कुल पेज दृश्य

bahti nadi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bahti nadi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 जनवरी 2016

navgeet

नवगीत-
बहती नदी
*
नवगीत तो
बहती नदी है
*
चेतना ने
कैद नियमों की
न मानी
वेदना ने
विभाजन रेखा
न जानी
स्नेह का
क्षण मात्र भी
जीवित सदी है
नवगीत तो
बहती नदी है
*
विषमता को
कौन-कैसे
साध्य माने?
विड़ंबनामय
नियति क्यों
आराध्य ठानें?
प्रीति भी तो
मनुज!
किस्मत में बदी है
नवगीत तो
बहती नदी है
*
हास का
अरविन्द खिलता
तो न रोको
आस का
मकरंद प्रसरित हो
 न टोको
बदलाव ही
हर विधा की
प्रकृति रही है
नवगीत तो
बहती नदी है
***