कुल पेज दृश्य

chain ki sans लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
chain ki sans लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 19 जनवरी 2016

laghukatha-

लघुकथा-
चैन की साँस 
*
- हे भगवान! पानी बरसा दे, खेती सूख रही है।
= हे भगवान! पानी क्यों बरसा दिया? काम रुक गया।
- हे भगवान! रेलगाड़ी जल्दी भेज दे समय पर कार्यालय पहुँच जाऊँ।
= हे भगवान! रेलगाड़ी देर से आये, स्टेशन तो पहुँच जाऊँ।
- हे भगवान पास कर दे, लड्डू चढ़ाऊँगा।
= हे भगवान रिश्वतखोरों का नाश कर दे।

    _ हे इंसान! मेरा पिंड छोड़ तो चैन की साँस ले सकूँ।

***