
ॐ नर्मदाष्टकं : ३
श्री मैथिलेन्द्र झा रचित नर्मदाष्टक - हिन्दी काव्यानुवाद आचार्य संजीव 'सलिल'
*
भजन्तीं जनुं शैलजाकांतकायद्भवन्तीं बहिर्भूतले विन्ध्यशैलात.
वहन्तीं महीमण्डलेsगस्त्यशस्ते, जयंतीं श्रये शर्मदे नर्मदे! त्वां..१..
नदन्तीं प्ररिन्गत्तरंगा लिभंगेर्लसंतीं, शकुंतावलीमंजु खेलै.
वलंतीं मलं मत्स्यनक्रादिचक्रै:, जयंतीं श्रये: शर्मदे नर्मदे! त्वां..२..
हसंतीं लसत्फेंजालच्छलेन स्फुरंतीं, समृद्धिं नमो निर्झरिण्या:.
सृजंतीं जनानां सुखं स्वर्दुरापं, जयंतीं श्रये: शर्मदे नर्मदे! त्वां..३..
विशंतीं गिरीणां गुहाकुञ्जपुंजे मिलंतीमनेकापगाभिः प्रसन्नां.
सरंतीं समंतात्सरस्वंतमन्ते, जयंतीं श्रये: शर्मदे नर्मदे! त्वां..४..
हरंतीं नरा णां संख्यातजातै: श्वयंतीं महाकिल्विपात्रिं निमेषात.
द्रवंतीमिवैतद्धराभाग्यधारां, जयंतीं श्रये: शर्मदे नर्मदे! त्वां..५..
नयंतीमजस्रं जनानां सहस्रं ज्वलंतीं दिवं दर्शनस्नानपानै:.
दिशंतीमिवाभीतिघोषंतरंगै:, जयंतीं श्रये: शर्मदे नर्मदे! त्वां..६..
पिवंतीं सुधाहारि वारित्वदीयं, वदंतीं च रक्षेंदुकन्ये सुधन्ये.
अजंतीं नरालीं जगद्व्यालभीत, जयंतीं श्रये: शर्मदे नर्मदे! त्वां..७..
भणंतीमपि त्वद्गुणानल्पशक्तै:, व्रजंतीं त्रपामंब! वाचं रुणाघ्मि.
रटंतीं परं मातरेनां समीहे, जयंतीं श्रये: शर्मदे नर्मदे! त्वां..८..
भुजंगंप्रयाताष्ट्कं नर्मदायाः, कृतं मैथिलेनेंद्रनाथेन भक्तया.
हृदा भक्ति भाजांजसा गीयमानं, परां निर्वृत्तिं भावुकानां तनोति..९..
******************************************************
श्री मैथिलेन्द्र झा रचित नर्मदाष्टक हिंदी काव्यानुवाद संजीव 'सलिल'
भजूँ शैलजाकांतजाया पुनीता, लिया जन्म गिरि-विंध्य-पावन धरा से.
बही हो अगस्त्य साधनास्थली पर, विजय-सुख प्रदाता नमन माँ नर्मदे!.१.
किलोलित तरंगें करें शब्द सुखकर, पखेरू समूहों सुशोभित हुए तट.
करें दूर मल मक्र-मछली निरंतर, विजय-सुख प्रदाता नमन माँ नर्मदे!.२.
हँसी हो लगा फेन के व्याज से तुम, नमन निर्झरों को जो देते समृद्धि.
मिले सुख सभी जो न अब तक मिले थे, विजय-सुख प्रदाता नमन माँ नर्मदे!.३.
गव्हरों-गुफाओं प्रवेशित हुईं हँस, सरित्धार सुंदर गले से लगीं शत.
बढ़ीं अंत में सिंधु से जा मिलीं तुम, विजय-सुख प्रदाता नमन माँ नर्मदे!.४.
असंख्यों जनों के हरे पाप सारे, किये दूर संकट पलों में निवारे.
धरा-भाग्य-धारा दया हो तुम्हारी, विजय-सुख प्रदाता नमन माँ नर्मदे!.५.
सहस्त्रों जनों को लगाया किनारे, तरे दर्शनों से, नहा, पान जल कर.
हरें भीति जय घोष करती तरंगें, विजय-सुख प्रदाता नमन माँ नर्मदे!.६.
सुधा-श्रेष्ठ जल पी करे प्रार्थना जो, बचाओ, मुझे सोमतनये बचाओ.
उसे मुक्त भय से किया दे सुरक्षा, विजय-सुख प्रदाता नमन माँ नर्मदे!.७.
करूँ गान महिमा, न सामर्थ्य मेरी, बचा लाज मेरी न कर मात देरी.
कलकल निनादिनी मुझ पर कृपाकर, विजय-सुख प्रदाता नमन माँ नर्मदे!.८.
भुजंगप्रयाताष्टक नर्मदा का, मिथिलेंद्र झा ने रचा भक्तिपूर्वक.
कृपा मातु तेरी 'सलिल' पर सदा हो, तरा जिसने गया नमन माँ नर्मदे.९.
.. ॐ श्री नर्मदाष्टक संपूर्ण ..
छंद: भुजंगप्रयात, दो पद (पंक्ति) २४ मात्रा, चार चरण प्रत्येक ६ मात्रा,
लघु गुरु गुरु लघु. चित्र: धुआंधार जलप्रपात, भेड़ाघाट जबलपुर.
5 टिप्पणियां:
अति सुन्दर |
अंतिम पंक्ति में शायद गया के स्थान पर गाया लिखा होगा आपने
' गाया नमन माँ नर्मदे "
सादर
कमल
आदरणीय आचार्य जी
बहुत सुन्दर अनुवाद!
मैंने जब इस तरह पढ़ा तो मुझे प्रवाह बहुत अच्छा लगा
भजूँ शैलजाकांतजाया पुनीता, लिया जन्म गिरि-विंध्य-पावन धरा से.
बही हो अगस्त्य साधनास्थली पर, विजय-सुख प्रदाता नमन नर्मदे माँ!.१.
इसी प्रकार सभी में
एक बार पुनः बधाई स्वीकार करें
सादर
अमित
2011/7/25
अमिताभ त्रिपाठी
रचनाधर्मिता
आप सही हैं. गया के स्थान पर गाया ही है. टंकण त्रुटि हेतु खेद है.
उत्साहवर्धन हेतु आप सभी का आभार.
amit ji
आपसे सहमत हूँ. आपका आभार शत-शत.
आप और श्री मैथिलेन्द्र झा, दोनों को नमन.
मूल संस्कृत छंद अत्यंत कर्णप्रिय है.
--ख़लिश
एक टिप्पणी भेजें