कुल पेज दृश्य

abhay deepraj लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
abhay deepraj लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 अक्टूबर 2011

विरासत: दीवाली के दीप जले स्व. रघुपति सहाय 'फिराक गोरखपुरी'

विरासत:

दीवाली के दीप जले

स्व. रघुपति सहाय 'फिराक गोरखपुरी'

*

नयी हुई फिर रस्म पुरानी दीवाली के दीप जले.
शाम सुहानी, रात सुहानी दीवाली के दीप जले..

धरती का रस डोल रहा है दूर-दूर तक खेतों के
लहराये वो आँचल धानी दीवाली के दीप जले..

नर्म लबों ने जुबान खोली फिर दुनिया से कहने को
बेवतनों की राम कहानी दीवाली के दीप जले..

लाखों-लाखों दीपशिखाएँ देती हैं चुप आवाज़ें
लाख फ़साने एक कहानी दीवाली के दीप जले..

लाखों आँखों में डूबा है खुशहाली का यह त्यौहार
कहता है दुःखभरी कहानी दीवाली के दीप जले..

कितनी मँहगी हैं सब चीज़ें, कितने सस्ते हैं आँसू.
उफ़ ये गरानी, ये अरजनी दीवाली के दीप जले..

मेरे अँधेरे सूने दिल का ऐसे में कुछ हाल न पूछो
आज सखी दुनिया दीवानी दीवाली के दीप जले..

तझे खबर है आज रात को नूर की लरज़ा मौजों में
चोट उभर आयी है पुरानी दीवाली के दीप जले..

जलते चरागों में सज उठती भूखे-नंगे भारत की
ये दुनिया जानी-पहचानी दीवाली के दीप जले..

देख रही हूँ सीने में मैं दाग़े जिगर के चराग लिये
रात की इस गंगा की रवानी दीवाली के दीप जले..

जलते दीप रात के दिल में घाव लगाते जाते हैं
शब् का चेहरा है नूरानी दीवाली के दीप जले..

जुग-जुग से इस दु:खी देश में बन जाता है हर त्यौहार
रंजो-खुशी की खींचा-तानी दीवाली के दीप जले..

रात गये जब इक-इक करके जलते दिए दम तोड़ेंगे
चमकेगी तेरे गम की निशानी दीवाली के दीप जले..

जलते दियों ने मचा रखा है आज की रात ऐसा अंधेर
चमक उठी दिल की वीरानी दीवाली के दीप जले..

कितनी उमंगों का सीने में वक़्त ने पत्ता काट दिया
हाय ज़माने, हाय जवानी दीवाली के दीप जले..

लाखों चरागों से सुनकर भी आह ये रात अमावस की
तूने परायी पीर न जानी दीवाली के दीप जले..

 लाखों नयन-दीप जलते हैं तेरे मनाने को इस रात.
 ऐ किस्मत की रूठी रानी दीवाली के दीप जले..

खुशहाली है शर्ते-ज़िंदगी फिर क्यों दुनिया कहती है
धन-दौलत है आनी-जानी दीवाली के दीप जले..

छेड़ के साजे-निशाते चिरागां आज फ़िराक सुनाता है
गम की कथा खुशी की ज़बानी दीवाली के दीप जले..

*************

बुधवार, 5 अक्टूबर 2011

मैथिली देवी गीत: सिंह - पीठ पर बैसल अम्बा............... रचनाकार- अभय दीपराज

मैथिली देवी गीत:
 सिंह - पीठ पर बैसल अम्बा...............
रचनाकार- अभय दीपराज
*
सिंह - पीठ पर बैसल अम्बा, अयलथि मिथिला धाम |
मिथिलावासी, जगदम्बा के,  उठि-उठि करथि प्रणाम ||

जगजननी  के  सुन्दर  मुखड़ा,  सुन्दर   मोहक   रूप |
लागि  रहल छल,  जेना  बर्फ पर,  पसरल भोरक धूप ||
मुग्ध भेलौं और धन्य भेलौं हम, देखि  रूप  अभिराम |
सिंह - पीठ पर बैसल अम्बा, अयलथि मिथिला धाम ||१ ||

मैया  सब  के  आशिष  द  क,  सबके  देलखिन्ह  नेह |
और  कहलथि  जे-  आइ एलौं हम,  नैहर अप्पन गेह ||
अही माटि के बेटी छी हम,   इहय  हमर  अछि  गाम |
सिंह - पीठ पर बैसल अम्बा, अयलथि मिथिला धाम ||२||

दंग- दंग हम केलों निवेदन-  जननी  ई  उपकार  करू |
धर्मक  नैया  डोलि  रहल अछि,  मैया  बेड़ा  पार  करू ||
ओ कहलथि-  हटि  जाउ पाप सँ, नीक भेंटत परिणाम |
सिंह - पीठ पर बैसल अम्बा, अयलथि मिथिला धाम ||३||

एहि के बाद शक्ति ई भखलनि- हम अहाँ के माली छी |
लेकिन  हमहीं  सीता - गौरी,  हमहीं  दुर्गा-काली  छी ||
जेहन  कर्म  रहत  ओहने  फल,  करब अहाँ  के  नाम |
सिंह - पीठ पर बैसल अम्बा, अयलथि मिथिला धाम ||४||

आखिर में जगदम्बा-जननी, सीता-रामक रूप लेलाह |
और प्रकाशपुंज बनिकयओ हमरे सब में उतरि गेलाह ||
देलथि ज्ञान जे - एक शक्ति के, छी हम ललित-ललाम ||
सिंह - पीठ पर बैसल अम्बा,  अयलथि मिथिला धाम ||५||

बाबू !  अब  त  बिसरि  जाउ  ई-  भेद - भाव   के   राग |
बेटा - बेटी,   ऊँच- नीच   और   छल - प्रपंच   के  दाग ||
नहिं  त आखिर अपने  भुगतव,  अपन  पाप  के  दाम |
सिंह - पीठ पर बैसल अम्बा, अयलथि मिथिला धाम ||६||

               ***********
चित्र: विद्या देवी, आभार : ओबीओ, गूगल