कुल पेज दृश्य

सोमवार, 24 मई 2021

हिंदी महिमा

हिंदी महिमा
*
हिंदी बिंदी हिन्द की, अद्भुत इसकी शान
जो जान हिंदी बोलता, बढ़ता उसका मान
*
हिंदी में कहिए कथा, विहँस मनाएँ पर्व
मुदित हुए सुन ईश्वर, गॉड खुदा गुरु सर्व
*
हिंदी हिन्दुस्तान के, जनगण की आवाज
सकल विश्व में गूँजती, कर जन-मन पर राज
*
नेह नर्मदा सम सरम, अमल विमल अम्लान
हिंदी पढ़ते-बोलते, समझदार विद्वान्
*
हिंदी राखी दिवाली, हिंदी फाग अबीर
घाघ भड्डरी ईसुरी, जगनिक संत कबीर
*
पनघट नुक्क्ड़ झोपड़ी, पगडंडी खलिहान
गेहूँ चाँवल दाल है, हिंदी खेत मचान
*
हिंदी पूजा आरती, घंटी शंख प्रसाद
मन मानस में पूजिए, रहें सदा आबाद।
*

कोई टिप्पणी नहीं: