गीत :
बजा बाँसुरी…
संजीव
*
बजा बाँसुरी झूम-झूम मन,
नाच खुशी से लूम-लूम मन…
*
जंगल-जंगल गमक रहा है।
महुआ फूला महक रहा है।
बौराया है आम दशहरी
पिक कूकी चित चहक रहा है।
डगर-डगर पर छाया फागुन
कभी न होना सूम-सूम मन…
*
पिरयाई सरसों जवान है।
मानसिक ताने शर-कमान है।
दिनकर छेड़े, उषा लजाई-
स्नेह-साक्षी चुप मचान है।
बैरन पायल करती गायन
पा प्रेयसी सँग घूम-घूम मन…
*
कजरी होरी राई कबीरा,
टिमकी ढोलक झाँझ मंजीरा।
आल्हा जस फागें बम्बुलियाँ
सुना हो रही धरा अधीरा।
उड़ा हुलासों की पतंग फिर
अरमानों को चूम-चूम मन…
=============
बजा बाँसुरी…
संजीव
*
बजा बाँसुरी झूम-झूम मन,
नाच खुशी से लूम-लूम मन…
*
जंगल-जंगल गमक रहा है।
महुआ फूला महक रहा है।
बौराया है आम दशहरी
पिक कूकी चित चहक रहा है।
डगर-डगर पर छाया फागुन
कभी न होना सूम-सूम मन…
*
पिरयाई सरसों जवान है।
मानसिक ताने शर-कमान है।
दिनकर छेड़े, उषा लजाई-
स्नेह-साक्षी चुप मचान है।
बैरन पायल करती गायन
पा प्रेयसी सँग घूम-घूम मन…
*
कजरी होरी राई कबीरा,
टिमकी ढोलक झाँझ मंजीरा।
आल्हा जस फागें बम्बुलियाँ
सुना हो रही धरा अधीरा।
उड़ा हुलासों की पतंग फिर
अरमानों को चूम-चूम मन…
=============