कुल पेज दृश्य

रविवार, 11 मई 2025

फुलबगिया

विश्व वाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर (भारत)
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय काव्य संकलन 'फुलबगिया'
संपर्क- ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१
*
विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर (भारत) द्वारा दो विश्व कीर्तिमान स्थापित करते काव्य संकलनों 'हिंदी सॉनेट सलिला' (३२ सॉनेटकार, ३२१ सॉनेट) तथा 'चंद्र विजय अभियान' (५ देश, ५१ भाषा-बोलियाँ, २१३ रचनाकार) की शृंखला में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय काव्य संकलन 'फुलबगिया' हेतु सामग्री जुटाई जा रही है। वाट्स ऐप पर अभियान समूह में हर सप्ताह एक पुष्प पर काव्य रचनाएँ की जाती हैं। अब तक जासौन, मोगरा, गेंदा, सदा सुहागन, गुलाब, कमल, चंपा, चमेली, हरसिंगार, कनेर कचनार कपास, अमलतास, रजनीगंधा, डहलिया, पलाश, रातरानी, शमी, सूरजमुखी, ब्रह्मकमल, बोगनबेलिया, गुलमोहर, शिरीष, मधुकामिनी, अपराजिता, कदंब, वैजयंती, शेवन्ती, मधुमालती, लिली, कुमिदिनी, कौरव-पांडव आदि पुष्पों पर काव्य रचना की जा चुकी है। यह क्रम निरंतर जारी है। आप अपनी पसंद के फूल/फूलों को केंद्र में रखकर पद्य रचना भेजें। अपना नाम निम्न सूची में जोड़ते जाइए। पुष्प के रूप-रंग, उपदेयता, वानस्पतिक महत्व, आयुर्वेदिक उपयोग अथवा उसे रूपक या उपमा के रूप में प्रयोग कर अथवा शिव-काम प्रसंग, पार्वती अपर्णा प्रसंग, कैकेयी-दशरथ प्रसंग, राम-सीता फुलवारी प्रसंग, कृष्ण-राधा कुंज वन प्रसंग, मेघदूत प्रसंग, दुष्यंत-शकुंतला प्रसंग, रानी दुर्गावती-दलपतिशाह प्रसंग, विवाह संस्कार में जयमाल आदि में बाग-पुष्प,मिलन-विरह शृंगार आदि को लेकर भी काव्य रचना की जा सकती है।

'फुलबगिया' संग्रह में २ पृष्ठ पर रचनाकारों का चित्र, संक्षिप्त परिचय व गीतों पर संपादकीय टिप्पणी होगी। शेष पृष्ठों पर गीत होंगे। हर सहभागी को ३००/- प्रति पृष्ठ सहभागिता निधि तथा १००/- पैकिंग व डाक व्यय अग्रिम ९४२५१८३२४४ पर जमा करना होगा। न्यूनतम ४ पृष्ठ लेना अनिवार्य है। हर सहभागी को १ प्रति निशुल्क तथा अतिरिक्त प्रतियाँ ४०% रियायती दर पर मिलेंगी।

अब तक सम्मिलित साथी- सर्व श्री/श्रीमती/सुश्री
००१. इं. संजीव वर्मा 'सलिल' जबलपुर, ००२. सरला वर्मा भोपाल, ००३. डॉ. रेखा श्रीवास्तव अमेठी, ००४. वसुधा वर्मा मुंबई, ००५. पुष्पा वर्मा हैदराबाद, ००६. डॉ. संगीता भारद्वाज भोपाल, ००७. भावना पुरोहित हैदराबाद, ००८. डॉ. शोभा सिंह जबलपुर, ००९. डॉ. अनामिका तिवारी जबलपुर, ०१०. वर्तिका वर्मा भोपाल, ०११. खंजन सिन्हा भोपाल, ०१२. छाया सक्सेना जबलपुर, ०१३. डॉ. नीलिमा रंजन भोपाल, ०१४. डॉ. सुरेन्द्र साहू जबलपुर, ०१५. इंदिरा गुप्ता रायपुर।

प्रधान संपादक- आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'
संपादक- डॉ. मुकुल तिवारी - सरला वर्मा 'शील'

***

कोई टिप्पणी नहीं: