कुल पेज दृश्य

रविवार, 28 जून 2020

शारद वंदना

शारद वंदना
मात्रिक लौकिक जातीय छंद
वर्णिक सुप्रतिष्ठा जातीय छंद
महाभारत छंद
सूत्र - यलल।
ध्वनिखंड - ल ला ला ल ल।
*
हमें माँ! हँस
दुलारा कर...
   तुम्हारे सुत
   अजाने त्रुटि
   रहे जो कर
   सुधारा कर...
भले दण्डित
करो जी भर
न रोएँ, झट
चुपाया कर...
   कभी लिखना
   कभी पढ़ना
   कभी गायन
   सिखाया कर...
सुना गायन
दिखा नर्तन
करें चिंतन
बताया कर...
    बना मूरत
    गढ़ें सूरत
    करें चित्रण
    निहारा कर...
कभी हर्षित
कभी गर्वित
गले से हँस
लगाया कर...
*
संजीव

कोई टिप्पणी नहीं: