कुल पेज दृश्य

सोमवार, 5 जुलाई 2021

महिला स्वतंत्रता सेनानी

कुछ अल्पज्ञात स्वतंत्रता पुजारिनें
डॉ. साधना वर्मा - अभियंता संजीव वर्मा 'सलिल' 
*
स्रोत : मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता सैनिक खंड १  (जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, शहडोल, बालाघाट) 
सर्व श्रीमती

१९२१ प्रिंस ऑफ़ वेल्स के भारत आगमन के विरोध में आंदोलन
* सुभद्रा कुमारी चौहान, पत्नी ठाकुर लक्ष्मणसिंह चौहान, जन्म १९०५ (१६.८.१९०४ निहालपुर ग्राम, प्रयाग), शिक्षा प्राथमिक, १९२३ से १९४३ तक सक्रिय, प्रथम महिला सत्याग्रही, कारावास १९२३ तथा १९४२ में १ वर्ष से अधिक, झंडा सत्याग्रह जबलपुर में नेतृत्व, झंडा सत्याग्रह नागपुर में प्रतिनिधित्व तथा कैद। सुप्रसिद्ध साहित्यकार (खिलौनेवाला, त्रिधारा, मुकुल, ये कदंब का पेड़, सीधे सादे चित्र, मेरा नया बचपन, बिखरे मोती, झाँसी की रानी), प्रांतीय कांग्रेस कमेटी तथा विधान सभा सदस्य, १५.२.१९४८ को विधान सभा सत्र में भाग लेकर नागपुर से जबलपुर लौटते समय कार दुर्घटना में मृत्यु सिवनी, राइट टाउन जबलपुर। 
एक समुद्र तट रक्षा जहाज का नामकरण किया गया। नगर निगम कार्यालय जबलपुर के सम्मुख प्रतिमा स्थापित ६ अगस्त १९७६। १३-१२-२०१८ डाक टिकिट जारी। 
१९३० जंगल सत्याग्रह
* इंदिरा तिवारी, पत्नी देवदत्त तिवारी, जन्म १९१५, शिक्षा प्राथमिक, १९३० से सक्रिय सत्याग्रही, १९४२ कलेक्टर को कुर्सी छोड़ने का आदेश दिया, झंडारोहण करने पर बंदी, कारावास १ वर्ष, ६१५ सराफा जबलपुर। 
* कमला देवी गुप्ता, पत्नी छदामीलाल, जन्म १ जुलाई १९१६ नरसिंहपुर, १९३० से पति सहित सक्रिय सत्याग्रही, कारावास ७ माह १६ दिन (२५-९-१९३२-११-१२-१९३२), संपत्ति कुर्क, नई बस्ती सावरकर वार्ड, कटनी।
* कुसुमवती सराफ, आत्मजा के. राघव, जन्म १९१८ पालघाट केरल, शिक्षा मैट्रिक, १९३० से सक्रिय सत्याग्रही, नमक सत्याग्रह व अछूतोद्धार आन्दोलनों में विशिष्ट कार्य,  कारावास ९ माह, ८४० बाई का बगीचा, जबलपुर।
* केतकी बाई, पत्नी राजकुमार, १९३० से सक्रिय सत्याग्रही, कारावास ९ दिन, ग्राम रिछाई, जबलपुर।
* सावित्री देवी तिवारी, पत्नी नारायणप्रसाद, जन्म १९१३, शिक्षा प्राथमिक, १९३० से सक्रिय सत्याग्रही, कारावास १ वर्ष, किरण कुञ्ज, सिविल लाइंस कटनी। 
  

१९३२ सविनय अवज्ञा आंदोलन

१९३२ विदेश वस्तु बहिष्कार आंदोलन 

१९४२ भारत छोड़ो आंदोलन 
इंदुमति भास्कर राव, पत्नी यू. इस. भास्कर राव, यरवदा-ठाणे जेल में बंदी, कारावास ९ माह, ९७ वेस्टलैंड, खमरिया जबलपुर। 
* काशीबाई, पुलिस के लाठी प्रहार सहे, बारासिवनी।
* गुजरियाबाई, आत्मजा बाबादीन उमराव, जन्म १८९४ मरजुना सतना, कारावास १५ दिन, बिलैया की तलैया, कटनी। 
* गौराबाई, आत्मजा  ........राम चीचली, २३ अगस्त १९४२ को २ व्यक्तियों को कैद कर प्रताड़ित करने के विरोध में निहत्थे सत्यग्रहियों की सभा पर गोली चालान में शहीद, तहसील गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर।
* गंगाबाई चौबे, पत्नी बालाराम, जन्म १९०१ धामनगाँव, शिक्षा प्राथमिक, १९२९ मेंविदर्भ के कुड़ी जंगल सत्याग्रहियों का नेतृत्व किया, १ माह कारावास। १९३० नागपुर आमसभा करते हुए कैद, कारावास ६ माह नागपुर जेल, ..... डिक्टेटर की हैसियत से १९३२ के आंदोलन में भाग लिया, कारावास ९ माह, अर्थदंड १००/-, १९४२ कार्यक्षेत्र बालाघाट कारावास २ वर्ष, खतरनाक श्रेणी, वर्धा, महाराष्ट्र।
* तुलसा बाई दुबे, पत्नी रामकृष्ण, जन्म १८९०, शिक्षा प्राथमिक, कारावास १७ दिन (५.९.१९४२-२१.९.१९४२), गाँधीगंज कटनी। 
* दंभोभाई, ग्राम तुरिया, जन्म १ अक्टूबर। 
* नन्हीं बाई जैन,, कारावास ८ माह १८ दिन, लमकना सिहोरा। 
* नरबदा बाई, कारावास १७ दिन, गुरुनानक वार्ड कटनी।
* नीली बाई मिश्रा, आत्मजा गौरीशंकर, जन्म १९१८, शिक्षा प्राथमिक, जिला कार्यालय झंडारोहण करने पर बंदी, कारावास ५ माह, १६९४ नेपियर टाउन, जबलपुर।
* प्रभा देवी सराफ, पत्नी गोकुलप्रसाद, जन्म १९२२ जबलपुर, अदालत भवन पर झंडारोहण करने पर बंदी, कारावास ५ माह, कोतवाली वार्ड, जबलपुर।
* प्रभावती नामदेव
* फूलमती देवी भटनागर, पत्नी रामभरोसे कटनी, जन्म १९०८, शिक्षा प्राथमिक, कारावास १६ दिन, निधन १९६८।
* मुक्कोबाई, निवासी खंभा ग्राम, ९ अक्टूबर १९३० ग्राम टुरिया में आदिवासियों पर गोलीचालन में शहीद। स्मारक पर नाम अंकित।  
* मुन्नीबाई रैकवार, आत्मजा जगन्नाथ, जन्म १९१७, ।
* रंगी बाई झीलब, निवास ग्राम खंभा, ९ अक्टूबर १९३० ग्राम टुरिया में आदिवासियों पर गोलीचालन में शहीद। स्मारक पर नाम अंकित।
* श्यामा बाई सुनार, पत्नी द्वारकाप्रसाद, कारावास १ माह २४ दिन, १५ बेंतों की सजा, बघराजी, कटनी।
* शांतिबाई, पत्नी शमशेर सिंह, जन्म १९१७, शिक्षा माध्यमिक, कारावास ५ माह, ८४३ मदनमहल, जबलपुर।
* सोनीबाई, मंडला। 
* सुंदरबाई गौतम, पत्नी अंबिकाप्रसाद, जन्म १९१२, शिक्षा प्राथमिक, झंडा फहराया, कारावास ६ माह (३ बच्चों सहित)। 
     
स्रोत : मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता सैनिक खंड ३  (रायपुर, दुर्ग, राजनाँदगाँव, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर) 
सर्व श्रीमती
१९३० जंगल सत्याग्रह 
* राधाबाई - १९३० जंगल सत्याग्रह, १९३२ सविनय अवज्ञा आंदोलन, १९४२ भारत छोड़ो आंदोलन सभी में भाग लिया, तात्यापारा रायपुर। 
१९३२ सविनय अवज्ञा आंदोलन 
सर्व श्रीमती  
* अनुसुइया बाई - पत्नी गणपतराव महाजन, ६ माह कारावास, सदर बाजार, दुर्ग। 
* केकती बाई बघेल - आत्मजा जुड़ावन सिंह, ६ मास कारावास, तात्यापारा, रायपुर। 
* फूलकुंवर बाई - आत्मजा रघुवर दयाल, जन्म १७ सितंबर १९१४, शिक्षा प्राथमिक, कारावास ४ माह २५ दिन, डूमर तालाब, रायपुर। 
* बेलाबाई - पत्नी भुजबल सिंह, जन्म १९१५, शिक्षा दूसरी, कारावास ६ मास, तरेशर रायपुर। 
१९३२ विदेश वस्तु बहिष्कार आंदोलन 
सर्व श्रीमती
* नोहरीबाई - पत्नी रामविशाल, जन्म १८९२, शिक्षा प्राथमिक, २ माह कारावास, पिथौरा। 
१९४२ भारत छोड़ो आंदोलन  
* इंद्रीतीन बाई - धर्मपत्नी - लल्लूराम, ६ माह कारावास, तमोरा, रायपुर। 
* कमला बाई - पत्नी लखन, ५ माह कारावास, दुर्ग। 
* भगवती जाधव - जन्म ४ अक्टूबर १९१९, शिक्षा माध्यमिक, कारावास अगस्त १९४२ से अप्रैल १९४३ वर्धा, नागपुर, जबलपुर जेलों में, प्रधान अध्यापिका रहीं, केशकाल, जगदलपुर। 
* भगवंतिन बाई - पत्नी सुंदर दास, जन्म १९००, कारावास ६ मास, सदर बाजार, रायपुर। 
* भवानी बाई - पत्नी ररुहा, जन्म १९२५, कारावास ५ माह २२ दिन, सारागांव, रायपुर।
* भागवती - पत्नी खुमानसिंह, जन्म १९१६, ६ माह कारावास, बंगोली रायपुर। 
* भागीरथी बाई - पत्नी महावीर प्रसाद तिवारी, भूमिगत सत्याग्रही, पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी, जोरापारा, रायपुर।
* मनटोरा बाई - ६ माह ८ दिन कारावास, बंगोली रायपुर। 
* मनमत बाई - आत्मजा पवलू, कारावास ६ माह, खुटेरी, महासमुंद, रायपुर। 
* राजकुँवर बघेल - पत्नी खूबचंद, जन्म फरवरी १९०३, शिक्षा प्राथमिक, ८ माह कारावास, नयापारा, रायपुर। 
* रामरती वर्मा - पत्नी नंदलाल, जन्म १५ जुलाई १९११, शिक्षा प्राथमिक, कारावास ६ माह, बंगोली रायपुर।
* रामवती बाई - पत्नी रामलाल, कारावास ६ माह, ग्राम सैलद, दुर्ग।   
* रुक्मणी बाई - पत्नी जटाशंकर, जन्म १९१०, कारावास ६ माह, महासमुंद, रायपुर। 
* रोहिणी बाई - पत्नी माधव प्रसाद, जन्म १९१९, शिक्षा पांचवी, ६ माह ८ दिन कारावास, नयापारा, रायपुर। 
* लीला बाई - पत्नी विश्राम, ६ माह कारावास,  सहसतोड़ा, रायपुर।
* लीलाबाई - पत्नी जीवनलाल शर्मा, कारावास ६ माह, दुर्ग।  
* विश्वासा - आत्मजा गौजे गिरधारी, जन्म १९००, ६ माह ८ दिन कारावास, बंगोली, रायपुर। 
१९४४ आंदोलन 
* सूफी - पत्नी मनबोध, ६ माह कारावास, बिलासपुर। 
स्रोत : मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता सैनिक खंड ४  (इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, देवास, धार, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, ग्वालियर, गुना। दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी)
सर्व श्रीमती
१९२१ प्रिंस ऑफ़ वेल्स के भारत आगमन के विरोध में आंदोलन  
* काशी देवी - पत्नी उदयलाल पांचाल, जन्म १८९७, १९२१ में प्रिंस ऑफ़ वेल्स के भारत आगमन के विरोध में जुलुस निकला, नज़रबंद की गईं, १९४८-४९ तक सक्रिय रहीं।
* चंद्र प्रभा दुबे - पत्नी माँगीलाल, जन्म १९११, १९२७ से आंदोलनों में सक्रिय, विदेशी वस्तु बहिष्कार आंदोलन १९३२ में भाग लिया, २१ अगस्त १९३२ से ८ फरवरी १९३३ तक अजमेर में ६ माह १७ दिन कारावास, त्रिपोलिया गेट, रतलाम।  
१९३० जंगल सत्याग्रह 
* कलावती त्रिवेदी पत्नी काशीनाथ, जन्म १९ जनवरी १९१५, शिक्षा प्राथमिक, १९३१ में खेड़ा जिले में बोरसद गाँव में लाठीचार्ज में घायल, २१ अगस्त १९३३ अजमेर में गिरफ्तारी दी ,कारावास ३ माह, २२ साजन जगर, इंदौर।
* पुक्खन देवी, पत्नी रामनारायण  शर्मा, जन्म २० मार्च १९२१, शिक्षा हिंदी ज्ञान, ११ जुलाई १९३० से ३ अगस्त १९३० तक कारावास, ग्राम कामद, दतिया।
* शांता बाई दुबे - १९३१ से १९४७ तक सक्रिय, १९३१ में डी. एफ. वकील के समक्ष ४ कोड़ों की सजा, १९३१ में नज़रबंद, भगत सिंह दिवस पर लाठी प्रहार सहा, रतलाम व्अ अजमेर में विदेश वस्तु बहिष्कार आंदोलन में भाग लिया, अमझेरा, रतलाम। 
 * शांता बेन पटेल, पत्नी चतुरभाई, शिक्षा १० वीं, १९३० से सक्रिय, १९३२ विदेशी वस्त्रों की पिकेटिंग करते हुए बंदी, नमक सत्याग्रह में भाग लिया, कारावास ३ माह, इंदौर शहर कोंग्रेस कमेटी की अध्यक्षा, ३३/१ रेसकोर्स रोड, रोशन सिंह भंडारी मार्ग, इंदौर। 
१९३२ सविनय अवज्ञा आंदोलन
* कमला बाई यादव - पत्नी दौलतराम, जन्म १९१५, शिक्षा प्राथमिक, १९३३ में कारावास ३ माह, नई आबादी, नीमच कैंट।  
* कांवेरी देवी खादीवाला, पत्नी कन्हैयालाल खादीवाला, जन्म १९१४, शिक्षा प्राथमिक, अजमेर में आंदोलन किया, कारावास ३ माह आदर्श जेल अजमेर, ११७ जेल रोड, इंदौर। 
* क्रांति देवी - पत्नी किरणबिहारी, जन्म १० अगस्त १९१६ मोराम उन्नाव, विद्या विनोदिनी, साहित्यालंकार, शास्त्री, क्रांतिकारी लेखक पति की कारावासीय यातना से मृत्यु, १९४० में राज्य महिला सम्मेलन अध्यक्ष, शहर कांग्रेस ग्वालियर की अध्यक्ष, लोक परिषद् प्रतिनिधि, ११ सितंबर १९४२ से २५ दिसंबर १९४२ ३ माह १४ दिन कारावास, नौमहला ग्वालियर।
* चंपादेवी यादव - पति मानसिंह, १९३३ में कारावास ३ माह, २० खातीपुरा, इंदौर। 
* जानकीदेवी अग्रवाल - पत्नी मूलचंद, शिक्षा प्राथमिक, १९३३ में कारावास ३ माह, नीमच छावनी।  
* तुलसी बाई - पति बैजनाथ महोदय, जन्म १९००, शिक्षा ७ वीं, पति के साथ आंदोलनों में लगातार सक्रिय, कारावास ३ माह, १२/४ उत्तरी राज मोहल्ला, इंदौर। 
* राधाबाई मानतीरा - पति खूब चंद, जन्म १९०२, शिक्षा ३ री , १९३५ से आंदोलनों में सक्रिय, कारावास २ वर्ष, ३२ प्रिंस यशवंत रोड, इंदौर।
* रामेश्वरी यादव - पत्नी भवानी शंकर, जन्म १९१३, १९३३ कारावास ३ माह, नीमच केंट। 
* लक्ष्मीबाई सगर - पत्नी धनीराम, जन्म ७ जून १९०५, शिक्षा प्राथमिक, १९३३ कारावास ३  माह, यादव मंडी नीमच। 
* सावित्रीबाई यादव - पत्नी छोटेलाल, कारावास ३ माह, यादव मंडी, नीमच।  
१९३८ जॉर्ज पंचम राज्यारोहण रजत जयंती विरोधी आंदोलन 
* मेहरबानी - पत्नी मुनीर अहमद, १९३६ के आंदोलन में सक्रिय, १९३७-३८ में सपरिवार तीन पीढ़ियों को देश (अलीराजपुर रियासत) बदर का दंड , ४३ रणछोड़ राय मार्ग, अलीराजपुर। 
१९४२ भारत छोड़ो आंदोलन  
* कस्तूरी बाई - पत्नी जगन्नाथ भोटी, कारावास १ माह ३ दिन, ३६ शीलनाथ कैम्प, इंदौर। 
* कृष्ण शुक्ला - पत्नी शंकरलाल शुक्ला, एम. ए., कारावास १ माह २ दिन, अर्थदंड २५ रुपए, ३१ नगर निगम रोड इंदौर।  
* छगन बाई - पत्नी मोहन लाल, कारावास ८ माह २८ दिन, ७८ नरसिंह बाजार, इंदौर। 
* जानकी बाई वर्मा - पत्नी शंकरलाल वर्मा, जन्म २० अप्रैल १९२४, कारावास ६ माह, खंडवा-जबलपुर जेल, ग्राम बसाड़, बुरहानपुर। 
* तारा - पत्नी बसंतराव करंबलेकर, जन्म ४ अप्रैल १९२३, शिक्षा मैट्रिक, कारावास १ माह ८ दिन, १६८ टेक्सटाइल क्लर्क कॉलोनी, परदेशीपुरा, इंदौर। 
* प्रमदा - पत्नी वामन शिहुरकर, जन्म १९२१, शिक्षा मिडवाइफरी कोर्स, कारावास ११ माह ५ दिन, लोक निर्माण विभाग बंगला १०, रेसीडेंसी एरिया, आगरा मुंबई मार्ग, इंदौर। 
* फातिमा बेग - पत्नी लक्ष्मी चंद, जन्म १९२४, इंदौर संभाग की एक मात्र महिला सत्याग्रही जो पुलिस के लाठी प्रहार से घायल हुईं, कारावास १ माह, १८ बद्री भोला पीठ, होल्कर कॉलेज मार्ग, इंदौर। 
* फूलकुमारी चौरड़िया, पत्नी माधोसिंह, जन्म १९१४, कारावास १ माह, नीमच केंट।   
* रुक्मणि बाई - पत्नी गोपाल उर्फ़ कृष्णा जी, कारावास ३ माह २० दिन सोलापुर, ४९ नारायण बाग़, इंदौर। 
* रुक्मणि बाई शर्मा - पत्नी रामगोपाल, जन्म १९०७, शिक्षा ६ वीं, कारावास ६ माह। 
* लीलावती - पत्नी कृष्णकान्त व्यास, शिक्षा प्राथमिक, कारावास ३ माह, ४ एम. टी. एच. कंपाउंड, इंदौर।
* शांताबाई यादव - पत्नी मदनकिशोर, कारावास ७ माह, गैरतगंज, रायसेन। 
* श्यामा कुमारी शर्मा - पत्नी नारायणप्रसाद शर्मा, जन्म २२ अगस्त १९२६, शिक्षा वर्नाकुलर फाइनल, कारावास २० दिन, अर्थ दंड २५/-, (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय धन्नड़ खुर्द धार), ५४ बैंक कॉलोनी, इंदौर। 
* सरजू बाई शास्त्री - पत्नी लक्ष्मीदत्त शास्त्री,  कारावास १ माह, १७/१ मल्हार गंज, कैलाश मार्ग, इंदौर। 
* सरस्वती बाई,  आत्मजा चतुर्भुज, जन्म १९३०, कारावास ४ माह २६ दिवस, १२ द्यान गली, इंदौर। 
* सावित्री शर्मा - आत्मजा बाबूराम शर्मा, शिक्षा दसवीं, झांसी, चरखारी, नौगांव, टीकमगढ़ आदि जेलों में बंदी रहीं, ताम्रपत्र और केंद्रीय पेंशन, सावित्री आश्रम, डबरा, ग्वालियर।
* सुडाबाई - पत्नी सड़िया, निवासी जुनवानिया, प्रशस्ति पात्र से सम्मानित। 
* सुंदर देवी - पत्नी रतनलाल उपाध्याय, कारावास ७ माह १ दिन, खजूरी बाजार, इंदौर।
* सुरजी बाई - पत्नी चुन्नीलाल तिवारी, कारावास ३ माह से अधिक, ११३, २९ जेल रोड, इंदौर। 
१९४७ आंदोलन 
* शांति देवी मालू - पत्नी श्रीकिशन जी, जन्म ५ अगस्त १९२९, कारावास १ माह, ग्राम लोहरदा, कन्नौद, देवास। 

* कुमारी ओ. ओ. शांताराम। 
* श्रीमती इंदिराबाई विनायक। 
* कुमारी कमल आत्मजा शिवराम। 
* कुमारी कालीचंद सरवटे। 
* कुमारी गंगू रामचंद्र डोबले। 
* श्रीमती वलीबाई हुलासमल मेहता। 
* कुमारी तारा - आत्मजा पुरुषोत्तम। 
* कुमारी पीरोज - आत्मजा विनायक रणदिवे। 
* श्रीमती फूलकुमारी पत्नी माधव सिंह। 
* श्रीमती मंदाकिनी महोदय। 
* श्रीमती मुन्नीबाई मोतीलाल। 
* मालती हरमलकर। 
* श्रीमती मालती बाई रामचंद। 
* श्रीमती राधा बाई रामप्रसाद आज़ाद। 
* श्रीमती रोचाबाई खूबचंद। 
* श्रीमती शांताबाई मगनलाल। 
* श्रीमती शकुंतला बाई गणेश। 
* श्रीमती शांतिबाई बद्रीनाथ। 
* श्रीमती शकुंतला बाई आत्मजा रामसिंह। 
* श्रीमती सुंदर देवी पछोरकर (मोतीबाई)। 
* श्रीमती सावित्री देवी चतुर्भुज। 
* कुमारी सुशीला आत्मजा अनंत। 
* श्रीमती सरजूबाई कालूराम। 
* श्रीमती सरस्वतीबाई हरीशचंद्र शर्मा। 
* कुमारी सविता पंड्या। 
* श्रीमती कस्तूरीबाई विधवा भैयालाल। 
* श्रीमती इंदुबाई मेहता।  
* श्रीमती मालतीबाई बालकृष्ण फनसे। 

स्रोत : मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता सैनिक खंड ५  (भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, बैतूल, रीवा, सतना, मैहर, सीधी, शहडोल, होशंगाबाद)
सर्व श्रीमती
१९३० जंगल सत्याग्रह   
 * शांति देवी शर्मा - पति श्री विशंभर प्रसाद शर्मा, जन्म १९०७, शिक्षा सातवीं, १९३० से सक्रिय आंदोलन में भाग लिया, कारावास ४ माह २० दिन (१६-१०-१९३० से ८-३-१९३१) मालवीय नगर, भोपाल।
शिवराज कुमारी - पत्नी जगदीश प्रसाद, १९३० से १९४२ तक आंदोलनों में भाग लिया, चरखे का प्रचार किया, संपत्ति जप्त, सतना।
१९३२ सविनय अवज्ञा आंदोलन
  
१९४२ भारत छोड़ो आंदोलन
* कृष्णाकुमारी - जन्म ६ नवंबर १९०७, स्वतंत्रता सत्याग्रहों में सक्रिय, १९४२ में कारावास, रीवा।
* कुमुदेवी - पत्नी यशवंत लोखरे, हरदा।
* चंपा देवी - पत्नी श्रीलाल महावीर सिंह, जन्म १९१६, शिक्षा माध्यमिक, कारावास ४ माह, ५००/- अर्थदंड, शाहपुर, सिरमौर, रीवा।
जमुना देवी - देवकिशन राठी, विदिशा।
* तारादेवी मिश्रा - पत्नी आत्मानंद मिश्रा, शिक्षा प्राथमिक, कारावास ८माह, नारी जागरण में योगदान,ग्राम खुम्भ, रीवा।
* तुलसीबाई - पत्नी बद्री प्रसाद, कारावास १ माह, बिनेका, सतना।
* प्रमिला सरवटे - पत्नी दत्तात्रेय, जन्म १९२७, शिक्षा माध्यमिक, जुलूस निकालने पर कारावास पूना यरवदा जेल ढाई माह, १४ लक्ष्मीबाई मार्ग, अंदर किला, विदिशा।
* प्रतिभा दत्ता उभाना, आत्मजा मेजर कृष्ण प्रसाद, जन्म १ नवंबर १९२१, शिक्षा इंटर, स्वतंत्रता आंदोलन में ६ वर्ष तक तथा १९४६ पुलिस हड़ताल में भी सक्रिय, विक्रम मार्ग राजगढ़।  
* मनकी बाई - पत्नी मोहकम सिंह,  जन्म १९२३, १९४१ से स्वतंत्रता सत्याग्रहों में सक्रिय, नजर बंद, ग्राम सातलदेहि, पोस्ट ठोढरमुहार, बैतूल।
* मनाबाई - आत्मजा रिंडा गौंड़, घोड़ाडोंगरी, बैतूल।
* राजकुमारी - जन्म २ जुलाई १९१३, शिक्षा प्राथमिक,  कारावास ६माह, अर्थ दंड २००/-, ८/१ दक्षिण तात्याटोपे नगर, भोपाल।
* राजकुमारी देवी- पत्नी मुंशी सिंह, जन्म १९१४, शिक्षा माध्यमिक, कई बार कारावास, महीया, रीवा।
* राजकुमारी लक्ष्मीदेवी  - पत्नी मोतीसिंह, आंदोलन में भाग लिया, माड़वाड़ नागौद में निष्कासित, धवारी, सतना।
* रामी बाई, स्वतंत्रता आंदोलन में वर्षों तक सक्रिय, राजगढ़।
* लक्ष्मी जलखरे - पत्नी रामकिशन जलखरे, जन्म १९२८, शिक्षा माध्यमिक, कारावास २ माह, ५०/- अर्थदंड, हरदा।
* लक्ष्मी बाई गुप्ता - पत्नी बाबूलाल गुप्ता, शिक्षा प्राथमिक, कारावास ३ माह, बस्ट मित्तल कोतवाली के पीछे, विदिशा।
* विष्णुकांता देवी अवस्थी - आत्मजा मथुरा प्रसाद दीक्षित, कारावास ३ वर्ष ८ दिन, रीवा।
* वीरकुँवर - पत्नी लाल ददन सिंह, सतना।
शारदा देवी अग्निहोत्री - पत्नी प्रभुदयालु अग्निहोत्री, जन्म १९१६, शिक्षा माध्यमिक, भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया, कारावास २० दिन (१८-११-१९४२ से ७-१२-१९४२) ई २/१३ अरेरा कॉलोनी, भोपाल।
* शांति बाई - पत्नी सीताप्रसाद, मैहर, सतना।
सतीदेवी - पत्नी मोतीराम,  कारावास १ माह १५, गाँधी नगर, भोपाल।
* सम्मोबाई - आत्मजा मोहकम सिंह ठाकुर, जन्म १९२४, स्वतंत्रता सत्याग्रहों में सक्रिय, नजर बंद, ग्राम सातलदेहि, पोस्ट ठोढबामुहार, बैतूल।
* सरस पगारे - पत्नी सुकुमार पगारे, जन्म अप्रैल १९२३, शिक्षा मैट्रिक, २७ अगस्त १९४२ करो या मरो आंदोलन वर्धा में गिरफ्तार, कारावास ८ माह, बजरिया वार्ड, होशंगाबाद।
* सावित्री देवी - पत्नी यादवेंद्र सिंह, जन्म ८ जनवरी १९२६, कारावास ३ माह ६ दिन (१८-८-१९४२ से २४-११-१९४२), सिरमौर रीवा।
* सुमित्राबाई - आत्मजा विष्णु सिंह उइके, महेंद्रबाड़ी, बैतूल।
* सुशीला देवी - आत्मजा गरीबा, जन्म १९१५, कारावास ८ माह, हिनगुड़ा, सतना।
१९४६-४७ आंदोलन 
* गायत्री देवी ब्योहार - पत्नी रामस्वरूप ब्यौहार, जन्म १९३०, शिक्षा एम. ए. अर्थशास्त्र, जिला बदर ९ माह (१-९-१९४७ से), १२ जिन्सी मार्ग, जहाँगीराबाद, भोपाल।
* राजकुमारी देवी - आत्मजा वीरभान अवस्थी, जन्म २ जुलाई १९१३, शिक्षा प्राथमिक, १-९-१९४७ आंदोलन में भाग लिया , १२ जिन्सी मार्ग, जहाँगीराबाद, भोपाल।
रामदेवी  - पत्नी कृष्णकांत सिंह बघेल, जन्म १- मई १९३२, नैना, पोस्ट मौहार, सतना।
विलीनीकरण आंदोलन १९४८-४९
मोहिनी देवी श्रीवास्तव - आत्मजा रूपनारायण, जन्म १९२७, मालवीय नगर, भोपाल।
* रुक्मणी राय - आत्मजा काशीराम अग्रवाल, जन्म फरवरी १९२६,  भूमिगत रहीं, २१ जुमेराती, भोपाल।
* बसंती देवी - पत्नी मगनलाल, जन्म १९१९,  ई ७/५० अरेरा कॉलोनी, भोपाल।
* गिरिजा बाई - पत्नी शिवदयाल, जन्म ३-२-१९२८, शिक्षा तीसरी, हरदा, होशंगाबाद।
* धनेश्वरी दुबे - पत्नी मदन कुमार चौबे, जन्म १९३२, शिक्षा बी. ए., नज़रबंद २५ दिन, सीहोर।
* रुक्मिणी देवी - पत्नी मिश्रीलाल, जन्म १९३०, शिक्षा छठवीं, पति के साथ थाना रेहटी में तिरंगा फहराया, रहती, बुधनी, सीहोर।
* गुणदेवी - पत्नी मूलचंद, रायसेन।
* रतन देवी - आत्मजा मूलचंद, रायसेन।
***
 

कोई टिप्पणी नहीं: