कुल पेज दृश्य

रविवार, 28 जून 2020

हिंदी व्याकरण : रूपये-पैसे पर कहावतें 
  1. बाप बड़ा न भइया सबसे बड़ा रूपइया - रूपये से बड़ा कोई भी रिश्ता नहीं होता है।
  2. नोट छापना - बहुत अच्छी कमाई करना।
  3. आमदनी अठ्ठनी खर्चा रूपैया - कमाई से अधिक खर्च होना।
  4. पैसे पेड़ पर नहीं उगते हैं - पैसे कमाने के लिए मेहनत करना पड़ता है।
  5. नोटों की बरसात होना - अचानक से बहुत धन मिलना!
  6. बंद मुट्ठी लाख की - बंद मुट्ठी का मतलब अंदर की बात पता न होना।
  7. लाख टके की बात - बहुत जरूरी बात।
  8. माल है तो ताल है- पैसा है तो सब कुछ संभव है।
  9. पैसा हाथ का मैल है - पैसे का क्या है वो तो हाथ के मैल की तरह खत्म हो जाता है।
  10. पैसे में बहुत ताकत है - पैसे से बहुत कुछ भी खरीदा जा सकता है।
  11. कौड़ी के मोल बिकना - अच्छी चीजो का कम दाम में बिकना।
  12. पैसा पैसे को खींचता है - व्यापार में पैसा लगाने पर ही पैसा कमाया जा सकता है।
  13. पैसे की अकड़ होना - पैसे होने पर उसका अभिमान करना।
  14. पैसा बोलता है - पैसा होने पर कुछ भी हासिल कर लेना।
  15. पैसे से हुनर नहीं खरीदा जा सकती - किसी कलाकार की कला को पैसे से नहीं खरीदा जा सकता है।
  16. पैसे- पैसे का मोहताज होना - किसी के पास पैसों का बिल्कुल न होना। या पैसों के लिए दूसरे पर निर्भर रहना।
  17. पैसे को दाँत से पकड़ना - इंसान का बेहद कंजूस होना।
  18. पैसे की जात नहीं पूछी जाती - पैसा कही से मिले उसकी कीमत कम नहीं होती।
  19. पैसों के लोभ में अंधा होना - पैसे कमाने के लिए गलत रास्ते का चुनाव करना।
  20. पैसों का रोना - हर समय पैसे की कमी का जिक्र करना।
  21. पैसे से पैसा बनाना - धन लगाकर धन कमाना। 
  22. पैसा पैसे को खींचता है - पूँजी लगाकर लाभ कमाना।  
  23. पैसा ही सब कुछ नहीं होता - धन से ही सब कुछ नहीं मिलता। 

कोई टिप्पणी नहीं: