कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 15 दिसंबर 2015

udaharan alankar

अलंकार सलिला ४१
उदाहरण अलंकार
*
















जब दृष्टांत उदाहरण में ज्यों, त्यों, जैसे, वैसे आदि शब्द जुड़ जाते हैं तब उदाहरण अलंकार होता है।

जब उपमेय और उपमान दोनों वाक्य सामान्य या दोनों वाक्य विशेष हों और उनमें ज्यों-त्यों जैसे शब्द जुड़े हों तो उदाहरण अलंकार समझना चाहिए।

उदाहरण:

१. ज्यों दिन ढलते संध्या विहग, प्रति पल नीडाकुल होते
   वैसे ही तुम बिन चंचल, ये प्राण तृषातुर होते

२. ज्यों कनक हो कनक धारे
    त्यों अलंकृत हुई गोरी

३. जिस तरह
    गूँजा मधुर स्वर
    मुग्ध थे जन
    सोच कोयल कूक
    पाती उस तरह?

४. जैसे बिजली गिरे
    उस तरह क्रोधित रानी

५. सरसों फूली पीत हो
    जैसे तरुणी पर चढ़ी
    हल्दी पीली पुलककर 

*****

कोई टिप्पणी नहीं: