कुल पेज दृश्य

रविवार, 29 अप्रैल 2018

साहित्य त्रिवेणी छंद विशेषांक/ sahitya triveni chhand visheshank



साहित्य त्रिवेणी 
छंद विशेषांक अप्रैल-जून २०१८ 
*
अतिथि संपादक: आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' 
विश्व वाणी हिंदी संस्थान, ४०२ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१ 
चलभाष: ७९९९५५९६१८, ईमेल: salil.sanjiv@ gmail.com
संपादक: डॉ. कुंवर वीर सिंह 'मार्तंड'  
कार्यालय मार्तंड भवन, डी १, ९४ / ए, पश्चिम पुट खाली, मंडलपाड़ा, 
डाक. दौलतपुर, द्वारा विवेकानंदपल्ली, कोलकाता ७००१३९ 
चलभाष:  ९८३१०६२३६२, ईमेल:  sahityatriveni@gmail.com  
*
विश्व वाणी हिंदी में गत पंद्रह वर्षों से कोलकाता से प्रकाशित ख्यातिलब्ध साहित्यिक पत्रिका साहित्य त्रिवेणी का आगामी अंक छंद विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया जाना है। इस अंक के अतिथि संपादक विश्व वाणी हिंदी संस्थान के संयोजक लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार-समीक्षक-छंद शिल्पी आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' हैं।
अंक में प्रकाशनार्थ विविध आंचलिक भाषाओँ के साहित्य-सृजन में छंद की भूमिका, छंद के प्रकार, शिल्प, कथ्य, प्रभाव, प्रसार, उपादेयता,  साहित्य सृजन में योगदान, नव छंदों के सृजन, वैशिष्ट्य, वाक् परंपरा, लोक परंपरा, नाट्य परंपरा, छंद की सम सामयिकता उपयोगिता, छंद के भविष्य, भारतीय आंचलिक भाषाओँ में प्रचलित वाचिक छंद आदि से संबंधित सारगर्भित शोधपरक मौलिक आलेख सादर आमंत्रित हैं। लेख लिखने के पूर्व अतिथि संपादक से चर्चा कर शीर्षक तथा अंतर्वस्तु की स्वीकृति प्राप्त कर लें। लगभग ३००० शब्दीय (३-४ पृष्ठीय)  लेख १५ मई तक यूनीकोड में टंकित कर salil.sanjiv@ gmail.com पर अपने चित्र तथा संक्षिप्त परिचय ( जन्म तिथि/स्थान, माता-पिता, साहित्य गुरु के नाम, शिक्षा, प्रकाशित कृतियाँ, विशेष उपलब्धि,  डाक का पता, चलभाष, ईमेल आदि) सहित भेजें। लेख प्रकाशित होने पर पत्रिका निशुल्क भेजी जाएगी। पारिश्रमिक का प्रावधान नहीं है। पत्रिका में प्रकाशित सामग्री तथा स्थानाभाव या विलम्ब से प्राप्त सामग्री wwwdivyanarmada.in पर प्रकाशित की जाएगी। लेख विशुद्ध साहित्यिक हों, राजनैतिक / वैचारिक प्रतिबद्धतापरक, विवादस्पद सामग्री अस्वीकृत कर दी जाएगी।   
आमंत्रित साहित्यकार: सर्व श्री/श्रीमती/सुश्री- डॉ. रोहिताश्व अस्थाना हरदोई, डॉ. इला घोष जबलपुर, डॉ. रामसनेही लाल शर्मा 'यायावर फीरोजाबाद,  डॉ. जगदीश व्योम नोएडा, योगराज प्रभाकर पटियाला, हरिश्चंद्र शाक्य मैनपुरी, डॉ. ब्रम्ह्जीत गौतम गाजियाबाद, प्रो. विशम्भर दयाल शुक्ल लखनऊ, आचार्य प्रकाश चंद्र फुलोरिया फरीदाबाद, डॉ. नीलमणि दुबे शहडोल, ॐ नीरव लखनऊ, उमाशंकर शुक्ल लखनऊ, चंद्रकांता शर्मा पंचकूला, अरुण निगम दुर्ग, सौरभ पाण्डे इलाहाबाद,  रघुविंदर यादव नारनौल, राहुल शिवाय बेगूसराय, विवेकरंजन 'विनम्र' जबलपुर, सुरेश कुशवाहा 'तन्मय' जबलपुर, संजीव तिवारी दुर्ग, बलदाऊ राम साहू दुर्ग, डॉ. हरि फैजाबादी लखनऊ, विजय बागरी कटनी, राजा अवस्थी कटनी, डॉ. स्मृति शुक्ल जबलपुर, डॉ. नीना उपाध्याय जबलपुर, डॉ. कौशल दुबे जबलपुर, डॉ. भावना शुक्ल नई दिल्ली, कुमार गौरव अजितेंदु पटना,  सुरेन्द्र सिंह पवार जबलपुर, बसंत शर्मा जबलपुर, उपासना उपाध्याय जबलपुर, आभा सक्सेना देहरादून, छाया सक्सेना जबलपुर आदि।    
                                                                                      ***

कोई टिप्पणी नहीं: