कुल पेज दृश्य

सोमवार, 20 दिसंबर 2021

सॉनेट

बाल सॉनेट 
पाखी
*
पाखी नील गगन को नापे।
पका हुआ फल खा जाएगा।
बैठ मुँडेरे जहँ-तहँ झाँके।।
मधुर प्रभाती भी गाएगा।।

नीचे बिल्ली घात लगाए।
ऊपर बाज ताकता फिरता।
इसे न हो कुछ राम बचाए।।
हिम्मतवाला तनिक न डरता।।

चुग्गा-दाना चुन उड़ जाता।
जा चूजों का पेट भरेगा।
चलना-उड़ना भी सिखलाता।।
जो समर्थ हो वही बचेगा।।

श्रम-अनुशासन पाठ पढ़ाता।
पाखी बच्चों के मन भाता।।
२०-१२-२०२१

कोई टिप्पणी नहीं: