कुल पेज दृश्य

शनिवार, 2 मई 2020

आई एस बी एन ISBN

आई एस बी एन  ISBN
जिस तरह हर एक जिले का अपना एक पिन कोड होता है उसी प्रकार ज्यादातर पुस्तक का भी अपना एक अनूठा अंक होता है। जिसके जरिये उस पुस्तक को खोजा जा सकता हैं और उसके बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। पुस्तक के इसी अनुठे अंक को ISBN कहा जाता है। ISBN एक संक्षिप्त नाम हैं जिसका सम्पूर्ण अर्थ है “International Standard Book Number” जिसे हिंदी में “अंतराष्ट्रीय मानक पुस्तक संख्यांक” कहा जाता है। इस ISBN अंक में पुस्तक का सम्पूर्ण विवरण रहता है। पुस्तक कौनसे देश में छपा है, इसका प्रकाशक कौन है, पुस्तक का संस्करण कौन सा है; यह सभी जानकारी ISBN अंक के अंदर मजूद रहता हैं। इसलिये इस अंक प्रणाली को एक अनूठा अंक प्रणाली माना जाता हैं। भारत के साथ ही दुनिया के लगभग १०० (100) में से भी ज्यादा देशो में इसका प्रचालन है।

कोई टिप्पणी नहीं: