कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 27 अप्रैल 2017

samachar

अखिल भारतीय साहित्यकार एवं पत्रकार तृतीय सम्मेलन वर्ष २०१७
(स्व. गोपालराम गहमरी प्रसिद्ध जासूसी उपन्यासकार-स्व. श्रीमती सरोज सिंह संरक्षिका साहित्य सरोज पत्रिका
की पुण्य स्मृति में अखंड गहमरी द्वारा आयोजित)
दिनाँक २४-२५-२६ सितम्बर २०१७
दिन-: रविवार, सोमवार, मंगलवार
(मंगलवार उनके लिए जिनकी वापसी ट्रेन दोपहर एक बजे या उसके बाद हो)
🏚स्थान: आशीर्वाद पैलेस, निकट रेलवे स्टेशन, गहमर, जिला गाजीपुर, उ. प्र.
कार्यक्रम विवरण:
✏ २४ सितम्बर प्रात: १० बजे कार्यक्रम शुभारंभ.. अतिथि परिचय।
✏ ११ बजे परिचर्चा: हिन्दी साहित्य और मीडिया में दूरी क्यों?
✏ शाम ३ बजे परिचर्चा: ग्रामीण क्षेत्रो की प्रतिभाओं का कैसे करे विकास?
✏ संध्या ५ बजे से रात्रि ९ बजे तक गायन एवं नृत्य ।
✏ रात्रि ९ बजे से कवि सम्मेलन।
२५ सितम्बर २०१७ ✏ प्रातः ५ बजे से १० बजे गंगा स्नान, कामाख्या दर्शन, पूजन, गहमर भ्रमण।
✏ १० बजे से १२ बजे सम्मान समारोह।
✏ ०१ बजे से ०३ बजे परिचर्चा भारत की क्षेत्रीय भाषाएँ एवं हिन्दी में तालमेल।
✏ ०३ बजे से ०६ बजे परिचर्चा आखिर क्यों कटघरे में मीडिया?
✏ ०७ बजे से ०९ बजे नृत्य एवं गायन।
✏ ०९ बजे से कवि सम्मेलन।
२६ सितम्बर २०१७ प्रात: ९ बजे से १२ बजे ✏ गरीब बच्चों के बीच साहित्यकार व पत्रकार।(चुने हुए स्कूल में कार्यक्रम )
साझा काव्य संकलन और स्मारिका..
१. साझा काव्य संंकलन का रूप पूर्णत: परिवर्तित होगा। इस साझा संकलन में छपी रचना आपकी अपनी हस्तलिपि में होगी।
२. आपको अपनी रचना सादे सफेद कागज़ पर अपनी हस्तलिपि में बड़े
अक्षरो में साफ-साफ, शुद्ध लिख कर डाक द्वारा भेजनी है।
३. प्रति रचनाकार संक्षिप्त परिचय सहित ४ रचनाये भेज सकते हैं।
४. इस बार साझा संकलन की सहयोग राशि १५०० रूपये है।
५. . पूर्व समारोहों में आ चुके साहित्यकार व अतिथि अपने अनुभव लिख भेजें।
६ . निवास के दौरान मेरी माता जी से भेंट हुई हो तो एक संस्मरण पृथक भेजें।
७. स्मारिका में स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग का स्वागत है।
आप बन सकते/सकती हैं कार्यक्रम के विज्ञापन का हिस्सा
१. यदि आप कार्यक्रम के विज्ञापनो में अपनी तस्वीर और चलचित्र देना चाहे तो आप अपने छायाचित्र भेज सकते हैं।
२. पूर्व में हुए कार्यक्रमो के आधार पर प्रचार-प्रसार हेतु ३ गीतो का फिल्माकंन किया जायेगा। इसके लिए कार्यक्रम से संबंधित गीत लिख कर भेज सकते हैं।
नृत्य एवं गायन...
१. आप/आपके बच्चे/आपके परिवार के सदस्य /आपके रिश्तेदार/ आपके दोस्त- मित्र/ जानपहचान वाले जो कत्थक, कुचिपुड़ी या अन्य भारतीय शैली के नृत्य प्रस्तुत करना चाहें, वह अपने नृत्य का २ मिनट का वीडियो भेज दें।
२. आप/आपके बच्चे/आपके परिवार के सदस्य /आपके रिश्तेदार/ आपके दोस्त- मित्र/ जानपहचान वाले जो भी शास्त्रीय संगीत/ क्षेत्रीय भाषाओ एवं विधाओं में या किसी साहित्यकार द्वारा लिखे गीत प्रस्तुत करना चाहे वो अपनी आवाज में रेकार्ड किया कोई गीत गाकर भेज दें।
कान्ति शुक्ला.
संरक्षिका एवं अध्यक्षा सम्मान चयन समिति

कोई टिप्पणी नहीं: