कुल पेज दृश्य

रविवार, 28 जून 2020

हिंदी व्याकरण :पहले स्वर - वर्ण से आरंभ मुहावरे


हिंदी व्याकरण :पहले स्वर - वर्ण से आरंभ मुहावरे :-
अ - अपने मुँह मियाँ मिट्ठु बनना - अपनी तारीफ स्वयं करना - कुछ लोगों को अपने मुँह मियाँ मिट्ठु बनने की आदत होती है।
आ - आँख का तारा होना - बहुत प्यारा होना, क्षितिज अपने नाना- नानी के आँखों का तारा है।
इ - इस कान से सुनकर उस कान से उड़ा देना - ध्यान न देना, सुखी रहने का यह अच्छा तरीका है कि जहाँ झगड़े वाली बात हो तो, उसे इस कान से सुनकर उस कान से उड़ा देना चाहिए।
ई - ईद का चाँद होना - बहुत कम नजर आना, अपने दोस्त से बहुत दिनों बाद मिलने पर राजू अपने दोस्त से कहा कि तुम तो ईद का चाँद हो गए हो।
उ -उन्नीस बीस का फर्क होना - थोड़ा का अंतर होना, दोनों जुड़वां भाईयों में बस उन्नीस बीस का ही अंतर है।
ऊ - ऊँट के मुँह में जीरा - ज़रुरत से बहुत कम मिलना, रामू के सारा दिन मेहनत करने के बाद भी उसे खाने के लिए दो ही रोटी मिलती थी, जो उसके लिए ऊँट के मुँह में जीरे के समान लगता था।
ऋ - ऋण चुकाना - कर्ज उतारना, किसी का भी ऋण हमें जरूर वापस कर देना चाहिए।
ए - एक और एक ग्यारह होना- एकता में शक्ति होती है, पति पत्नी मुसीबत के समय साथ हों तो वे एक और एक ग्यारह बन जाते हैं।
ऐ - ऐसी की तैसी करना - हालत बिगाड़ना, राम ने अपने दोस्त से थप्पड़ खाने के बाद उसकी ऐसी की तैसी हालत कर दी।
ओ - ओखली में सिर देना - मुसीबत मोल लेना, जब ओखली में सर डाल ही दिया है तो परिणाम से क्या डरना।
औ - औंधे मुँह गिरना - बुरी तरह से असफल होना, बिना तैयारी के प्रतियोगिता में भाग लेने से रोहित टेनिस के मैच में औंधे मुँह गिर गया।
अं - अंग लगाना- गले लगाना, बेटे को बहुत दिनों के बाद देखते ही माँ ने उसे अंग लगा लिया।
अ: - यह विसर्ग कहलाता है, इससे कोई मुहावरा नहीं बनता है।
व्यंजन से शुरू होने वाले मुहावरे :-
क - कलई खुलना - रहस्य खुल जाना, हमेशा झूठ बोलने वालों की कभी न कभी कलई खुल ही जाती है।
ख - खून पसीना एक करना - कड़ी मेहनत करना, देश के किसान अनाज उपजाने के लिए अपना खून पसीना एक कर देते हैं।
ग - गंगा नहा लेना - कोई बड़ा काम कर लेना, बेटी की शादी हो गई तो ऐसा लगा जैसे गंगा नहा ली।
घ - घी के दिए जलाना - बहुत खुश होना, श्री राम जी के सालों बाद अयोध्या लौटने पर सारे नगर बासी ने घी के दिए जलाए थे।
ङ - यह क वर्ग का पंचम वर्ण है जिससे किसी शब्द की शुरुआत नहीं होती है।
च - चंपत होना - भाग जाना, दीनू अपने मालिक के घर से रुपये चोरी करके चंपत हो गया।
छ - छाती पर साँप लोटना - जलन होना, मेहता जी की नयी कार देखते ही पड़ोसियों के छाती पर साँप लोटने लगा।
ज - जले पर नमक छिड़कना - दुखी को और दुखी करना, संजू परीक्षा में फेल हो गया, उसके दोस्त बार बार परिणाम पूछकर उसके जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे थे।
झ - झक मारना - समय बर्बाद करना, जिन्हें कोई काम नहीं रहता है वो सारा दिन झक मारते रहते हैं।
ञ - यह वर्ण शुरुआत के किसी शब्द में नहीं आता है।
ट - टस से मस न होना - अपनी बात पर अड़े रहना, कितना समझाने पर भी रोहित टस से मस नहीं हुआ और पैर में चोट लगने के बावजूद भी क्रिकेट का मैच खेलने चला गया।
 - ठनठन गोपाल होना- पैसे की कमी होना, इस मंहगाई के जमाने में तो किसानों की हालत हमेशा ठनठन गोपाल जैसी बनी रहती है।
 - डंके की चोट पर - बिना किसी डर के, रोहित, सीमा से ही शादी करेगा, यह बात उसने अपने माता पिता को डंके की चोट पर कह डाली।
 - ढाक के तीन पात - हमेशा दीन हीन रहना, रमेश के इतने पढ़े लिखे होने के बावजूद भी कोई ढंग की नौकरी नहीं मिल पाती थी और नतीजा हमेशा ढाक के तीन पात ही रहता।
ण - हिंदी में ण से किसी अक्षर की शुरुआत नहीं होती है, इसलिए इस अक्षर से भी कोई मुहावरा नहीं है।
त - तलवे चाटना - चापलूसी करना, तरक्की पाने के लिए कई लोग अपने अधिकारियों के तलवे चाटते रहते हैं।
थ - थोथा चना बाजे घना - जो आदमी कुछ नहीं है वो बढ़कर दिखावा करता है, राहुल गाँधी की बातें थोथा चना बाजे घना जैसी होती हैं।
द - दिल का हीरा होना- बहुत अच्छा इंसान होना, मेरे पिताजी बिल्कुल दिल का हीरा हैं, वो हमेशा प्यार से ही बातें करते हैं।
ध - धरती पर पाँव न पड़ना - हमेशा घमंड में रहना, शर्मा जी का बेटा अमरीका पढ़ने क्या चला गया ,उनके तो धरती पर पाँव ही नहीं पड़ रहे हैं।
न - नौ दो ग्यारह होना- भाग जाना, पुलिस को देखते ही चोरी करने आया चोर सब कुछ छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गया।
प - पगड़ी उछालना- इज़्ज़त उछालना, गलत काम करते हुए पकड़े जाने पर इंसान की पगड़ी उछलने में देर नहीं लगती है।
फ - फूँक फूँक कर कदम रखना- किसी काम को काफी सोच विचार कर करना, अपना नया व्यापार शुरू करने के बाद सोहन कोई भी निर्णय लेने में फूँक फूँक कर कदम रखता है।
ब - बाग- बाग होना- बहुत खुश होना, बारिश के मौसम में हरियाली देखकर मन बाग बाग हो जाता है।
भ -भीगी बिल्ली बनना - डर कर घर में बैठना, दोस्तों से झगड़ा हो जाने के बाद रोहन घर में भीगी बिल्ली बन कर बैठ गया है।
म - मन में लड्डू फूटना- बहुत प्रसन्न होना, शादी का ख्याल आते ही सबके मन में लड्डू फूटने लगते हैं।
य - युक्ति लगाना- उपाय लगाना, किसी भी काम में सफलता पाने के लिए हमेशा कुछ न कुछ युक्ति लगानी पड़ती है।
र - रात दिन एक करना- बहुत मेहनत करना, मेडीकल की परीक्षा में उतीर्ण होने के लिए विद्यार्थी रात दिन एक कर देते हैं।
 - लकीर का फकीर होना- निर्देश अनुसार ही काम करना, बेहतर सुझाव देने के बाद भी कुछ लोग लकीर के फकीर बने रहते हैं।
 - वारे- न्यारे होना - घन संपत्ति से भरपूर होना, अनुज की अमरीका में अच्छी जगह नौकरी लगते ही उसके वारे न्यारे हो गए।
 - शेखी बघारना - डींगे हाकना, कुछ लोगों की आदत होती है बिना मतलब की शेखी बधारने की।
षड्यंत्र रचना - किसी के खिलाफ साजिश करना, जिनकी आपस में दुश्मनी होती है वो हमेशा एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कुछ न कुछ षड्यंत्र रचते रहते हैं।
सोने पे सुहागा होना- लाभ पर लाभ होना, राहुल को नौकरी में बोनस के साथ तरक्की मिलना सोने पर सुहागा वाली बात हो गयी।
हवा से बातें करना- बहुत तेज भागना, रवि अपनी नयी कार लेकर घर से बाहर निकला और उसकी कार थोड़ी देर में ही हवा से बातें करने लगी।
क्ष- क्षति पहुँचाना - नुकसान पहुँचाना, कुछ लोग बिना कुछ सोते हुए दूसरे को नीचा दिखाने के लिए क्षति पहुँचाने से बाज नहीं आते हैं।
त्र- त्राहि-त्राहि होना- बहुत परेशान होना, मुंबई में लगातार बारिस होने से लोग त्राहि त्राहि करने लगते हैं।
ज्ञ - ज्ञान बाँटना - सीख देना, आजकल काफी संत लोग अपना ज्ञान बांटते हुए नजर आते हैं।
श्री - श्री गणेश करना- काम की शुरुआत करना, आज से हमारे घर बनने के काम का श्री गणेश हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: