कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 9 मार्च 2021

कृष्ण चिंतन ७

विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर 
*
कृष्ण-चिंतन ७
कृष्ण चिंतन के गत छ: सत्रों में आप सबकी बढ़ती रुचि और सहभागिता हेतु हृदय से धन्यवाद। 
अगले सत्र का विषय है 'कृष्ण नीति'।
कृष्ण ने अनेक समस्याओं और शत्रुओं का सामना असाधारण योग्यता के साथ कर अपने शत्रुओं को अवाक किया। आपकी दृष्टि में कृष्ण के जीवन में कौन सी समस्या महत्वपूर्ण और जटिल है जिस के समाधान हेतु उन्होंने विशिष्ट नीति का अनुसरण किया?, उसकी उस समय में क्या उपादेयता थी? इस काल में वह नीति कितनी अनुकरणीय है? आदि बिंदुओं पर आलेख यूनीकोड में टंकित कर, रविवार रात तक संयोजक आचार्य संजीव वर्मा सलिल ९४२५१८३२४४ व संचालक सरला वर्मा ९७७०६७७४५४ को भेजिए।
आलेखों की जीवंत प्रस्तुति करने हेतु आप सोमवार अपराह्न चार बजे से छै बजे के मध्य गूगलमीट पर आमंत्रित हैं, लिंक सोमवार दोपहर को मिलेगी।
चयनित आलेख divyanarmada.in पर प्रकाशित किए जाएँगे।
*

कोई टिप्पणी नहीं: