कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 3 जुलाई 2012

Groups in English

WORD POWER & VOCABULARY: Anthropomorphic Nouns!

 groups in English 


jagar sharma - salil

*
      The English language has some wonderfully anthropomorphic collective nouns for the various groups of animals.

      We are all familiar with


- a Herd of cows, 



- a Flock of chickens, 



- a School of fishes, 



- a Gaggle of geeses.
  


- and a Pride of lions,


       
However, less widely known is:

- a Murder of crows  (as well as their cousins the rooks and ravens),


- an Exaltation of doves and presumably because they look so wise:





- a Congress of owls. 



- Now consider a group of Baboons.

          They are the loudest, most dangerous, most obnoxious, most viciously aggressive and least intelligent of all primates.

          And what is the proper collective noun for a group of baboons?

- Believe it or not ……. a Parliament

       - A PARLIAMENT OF BABOONS! 




- I guess that pretty much explains the things that come out of Parliament. 


****


Is in't it Very, very funny


आज का विचार : thought of the day

Photobucket
आज का  विचार : thought of the day

ऊर्जा जीवन की परिमल है.
पहले जानो क्या पाना है?
फिर सोचो कैसे पाना है??
कैसे सदुपयोग करोगे
नित निर्णय लो।

*

Energy is the essence of life. 
Every day you decide 
how you're going to use it 
by knowing 
what you want and 
what it takes 
to reach that goal.

*****

सोमवार, 2 जुलाई 2012

दोस्त / FRIEND





दोस्त












POEM : FRIEND

 

You came into my life as an unwelcome face,

Not ever knowing our friendship, I would one day embrace.

As I wonder through my thoughts and memories of you,

It brings many big smiles and laughter so true.





I love the special bond that we beautifully share,

I love the way you show you really care,

Our friendship means the absolute world to me,

I only hope this is something I can make you see.



Thankyou for opening your mind and your souls,

I wiee do all I can to help heal your hearts little holes.

Remember, your secrects are forever safe within me,

I will keep them under the tightest lock and key.



Thankyou for trusting me right from the start.

You truely have got a wonderful heart.

 I am now so happy I felt that embrace.

For now I see the beauty of my best friend's face...

 

*********************

SMILE ALWAYS

SMILE ALWAYS 
 
 
 
 
 
 
 
Inside the strength is the laughter. 

 
 
Inside the strength is the game. 
 
 
 
Inside the strength is the freedom. 
 
 
 
The one who knows his strength knows the paradise.
 
 
All which appears over your strengths is not necessarily Impossible,
 
 
 
but all which is possible for the human cannot be over your 
 
 
 
strengths.
 
 
 
Know how to smile : 
 
 
 
What a strength of reassurance, 
 
 
 
Strength of sweetness, peace, 
 
 
 
Strength of brilliance !
 
 
 
May the wings of the butterfly kiss the sun
 
 
 
and find your shoulder to light on... 
 
 
 
to bring you luck 
 
 
 
happiness and cheers
 
 
 
smile always
 
 
************

रविवार, 1 जुलाई 2012

आज का विचार thought of the day:

आज का विचार  thought of  the day:

यदि दुखी हो तो कभी मत कहो कि सुखी हो, यदि ठीक नहीं तो कभी मत कहो कि बढ़िया हूँ, यदि बुरा लगे तो कभी मत कहो कि अच्छा लग रहा है और जब तक मैं जिन्दा हूँ कभी मत कहो कि तुम एकाकी हो।



विपरीत विचार:

दुःख को सुख कह जी पाओगे, तो न दुखी तुम हो पाओगे।

सदा बुरे में अच्छा देखो, एकाकी आये-जाओगे।.

*

जियो तो ऐसे जियो जैसे सब तुम्हारा है।

मरो तो  ऐसे कि  जैसे तुम्हारा कुछ भी नहीं।


Photobucket

*

कहो सत्य आघात भले दे, मिथ्या कहो न सुख की खातिर।

Hurt me with the Truth 
but 
never Comfort me with a Lie

*

शनिवार, 30 जून 2012

contrary proverbs

Contrary Proverbs:



All good things come to those who waits

But time and tide waits for none.

The pen is mighter than the sword.

But action speaks louder than the words.

Wise man think alike.

But fools seldom differ.

The best things in life are free.

But there is no such thing as free lunch.

Slow and steady wins the race.

But time waits for none.

Look before you leep.

But strike while the iron is hot.

Do it well or not at all.

But half the loaf is better than none.

Birds of a feather flocks together.

But opposite attracts.

Do'nt cross your bridges before you come to them.

But Forwarned is forearned.

Doubt is the begining of wisdom.

But faith will move mountains.

Great starts makes great finishes.

But it is'nt over till it's over.

Practice makes perfect.

But all work and no play makes Jack a dull boy.

Silence is Golden.

But the sqeaky wheels gets the grease.

You are never too old to learn.

But You can'nt teach an old dog new tricks.

Whats good for the Goose is good for the gander.

But one man's meet is another man's poison.

Absence makes the heart grow fonder.

But out of sight, out of mind.

Too many cooks spoil the broth.

But many hands makes the work light.

Hold fast to the words of your ancestors.

But wise man make proverbs and fools repeat. 







**********

Acharya Sanjiv verma 'Salil'

http://divyanarmada.blogspot.com
http://hindihindi.in

आज का विचार : thought of the day:

आज का विचार : thought of the day:
 1.
तूफां कब गुजरेगा, देखें राह, नहीं यह जीवन।


छम-छम बूंदों के संग नाचें, सफल तभी हो जीवन।।

Life is not about waiting for the storms to pass.. It's about learning how to dance in the rain.
 2.

कम मत आंकें कभी किसी को, हो सकता आभास।


फेंका हीरा कांच समझकर, कंकर रखकर पास।।

NEVER TAKE SOMEONE FOR GRANTED BECAUSE YOU MIGHT WAKE UP ONE DAY AND REALIZE THAT YOU'VE LOST A DIAMOND WHILE YOU WERE TOO BUSY COLLECTING STONES.

भजन गीत: यह सब संसार विकल है ..... संजीव 'सलिल'

भजन गीत:
यह सब संसार विकल है .....
 संजीव 'सलिल'
*

*
यह सब संसार विकल है,
जो अविचल वह अविकल है...
*



तन-मन-धन के सब नाते,
जीवन की राह सिखाते.
निज हित की परिभाषाएँ-
तोते की तरह रटाते.
कोई न बताता किसका
कैसा कल था या कल है...
*



किसने-क्यों हमको भेजा?
क्या था पाथेय सहेजा?
हम जोड़े माया-गठरी-
कब कह पाये: 'अब ले जा?
औरों पर दोष लगाया-
कब बतलाया निज छल है...
*



कब साथ कौन आता है?
क्या संग कहो जाता है?
फिर क्यों झगड़े-घोटाले-
कर मनुआ पछताता है?
सदियों के ख्वाब सजाये-
किसने जाना कब पल है?...

*****

रचना - प्रति रचना: विजय कुमार सप्पत्ती - संजीव 'सलिल'

रचना - प्रति रचना:

विजय कुमार सप्पत्ती - संजीव 'सलिल'

*

परायों के घर

कल रात दिल के दरवाजे पर दस्तक हुई;
सपनो की आंखो से देखा तो,
तुम थी .....!!!

मुझसे मेरी नज्में मांग रही थी,
उन नज्मों को, जिन्हें संभाल रखा था,
मैंने तुम्हारे लिये ;
एक उम्र भर के लिये ...!

आज कही खो गई थी,
वक्त के धूल भरे रास्तों में ;
शायद उन्ही रास्तों में ;
जिन पर चल कर तुम यहाँ आई हो .......!!

लेकिन ;
क्या किसी ने तुम्हे बताया नहीं ;
कि,
परायों के घर भीगी आंखों से नहीं जाते........!!!
 Vijay  Kumar Sappatti <vksappatti@gmail.com>   

*
*
*
तुमने ठीक कहा
'परायों के घर
भीगी आँखों से नहीं जाते'.
तभी तो मैं साधिकार
यहाँ चली आयी.
ये बात और है कि
यहाँ आकर जान सकी
कि तुम ज़िंदगी का
सबसे बड़ा सच भूल गये
सुनोपरायों को लेकर
कही गयी नज्में
दिल से लगाकर
नहीं रखी जातीं।
लौटा दो मुझे
तमाम नज्मे,
जो मेरे-तुम्हारी
यादों से बावस्ता हैं।
और अब दिल से नहीं 
दिमाग से लिखो,
आईने में अपने आप को
खुद से ही अपरिचित दिखो.

*
Acharya Sanjiv verma 'Salil'
http://divyanarmada.blogspot.com
http://hindihindi.in


***

एक गीत जिंदगी के नाम .. महेन्द्र कुमार शर्मा


एक गीत जिंदगी के नाम
 
                                        .. महेन्द्र कुमार शर्मा
 
 
माया के इस मोह-जाल मे, उलझ गयी तो दुख पायेगी,
चाहों के इस चक्रव्यूह से निकल गयी तो सुख पायेगी.
जीने की दो ही राहें हैं, बाकी सभी छ्लावा केवल
गलत चुना तो पछ्तायेगी, बोल जिन्दगी, किधर जायेगी.
 
लोगों की नादानी देखो, ज्ञानी हो कर भी, अज्ञानी 
गंगाजल की बातें करते, व्यवहारों में खारा पानी,                                 
दुनिया के मायादर्पण में, आडम्बर ही आडम्बर है,                                       सच का दर्पण साथ रखेगी, संवर जायेगी,निखर जायेगी. 
बोल जिन्दगी.........
 
मन का नट, नटखट होता है, बिना लिखा नाटक होता है,
सपनों के झीने घूंघट मे, यादों का पनघट होता है,
इधर खनक है मधुकलशो की, उधर आरती का गुन्जन है,
इधर गई तो बहक जायेगी, उधर महक से भर जायेगी.
बोल जिन्दगी.....
 
स्वर्णमृगों की हर चाहत पर लक्ष्मण रेखाएं होती है,
नैतिक पतन पुरुष क हो तो,पीडित अबलायें होती हैं.
सीता हरण प्रसंग इधर है,चीरहरण के दृश्य उधर हैं.
इधर बन्दिनी बन जायेगी,उधर शर्म सें मर जायेगी.
बोल जिन्दगी..
 
अन्त नहीं तृष्णा का कोई, साक्षी हो इतिहास रहा है,
पीडा क पुश्तैनी घर तो, सुख के घर के पास रहा है,
इन्द्रासन के चित्र इधर है,मन का विश्वामित्र उधर है,
वही मेनका फ़िर आई तो भंग तपस्या कर जायेगी.
 
बोल जिन्दगी..
mahendra sharma <mks_141@yahoo.co.in>
 .............................

Thought of the day: आज का विचार:

Thought of the day:

We are not human beings having a temporary spiritual experience; We are spiritual beings having a temporary human experience.''                                                                        -Pierre Teilhard de Char

आज का विचार:

हम न मनुज हैं आध्यात्मिक अनुभव जिनको क्षणभंगुर होना।
हम आध्यात्मिक जीव जिन्हें क्षणभंगुर मानव देह  मिली है
                                                             -पिअरे टेल्हार्ड दे चार      

बुधवार, 27 जून 2012

Why not... क्यों नहीं?... --सलिल

Why not...

*
So they want to stick gruesome images on cigarette packs..?? 
Why not pictures of obese children on McDonald's packaging..? 
Why not tortured animals on cosmetics products..? 
Why not put the photos of the victims of drunken drivers, on beer and wine bottles..? 
Why not pictures of dishonest, thieving Politicians enjoying our money, on tax returns..? 

Although some of you may agree.. I'll Bet none of you copy. 
I want to see who is brave enough even if you are not a smoker!

********

  क्यों नहीं?... सलिल 

चाहें सिगरेट की डब्बी पर मनमोहक छवि छाप सकें।

क्यों न थुलथुले बच्चे की छवि हो मक्डोनल्ड के खाद्यों पर?

क्यों न जिबह होते पशु अंकित हों सौंदर्य प्रसाधन पर?

क्यों न पियक्कड़ वाहनचालक हो शराब की बोतल पर?

क्यों न भ्रष्ट नेता को छापें कर संबंधी प्रपत्रों पर?

सहमत होंगे आप न लेकिन इन्हें कभी अपनाएंगे।

दोष न खुद बढ़ दूर करेंगे, औरों को दिखलायेंगे

*****

मंगलवार, 26 जून 2012

लंदन में काव्यवर्षा - (डॉ॰) कविता वाचक्नवी

  डॉ. कविता वाचक्नवी



साहित्य को लेकर जितना अराजकता, छल और निकृष्टता का वातावरण हिन्दी में है, वह अनुपमेय है। 


मैं आँख खोलने से लेकर होश सम्हालने व उसके बरसों बाद तक भी साहित्य के प्रति अत्यंत महनीय, पावन व आदरास्पद वातावरण में पली बढ़ी हूँ। और तत्कालीन अनेक श्रेष्ठ साहित्यकारों के वात्सल्य की छाया में भी;  अतः साहित्य और रचनाकर्म से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत श्रद्धा और सम्मान का संस्कार व भाव मेरे मन का एक स्थाई भाव रहा है। अक्षुण्ण भी। 


किन्तु कुछ वर्ष पूर्व नॉर्वे की अपनी गृहस्थी को ताला लगा कर भारत लौटने पर जैसे जैसे हिन्दी के साहित्यिक/ भाषिक परिदृश्य और इनके तत्कालीन कर्ता-धर्ताओं को निकट से जाना समझा तैसे-तैसे मूर्ति टूटती चली गई और अब तो पूरी की पूरी तहस नहस हो चुकी है जैसे। इतनी अधिक त्रस्त हूँ वातावरण का हाल देख सुन, समझ कर कि मेरे लिए अपने संस्कारों के भीतर मरते अपने आप को बचाए रखना मुश्किल हो गया है। हर दम इस पीड़ा से त्रस्त हूँ कि क्यों देश, भाषा और नायकों के प्रति श्रद्धा के संस्कार रोपे पिता जी ने और आचार्यों ने ! हर पल हृदय में जैसे कोई घोंपे हुए भालों को बाहर खींच रहा हो ... ऐसी पीड़ा और त्रास है... जैसे अपना, कुछ बहुत व्यक्तिगत-सा, नष्ट हो रहा है... हो गया है.....! अस्तु। 


इन सब के मध्य कुछ चीजें पलों का नहीं बल्कि दीर्घकालीन सुख दे जाती हैं। आज भी ऐसा ही हुआ। 
 
आज अभी अभी संवाद आया कि आज ही  सायं Southbank Centre (सेंन्ट्रल लंदन) पर 9 बजे  Rain of Poems का आयोजन है। वस्तुतः यह आयोजन 26, 27 और 28 जून में से किसी भी एक दिन होना तय था जिस भी दिन मौसम खुला, सूखा व चमकीला रहेगा।  तो वह दिन आज आया है। अतः आज ही यह सम्पन्न होगा।


  कविताओं के  The Poetry Parnassus नामक समारोह  के अंतर्गत जैसे ही सूर्यास्त होगा उसी समय एक हेलिकॉप्टर से विश्व-भर के व अलग अलग भाषाओं के 300 समकालीन कवियों की 100,000 (एक लाख) कविताओं की वर्षा लंदन के जुबली गार्डन में आज दोपहर से इसी प्रयोजन से एकत्रित हो रही भीड़) पर की जाएगी। इस काव्य-वर्षा के साथ इस वर्ष के (The Poetry Parnassus) समारोह का उद्घाटन हो जाएगा। 


 हेलीकॉप्टर से कविताओं की वर्षा का यह क्रम निरंतर आधा घंटा चलेगा। कविताएँ बुकमार्क्स आकृति  के रूप में व पर अंकित होंगी। लोग लपक लपक कर उन कविताओं को अपने साथ ले जाते हैं, पढ़ते हैं और संग्रहित कर रखते हैं। 


 यू.के.  के  इस सबसे बड़े काव्य-समारोह (The Poetry Parnassus)  का आयोजन लंदन 2012 फ़ेस्टिवल  के आयोजनों की शृंखला में किया जा रहा है। इस  (The Poetry Parnassus) समारोह के आगामी दिनों में विश्व की अलग अलग 50 भाषा बोलियों के कवि, कहानीकार, लेखक, वक्ता और लोकगायक  अपनी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे और प्रस्तुतियाँ देंगे। 


एक वेबलिंक के माध्यम से साधारण जनता को अपनी  पसंद के रचनाकर को नामांकित करने का अधिकार दिया गया था। जिसमें जनता ने 6000 लोगों को दुनिया की सभी भाषाओं से चुना व नामांकित किया। 


आगामी कुछ दिनों में ओलंपिक्स के कारण लंदन में जुटने वाले दुनिया-भर के लोगों को सामाजिक दायित्वों व मानवीय संवेदना के प्रति जागरूक रहने की अपनी इच्छा, वरीयता व प्राथमिकता का संदेश देने के लिए इस आयोजन से ओलंपिक्स समारोह शृंखला का  सूत्रपात किया जा रहा है।  आज विश्व-भर के रचनाकार लंदन में एकत्रित हो रहे हैं, हो चुके हैं। 


इस पूरे आयोजन की प्रेरणा  ग्रीकस्थित  Mount Parnassus से ली गई है। Mount Parnassus  को  ग्रीक मिथक परंपरा में  Home of Muses कहा जाता है जो साहित्य, विज्ञान और कलाओं की देवी मानी जाती हैं। 

इस दृश्य का नजारा कुछ यों होगा (बर्लिन आयोजन में Bombing of Poems  नाम से हुए ऐसे ही एक आयोजन की झलक)   -  


ईमेल में वीडियो न जा सकने के कारण वीडियो के लिए लिंक पर जाना होगा -  http://vaagartha.blogspot.co.uk/2012/06/rain-of-poems-bombing-of-poems-in.html 
 
abhar  : vagarth 

कल और आज: घनाक्षरी -संजीव 'सलिल'

कल और आज: घनाक्षरी
कल : 
 
कज्जल के कूट पर दीप शिखा सोती है कि,
 
श्याम घन मंडल मे दामिनी की धारा है ।
 

भामिनी के अंक में कलाधर की कोर है कि,
राहु के कबंध पै कराल केतु तारा है ।




शंकर कसौटी पर कंचन की लीक है कि,
तेज ने तिमिर के हिये मे तीर मारा है ।







काली पाटियों के बीच मोहनी की माँग है कि,
ढ़ाल पर खाँड़ा कामदेव का दुधारा है ।





काले केशों के बीच सुन्दरी की माँग की शोभा का वर्णन करते हुए कवि ने ८ उपमाएँ दी हैं.-

१. काजल के पर्वत पर दीपक की बाती.
२. काले मेघों में बिजली की चमक.
३. नारी की गोद में बाल-चन्द्र.
४. राहु के काँधे पर केतु तारा.
५. कसौटी के पत्थर पर सोने की रेखा.
६. काले बालों के बीच मन को मोहने वाली स्त्री की माँग.
७. अँधेरे के कलेजे में उजाले का तीर.
८. ढाल पर कामदेव की दो धारवाली तलवार.

कबंध=धड़. राहु काला है और केतु तारा स्वर्णिम, कसौटी के काले पत्थर पर रेखा खींचकर सोने को पहचाना जाता है. ढाल पर खाँडे की चमकती धार. यह सब केश-राशि के बीच माँग की दमकती रेखा का वर्णन है.

*****
आज : संजीव 'सलिल'




संसद के मंच पर, लोक-मत तोड़े दम, 
राजनीति सत्ता-नीति,  दल-नीति कारा है ।







 


नेताओं को निजी हित, साध्य- देश साधन है,
मतदाता घुटालों में, घिर बेसहारा है ।

 



 

'सलिल' कसौटी पर, कंचन की लीक है कि,
अन्ना-रामदेव युति, उगा ध्रुवतारा है।

 

 

स्विस बैंक में जमा जो, धन आये भारत में ,
देर न करो भारत, माता ने पुकारा है।


 

******
घनाक्षरी: वर्णिक छंद, चतुष्पदी, हर पद- ३१ वर्ण, सोलह चरण-
हर पद के प्रथम ३ चरण ८ वर्ण, अंतिम ४ चरण ७ वर्ण. 

******
Acharya Sanjiv verma 'Salil'
http://divyanarmada.blogspot.com




short story: time and happiness लघुकथा: समय और प्रेम

short story: read & think  

time and happiness



 

लघुकथा:

समय और प्रेम 

किसी समय सुख, दुःख, प्रेम आदि भावनाएं समय के साथ एक द्वीप पर रहती थीं. एक दिन आकाशवाणी हुई कि द्वीप डूबनेवाला है. प्रेम को छोड़कर सभी ने तुरंत द्वीप छोड़ दिया. प्रेम ने अंतिम क्षण तक प्रतीक्षा की कि  संभवतः द्वीप न डूबे. अंततः द्वीप के डूबने की घड़ी जानकर प्रेम ने द्वीप छोड़ने का  निश्चय किया. एक बड़ी नाव में बैठ कर जा रहे समृद्धि को पुकारकर प्रेम ने पूछा: 'समृद्धि तुम मुझे अपने साथ ले सकोगी?'

'नहीं, मेरी नाव में बहुमूल्य सोना-चांदी है, तुम्हारे लिए जगह नहीं है.'

प्रेम ने खूबसूरत कक्ष में जा रहे सौन्दर्य को आवाज दी: 'सौन्दर्य! कृपया मेरी मदद करो'. 

'नहीं, तुम भीगे हो, तुम्हारे आने से मेरा कक्ष ख़राब हो जायेगा.' सौन्दर्य बोला.

इस बीच निकट आ चुके दुःख से प्रेम ने कहा: 'दुःख मुझे अपने साथ चलने दो.'

'ओह।.. प्रेम मैं इतना दुखी हूँ कि एकाकी रहना चाहता हूँ.' दुःख ने कहा.

तभी समीप से सुख निकला किन्तु वह इतना सुखी था कि  प्रेम की पुकार ही नहीं सुन सका.

अचानक एक वृद्ध की आवाज़ आई  'आओ, प्रेम मेरे साथ आ जाओ, मैं तुम्हें अपने साथ ले चलूँगा'. प्रेम इतना अधिक प्रसन्न हुआ कि  वृद्ध से यह पूछना भी  भूल गया कि वे कहाँ जा रहे हैं?' सूखी धरती पर आते ही वृद्ध अपनी राह पर चला गया। वृद्ध कितने परोपकारी थे यह अनुभव करते हुए प्रेम ने अन्य वृद्ध ज्ञान से पूछा: 'मेरी सहायता किसने की?'

'वह समय था' ज्ञान ने उत्तर दिया।

'किन्तु समय ने मेरी सहायता क्यों की?' प्रेमने पूछा।

ज्ञान ने समझदारी से मंद-मंद मुस्कुराते हुए कहा: ' क्योंकि केवल समय ही यह समझने में सक्षम है कि प्रेम कितना मूल्यवान है।'

**********