कुल पेज दृश्य

सोमवार, 29 जून 2020

विमर्श : अंग स्पर्श

विमर्श : अंग स्पर्श 
प्रश्न: स्त्री के किस अंग को छूना शुभ माना गया है?
उत्तर
यह पारस्परिकसंबंध पर निर्भर करता है।
१. छोटों का सिर छूना (आशीर्वाद हेतु) शुभकारी है। खुश रहो, विजयी हो आदि कह दें तो सोने पे सुहागा। बहुत छोटे बच्चों के कपोल पर चुम्बन भी लिया जा सकता है। 
२. बड़ों का चरण स्पर्श करना अथवा सर झुकाकर-हाथ जोड़कर प्रणाम करना शुभ होता है।  
अभिवादनशीलस्य नित्यं वृद्धोपसेविन:
चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशो बलम्।।
इस श्लोक का अर्थ यह है कि जो व्यक्ति रोज बड़े-बुजुर्गों के सम्मान में प्रणाम और चरण स्पर्श करता है। उसकी उम्र, विद्या, यश और शक्ति बढ़ती जाती है। 
३. प्रेमी-प्रेमिका प्रेमिका के हाथ थामना सहयोग-सद्भाव का द्योतक है। गले मिलाना नैकट्य और विश्वास दर्शाता है। चुम्बन, प्रगाढ़ आलिंगन आदि अभिन्नता की स्थिति में उचित हैं। 
४. गुरु अथवा अति सम्माननीय देवतुल्य व्यक्ति को दंडवत प्रणाम किया जाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: