कुल पेज दृश्य

सोमवार, 18 अक्तूबर 2010

हिंदी शब्द सलिला : १० अ से प्रारंभ होनेवाले शब्द : १० संजीव 'सलिल'

हिंदी शब्द सलिला : १०    संजीव 'सलिल'

*
संकेत : अ.-अव्यय, अर. अरबी, अक्रि.-अकर्मक क्रिया, अप्र.-अप्रचलित, अर्थ.-अर्थशास्त्र, अलं.- अलंकार, अल्प-अल्प (लघुरूप) सूचक, आ.-आधुनिक, आयु.-आयुर्वेद, इ.-इत्यादि, इब.-इबरानी, उ. -उर्दू, उदा.-उदाहरण, उप.-उपसर्ग, उपनि.-उपनिषद, अं.-अंगिका, अंक.-अंकगणित, इ.-इंग्लिश/अंगरेजी, का.-कानून, काम.-कामशास्त्र, क्व.-क्वचित, ग.-गणित, गी.-गीता, गीता.-गीतावली, तुलसी-कृत, ग्रा.-ग्राम्य, ग्री.-ग्रीक., चि.-चित्रकला, छ.-छतीसगढ़ी, छं.-छंद, ज.-जर्मन, जै.-जैन साहित्य, ज्या.-ज्यामिति, ज्यो.-ज्योतिष, तं.-तंत्रशास्त्र, ति.-तिब्बती, तिर.-तिरस्कारसूचक, दे.-देशज, देव.-देवनागरी, ना.-नाटक, न्या.-न्याय, पा.-पाली, पारा.- पाराशर संहिता, पु.-पुराण, पुल.-पुल्लिंग, पुर्त. पुर्तगाली, पुरा.-पुरातत्व, प्र.-प्रत्यय, प्रा.-प्राचीन, प्राक.-प्राकृत, फा.-फ़ारसी, फ्रे.-फ्रेंच, ब.-बघेली, बर.-बर्मी, बहु.-बहुवचन, बि.-बिहारी, बुं.-बुन्देलखंडी, बृ.-बृहत्संहिता, बृज.-बृजभाषा  बो.-बोलचाल, बौ.-बौद्ध, बं.-बांग्ला/बंगाली, भाग.-भागवत/श्रीमद्भागवत, भूक्रि.-भूतकालिक क्रिया, मनु.-मनुस्मृति, महा.-महाभारत, मी.-मीमांसा, मु.-मुसलमान/नी, मुहा. -मुहावरा,  यू.-यूनानी, यूरो.-यूरोपीय, योग.योगशास्त्र, रा.-रामचन्द्रिका, केशवदस-कृत, राम.- रामचरितमानस-तुलसीकृत, रामा.- वाल्मीकि रामायण, रा.-पृथ्वीराज रासो, ला.-लाक्षणिक, लै.-लैटिन, लो.-लोकमान्य/लोक में प्रचलित, वा.-वाक्य, वि.-विशेषण, विद.-विदुरनीति, विद्या.-विद्यापति, वे.-वेदान्त, वै.-वैदिक, व्यं.-व्यंग्य, व्या.-व्याकरण, शुक्र.-शुक्रनीति, सं.-संस्कृत/संज्ञा, सक्रि.-सकर्मक क्रिया, सर्व.-सर्वनाम, सा.-साहित्य/साहित्यिक, सां.-सांस्कृतिक, सू.-सूफीमत, स्त्री.-स्त्रीलिंग, स्मृ.-स्मृतिग्रन्थ, ह.-हरिवंश पुराण, हिं.-हिंदी.     

अ से प्रारंभ होनेवाले शब्द : १० 

संजीव 'सलिल'
*
अक्ष - पु. सं. खेलनेका पाँसा, पांसों का खेल, चौसर, पहिया, चक्र, पहिये का धुरा, एक्सेल इं., गाड़ी, भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण किसी स्थान का गोलीय अन्तर, रुद्राक्ष, सर्प, सोलह माशे की एक तौल, कर्ष, एक पैमाना १०४ अंगुल, तराजू की डांडी, कानून, लेन-देन का मुक़दमा, ज्ञान, ज्ञानेन्द्रिय, आँख, जन्मांध, आत्मा गरुड़, तूतिया, सोचर नमक, सुहागा, बहेड़ा. -कर्ण- पु. समकोण त्रिभुज की सबसे लंबी भुजा, -काम- वि. द्यूतप्रिय, -कुमार- रावण का पुत्र, जिसे हनुमान ने पुष्पवाटिका में मारा, -कुशल / कोविद / शौड-वि. जुआ खेलने में चतुर, -कूट- पु., आँख की पुतली, -क्रीड़ा- स्त्री. पाँसों का खेल, जुआ. -- पु. हीरा, वज्र, विष्णु, प्रत्यक्ष ज्ञान. -दर्शक- पु. न्यायाधीश, धर्माध्यक्ष, जुए का निरीक्षक, -देवी/देविन- पु. जारी. -द्यूत- पु. जुआ. -द्यूतिक- जुए में होनेवाला झगड़ा,-धर- धुरे को धारण करनेवाला, पु. विष्णु, पहिया, शाखोट  वृक्ष. -धुर- पु. पहिए का धुरा.-धूर्त- वि. जुआ खेलने में कुशल,   -पटल- पु. न्यायालय, मुकदमे के कागज़ रखने का स्थान, -पाट / वाट- पु. अखाड़ा, जुआखाना. -पाटक- पु.धर्माध्यक्ष. -पीड़ा- स्त्री. इन्द्रियों / अंगों की क्षति, यवतिक्ता लता. -बंध- पु. दृष्टि-बंधन की विद्या, नजरबन्दी, -मात्र- पु. निमिष, -मापक- पु. ग्रह-नक्षत्र देखने का यंत्र, -माला- स्त्री. रुद्राक्ष की माला, वर्णमाला, वशिष्ठ की पत्नी अरुंधति.-माली / मालिन- पु. रुद्राक्ष की माला धारण करनेवाला, शिन का एक नाम. -रेखा- स्त्री. धुरी की रेखा. -वाम- जुए में कपट करनेवाला, -विक्षेप- पु. कटाक्ष, -विद- वि.द्यूतज्ञ.-विद्या- स्त्री. द्यूतविद्या, -वृत्त- पु. अक्षांश-दर्शक वृत्त, राशिचक्र. वि. जुए का आदी, जुआ खेलते समय घटित होनेवाला. -सूत्र- पु. रुद्राक्ष की माला, जपमाला, -सेन- पु. एक प्राचीन राजा. -हीन- अंधा. -हृदय- द्यूतकुशल. 
अक्षक - पु. सं. वृक्ष विशेष, तिनिश वृक्ष.
                   






कोई टिप्पणी नहीं: