाती है जबकि नवगीत में कथ्य के लिए छंद का रूपाकार बदला जा सकता है। रूपाकार बदलने में लय महत्वपूर्ण 'घटक' है। गीत-नवगीत के कथ्य की भाषा में भी अंतर् है। गीत में भाषिक प्रांजलता को सराहा जाता है जबकि नवगीत में आंचलिक टटकेपन को प्रशंसा मिलती है। गीत की आत्मा व्यक्ति केन्द्रित है, जबकि नवगीत की आत्मा समग्रता में है। गीत वायवी अथवा कल्पना प्रधान होता है जबकि नवगीत के कथ्य में यथार्थ प्रमुख होता है।
इस पृष्ठभूमि में हिंदी-निमाड़ी के वरिष्ठ कवि श्री सुरेश कुशवाहा 'तन्मय' के गीत-नवगीत संग्रह 'यह बगुला मन' की रचनाएँ यह बताती हैं कि उनका रचनाकार गीत-नवगीत में अंतर को अंतर में स्थान न देकर साम्य को अधिक महत्व देता है। वह 'अनेकता में एकता' को भारतीय संस्कृति की विशेषता मानते हुए अपनी गीति रचनाओं में कथ्य और शिल्प दोनों स्तरों पर गीत नदी में नवगीत लहरों को नाचते देखता-दिखता है। इसलिए गीत-नवगीत को एक ही संकलन में एक साथ समेटता है, न तो उन्हें अलग-अलग खंड में रखता है, न ही उनके लिए अलग-अलग संकलन बनाता है। मैं भी गीत-नवगीत को नीर-क्षीर की तरह मानने का पक्षधर हूँ। कृति का श्री गणेश भारतीय परंपरानुसार माँ शारदा, गुरु व पिताश्री के श्री चरणों में रचनार्पण कर हुआ है। सामाजिक समरसता का संदेश देती रचना 'समय मिले तो' तन्मय जी के प्रौढ़ चिंतन की बानगी सहेजे है-
समय मिले तो
आकर हमको पढ़ लो
हम बहुत सरल हैं।
मिलकर खोजें बहुत दिशाएँ
बंजर भू पर पुष्प खिलाएँ
जो अभिलाषित है वो पाएँ
कलुषित भाव
विसर्जित सारे कर लो
मन गंगा जल है।
'शोर' वर्तमान समय की गंभीर समस्या है। कवि तन्मय इस समस्या का समाधान 'मौन' में देखता है तथा वर्तमान विसंगति पर तीक्षण व्यंग्य करता है -
चलो! जरा कुछ देर स्वयं के
अंतर में मुखरित हो जाएँ
अपने मन को मौन सिखाएँ .....
.....बिन जाने सर्वज्ञ हो गए
बिन अध्ययन मर्मज्ञ हो गए
भाव शून्य, धुँधुआते अक्षर
बिन आहुति के यज्ञ हो गए
समिधा बने शब्द अन्तस के
गीत समर्पण के तब गाएँ।
समकालिक पारिस्थितिक वैषम्य पर तीक्ष्ण शब्द-प्रहार करता कवि कलम से तलवार का कार्य लेता है-
गर्जना गहन कर रहे उन्माद में
आदमी सहमा हुआ अवसाद में
टरटराते उछलते दादुर सभी
नशे में उन्मत्त अवसरवाद में
झींगुरों ने रात उत्सव में
अमरता-गान गाए।
चींटियों के पर निकल आए।
भौतिक उपलब्धि पाकर चौंधियाया मनुष्य, आत्मिक उन्नयन की देहरी पर पग रखना भी भूल गया है। इंगितों में युगीन वैषम्य को लांछित करता कवि, शालीनता की मर्यादा लाँघे बिना, श्रम की अवमानना करते समाज के कदाचारी मलेरिया के उन्मूलन हेतु शक्कर में लपेट कर कुनैन सेवन कराता है-
आत्ममुग्धता के भ्रम में
हम ऐसे बौराए
झाँका, कभी न भीतर
खुद को परख नहीं पाए.....
... श्रम से रिश्ता तोड़
साधना से है मुँह मोड़ा
स्तुतिगान कीर्ति-यश से
नित नाता है जोड़ा
सब की प्यास यही है
कौन किसे अब समझाए?
यांत्रिक जीवन की व्यस्तता में विवश साँसों का बोझ ढोता मनुष्य इतना अकेला है कि मन की बात कहना ही भूल गया है। विविध माध्यमों से जा कि उसे सुनते-सुनते ही जिंदगी चुक जाती है।
सब सुननेवाले हैं
कहनेवाला कहीं नहीं
अलग-अलग अंदाज़
हाथ में खाते और बही
आजकल साहित्य सृजन साधना नहीं, मन बहलाव का माध्यम मात्र है। अनुभूत को अभिव्यक्त करने परंपरा समाप्तप्राय है। अत्यधिक खाने के बाद पचाने के लिए अपच की औषधि लेकर डकारते हुए भुखमरी पर नवगीत लिखने के इस दौर में लेखन मन बहलाने के लिए खेलने की तरह है -
आओ आओ कविता खेलें
मन से या फिर बेमन ही से
एक-दूसरे को हम झेलें
कवि तन्मय कृपण समय बनिए को नरम दूब का रस चूसते देखते है। 'मदर इण्डिया' के 'लाला' और 'बिरजू' आज भी समाज में हैं -
बरगद के नीचे मुरझाती
सुस्त हरी धनिया
चूस रहा रस नर्म दूब का
कृपण समय बनिया
'सीधी उँगली घी नहीं निकलता' मुहावरे का सटीक प्रयोग करते हुए नवगीतकार जनगण का करते हुए आशा रखता है कि ऊपर से नीचे तक गोलमाल करनेवालों पतन होगा-
घी निकालना है तो प्यारे
ऊँगली टेढ़ी कर
... सीधे-सादे लोगों की
कीमत, क्या है मोल
ऊपर से नीचे तक
नीचे से ऊपर तक पोल
किन्तु जगा अब देश
ढहेंगे इनके छत्र-चँवर
विसंगतियों चक्रव्यूह में विवश आदमी, जनतंत्र में खिलौना बनकर रह जाए, इससे अधिक बुरा और क्या हो सकता है? तन्मय जी मुखौटे लगाए व्यवस्था की सच्चाई उद्घाटित करते हुए, जन सामान्य को व्यंजना में फसल के बीच खरपतवार की उपमा देते हैं -
हम चाबी से चलनेवाले मात्र खिलौने हैं
बाहर से हैं भव्य किन्तु अंदर से बौने हैं
बीच फसल के पनप रहे हम खरपतवारों से
पहिन मुखौटे लगा लिए हैं चित्र दीवारों पे
भीतर से भेड़िए किन्तु बाहर मृग छौने हैं
जनतंत्र विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हैं। जब ये तीनों आम आदमी दर्द दूर न कर सकें तो जनमत की अभिव्यक्ति का माध्यम पत्रकारिता होती है। इसीलिए उसे लोकतंत्र चौथा खंबा कहा जाता है। वर्तमान समय की विडंबना यह है कि यह चौथा खंबा भी धनपतियों के हाथ का कैदी होकर अपनी विश्वसनीयता गँवा चुका है। तन्मय जी इस परिस्थिति पर सटीक शब्द-प्रहार करते हैं।
पढ़ने में आया है कि अब
नहीं किसी को कोई डर है
अख़बारों में छपी खबर है
भूखे कोई नहीं रहेंगे
खुशियों से दामन भर देंगे
करते रहो नमन हमको तुम
सारी विपदाएँ हर लेंगे
डोंडी पीट रहा है हाकिम
नगर-नगर है।
माँग और पूर्ति का अर्थशास्त्रीय सिद्धांत भूख नहीं बख्शता। वह जानता है 'भूखे' को 'नंगा' करना बहुत आसान है। 'नंगई' के शौक़ीन तन के खरीददार बनकर भूखों का शिकार करने से चूकते, नैतिकता तोड़ने के अलावा अन्य राह ही नहीं रह जाती -
भूख जहाँ है वहीं
खड़ा हो जाता बाजार।
लगने लगीं बोलियाँ भी
तन की, मन की
सरे राह बिकती है
पगड़ी निर्धन की
नैतिकता का नहीं बचा है
अब कोई आधार
कबीर बकौल डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी 'भाषा के डिक्टेटर' होने के साथ-साथ सामाजिक विडंबनाओं के नासूर की शल्यक्रिया करने में माहिर शल्यज्ञ भी हैं। साखियों का 'साधो' गाँधी जी का 'आखिरी आदमी' तन्मय नवगीत नायक भी है। 'साधो' के माध्यम से तन्मय जी भीष्म-द्रोण जैसे विवश किरदारों की असलियत उद्घाटित करते हैं -
और कब तक
तुम रहोगे मौन साधो?
शब्द को स्वर, तुम नहीं तो
और देगा कौन साधो?
मनुजता पर लगे हैं प्रतिबंध
जिह्वा है सिली
जब करि कोशिश
कहीं संकेत करने की
उधर से
भृकुटियां टेढ़ी मिलीं
है विवश चुपचाप बैठे
भीष्म-गुरुवर द्रोण साधो
'साहित्य समाज का दर्पण' मात्र नहीं होता। 'साहित्य समाज का प्रतिबिंब और भविष्य' भी होता है। कहा जाता है 'अंधा है वह देश जहाँ साहित्य नहीं है।' वर्तमान संक्रांति काल की त्रासदी यह है कि 'साहित्य सृजन' भी मनबहलाव का शगल बनकर रह गया है। सुरेश तन्मय इस विरूपता को नहीं बख्शते, उस पर शब्दाघात करते हैं-
फुर्सत में हो तो आओ
अब तुकबंदियाँ करें ....
... शब्दों की धींगा मस्ती में
शब्द हुए बहरे ....
... अध्ययन चिंतन और मनन पर
लगे हुए पहरे ....
तन्मय जी का नवगीतकार जानता है 'रात भर का है मेहमां अँधेरा, किसके रोके रुका है सवेरा', वह आश्वस्त है कि 'हर 'मावस के बाद पूर्णिमा लाती उजियारा', इसीलिये कहता है-
बाढ़ है ये
फिर नदी निर्मल बहेगी
बोझ आखिर क्यों
कहाँ तक ये सहेगी?....
.... लक्ष्य को पाने
सतत चलती रहेगी।
'यह बगुला मन' के गीत-नवगीत बीमार समय की नब्ज़ टटोलते हुए कुशल वैद्य की तरह रोग की पड़ताल मात्र नहीं करते अपितु रोग के निवारण के साथ-साथ रोगी में नवाशा का संचार भी करते हैं। तन्मय के नवगीत छिद्रान्वेषण मात्र नहीं हैं। वे 'कीचड़ उछालने', 'कटघरे में खड़ा करने' या 'निशाना बनाने' के लिए नहीं लिखते, उनका लक्ष्य रात के गर्भ से भोर के प्रकाश को उगाना है। तन्मय के नवगीतों में अन्तर्निहित आशावादिता उन्हें अन्यों से अलग और सार्थक बनाती है। कथ्य की आवश्यकतानुसार अमिधा,व्यंजना और लक्षणा का उपयोग करते हुए, 'कम लिखे से अधिक समझना' की लोक परंपरा निर्वहन करते हुए, मिथकों, बिंबों, प्रतीकों, रूपकों और उपमाओं से तन्मय अपनी बात इस तरह कहते हैं कि पाठक के मन छू सके। ये गीत-नवगीत आश्वस्त करते हैं कि गीति साहित्य की धार अकुंठ है और वह युगीन त्रासदियों से पीड़ित मानव-मन को बेपीर करने में समर्थ है।
२९-१-२०२१
***
संस्कृत में नईं पढ़ो, हिंदी में नईं पढ़ो तो लो
बुंदेली में पढ़ लो महाभारत
- मोहन शशि
*
"साँच खों आँच का" पे जा बात सोई मन सें निकारें नईं निकरे के ए कलजुग में "साँची खों फाँसी" की दसा देखत करेजा धक् सें रै जात। बे दिन सोई लद गए जब 'बातहिं हाथी पाइए, बातहिं हाथी पांव' को डंका पिटत रओ। तुम लगे रओ 'कर्म खों धर्म मानकें', लगात रओ समंदर में गहरे-गहरे गोता, खोज-खोजकें लात रओ एक सें बढ़ कें एक मोेती, पै जा जान लो और मान लो कि आपके मोती रहे आएं आपखों अनमोल, ए तिकड़मबाजी के बजार में नईं लगने उनको कोई मोल। तमगा और इनाम उनके नाम जौन की अच्छी-खासी हे पहचान, भलई कछू लिखो होय के कोई गरीब साहित्यकार पे 'पेट की आगी बुझाबे' के एहसान खों लाद 'गाँव तोरो, नांव मोरो कर लओ होय। 'कऊँ ईगी बरे, काऊ को चूल्हा सदे, जाए भाड़ में, जे धुन के धुनी, आदमी कछू अलगई किसम के होत, हमीर सो हठ ठानो तो फिर नई मानी, काऊ की नई मानी। ऐंसई में से एक हैं अपने भैया डॉ. मुरारीलाल जी खरे। जा जान लो के बुंदेली पे मनसा वाचा कर्मणा से समर्पित, प्रन दए पड़े।
भैया!'हात कंगन खों आरसी का' खुदई देख लो। २०१३ में बुंदेली रामायण, २०१५ में 'शरशैया पर भीष्म पितामह' और बुंदेली में और भौत सों काम करके बी नें थके, नें रुके और धर पटको बुंदेली में संछिप्त महाभारत काव्य 'हस्तिनापुर की बिथा-कथा।'
डॉ.एम.एल.खरे नें ९ अध्याय में रचो है 'हस्तिनापुर की बिथा कथा।' पैले अध्याय में हस्तिनापुर के राजबंस को परिचय कुरुबंसी महाराज सांतनु से शुरू करके महाभारत के युद्ध के बाद तक के वर्णन में साहित्य के खरे हस्ताक्छर डॉ. खरे ने एक-एक पद मेम ऐसे ऐसे शबिद चित्र उकेरे हैं के पढ़बे के साथई साथ एक-एक दृष्य आंखन में उतरत जात और लगत कि सिनेमा घर में बैठे महाभारत आय देख रअ। कवि जी नें कही हे-
"गरब करतते अपने बल को जो, वे रण में मर-खप गए
व्द व्यास आँखन देखी जा। बिथा कथा लिखकें धर गए"
सांतनु-गंगा मिलन, देवव्रत (भीष्म) जन्म, सत्यवती-सान्तनु ब्याव, चित्रांगद-विचित्रवीर्य जन्म, कासीराज की कन्याओं अंबा, अंबिका, अंबालिका को हरण, अंबिका और अंबालिका के छेत्रज पुत्र धृतराष्ट्र और पाण्डु जनमें, धृतराष्ट्र-गांधारी और पाण्डु-कुंती को ब्याव, कर्ण के जन्म की कथा, माद्री-पाण्डु ब्याव, सौ और पाँच को जनम, पाण्डु मरण और फिर दुर्योधन-शकुनि के षड़यंत्र पे षड़यंत्र -
"भई मिसकौट सकुनि मामा, दुर्योधन, कर्ण, दुसासन में
जिअत जरा दए जाएँ पांडव, ठैरा लाख के भवन में"
कुंती रे साथ पांडवों के मरबे को शोक मना दुर्योधन को युवराज के रूप में का भओ के फिर तो नईं धरे ओने धरती पे पाँव। उते पांडवों को बनों में भटकवे से लेके द्रौपदी स्वयंवर और राज के बटबारे को बरनन खरे जी ने ऐसो करो कि पढ़तई बनत। बटबारे में धृतराष्ट्र नें कौरवों खों सजो-सजाओ हस्तिनापुर तो 'एक पांत दो भांत' पांडवों खों ऊबड़-खाबड़ जंगल भरो खांडवप्रस्थ देवे के बरनन में कविवर डॉ. खरे जा बताबे में नई चूके कि धृतराष्ट्र ने ुांडवों पे दिखावटी प्रेंम दरसाओ -
"और युधिष्ठिर लें बोले दै रए तुमें हम आधो राज
चले खांडवप्रस्थ जाव तुम, करो उते अच्छे सें राज"
पांडवों पे कृष्ण कृपा, विश्वकर्मा द्वारा इंद्रप्रस्थ नगरी को अद्भुत निर्माण फिर राजसूय यग्य और दरवाजा से दुर्योधन को टकरावे पे -
"जो सब देखीती पांचाली, अपने छज्जे पे आकें
'अंधे को बेटा अंधा' जो कहकें हँसी ठिलठिलाकें"
जा जान लो के महायुद्ध के बीजा इतई पर गए। चौथो अध्याय 'छल को खेल और पांडव बनबास' अब जा दान लो कि कहतई नई बनत। ऐसो सजीव बरनन के का कहिए। ऐमे द्रौपदी चीरहरन पढ़त गुस्सा आत तो कई जग्घा तरैंया लो भर आत। उते त्रेता में सीता मैया संगे और इते द्वापर में द्रौपती संगे जो सब नें होतो तो सायत कलजुग में बहुओं-बिटिओं के साथ और अत्याचार के रोज-रोज, नए-नए कलंक नें लगते, हर एक निर्भया निर्भय रहकें अपनी जिंदगी की नैया खेती। पे विधि के विधान की बलिहारी, बेटा से बेटी भली होबे पे बी अत्याचार की सिकार हो रई हे नारी।
पांचवें अध्याय में पांडवों के अग्यातवास में कीचक वध वरनन पढ़तई बनत। फिर का खूब घालो उत्तरामअभिमन्यु रो ब्याव। अग्सातवास खतम होवे पे सोच-विचार --
"नई मानें दुर्सोधन तो हम करें युद्ध की तैयारी
काम सांति सें निकर जाए तो काए होय मारामारी"
दुर्योधन तो दुर्योधन, स्वार्थी, हठी, घमंडी। ओने तो दो टूक और साफ - साफ कही, ओहे कवि खरे जी ने अपने बुंदेली बोलन में कछू ई भाँत ढालो -
"उत्तर मिलो पांच गांव की बात भूल पांडव जाएं
बिना युद्ध हम भूमि सुई की नोंक बराबर ना दै पाएं"
आनंदकंद सच्चिदानंद भगवान श्रीकृष्णचंद्र ने बहुतई कोसस करी के युद्ध टल जावे पे दुर्योधन टस से मस नें भओ और तब पाण्डव शिविर में लौट कें किशन जू नें कही -
"कृष्ण गए उपलंब्य ओर बोले दुर्योधन हे अड़ियल
करवाओ सेनाएं कूच सब जतन सांति के भए असफल"
कवि ने युद्ध की तैयारियों को जो बरनन करो वो तो पढ़बे जोग हेई, से सातवे अध्याय में पितामह की अगुआई में महायुद्ध (भाग १) ओर आठवें अध्याय में आखिरी आठ दिन महायुद्ध (भाग २) रो बखान पढ़त उके तो महाराद धृतराष्ट्र खों संजय जी सुनात रए जेहे आदिकवि वेदव्यास नें बखानो ओर प्रथम पूज्य भगवान गनेस जू ने लिखो , पे इते बुंदेली में ओ महायुद्ध पे जब डॉ. एम. एल. खरे ने बुंदेली में कलम चलाई तो कहे बिना परे ने रहाई के ओ महायुद्ध की तिल - तिल की घटना पढ़त - पढ़त आंखन के दोरन सें दिल में समाई । महायुद्ध को बड़ो सटीक हरनन करो हे कवि डॉ. खरे नें । कछू ऐंसो के पढ़तई बनत।
महायुद्ध के बाद नौवें अध्याय में अश्वत्थामा की घनघोर दुष्टता, सजा और श्राप को बरनन सोई नोंनो भओ। फिर पांडवों को हस्तिनापुर आवो, युधिष्ठिर को अनमनोयन, पितामह भीष्म से ग्यान, अश्वमेध, धृतराष्ट्र को गांधारी, कुंती, संजय ओर विदुर संग बनगमन को बरनन करत कविजी नें का खूब कही -
"जी पै कृपा कृष्ण की होय, बाको अहित कभऊँ नईं होत
दुख के दिन कट जात ओर अंत में जै सच्चे की होत"
समर्थ हस्ताक्षर कविवर डॉ. मुरारीलाल खरे ने बुंदेली में 'हस्तिनापुर की बिथा कथा' बड़ी लगन, निष्ठा और अध्ययन मनन चिंतन के साथ बड़ी मेंहनत सें लिखी। बुंदेली बोली - बानी के प्रेमिन के साथ हुंदेलखंड पे जे उनको जो एक बड़ो और सराहनीय उपकार है । ए किताब खें उठाके जो पढ़वो सुरू करहे वो ५ + १०३४ पद जब पूरे पढ़ लेहे तबई दम लेहे। डूबके पढ़हे तो ओहे ऐसो लगहे जेंसे बो पढ़बे के साथ - साथ ओ घटनाक्रम सें साक्षात्कार कर रहो।
कवि नें 'अपनी बात' में खुदई कही कि उन्हें 'गागर में सागर' भरबे के लानें कई प्रसंग छोड़नें पड़े तो हमें सोई बिस्तार सें बचबे कई प्रसंगन सें मोह त्यागनें पड़ो। बुंदेलों खों बुंदेली में संछेप में महाभारत सहज में उपलब्ध कराबे के लानें डॉ. एम. एल. खरे जी खों बहोतई बहोत बधाइयां तथा उनके स्वस्थ सुखी समृद्ध यशस्वी मंगल भविष्य के लानें मंगलमय सें अनगिनत मंगल कामनाएं। एक शाश्वत, सार्थक ओर अमूल्य रचना के प्रकासन में सहयोग करने ओर बुंदेली में भूमिका लिखाबे के लानें प्यारे भैया आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' खों साधुवाद।
वन्दे।
मोहन शशि
कवि, पत्रकार, सूत्रधार मिलन
२९-१-२०२०
***
आंकिक उपमान और छंद शास्त्र :
*
छंद शास्त्र में मात्राओं या वर्णों संकेत करते समय ग्रन्थों में आंकिक शब्दों का प्रयोग किया गया है। ऐसे कुछ शब्द नीचे सूचीबद्ध किये गये हैं। इनके अतिरिक्त आपकी जानकारी में अन्य शब्द हों तो कृपया, बताइये।
क्या नवगीतों में इन आंकिक प्रतिमानों का उपयोग इन अर्थों में किया जाना उचित होगा?
*
एक - ॐ, परब्रम्ह 'एकोsहं द्वितीयोनास्ति', क्षिति, चंद्र, भूमि, नाथ, पति, गुरु।
पहला - वेद ऋग्वेद, युग सतयुग, देव ब्रम्हा, वर्ण ब्राम्हण, आश्रम: ब्रम्हचर्य, पुरुषार्थ अर्थ,
इक्का, एकाक्षी काना, एकांगी इकतरफा, अद्वैत, एकत्व,
दो - देव: अश्विनी-कुमार। पक्ष: कृष्ण-शुक्ल। युग्म/युगल: प्रकृति-पुरुष, नर-नारी, जड़-चेतन। विद्या: परा-अपरा। इन्द्रियाँ: नयन/आँख, कर्ण/कान, कर/हाथ, पग/पैर। लिंग: स्त्रीलिंग, पुल्लिंग।
दूसरा- वेद: सामवेद, युग त्रेता, देव: विष्णु, वर्ण: क्षत्रिय, आश्रम: गृहस्थ, पुरुषार्थ: धर्म,
महर्षि: द्वैपायन/व्यास। द्वैत विभाजन,
तीन/त्रि - देव / त्रिदेव/त्रिमूर्ति: ब्रम्हा-विष्णु-महेश। ऋण: देव ऋण, पितृ-मातृ ऋण, ऋषि ऋण। अग्नि: पापाग्नि, जठराग्नि, कालाग्नि। काल: वर्तमान, भूत, भविष्य। गुण: सत्व, रजस, तम। दोष: वात, पित्त, कफ (आयुर्वेद)। लोक: स्वर्ग, भू, पाताल / स्वर्ग भूलोक, नर्क। त्रिवेणी / त्रिधारा: सरस्वती, गंगा, यमुना। ताप: दैहिक, दैविक, भौतिक। राम: श्री राम, बलराम, परशुराम। ऋतु: पावस/वर्षा शीत/ठंड ग्रीष्म/गर्मी।मामा:कंस, शकुनि, माहुल। व्रत: नित्य, नैमित्तिक, काम्य / मानस, कायिक, वाचिक।
तीसरा- वेद: यजुर्वेद, युग द्वापर, देव: महेश, वर्ण: वैश्य, आश्रम: वानप्रस्थ, पुरुषार्थ: काम,
त्रिकोण, त्रिनेत्र = शिव, त्रिदल बेल पत्र, त्रिशूल, त्रिभुवन, तीज, तिराहा, त्रिमुख ब्रम्हा। त्रिभुज / त्रिकोण तीन रेखाओं से घिरा क्षेत्र।
चार - युग: सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग, कलियुग। धाम: बद्रीनाथ, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम धाम, द्वारिका। पीठ: शारदा पीठ द्वारिका, ज्योतिष पीठ जोशीमठ बद्रीधाम, गोवर्धन पीठ जगन्नाथपुरी, श्रृंगेरी पीठ। वेद: ऋग्वेद, अथर्वेद, यजुर्वेद, सामवेद। आश्रम: ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ, संन्यास। अंतःकरण: मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार। वर्ण: ब्राम्हण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र। पुरुषार्थ: अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष। दिशा: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण। फल: करौंदा (दस्त, ज्वर, पित्त), शहतूत (लू, कृमि, रक्त, सूजन),। अवस्था: शैशव/बचपन, कैशोर्य/तारुण्य, प्रौढ़ता, वार्धक्य। विकार/रिपु: काम, क्रोध, मद, लोभ।
अर्णव, अंबुधि, श्रुति,
चौथा - वेद: अथर्वर्वेद, युग कलियुग, वर्ण: शूद्र, आश्रम: सन्यास, पुरुषार्थ: मोक्ष,
चौराहा, चौगान, चौबारा, चबूतरा, चौपाल, चौथ, चतुरानन गणेश, चतुर्भुज विष्णु, चार भुजाओं से घिरा क्षेत्र।, चतुष्पद चार पंक्ति की काव्य रचना, चार पैरोंवाले पशु।, चौका रसोईघर, क्रिकेट के खेल में जमीन छूकर सीमाँ रेखा पार गेंद जाना, चार रन।
पाँच/पंच - गव्य: गाय का दूध, दही, घी, गोमूत्र, गोबर। देव: गणेश, विष्णु, शिव, देवी, सूर्य। तत्व् : पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश। अमृत: दुग्ध, दही, घृत, मधु, नर्मदा/गंगा जल। अंग/पंचांग: । पंचनद: । ज्ञानेन्द्रियाँ: आँख, नाक, कान, जीभ, त्वचा। कर्मेन्द्रियाँ: हाथ, पैर,आँख, कान, नाक। कन्या: ।, प्राण ।, शर: ।, प्राण: ।, भूत: ।, यक्ष: ।, तिथि: नंदा, भद्रा, विजया, ऋक्ता, पूर्ण वराह मिहिर। गज
इशु: । पवन: । पांडव पाण्डु के ५ पुत्र युधिष्ठिर भीम अर्जुन नकुल सहदेव। शर/बाण: । पंचम वेद: आयुर्वेद।
पंजा, पंच, पंचायत, पंचमी, पंचक, पंचम: पांचवा सुर, पंजाब/पंचनद: पाँच नदियों का क्षेत्र, पंचानन = शिव, पंचभुज पाँच भुजाओं से घिरा क्षेत्र। वृत: एक भुक्त एक समय आहार, अयाचित बिना मांगे जो मिले ग्रहण करना, मितभुक निर्धारित अल्प मात्रा १० ग्रास लेना, चांद्रायण तिथि अनुसार १५ से घटते हुए १ ग्रास लें, प्राजापत्य ३-३ दिन क्रमश: २२, २६, २४ ग्रास अंतिम ३ दिन निराहार।
छह/षट - दर्शन: वैशेषिक, न्याय, सांख्य, योग, पूर्व मीसांसा, दक्षिण मीसांसा। अंग: ।, अरि: ।, कर्म/कर्तव्य: ।, चक्र: ।, तंत्र: ।, रस: ।, शास्त्र: ।, राग:।, ऋतु: वर्षा, शीत, ग्रीष्म, हेमंत, वसंत, शिशिर।, वेदांग: ।, इति:।, अलिपद: ।
षडानन कार्तिकेय, षट्कोण छह भुजाओं से घिरा क्षेत्र। षडपर्व: कृषि,ऋतु, कामना, राष्ट्रीय, जयंती, श्रद्धांजलि।
सात/सप्त - ऋषि - विश्वामित्र, जमदग्नि, भारद्वाज, गौतम, अत्रि, वशिष्ठ एवं कश्यप। पुरी- अयोध्या, मथुरा, मायापुरी हरिद्वार, काशी वाराणसी , कांची (शिन कांची - विष्णु कांची), अवंतिका उज्जैन और द्वारिका। पर्वत: ।, अंध: ।, लोक: ।, धातु: ।, सागर: ।, स्वर: सा रे गा मा पा धा नी।, रंग: सफ़ेद, हरा, नीला, पीला, लाल, काला।, द्वीप: ।, नग/रत्न: हीरा, मोती, पन्ना, पुखराज, माणिक, गोमेद, मूँगा।, अश्व: ऐरावत,
सप्त जिव्ह अग्नि,
सप्ताह = सात दिन, सप्तमी सातवीं तिथि, सप्तपदी सात फेरे,
आठ/अष्ट - वसु- धर, ध्रुव, सोम, अह, अनिल, अनल, प्रत्युष और प्रभाष। योग- यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि। लक्ष्मी - आग्घ, विद्या, सौभाग्य, अमृत, काम, सत्य , भोग एवं योग लक्ष्मी ! सिद्धियाँ: ।, गज/नाग: गज ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰] [स्त्री॰ गजी]
गज = १. हाथी, २. गजासुर राक्षस(महिषासुर का पुत्र), ३. एक बंदर जो रामचंद्र की सेना में था, ४. आठ की संख्या, ५. मकान की नींच या पुश्ता, ६. ज्योतिष में नक्षत्रों की वीथियों में से एक, ७. लंबाई नापने की एक प्राचीन माप जो साधारणतः ३० अंगुल की होती थी [को॰] । गज २ संज्ञा पुं॰ [फा़॰ गज]
१. लंबाई नापने की एक माप जो सोलह गिरह या तीन फुट की होती है । विशेष - गज कई प्रकार का होता है जिससे कपड़ा, जमीन, लकड़ी, दीवार आदि नापी जाती है । पुराने समय से भिन्न भिन्नः प्रांतों तथा भिन्न भिन्न व्यवसायों में भिन्न भिन्न माप के गज प्रचलित थे और उनके नाम भी अलग अलग थे । उनका प्रचार अभी भी है । सरकारी गज ३ फुट या ३६ इंच का होता है । कपड़ा नापने का गज प्रायः लोहे की छड़ या लकड़ी का होता है जिसमें १६ गिरहें होती हैं और चार चार गिरहों पर चौपाटे का चिह्न होता है । कोई कोई २० गिरह का भी होती है । राजगीरों का गज लकड़ी का होता है और उसमें १४ तसू होते हैं । एक एक इंच के बराबर तसू होता है । यही गज बढ़ई भी काम में लाते हैं । अब इसकी जगह विशेषकर विलायती दो फुटे से काम लिया जाता है । दर्जियों का गज कपड़े के फीते का होता है, जिसमें गिरह के चिह्न बने होते हैं । मुहा॰—गजभर = बनियों की बोलचाल में एक रुपए में सोलह सेर का भाव । गज भर की छाती होना = बहुत प्रसन्नता या संमान का बोध करना । गज भर की जबान होना = बड़बोला होना । उ॰—क्यों जान के दुश्मन हुए हो, इतनी सी जान गज भर की जबान—फिसाना॰, भा॰३, पृ॰ २१९ ।
२. वह पतली लकड़ी जो बैलगाड़ी के पाहिए में मूँड़ी से पुट्ठी तक लगाई जाती है । विशेष—यह आरे से पतली होती है और मूँड़ी के अंदर आरे को छेदकर लगाई जाती है । यह पुट्ठी और औरों को मूड़ी में जकड़े रहती है । गज चार होते हैं ।
३. लोहे या लकड़ी की वह छड़ जिससे पुराने ढंग की बंदूक में ठूसी जाती है । क्रि॰ प्र॰—करना ।
४. कमानी, जिससे सारंगी आदि बजाते हैं ।
५. एक प्रकार का तीर जिसमें पर और पैकान नहीं होता ।
६. लकड़ी की पटरी जो घोड़ियों के ऊपर रखी जाती है ।। दिशा: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, ईशान, आग्नेय, नैऋत्य, वायव्य।, याम: ।,
अष्टमी आठवीं तिथि, अष्टक आठ ग्रहों का योग, अष्टांग: ।,
अठमासा आठ माह में उत्पन्न शिशु,
नौ - दुर्गा - शैल पुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री। गृह: सूर्य/रवि , चन्द्र/सोम, गुरु/बृहस्पति, मंगल, बुध, शुक्र, शनि, राहु, केतु।, कुंद: ।, गौ: ।, नन्द: ।, निधि: ।, विविर: ।, भक्ति: ।, नग: ।, मास: ।, रत्न ।, रंग ।, द्रव्य ।,
नौगजा नौ गज का वस्त्र/साड़ी।, नौरात्रि शक्ति ९ दिवसीय पर्व।, नौलखा नौ लाख का (हार)।,
नवमी ९ वीं तिथि।,
दस - दिशाएं: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, ईशान, आग्नेय, नैऋत्य, वायव्य, पृथ्वी, आकाश।, इन्द्रियाँ: ५ ज्ञानेन्द्रियाँ, ५ कर्मेन्द्रियाँ।, अवतार - मत्स्य, कच्छप, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, श्री राम, कृष्ण, बुद्ध, कल्कि।
दशमुख/दशानन/दशकंधर/दशबाहु रावण।, दष्ठौन शिशु जन्म के दसवें दिन का उत्सव।, दशमी १० वीं तिथि।, दीप: ।, दोष: ।, दिगपाल: ।
ग्यारह रुद्र- हर, बहुरुप, त्र्यंबक, अपराजिता, बृषाकापि, शँभु, कपार्दी, रेवात, मृगव्याध, शर्वा और कपाली।
एकादशी ११ वीं तिथि,
बारह - आदित्य: धाता, मित, आर्यमा, शक्र, वरुण, अँश, भाग, विवस्वान, पूष, सविता, तवास्था और विष्णु।, ज्योतिर्लिंग - सोमनाथ राजकोट, मल्लिकार्जुन, महाकाल उज्जैन, ॐकारेश्वर खंडवा, बैजनाथ, रामेश्वरम, विश्वनाथ वाराणसी, त्र्यंबकेश्वर नासिक, केदारनाथ, घृष्णेश्वर, भीमाशंकर, नागेश्वर। मास: चैत्र/चैत, वैशाख/बैसाख, ज्येष्ठ/जेठ, आषाढ/असाढ़ श्रावण/सावन, भाद्रपद/भादो, अश्विन/क्वांर, कार्तिक/कातिक, अग्रहायण/अगहन, पौष/पूस, मार्गशीर्ष/माघ, फाल्गुन/फागुन। राशि: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, कन्यामेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या।, आभूषण: बेंदा, वेणी, नथ,लौंग, कुण्डल, हार, भुजबंद, कंगन, अँगूठी, करधन, अर्ध करधन, पायल. बिछिया।,
द्वादशी १२ वीं तिथि।, बारादरी ।, बारह आने।
तेरह - भागवत: ।, नदी: ।,विश्व ।
त्रयोदशी १३ वीं तिथि ।
चौदह - इंद्र: ।, भुवन: ।, यम: ।, लोक: ।, मनु: ।, विद्या ।, रत्न: ।
चतुर्दशी १४ वीं तिथि।
पंद्रह - तिथियाँ (प्रतिपदा/परमा, द्वितीय/दूज, तृतीय/तीज, चतुर्थी/चौथ, पंचमी, षष्ठी/छठ, सप्तमी/सातें, अष्टमी/आठें, नवमी/नौमी, दशमी, एकादशी/ग्यारस, द्वादशी/बारस, त्रयोदशी/तेरस, चतुर्दशी/चौदस, पूर्णिमा/पूनो, अमावस्या/अमावस।)
सोलह - षोडश मातृका: गौरी, पद्मा, शची, मेधा, सावित्री, विजय, जाया, देवसेना, स्वधा, स्वाहा, शांति, पुष्टि, धृति, तुष्टि, मातर, आत्म देवता। ब्रम्ह की सोलह कला: प्राण, श्रद्धा, आकाश, वायु, तेज, जल, पृथ्वी, इन्द्रिय, मन अन्न, वीर्य, तप, मंत्र, कर्म, लोक, नाम।, चन्द्र कलाएं: अमृता, मंदा, पूषा, तुष्टि, पुष्टि, रति, धृति, ससिचिनी, चन्द्रिका, कांता, ज्योत्सना, श्री, प्रीती, अंगदा, पूर्ण, पूर्णामृता। १६ कलाओंवाले पुरुष के १६ गुण सुश्रुत शारीरिक से: सुख, दुःख, इच्छा, द्वेष, प्राण, अपान, उन्मेष, निमेष, बुद्धि, मन, संकल्प, विचारणा, स्मृति, विज्ञान, अध्यवसाय, विषय की उपलब्धि। विकारी तत्व: ५ ज्ञानेंद्रिय, ५ कर्मेंद्रिय तथा मन। संस्कार: गर्भाधान, पुंसवन, सीमन्तोन्नयन, जातकर्म, नामकरण, निष्क्रमण, अन्नप्राशन, चूड़ाकरण, कर्णवेध, विद्यारम्भ, उपनयन, वेदारम्भ, केशांत, समावर्तन, विवाह, अंत्येष्टि। श्रृंगार: ।
षोडशी सोलह वर्ष की, सोलह आने पूरी तरह, शत-प्रतिशत।, अष्टि: ।
सत्रह -
अठारह -
उन्नीस -
बीस - कौड़ी, नख, बिसात, कृति ।
चौबीस स्मृतियाँ - मनु, विष्णु, अत्रि, हारीत, याज्ञवल्क्य, उशना, अंगिरा, यम, आपस्तम्ब, सर्वत, कात्यायन, बृहस्पति, पराशर, व्यास, शांख्य, लिखित, दक्ष, शातातप, वशिष्ठ। २४ मिनिट = १ घड़ी।
पच्चीस - रजत, प्रकृति ।
पचीसी = २५, गदहा पचीसी, वैताल पचीसी।
छब्बीस - राशि-रत्न (१४-१२ =२६)
तीस - मास,
तीसी तीस पंक्तियों की काव्य रचना,
बत्तीस - बत्तीसी = ३२ दाँत ।,
तैंतीस - सुर: ।,
छत्तीस - छत्तीसा ३६ गुणों से युक्त, नाई।
चालीस - चालीसा ४० पंक्तियों की काव्य रचना।
अड़तालीस - १ मुहूर्त = ४८ मिनिट या २ घड़ी।
पचास - स्वर्णिम, हिरण्यमय, अर्ध शती।
साठ - षष्ठी।
सत्तर -
पचहत्तर -
सौ -
एक सौ आठ - मंत्र जाप
सात सौ - सतसई।,
सहस्त्र -
सहस्राक्ष इंद्र।,
एक लाख - लक्ष।,
करोड़ - कोटि।,
दस करोड़ - दश कोटि, अर्बुद।,
अरब - महार्बुद, महांबुज, अब्ज।,
ख़रब - खर्व ।,
दस ख़रब - निखर्व, न्यर्बुद ।,
*
३३ कोटि देवता
*
देवभाषा संस्कृत में कोटि के दो अर्थ होते है, कोटि = प्रकार, एक अर्थ करोड़ भी होता। हिन्दू धर्म की खिल्ली उड़ने के लिये अन्य धर्मावलम्बियों ने यह अफवाह उडा दी कि हिन्दुओं के ३३ करोड़ देवी-देवता हैं। वास्तव में सनातन धर्म में ३३ प्रकार के देवी-देवता हैं:
० १ - १२ : बारह आदित्य- धाता, मित, आर्यमा, शक्रा, वरुण, अँश, भाग, विवस्वान, पूष, सविता, तवास्था और विष्णु।
१३ - २० : आठ वसु- धर, ध्रुव, सोम, अह, अनिल, अनल, प्रत्युष और प्रभाष।
२१ - ३१ : ग्यारह रुद्र- हर, बहुरुप, त्र्यंबक, अपराजिता, बृषाकापि, शँभु, कपार्दी, रेवात, मृगव्याध, शर्वा और कपाली।
३२ - ३३: दो देव- अश्विनी और कुमार।
***
लघुकथा
छाया
*
गणतंत्र दिवस, देशभक्ति का ज्वार, भ्रष्टाचार के आरोपों से- घिरा अफसर, मत खरीदकर चुनाव जीता नेता, जमाखोर अपराधी, चरित्रहीन धर्माचार्य और घटिया काम कर रहा ठेकेदार अपना-अपना उल्लू सीधा कर तिरंगे को सलाम कर रहे थे।
आसमान में उड़ रहा तिरंगा निहार रहा था जवान और किसान को जो सलाम नहीं, अपना काम कर रहे थे।
उन्हें देख तिरंगे का मन भर आया, आसमान से बोला "जब तक पसीने की हरियाली, बलिदान की केसरिया क्यारी समय चक्र के साथ है तब तक मुझे कोई झुका नहीं सकता।
सहमत होता हुआ कपसीला बादल तीनों पर कर रहा था छाया।
२९-१-२०१९
***
एक प्रश्न-उत्तर
संध्या सिंह-
न इतिहास के गौरव से प्रभावित न भविष्य के पतन से आशंकित ...... तटस्थ हो कर आप सबसे एक प्रश्न ;;;कितने लोग बदलती विचारधारा के परिपेक्ष्य में जौहर को आज भी वाजिब कहेंगे ...और महिमामंडित करेंगे .. ...और स्त्री को अस्मिता पर हमले के समय जौहर का सुझाव देंगे ?????
संजीव-
जौहर ऐसा साहस है जो हर कोई नहीं कर सकता. जौहर का सती प्रथा से कोई संबंध नहीं था.
जौहर विधर्मी स्वदेशी सेनाओं की पराजय के बाद शत्रुओं के हाथों में पड़कर बलात्कृत होने से बचने के लिए परजिर सैनिकों कि पत्नियों द्वारा स्वेच्छा से किया जाता था जबकि पति की मृत्यु होने पर पत्नि स्वेच्छा से प्राण त्याग कर सती होती थी. दोनों में कोई समानता नहीं है.
स्मरण हो जौहर अकेली पद्मिनी ने नहीं किया था. एक नारी के सम्मान पर आघात का प्रतिकार १५००० नारियों ने आत्मदाह कर किया जबकि उनके जीवन साथी लड़ते-लड़ते मर गए थे. ऐसा वीरोचित उदाहरण अन्य नहीं है. जब कोई अन्य उपाय शेष न रहे तब मानवीय अस्मिता और आत्म-गरिमा खोकर जीने से बेहतर आत्माहुति होती है. इसमें कोई संदेह नहीं है. ऐसे भी लाखों भारतीय स्त्री-पुरुष हैं जिन्होंने मुग़ल आक्रान्ताओं के सामने घुटने टेक दिए और आज के मुसलमानों को जन्म दिया जो आज भी भारत नहीं मक्का-मदीना को तीर्थ मानते हैं, जन गण मन गाने से परहेज करते हैं. ऐसे प्रसंगों पर इस तरह के प्रश्न जो प्रष्ठभूमि से हटकर हों, आहत करते हैं. एक संवेदनशील विदुषी से यह अपेक्षा नहीं होती. प्रश्न ऐसा हो जो पूर्ण घटना और चरित्रों के साथ न्याय करे.

आज भी यदि ऐसी परिस्थिति बनेगी तो ऐसा ही किया जाना उचित होगा. परिस्थिति विशेष में कोई अन्य मार्ग न रहने पर प्राण को दाँव पर लगाना बलिदान होता है. जौहर करनेवाली रानी पद्मिनी हों, या देश कि आज़ादी के लिए प्राण गँवानेवाले क्रांन्तिकारी या भ्रष्टाचार मिटाने हेतु आमरण अनशन करनेवाले अन्ना सब का कार्य अप्रतिम और अनुकरणीय है.

२९-१-२०१७

***

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

हस्तिनापुर की बिथा कथा

हस्तिनापुर की बिथा कथा अध्याय ८ 
युद्ध कौ सोलओ दिन
द्रोण सिधारे स्वर्ग, कर्ण कौरव कौ सेनापति हो गओ
ईसें दुर्योधन के ऊ मित्र कौ मान औरइ बड़ गओ (६१)
कर्ण घुसो पाण्डव सैना में और सैंकरन खौं मारो
कर डारो भूकंप सौ उतै, हाहाकार मचा डारो (६२)
लासन पै लासें बिछ गईं, रकत के छूटे फव्वारे
रुंड मुंड भू पै लोटत, लोहू के बहे नदी नारे (६३)
तब कौरव सैना पै अर्जुन टूट परे आफत बन कें
मार हजारन जोधा डारे अर्जुन और भीम मिल कें (६४)
भीम लड़े अश्वत्थामा सें,बाए हरा युद्ध में दये
लड़े युधिष्ठिर दुर्योधन सें, ऊखौं कर बेहोस दये (६५)
तब कृतवर्मा उनें उठाकें लै गए युद्धभूमि सें दूर
दिन भर चली लड़ाई, संजा होतइं सेनाएँ भइँ दूर (६६)
सत्ररएँ दिन कौ युद्ध
बान दूसरे दिना कर्ण के औरइ जादा भीषन भए
लड़न युधिष्ठिर लगे कर्ण सें, और भौत घायल हो गए (६७)
देख भीम खौं ताव आ गओ , लगे कर्ण से युद्ध करन
मूर्छित करो कर्ण खौं , फिर जाकें औरन सें लगे लड़न (६८)
तबइँ दुसासन दिखा परो , तौ बाए भीम नें ललकारो
अपनी भारी गदा फेंक दुस्सासन के ऊपर डारो (६९)
दुसासन खौं वध
धक्का लगौ गदा कौ , गिरो दुसासन रथ सें दूरी पै
तुरत उचक कें भीम चड़ गसे दुसासन की छाती पै (७०)
दबा पाँव सें गरौ चीर तरवार सें दये छाती खौं
देखत रए कर्ण दुर्योधन , पूरौ करे भीम प्रन खौं (७१)
कर्ण पुत्र वृषसेन क्रोध सें भरो भीम पै झपट परो
चतुराई सें बानें घायल अर्जुन खौं , भीम खौं करो (७२)
तब अर्जुन नें चार बान सें हाँत , मूड़ काटे ऊके
देख पुत्र कौ अंत कँप गए अंग अंग कर्ण जू के (७३)
अर्जुन और कर्ण कौ युद्ध
ज्वालामुखी क्रोध कौ फूटो टूट परे वे अर्जुन पै
बानन की बरसात देर तक भई एक दूसरे पै (७४)
अग्निबान अर्जुन कौ नष्ट कर्ण ने वरुणास्त्र सें करो
ऐन्द्रास्त्र सें अर्जुन नष्ट कर्ण कौ भार्गवास्त्र करो (७५)
वीर कर्ण नें एक बान सें धनुष काट अर्जुन कौ दओ
अर्जुन नें दूसरौ उठा लओ , कर्ण उयै भी काट दओ (७६)
ऐसौ ग्यारा बार भओ तौ गुस्सा फूटो अर्जुन कौ
बानन की बौछारन सें रथ ढाँक दओ ऊ दुस्मन कौ (७७)
तब चलाओ नागास्त्र कर्ण साँप के भयंकर मौ बारौ
चलो अस्त्र आगी उगलत , बिजली जैसी लकीर वारौ (७८)
ऊ कौ कौनउ काट नईं , एकदम अचूक होत वौ अस्त्र 
आउत गरे पाई अर्जुन के देख लओ कृष्ण जू ने बौ अस्त्र (७९)
तुरत कृष्ण ने दबा जोर सें रथ खौं नैचें नवा दओ 
मूड़ बच गओ अर्जुन कौ , अस्त्र के मुकुट भर गिरा दओ (८०)

युद्ध होत रओ , चका कर्ण के रथ कौ धरती में धँस गओ
बाए उठाने कर्ण उतरकें रथ सें धरती पै आ गओ (८१)
धनुष बान छोड़ कें उठाउन चका लगो दोउ हाँतन सें
तब अर्जुन सें कहे कृष्ण तुम अबइँ इयै मारे झट सें (८२)
अर्जुन बोले बार निहत्थे पै करवौ नइँ युद्ध नियम ,
बोले कृष्ण " निहत्थो अभिमन्यु मारो कौन सौ नियम (८३)
कौन नियम सें भरी सभा में चीर हरन कृष्णा कौ भओ
कृष्णा रोउत रई ती , तब जौ धूर्त ठठाकें हँसत रओ (८४)
छल सें पाँसे खेलत कपटी सकुनी मानो कौन नियम ?
सुनो , नियम जो नईं मानत , ऊके लानें कायको नियम ? (८५)
तब अर्जुन नें एक भयंकर बान कर्ण पै चला दओ
सरसरात बौ बान कर्ण कौ मूड़ काट कें गिरा दओ (८६)
भओ कर्ण कौ वध तौ दुर्योधन भीतर व्याकुल हो गओ
जो अर्जुन खौं मार सकत तो , खुद अर्जुन सें मारो गओ (८७)
दुर्योधन की मानो टूटी कमर , न टूटो हठ ऊकौ
लड़ौं साँस आखिरी तक मैं , धरम न छोड़ौं छत्रिय कौ (८८)
अठारएँ दिन कौ युद्ध
कर्ण मरे पै दुर्योधन नें सैनापति सल्य खौं करो
और सगे भानेजन की सैना पै हमला सल्य करो (८९)
युद्ध कौ अठारह दिना हतो , नृप सल्य पराक्रम दरसाए
उतै युधिष्ठिर उनके ऊपर बान वेग सें बरसाए (९०)
युधिष्ठिर के हाँतन सल्य कौ वध
लड़े देर तक सल्य युधिष्ठिर , हीर नईं मानो कोऊ
देख युधिष्ठिर कौ विक्रम अचरज में पर गए सब कोऊ (९१)
जो अब लौं सांत उदार रओ , बौ दरसाओ सूरमाई
उनकौ भीषन रूप देखकें कौरव सेना घबड़ाई (९२)
गुल्ली एक , नोंक पै हीरा जड़ी जोर सें घाल दई
घुसी सल्य की छाती में , निकार लै बाके प्रान गई (९३)
सौ में सें अट्ठानवे मर चुकेते अब लौं कौरव भैया
मार भीम ने दओ सुदरसन नाव कौ कौरव भइया (९४)
अब दुर्योधन पूत अकेलौ धृतराष्ट्र कौ बचो रै गओ
और बचो रओ दासी पुत्र युयुत्सु , पाण्डव सँग जो रओ (९५)
तब ऊ सैना के सेनापति मामा सकुनि बनाए गये
उनसें दो दो हाँत करन तब सम्मुख आ सहदेव गये (९६)
सकुनि कौ अंत
सहदेव पै सकुनि नें भाला एक फेंक जोर सें दओ
माथे पै सहदेव के लगो , ऊनें रकत निकार दओ (९७)
तब सहदेव क्रोध सें भर कें 'क्षुर' नाव कौ बान मारे
बना निसान गरे खौं मूड़ सकुनि कौ तुरत काट डारे (९८)
मारौ गओ सकुनि तौ कौरव सैना में भगदड़ मच गई
तितर बितर भइ पूरी सैना , युद्धभूमि खाली हो गई (९९)
चार जनें बाकी बच रए अब दुर्योधन और कृतवर्मा
कुलगुरु कृपाचार्य और द्रोण कौ पुत्र अश्वत्थामा (१००)
दुर्योधन ने मैदान छोड़ो 
अपनी भारी हानि देख दुर्योधन को दुःख भौत भओ
तपन लगो सरीर ऊकौ, जाकें तलाब जल में दुक गओ (१०१) 
जान गए जा बात पाण्डव तुरत पौंच वे गए उतै 
दुर्योधन खौं टेर कहे "तुम काये आकें ढुके इतै" (१०२) 
दुर्योधन बाहर निकरे , बोले नइँ ढुके इतै आ हम 
तन मन भौत हमाए तप रए , ठंडौ करवे आये हम (१०३)
 हमें नईं कायर जानो , अब एक एक से लड़हैं हम 
आओ एक एक करकें , तुम सबकको लड़कें मारें हम (१०४)
भीम - दर्योधन कौ गदा युद्ध 
भीम तुरंत गदा लै झपटे , गदा उठा लओ दुर्योधन 
बलदाऊ के दोउ गदाधर चेला तुरतइँ लगे लड़न (१०५)
लड़त लड़त भइ भौत देर पै मानी नईं कोऊ नें हार  
दोऊ गदाधर बराबरी के , करत रए आपस में बार (१०६)
तब अर्जुन सें बोले कृष्ण "बताओ  भीम खौं वौ मारै 
अपनी गदा कमर के नैचें , ऊकी जाँघ टोर डारै" (१०७)
अर्जुन अपनी बाईं जाँघ पै ताल ठोक संकेत करे 
सोइ भीम ऊकी बाईं जाँघ पै गदा को बार करे (१०८)
दुर्योधन की हार 
टूट जाँघ गइ दुर्योधन की , तुरत गिर परो धरती पै  
ठाँडौ रै नइँ सको , रै गओ उतइँ बैठकेँ धरती पै (१०९)
ओइ दसा में दुर्योधन खौं छोड़ पाण्डव चले गये  
तड़फावे खौं नइँ मारो , वे अपनौ मौ फेर कें गये (११०)
दुर्योधन के धरती पै गिरतइँ हो गओ संग्राम ख़तम 
तौऊ ऊकौ बैरभाव नइँ गओ , भई नइँ जरन खतम (१११)
अश्वत्थामा और बदले की आग 
युद्ध ख़तम हो गओ , क्रोध अश्वत्थामा कौ नईं भओ 
जितै डरेते दुर्योधन वौ उनसें कहवे उतै गओ       (११२)
बोलो "हे राजा! बदलौ अवश्य मैं पाण्डव सें लैहौं 
आप आग्या देओ तौ उनकौ विनास मैं कर दैहौं (११३)
दुर्योधन नें बाके ऊपर जल छिड़को प्रसन्न होकें 
बोले " तुम अब हौ सैनापति , उनखौं नष्ट करो जाकें (११४)
कृपाचार्य , कृतवर्मा खौं अश्वत्थामा नें संग लओ 
और पाण्डव के डेरन में वौ अधराते चलो गओ (११५)
दोउ जनें बाहर ठाँड़े रए जीसें कोऊ भगन न पाय  
भगन लगे तौ कृतवर्मा , कृप के हाँतन सें मारो जाय  (११६)
अश्वत्थामा पैलें धृष्टद्युम्न के तंबू में घुस गओ 
बाको गरो धनुष डोरी सें कस सोउत में मार दिओ (११७)
युद्ध ख़तम जानकेँ सब जनें सो रएते निरभयता सें 
अश्वत्थामा नें उन सब खौं  मार दओ निरदयता सें (११८)
कृपाचार्य तब उनके डेरा भेंट आग की चड़ा दये 
फिर तीनउँ जन मिलकें रातइ में दुर्योधन पास गये (११९)
दुर्योधन कौ अंत 
अश्वत्थामा बोलो " राजा सुनकेँ खुस हो जाओ तुम 
पूरी पूरी पाण्डव सैना कौ विनास कर आये हम      (१२०)
सुनकेँ सांति पाओ दुर्योधन , जरत करेजौ भओ ठंडौ 
और आखिरी सांस छोड़ दइ , तन ऊकौ हो गओ ठंडौ (१२१)
कुल दस जन बचे रै गये 
अश्वत्थामा की दुष्टइ सें बचे सात जन रै गएते 
श्रीकृष्ण , पाँचउ पाण्डव , सात्यिकी समेत जिअत रएते (१२२)
वे तौ हते दूसरे डेरा में अपनी सैना सें दूर 
अश्वत्थामा नें समझी हमने बदलौ लै लओ भरपूर (१२३)
जिनकें संगै कृष्ण हौंय उनकौ कैसें हो नास सकत 
ऐसौ कोऊ नईं धरती पै जो ऐसन खौं मार सकत (१२४)
कौरव दल के तीन आदमी , पाण्डव दल के सात बचे 
कैऊ अक्षौहिणी नष्ट भईं , अब केवल दस जनें बचे (१२५)
सुनकेँ अत्याचार और कायरपन अश्वत्थामा कौ 
ऊके ऐसे नीच करम सें तड़फो हियो युधिष्ठिर कौ (१२६)
***

संस्कृत में नईं पढ़ो, हिंदी में नईं पढ़ो तो लो
बुंदेली में पढ़ लो महाभारत
- मोहन शशि
*
"साँच खों आँच का" पे जा बात सोई मन सें निकारें नईं निकरे के ए कलजुग में "साँची खों फाँसी" की दसा देखत करेजा धक् सें रै जात। बे दिन सोई लद गए जब 'बातहिं हाथी पाइए, बातहिं हाथी पांव' को डंका पिटत रओ। तुम लगे रओ 'कर्म खों धर्म मानकें', लगात रओ समंदर में गहरे-गहरे गोता, खोज-खोजकें लात रओ एक सें बढ़ कें एक मोेती, पै जा जान लो और मान लो कि आपके मोती रहे आएं आपखों अनमोल, ए तिकड़मबाजी के बजार में नईं लगने उनको कोई मोल। तमगा और इनाम उनके नाम जौन की अच्छी-खासी हे पहचान, भलई कछू लिखो होय के कोई गरीब साहित्यकार पे 'पेट की आगी बुझाबे' के एहसान खों लाद 'गाँव तोरो, नांव मोरो कर लओ होय। 'कऊँ ईगी बरे, काऊ को चूल्हा सदे, जाए भाड़ में, जे धुन के धुनी, आदमी कछू अलगई किसम के होत, हमीर सो हठ ठानो तो फिर नई मानी, काऊ की नई मानी। ऐंसई में से एक हैं अपने भैया डॉ. मुरारीलाल जी खरे। जा जान लो के बुंदेली पे मनसा वाचा कर्मणा से समर्पित, प्रान दए पड़े।

भैया!'हात कंगन खों आरसी का' खुदई देख लो। २०१३ में बुंदेली रामायण, २०१५ में 'शरशैया पर भीष्म पितामह' और बुंदेली में और भौत सों काम करके बी नें थके, नें रुके और धर पटको बुंदेली में संछिप्त महाभारत काव्य 'हस्तिनापुर की बिथा-कथा।'
डॉ.एम.एल.खरे नें ९ अध्याय में रचो है 'हस्तिनापुर की बिथा कथा।' पैले अध्याय में हस्तिनापुर के राजबंस को परिचय कुरुबंसी महाराज सांतनु से शुरू करके महाभारत के युद्ध के बाद तक के वर्णन में साहित्य के खरे हस्ताक्छर डॉ. खरे ने एक-एक पद में ऐसे ऐसे शब्द चित्र उकेरे हैं के पढ़बे के साथई साथ एक-एक दृष्य आंखन में उतरत जात और लगत कि सिनेमा घर में बैठे महाभारत आय देख रअ। कवि जी नें कही हे-
"गरब करतते अपने बल को जो, वे रण में मर-खप गए
वेद व्यास आँखन देखी जा , बिथा कथा लिखकें धर गए"

सांतनु-गंगा मिलन, देवव्रत (भीष्म) जन्म, सत्यवती-सान्तनु ब्याव, चित्रांगद-विचित्रवीर्य जन्म, कासीराज की कन्याओं अंबा, अंबिका, अंबालिका को हरण, अंबिका और अंबालिका के छेत्रज पुत्र धृतराष्ट्र और पाण्डु जनमें, धृतराष्ट्र-गांधारी और पाण्डु-कुंती को ब्याव, कर्ण के जन्म की कथा, माद्री-पाण्डु ब्याव, सौ और पाँच को जनम, पाण्डु मरण और फिर दुर्योधन-शकुनि के षड़यंत्र पे षड़यंत्र -
"भई मिसकौट सकुनि मामा, दुर्योधन, कर्ण, दुसासन में
जिअत जरा दए जाएँ पांडव, ठैरा लाख के भवन में"

कुंती के साथ पांडवों के मरबे को शोक मना दुर्योधन को युवराज के रूप में का भओ के फिर तो नईं धरे ओने धरती पे पाँव। उते पांडवों को बनों में भटकवे से लेके द्रौपदी स्वयंवर और राज के बटबारे को बरनन खरे जी ने ऐसो करो कि पढ़तई बनत। बटबारे में धृतराष्ट्र नें कौरवों खों सजो-सजाओ हस्तिनापुर तो 'एक पांत दो भांत' पांडवों खों ऊबड़-खाबड़ जंगल भरो खांडवप्रस्थ देवे के बरनन में कविवर डॉ. खरे जा बताबे में नई चूके कि धृतराष्ट्र ने पांडवों। पे दिखावटी प्रेंम दरसाओ -
"और युधिष्ठिर लें बोले दै रए तुमें हम आधो राज
चले खांडवप्रस्थ जाव तुम, करो उते अच्छे सें राज"

पांडवों पे कृष्ण कृपा, विश्वकर्मा द्वारा इंद्रप्रस्थ नगरी को अद्भुत निर्माण फिर राजसूय यग्य और दरवाजा से दुर्योधन को टकरावे पे -
"जो सब देखीती पांचाली, अपने छज्जे पे आकें
'अंधे को बेटा अंधा' जो कहकें हँसी ठिलठिलाकें"

जा जान लो के महायुद्ध के बीजा इतई पर गए। चौथो अध्याय 'छल को खेल और पांडव बनबास' अब जा दान लो कि कहतई नई बनत। ऐसो सजीव बरनन के का कहिए। ऐमे द्रौपदी चीरहरन पढ़त गुस्सा आत तो कई जग्घा तरैंया लो भर आत। उते त्रेता में सीता मैया संगे और इते द्वापर में द्रौपती संगे जो सब नें होतो तो सायत कलजुग में बहुओं-बिटिओं के साथ और अत्याचार के रोज-रोज, नए-नए कलंक नें लगते, हर एक निर्भया निर्भय रहकें अपनी जिंदगी की नैया खेती। पे विधि के विधान की बलिहारी, बेटा से बेटी भली होबे पे बी अत्याचार की सिकार हो रई हे नारी।
पांचवें अध्याय में पांडवों के अग्यातवास में कीचक वध वरनन पढ़तई बनत। फिर का खूब घालो उत्तरा अभिमन्यु रो ब्याव। अग्सातवास खतम होवे पे सोच-विचार --
"नई मानें दुर्सोधन तो हम करें युद्ध की तैयारी
काम सांति सें निकर जाए तो काए होय मारामारी"

दुर्योधन तो दुर्योधन, स्वार्थी, हठी, घमंडी। ओने तो दो टूक और साफ - साफ कही, ओहे कवि खरे जी ने अपने बुंदेली बोलन में कछू ई भाँत ढालो -
"उत्तर मिलो पांच गांव की बात भूल पांडव जाएं
बिना युद्ध हम भूमि सुई की नोंक बराबर ना दै पाएं"

आनंदकंद सच्चिदानंद भगवान श्रीकृष्णचंद्र ने बहुतई कोसस करी के युद्ध टल जावे पे दुर्योधन टस से मस नें भओ और तब पाण्डव शिविर में लौट कें किशन जू नें कही -
"कृष्ण गए उपलंब्य ओर बोले दुर्योधन हे अड़ियल
करवाओ सेनाएं कूच सब जतन सांति के भए असफल"

कवि ने युद्ध की तैयारियों को जो बरनन करो वो तो पढ़बे जोग हेई, से सातवे अध्याय में पितामह की अगुआई में महायुद्ध (भाग १) ओर आठवें अध्याय में आखिरी आठ दिन महायुद्ध (भाग २) रो बखान पढ़त उके तो महाराद धृतराष्ट्र खों संजय जी सुनात रए जेहे आदिकवि वेदव्यास नें बखानो ओर प्रथम पूज्य भगवान गनेस जू ने लिखो , पे इते बुंदेली में ओ महायुद्ध पे जब डॉ. एम. एल. खरे ने बुंदेली में कलम चलाई तो कहे बिना परे ने रहाई के ओ महायुद्ध की तिल - तिल की घटना पढ़त - पढ़त आंखन के दोरन सें दिल में समाई । महायुद्ध को बड़ो सटीक हरनन करो हे कवि डॉ. खरे नें । कछू ऐंसो के पढ़तई बनत।
महायुद्ध के बाद नौवें अध्याय में अश्वत्थामा की घनघोर दुष्टता, सजा और श्राप को बरनन सोई नोंनो भओ। फिर पांडवों को हस्तिनापुर आवो, युधिष्ठिर को अनमनोयन, पितामह भीष्म से ग्यान, अश्वमेध, धृतराष्ट्र को गांधारी, कुंती, संजय ओर विदुर संग बनगमन को बरनन करत कविजी नें का खूब कही -
"जी पै कृपा कृष्ण की होय, बाको अहित कभऊँ नईं होत
दुख के दिन कट जात ओर अंत में जै सच्चे की होत"

समर्थ हस्ताक्षर कविवर डॉ. मुरारीलाल खरे ने बुंदेली में 'हस्तिनापुर की बिथा कथा' बड़ी लगन, निष्ठा और अध्ययन मनन चिंतन के साथ बड़ी मेंहनत सें लिखी। बुंदेली बोली - बानी के प्रेमिन के साथ हुंदेलखंड पे जे उनको जो एक बड़ो और सराहनीय उपकार है । ए किताब खें उठाके जो पढ़वो सुरू करहे वो ५ + १०३४ पद जब पूरे पढ़ लेहे तबई दम लेहे। डूबके पढ़हे तो ओहे ऐसो लगहे जेंसे बो पढ़बे के साथ - साथ ओ घटनाक्रम सें साक्षात्कार कर रहो।

कवि नें 'अपनी बात' में खुदई कही कि उन्हें 'गागर में सागर' भरबे के लानें कई प्रसंग छोड़नें पड़े तो हमें सोई बिस्तार सें बचबे कई प्रसंगन सें मोह त्यागनें पड़ो। बुंदेलों खों बुंदेली में संछेप में महाभारत सहज में उपलब्ध कराबे के लानें डॉ. एम. एल. खरे जी खों बहोतई बहोत बधाइयां तथा उनके स्वस्थ सुखी समृद्ध यशस्वी मंगल भविष्य के लानें मंगलमय सें अनगिनत मंगल कामनाएं। एक शाश्वत, सार्थक ओर अमूल्य रचना के प्रकासन में सहयोग करने ओर बुंदेली में भूमिका लिखाबे के लानें प्यारे भैया आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' खों साधुवाद।
वन्दे।
मोहन शशि
कवि, पत्रकार, सूत्रधार मिलन
चलभाष ९४२४६ ५८९१९

पुरोवाक

'हस्तिनापुर की बिथा कथा' बुंदेली काव्य माल का रत्न

 आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'

संस्कृत से विकसित होनेवाली लोकभाषाओं में हिंदी का विशिष्ट स्थान है। हिंदी के दो प्रमुख भेद पूर्वी हिंदी और पश्चिमी हिंदी हैं। बुंदेली को भाषा वैज्ञानिकों ने पश्चिमी हिंदी में स्थान दिया है। विख्यात भाषाविद डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने अपनी पुस्तक 'ग्रामीण हिंदी' में बुंदेली पर बृज व बघेली पर अवधि का प्रभाव इंगित किया है। भाषायी भूगोल की दृष्टि से बुंदेली भाषी क्षेत्र को पाँच क्षेत्रों में वर्गीकृत किया जा सकता है। 

१. उत्तरी क्षेत्र (मुरैना, भिंड, ग्वालियर, आगरा मैनपुरी, दक्षिणी इटावा आदि) - यहाँ बुंदेली में बृज भाषा का मिश्रण सहज दृष्टव्य है। मुरैना, ग्वालियर व् दक्षिणी आगरा में बुंदेली का 'भदावरी' रूप प्रचलित है। मुरैना जिले की श्योपुर तहसील में राजस्थानी मिश्रित है। 

२. पूर्वी क्षेत्र - जालौन, हमीरपुर, पूर्वी छतरपुर, पन्ना, व् उत्तरी-पूर्वी जबलपुर इस क्षेत्र के अंतर्गत हैं। उत्तर-पश्चिमी हमीरपुर, दक्षिणी जालौन में बुंदेली का 'लौधांती' तथा पूर्वी जालौन में केन नदी के तटवर्ती भाग में 'कुंडरी', उत्तरी जालौन में यमुना नदी के किनारे 'तिरहारी', दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम भाग में 'बनाफरी' तथा पूर्वी सीमावर्ती जालौन में (यमुना का दक्षिणी तट) 'निभट्टा' बोली जाती है। मध्य हमीरपुर तथा पश्चिमी जलावन में बुंदेली शुद्ध रूप में लोक व्यवहृत है। उत्तरी पन्ना में बुंदेली छतरपुर जिले की बुंदेली से तथा पश्चिमी पन्ना की बुंदली दमोह की बुंदेली से प्रभावित होने पर भी शुद्ध है किन्तु पूर्वी-दक्षिणी पन्ना में बुंदेली में बघेली मिश्रित बनाफरी है जो दक्षिणी हमीरपुर तक प्रचलित है। उत्तरी-पूर्वी जबलपुर की बुंदेली भी बघेली मिश्रित है। सिहोरा और पतन तहसील में बुंदेली-बघेली मिश्रित रूप लोक मान्य है। 

३. मध्य क्षेत्र - दतिया, छतरपुर, झाँसी, टीकमगढ़, विदिशा, सागर, दमोह ,जबलपुर, रायसेन, होशंगाबाद (हरदा व  सिवनी मालवा के अतिरिक्त) और नरसिंहपुर में भी शुद्ध बुंदेली बोली जाती है। कटनी-सिहोरा के आसपास के अंचल में बुंदेली-बघेली, गोंड़ी-हिंदी मिश्रित पचेली (पछेली) बोली जाती है।  

४. पश्चिमी क्षेत्र - मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना जिलों के पश्चिमी भाग में बुंदेली और राजस्थानी तथा पश्चिमी सीहोर में बुंदेली हुए मालवी का मिश्रित रूप प्रयोग किया जाता है। होशंगाबाद में सिवनी मालवा में बुंदेली-मालवी मिश्रित तथा मध्य-उत्तर हरदा में बुंदेली-मालवी-निमाड़ी मिश्रित 'भवानी की बोली' का प्रयोग किया जाता है।  

५. दक्षिणी क्षेत्र - छिंदवाड़ा के उत्तरी (अमरवाड़ा तहसील) तथा पूर्वी (चौरई) में बुंदेली लगभग शुद्ध रूप में प्राप्य है। मध्य और दक्षिण छिंदवाड़ा व् दक्षिणी सिवनी में बुंदेली - मराठी का मिश्रित रूप दृष्टव्य है। छिंदवाड़ा-सिवनी के शेष भाग में बुंदेली का वर्चस्व है। 

'हस्तिनापुर की बिथा कथा' के रचनाकार डॉ. मुरारीलाल खरे का बचपन झाँसी, ललितपुर व् मऊरानीपुर-गरौठा में व्यतीत हुआ। यह क्षेत्र शुद्ध बुंदेली का क्षेत्र है। भाषा वैज्ञानिकों के अनुसार दतिया, झाँसी, टीकमगढ़, मध्य -पश्चिम छतरपुर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर आदि शुद्ध बुंदेली के क्षेत्र हैं। जन जीवन में किसी भी अंचल में कोई भी भाषा पूरी तरह शुद्ध रूप से व्यवहार में नहीं लाई जाती। चिर काल से  हर घर में बहुएँ अपने मायके की भाषा (जिसमें उसके माता-पिता की भाषाओँ का मिश्रण होता है) लेकर आती हैं और उनकी संतति उनके मायके-ससुराल की भाषाओँ में पलती है। व्यापारी और नौकरीपेशा वर्ग भी भाषिक सम्मिश्रण में सहायक होता है। डॉ. खरे ने सेवाकाल का लम्बा समय भोपाल में बिताया किन्तु उनमें बुंदेली का संस्कार इतना प्रबल है कि वे बुंदेली रामायण (२०१३), शर शैया पर भीष्म (२०१५) तथा हस्तिनापुर की बिथा कथा (२०२०) में शुद्ध बुंदेली का प्रयोग कर सके हैं। यही नहीं "अपनी बात" में बुंदेली की विशेषताओं और वैविध्य पर भी उन्होंने प्रकाश डाला है। 

बुंदेली से कम परिचित पाठकों के लिए आधुनिक हिंदी में बुंदेली के सामान्य विशेषताओं का संकेतन उपयुक्त होगा - 

१. क्रिया के भविष्यकालिक रूप में 'गा, गे, गी'  के स्थान पर 'ए' या 'है' का प्रयोग - आ गया होगा = आ गओ हुइए, लिखेगा = लिखहै आदि। 
२. संज्ञावाचक बहुवचन में 'न' व 'ऐं' प्रत्यय जोड़ना - लड़कों = लड़कन, बेटियों = बिटियन, बहिनें = बैनें, गायें = गौएँ आदि। 
३. हकार लोप - रहता = रैत, रही = रई, किन्होंने = किन्नैं, करना = कन्ने, बहुत ही = भौतई, कहो = कओ, पहुँची = पौंची आदि।   
४. कठोर वर्ण का मृदु वर्ण में परिवर्तन - मोड़ = मोर, प्राण = प्रान, मर्म = मरम, शिक्षा = सिच्छा आदि।
५. अर्धाक्षर को पूर्ण करना - कर्ज = करजा, शर्म = सरम, नर्म = नरम आदि। 
६. अनुस्वर का बाहुल्य - आपने = आपनें,  उसने - ऊनें, कोई = कौनऊँ आदि।
७. कर्मकारक परसर्ग में 'कों' और 'खों' का प्रयोग - आप को = आप खौं, बहु को = बऊ कों आदि। 
८. करण कारक में 'से' के स्थान पर 'सें' - भाई से = भइया सें, सभी से = सबइ सें आदि। 
९. दो शब्दों का संयुक्त रूप - वैसे ही = वैसेई, कहती रही = कैतरई, हद ही कर दी = हद्दई कर दई आदि। 
१०. अकारान्त संज्ञा / विशेषणों का उच्चारण ओकारान्त - विवाह हुआ = ब्याओ गओ, प्यारा = प्यारो आदि। 
११. तृतीय पुरुष एकवचन सवनाम 'वह' के लिए 'बो', 'बौ', उऐ आदि का प्रयोग। 
१२. भूतकालीन ' था,थे, थी' के स्थान पर 'हतौ, हते, हती' का प्रयोग। 
ललितपुर की बुंदेली 
१. 'ई' प्रत्यय की बहुतायत - नहीं कही जाती - नईं कईं जात, जैसे की तैसी - जईं की तईं आदि। 
२. तृतीय पुरुष बहुवचन 'उन्होंने' का स्थानापन्न 'उननें' का प्रयोग आदरास्पद एकवचन में भी, उसने - उने, उसको - ऊखो या उनखौं। 

बुंदेली में काव्य परंपरा 

विक्रम संवत दसवीं के पूर्व से ही आंचलिक बोलिओं और भाषाओँ का विकास धार्मिक प्रवचनों, वार्ताओं, काव्य नाटक आदि के रूप में हो रहा था। कालिंजर के परमाल नरेश के भाट जगनिक कृत आल्हा (सं. १२३०), विष्णुदास कृत महाभारत, स्वर्गारोहण और रामकथा, माणिक कवी रचित बेताल पच्चीसी, थेघनाथ कृत गीत पद्यानुवाद, छीहल अग्रवाल रचित प्रद्युम्न चरित (वि. १४११), हरिचंद पुराण (वि. १४५३), डूंगर बावनी (वि. १५३८) आदि वीरगाथा काल की प्रमुख कृतियाँ है। भक्ति काल में बलभद्र मिश्र (वि. १६००) रचित शिखनख, भगवत भाष्य, बलभद्री व्याकरण, हनुमन्नाटक टीका, गोवर्धन सतसई, हरिराम व्यास (वि. १५६७) रचित रागमाला, रस के पद, सिद्धांत के पद, चौरासी, वाणी, रसपंचाध्यायी, कृपाराम (वि. १५७०) कृत हित तरंगिणी, केशवदास (सं. १६१२) रचित रामचंद्रिका, कविप्रिया, रसिकप्रिया, विज्ञानं गीता, वीरसिंह जू देव चरित, जहाँगीर जस चंद्रिका, रतन बावनी, नखशिख, रामलंकृत मंजरी, सुवंशराय कायस्थ (वि. १६८०) रचित कायस्थ सागर उल्लेखनीय हैं। रीति काल में अक्षर अनन्य (सं. १७१०) की २८ कृतियाँ, बख्शी हंसराज कृत सनेह सागर, विरह विलास, मेहराज चरित, मंडन (संवत १७१६) रचित रस रत्नावली, रस विलास, जनक पचीसी, जानकी जू को ब्याह, नैन पचासा, 
पद्माकर (सं. १८१०) कृत हिम्मत बहादुर विरुदावली, जगत विनोद, पद्माभरण, आलिजाह प्रकाश, प्रबोध पचासा, गंगा लहरी, ईसुरी (चैत्र शुक्ल १० सं. १८९८  - अगहन बड़ी ७ सं. १९६६) कृत फागें, गंगाधर व्यास (सं १८९९) रचित नीति मंजरी, विश्वनाथ पताका, व्यंग्य पचासा, गो माहात्म्य, भरथरी, ख्यालीराम रचित फागें अविस्मरणीय हैं। 
आधुनिक काल में बुंदेलखंड के लाला भगवान दीन, मैथिलीशरण गुप्त जैसे अनेक कलमकारों ने हिंदी को समृद्ध किया। ठेठ बुंदेली का ठाठ जीवित रखने वालों में हनुमत्पताका, छविरत्नम, गंगा गुण मंजरी, ऋतु राजीव, कवि कल्पद्रुम, रसिक विनोद, जुगल सहस्त्रनाम के कवि कालीकवि (सं १९१०), हनुमान पच्चीसी व् रानी झाँसी का रायसो के रचयिता चतुरेश नीखरा, लक्ष्मीबाई रासोकार मदन मोहन द्विवेदी 'मदनेश' (सं १९२४)-, मधुकर शाह, भालूराम व्यालूराम, चित्रांगदा, गोकुलदास, सोहराब रुस्तम, हमला सत्ता के कवि मुंशी अजमेरी (सं १९३९), दीन का ढाबा, व्यंग्य विनोद, वीर वधु, वीर बाला, गोरी बीबी, दीन के आँसू, सुर सुधा निधि के कवि नाथूराम माहौर (सं १९४१), सरसी, भेंट, साधना, लौलइयाँ, ओरछा दर्शन, गीता दर्शन, लोक गायनी, बुंदेलखंड की संस्कृति और साहित्य, उदय और विकास, मानवती का बलिदान के रचयिता रामचरण हयारण 'मित्र' (सं १९४७), बुंदेलखंडी फाग साहित्य, शिशु, सप्तपदी, मंगल प्रभात, ब्रह्मानंद तरंगिनि, तुलसी, भक्तमाला के रचनाकार श्याम सुंदर 'बादल' (संवत १९६४), हंसी का फव्वारा, चटनी के चुटीले कवि चतुर्भुज शर्मा 'चतुरेश' (सं १९६६), चरवाहा, आदमी के सींग, एटमिक एल्बम, कागभुसुंडि गरुड़ से बोले के कवि जीवनलाल वर्मा विद्रोही (२९-४-१९१५), अथाई की बातें, क्षत्रिय वंशावली, आधुनिक कीर्तन के कृतिकार भगवान सिंह गौड़ (संवत १९७२), दीपशिखा, बुंदेली शब्द संपदा, बुंदेली शब्द मणि माला, बुंदेली आने अटके, कोमल कमल, बुंदेली भाषा का व्याकरण, श्रुति लेख केशव काव्य कामिनी, बुंदेली भाषा साहित्य और संस्कृति, चतुरंगिणी के कृतिकार कन्हैया लाल 'कलश' (सं १९७६), जीवन के कर्म, आग पानी, विजयादशमी, सांझ सकारे के कवि भैयालाल व्यास (५-८-१९२०), सुधन्वा, वसुंधरा, वासुकि, वभृवाहन, देवयानी नारायणी, अनास्था, अँधा अँधेरा के महाकवि वासुदेव प्रसाद खरे (सं १९७९), नई दिशा, नए कदम, अमृत बरस गया, अपरिणीता के रचनाकार फूलचंद मधुर (६-१०-१९२२), सिसकता कण, भोर के साथ, मति के बोल, एक नदी कंठी सी, नीला बिरछा, टूटे हुए लोगों के नगर में, जिंदगी चंदन बोटी है, धुन की रुई पै पौआ, षड्यंत्रों के हाथ होते हैं कई हजार के कवि माधव शुक्ल मनोज, पहला चरण, धड़कनों के आसपास, आदमी होने का दुःख, नागफनी के कांटे, खूब भरो है मेला के कवि बटुक चतुर्वेदी (४-५-१९३३)  बुंदेली श्रृंगार के रचयिता ओमप्रकाश सक्सेना 'प्रकाश' (२३-२-१९३३), पानी पानीदार है, सर्वनाम अव्यय और करक चिन्ह, दतिया जिले में पांडुलिपियों का सर्वेक्षण लिखकर ख्याति प्राप्त सीताकिशोर खरे (३-१२-१९३५), २५ ग्रंथों के रचनाकार गंगा प्रसाद बरसैयाँ के साथ गणनीय हैं बुंदेली रामायण (२०१३), शर शैया पर भीष्म (२०१५) तथा हस्तिनापुर की बिथा कथा (२०२०) के कृतिकार डॉ. मुरारीलाल खरे (१९३२)।  
      
'हस्तिनापुर की बिथा कथा' की कथा मौलिक न होते हुए भी मौलिक है। चिर परिचित कथा की पुनर्प्रस्तुति करते समय सबसे बड़ा खतरा यह है कि पाठक को घटनाक्रम व अंत पूर्वज्ञात होने से रोचकता व उत्सुकता के भाव में पठनीयता न रहे। डॉ. खरे की सफलता यह है कि वे सर्व श्रुत कथा के प्रस्तुतीकरण में औत्सुक्य बनाये रख सके हैं। उन्होंने पारम्परिक कथा ज्यों की त्यों कहने का लोभ संवरण कर, चयनित घटना क्रम की प्रस्तुति नयी घटना की तरह की है। इससे अनावश्यक विस्तार घटने के साथ, गौड़ कथाएँ  ध्यान नहीं भटका सकी हैं। 

विश्लेषण 

घटना के पूर्व या पश्चात् में महाकवि ने पात्रों के क्रिया कलाप पर अपना अभिमत भी इंगित किया है। द्रोणाचार्य -प्रसंग में वे लिखते हैं-

द्रोण चाउतते उनकौ बेटा अर्जुन सें बड़कें जानें 
सो अर्जुन खौं पौंचाउतते पानी ल्याबे के लाने 

कुछ  ग्रंथों में धृष्टद्युम्न द्वारा द्रोणाचार्य वध खड्ग के वार से वर्णित है किंतु डॉ. खरे ने तलवार के वार बताया है। 

दिशा दर्शन 

यत्र - तत्र नीतिगत संकेत इस तरह निबद्ध हैं कि कथा प्रवाह में बाधक हुए बिना पाठकों और वर्तमान देशनायकों का मार्गदर्शन कर सकें -
घर में आग लगाई, घर में बरत दिया की भड़की लौ 
सत्यानास देस का भओ तो , नई बंस कौ भओ भलो 

सत्ता के लिए जनमत को भ्रमित करनेवाले राजनेता इससे सबक ले सकते हैं कि देशहित पर स्वहित या दलहित को वरीयता देने का परिणाम अशुभ ही नहीं आत्मघाती भी होगा। 

अपने सुख हेतु अनीति करने का परिणाम सुखद नहीं होता।  अप्राकृतिक त्याग से व्यक्ति को भले ही कीर्ति मिले, अन्यों को दुष्परिणाम ही भोगना होता है - 

महात्याग से नाव भीष्म कौ जग में बहुत बड़ो हो गओ
पर कुल की परंपरा टूटी , बीज अनीति कौ पर गओ

आगें जाके अंकुर फूटे, बड़ अनीति विष बेल बनी
जीसें कुल में तनातनी भइ , भइयन बीच लड़ाई ठनी

गुणों के स्थान पर जन्म को वरीयता देना भी महाभारत का एक कारण था। वर्तमान में जन्मना जातिगत आरक्षण तथा ब्राह्मणों द्वारा श्रेष्ठता का दंभ प्रकारांतर से सामाजिक द्वेष के लिए जिम्मेदार हैं।

बिदुर भले में खून छत्रिय कौ रत्तीभर हटी नईं
दासी पुत्र भये सें मानो गओ गद्दी के योग्य नईं

नारी की अवहेलना समाज के पतन का कारण बनती है। यह सत्य खरे जी ने अम्बा-अम्बिका-अंबालिका प्रसंग में उठाया है-

जा अनीति जेठी अम्बा खौं बिलकुल नइँ स्वीकार भई
.
लेकिन ई के लानें मनसा बहुअन की पूँछी नइँ गइ
आज्ञा नहीं टार पाईं वे , एक अनीति और हो गइ

द्रौपदी के प्रसंग में भी पाँच पतियों की भार्या बनाते समय उसकी मर्जी न पूछी जाना, द्यूत क्रीड़ा में बिना सहमति के उसे दाँव पर लगाना भी महाकवि को न्यायोचित प्रतीत नहीं होता। वे अपना अभिमत पाठक के मन-मंथन हेतु बेहिचक प्रस्तुत करते हियँ किंतु इस तरह कि वह न तो शुष्क उपदेश हो, न कथा विकास में बाधक बने।

इस कृति में डॉ. खरे ने रसों और अलंकारों का प्रभावी प्रयोग किया है किन्तु प्राय: केवल एक प्रकार का समांती दोपदिक छंद किया गया है जिसका वर्ण  या मात्रा भार कथ्य  आवश्यक -प्रवाह अनुसार घटता-बढ़ता है। डॉ. खरे ने छंद प्रयोग में वाचिक परंपरा का अनुसरण किया है। पारंपरिक मानकों अनुसार इस कृति को 'महाकाव्य' कहने में भले ही संकीर्णतावादी संकोच करें किंतु इस प्रबंध काव्य के प्रणयन हेतु डॉ. खरे के 'महाकवित्व' पर प्रश्न नहीं लगाया जा सकता। सारत: देश-काल-परिस्थितियों की आवश्यकतानुसार उपयुक्त 'हस्तिनापुर की बिथा कथा' बुंदेली काव्य माल का रत्न का प्रणयन करने हेतु महाकवि मुरारीलाल खरे निस्संदेह साधुवाद के पात्र हैं।                                       
संपर्क - विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१, चलभाष ७९९९५५९६१८, ९४२५१८३२४४ ईमेल salil.sanjiv@gmail.com