कुल पेज दृश्य

vedokta rati sukta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
vedokta rati sukta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 13 अक्टूबर 2018

vedokt ratri sukta


यह वेदोक्त रात्रि सूक्त है
*
नमन​ रात्रि! करतीं प्रगट, देश काल जड़-जीव।
यथोचित​ दें कर्म-फल, जय माँ! करुणासींव।१।​
*
ओ​ देवी! हो अमर तुम, उछ-अधम में व्याप्त।
नष्ट​ करो अज्ञान को, ज्ञान-ज्योति 'थिर आप्त।२।
*
पराशक्ति रजनी करें, प्रगट उषा को नित्य।
नष्ट अविद्या-तिमिर हो, प्रगटे ज्ञान अनित्य।३।​
*
प्रगटें​ खुश हों रात्रि माँ!, ​कर सुख-निद्रा लीन।
ज्यों​ कोटर में खग हुए, मिश्रित अभय अदीन।४।
*
रजनी माँ के अंक में, शयन करें सुख-धार।
पशु-पक्षी, ग्रामीणजन, पथिक भूल व्यापार।५।
*
​वृकी वासना; पाप वृक, माँ राका! कर दूर।
मोक्ष​दायिनी! कर कृपा, ​दो निद्रा भरपूर।६।
*
उषा! रात्रि!! अज्ञान-तम, घेरे है चहुँ ओर। ​
​ऋणवत मुझसे दूर कर, दो; लूँ ज्ञान अँजोर।७।
*
धेनु​ दुधारू सदृश हो, रात्रि! रहो अनुकूल।
मिली कृपा हूँ अरिजयी, लो स्तोम-दुकूल।८। ​
​*
(​स्तोम​ = स्तुति)