कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 16 जनवरी 2024

गोपाल पूर्वतापीयोपनिषद,

 गोपाल पूर्वतापीयोपनिषद

गोपाल पूर्वतापीयोपनिषद
ओम क्लीं कृष्णाय गोपीचंद्र वल्लभाय नम: स्वाहा।
*
योग हो सके सभी चाहते, चाहे कोई वियोग नहीं।
हमें सुलभ है योग न केवल, प्राप्य हुए योगेंद्र यहीं।।
बड़भागी हम रानी आईं, दर्शन देने धन्य प्रजा।
वसुधा पर फहराने आईं, सरला शारद धर्म ध्वजा।।
कृष्ण वही जो कृष न' कभी हो, कर आकृष्ट चित्त ले वह।
अनुपम अवसर सलिल करे, अभिषेक सके अब कोई न दह।।
गोपी सकल जीव हैं जग के, चंद केंद्र आकर्षक है।
वल्लभ प्राणों से भी प्रिय हैं, उससे कभी न हों वंचित।।
माया-मायापति अनन्य हैं, प्रिय दोनों को दोनों ही।
कोई किसी को न्यून न ज्यादा, दोनों को हों प्रिय हम भी।।
*
भाव-भावना सहित पूजिए, धर्म ज्ञान वैराग ऐश्वर्य।
दिशा अग्नि 'ऋत वायु ईश में, दें आहुति नाम लेकर।।
चौकी अठदल कमल पर रखें, कर आसीन पूजिए कृष्ण।
हृद सर शिखा नेत्र 'फट्' करिए, कभी न कोई रहे सतृष्ण।।
*
कहें प्रयोजन मंत्र-जाप का, ब्रह्मा से पूछें ऋषिजन।
क ल इ अनुस्वार से बने, जल भू अग्नि चंद्रमा भी।
सब मिलकर दिनकर बन पाया, पंचम पद जीवन दाता।।
कहें चन्द्रध्वज से ब्रह्मा जी, कर परार्ध जप रहता मैं।
विश्वेश्वर को नमन कीजिए, तभी धन्यता अनुभव हो।।
***

कोई टिप्पणी नहीं: