कुल पेज दृश्य

chhand ravishankar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
chhand ravishankar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017

dhan teras

धन तेरस पर नव छंद 
गीत 
*
छंद: रविशंकर
विधान:
१. प्रति पंक्ति ६ मात्रा 
२. मात्रा क्रम लघु लघु गुरु लघु लघु
***
धन तेरस
बरसे रस... 
*
मत निन्दित
बन वन्दित।
कर ले श्रम
मन चंदित।
रचना कर
बरसे रस।
मनती तब
धन तेरस ... 
*
कर साहस
पा ले यश। 
ठुकरा मत
प्रभु हों खुश।
मन की सुन
तन को कस।
असली तब
धन तेरस ...  
 *
सब की सुन
कुछ की गुन।
नित ही नव
सपने बुन। 
रख चादर
जस की तस। 
उजली तब
धन तेरस
***
divyanarmada.blogspot.com
salil.sanjiv@gmail.com, ९४२५१८३२४४
#हिंदी_ब्लॉगर