कुल पेज दृश्य

सोमवार, 16 मार्च 2020

अभियान गोष्ठी १४-३-२०२०

विश्व वाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर जबलपुर
गोष्ठी प्रतिवेदन


जबलपुर, १४-३-२०१६। विश्व वाणी हिंदी संस्थान अभियान के ४०१ विजय अपार्टमेंट जबलपुर स्थित मुख्यालय में ख्यात छंद शास्त्री आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' की अध्यक्षता हुए देश की जानी-मानी लघुकथाकार कांता राय जी के मुख्य आतिथ्य में लघु कथा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कांता जी ने लघुकथा शोध केंद्र भोपाल के गठन व् गतिविधियों की जानकारी दी। लघुकथा विधा को आगे ले जाने के लिए लगातार लघुकथा गोष्ठियों की आवश्यकता पर बल दिया । कम शब्दों में अपनी बात कह सकने की क्षमता रखने वाली लघुकथा आज के जीवन में एक बहुत सार्थक विधा के रूप में साहित्य के एक विशेष अंग के रूप में उभरकर कर हमारे सामने है। कांटा जी ने जबलपुर में लघुकथा शोध संस्थान भोपाल की ईकाई स्थापित करने की घोषणा करते हुए आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' को संरक्षक, पवन जैन-मधु जैन को संयोजक तथा विश्ववाणी हिंदी संस्थान - अभियान को सहयोगी संस्था घोषित किया।

सलिल जी ने विश्ववाणी हिंदी संस्थान जबलपुर के उद्देश्यों और कार्यक्रमों से अवगत कराया तथा कुछ लघुकथा में संक्षिप्तता, सारगर्भितता, व्यंजनात्मता, मार्मिकता आदि को आवश्यक बताते हुए उदाहरण प्रस्तुत किये। लघुकथा के उद्भव, विधान, विकास यात्रा, मध्य प्रदेश और जबलपुर के अवदान आदि पर विस्तृत चर्चा हुई।

सर्व आदरणीय सुरेश कुशवाहा तन्मय, मीना भट्ट, पुरुषोत्तम भट्ट, डॉ. कामना श्रीवास्तव, पवन जैन, मधु जैन, प्रभात दुबे, अर्चना राय, श्री राय, छाया सक्सेना, छाया त्रिवेदी, विनीता श्रीवास्तव, डॉ. भावना दीक्षित, मिथिलेश बड़गैंया, डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे, सुरेंद्र सिंह पवार, रमाशंकर खरे आदि ने विमर्श में सार्थक सहभागिता की। सभी उपस्थित लघुकथाकारों की लघुकथाओं पर वाचन पश्चात चर्चा की गयी।

विवरण: छाया सक्सेना, मुख्यालय सचिव


कोई टिप्पणी नहीं: