कुल पेज दृश्य

रविवार, 19 जनवरी 2020

दोहा गाथा सनातन :पाठ ६ ११ / २१ फरवरी २००९

Saturday, February 21, 2009

दोहा गाथा सनातन :पाठ ६ - दोहा दिल में झांकता


दोहा गाथा सनातन :
पाठ ६ - दोहा दिल में झांकता...

दोहा दिल में झांकता, कहता दिल की बात.
बेदिल को दिलवर बना, जगा रहा ज़ज्बात.
अरुण उषा के गाल पर, मलता रहा गुलाल.
बदल अवसर चूक कर, करता रहा मलाल.

मनु तनहा पूजा करे, सरस्वती की नित्य.
रंग रूप रस शब्द का, है संसार अनित्य.

कवि कविता से खेलता, ले कविता की आड़.
जैसे माली तोड़ दे, ख़ुद बगिया की बाड.

छंद भाव रस लय रहित, दोहा हो बेजान.
अपने सपने बिन जिए, ज्यों जीवन नादान.

अमां मियां! दी टिप्पणी, दोहे में ही आज.
दोहा-संसद के बनो, जल्दी ही सरताज.

अद्भुत है शैलेश का, दोहा के प्रति नेह.
अनिल अनल भू नभ सलिल, बिन हो देह विदेह.

निरख-निरख छवि कान्ह की, उमडे स्नेह-ममत्व.
हर्ष सहित सब सुर लखें, मानव में देवत्व.

पाठ ६ में अद्भुत रस के दोहे के चौथे चरण में 'विविथ' को सुधार कर 'विविध' कर लें. भक्ति रस के दोहे में दोहा संग्रह का नाम 'गोहा कुञ्ज' नहीं 'दोहा कुञ्ज' है.


गोष्ठी ६ में निम्न संशोधन कर लीजिये.
दोहा क्र. १ चरण ३ 'बन' के स्थान पर 'बने', दोहा क्र. ४ चरण २ 'धरे' के स्थान पर 'धारे' . आपकी बात आपके साथ में दोहा क्र. १ चरण २ 'बन' के स्थान पर 'बने' दोहा क्र. ५ चरण २ व् ४ में 'बतलाएं' व समझाएं' के स्थान पर क्रमशः 'बतलांय' व 'समjhaanय, दोहा क्र. ७ चरण ४ में 'ह्रियादा' के स्थान पर 'हृदय' . टंकन त्रुटि से हुई असुविधा हेतु खेद है.

नमन करुँ आचार्य को; पकडूं अपने कान.
'तपन' सीखना चाहता' देते रहिये ज्ञान.

करत-करत अभ्यास के, जडमति होत सुजान.

१११ १११ २२१ २, ११११ २१ १२१.

रसरी आवत-जात ते, सिल पर पडत निसान.

११२ २११ २१ २, ११ ११ १११ १२१.

याद रखिये :

दोहा में अनिवार्य है:

१. दो पंक्तियाँ, २. चार चरण .

३. पहले एवं तीसरे चरण में १३-१३ मात्राएँ.

४. दूसरे एवं चौथे चरण में ११-११ मात्राएँ.

५. दूसरे एवं चौथे चरण के अंत में लघु गुरु होना अनिवार्य.

६. पहले तथा तीसरे चरण के आरम्भ में जगण = जभान = १२१ का प्रयोग एक शब्द में वर्जित है किंतु दो शब्दों में जगण हो तो वर्जित नहीं है.

७. दूसरे तथा चौथे चरण के अंत में तगण = ताराज = २२१, जगण = जभान = १२१ या नगण = नसल = १११ होना चाहिए. शेष गण अंत में गुरु
या दीर्घ मात्रा = २ होने के कारण दूसरे व चौथे चरण के अंत में प्रयोग नहीं होते.

उक्त तथा अपनी पसंद के अन्य दोहों में इन नियमों के पालन की जांच करिए, शंका होने पर हम आपस में चर्चा करेंगे ही. अंत में

दोहा-चर्चा का करें, चलिए यहीं विराम.
दोहे लिखिए-लाइए, खूब पाइए नाम.

19 कविताप्रेमियों का कहना है :

Vinay का कहना है कि -
फ़ालो करें और नयी सरकारी नौकरियों की जानकारी प्राप्त करें:
सरकारी नौकरियाँ
अजित गुप्ता का कोना का कहना है कि -
सलिल जी
कृपया क्रमांक 5,6 और 7 को उदाहरण देकर समझाएं तो एकदम से विषय स्‍पष्‍ट हो जाएगा। आपका द्वारा दी जा रही जानकारी से हम सब लाभान्वित हो रहे हैं। आपका बहुत आभार।
manu का कहना है कि -
प्रणाम आचार्य.,
डॉ. अजीत जी की बात मैं भी कहना चाहूंगा ..
manu का कहना है कि -
और आचार्य ये भी कहें के ...इतनी गहराई में जाए बिना भी क्या दोहा कहा जा सकता है...??
यदि ऐसा संभव हो तो क्या कहने,,,??
Pooja Anil का कहना है कि -
आचार्य जी,
ऊपर दिए गए दोहों में से एक को , आपके द्वारा दिए गए ७ नियम जांचने के लिए , उदाहरण के तौर पर ले रही हूँ.


छंद भाव रस लय रहित, दोहा हो बेजान.
अपने सपने बिन जिए, ज्यों जीवन नादान.
१११ २१ ११ ११ १११, २२ २ २२१ .
११२ ११२ ११ १२ , १२ २११ २२१.

१. इस दोहे में दो पंक्तियाँ हैं .

२. चार चरण भी हैं .
३. पहले एवं तीसरे चरण में १३-१३ मात्राएँ हैं .

४. दूसरे चरण में 11 मात्राएँ हैं एवं चौथे चरण में १२ मात्राएँ मिली, कृपया इसे स्पष्ट करें एवं हमारी त्रुटि सुधारें .


५. दूसरे एवं चौथे चरण के अंत में लघु गुरु है, २२१ , २२१ .

६.पहले तथा तीसरे चरण के आरम्भ में १११ नगण नसल ‌ ‌ ‌ = ३
एवं ११२ , सगण सलगा ‌ ऽ = ४ ‌है , अतः जगण = जभान = १२१ का प्रयोग नहीं किया गया है.


७. दूसरे तथा चौथे चरण के अंत में तगण = ताराज = २२१ है.

आपसे एक और निवेदन है, हम सब जो भी दोहे लिखते हैं, आप उन्हें परिष्कृत करके अथवा थोडी फेर बदल करके हमें फिर से बताते हैं, इस से हम अपनी गलतियों को नहीं जान पाते, क्या आप हमारे द्वारा की हुई गलती को भी बताने का कष्ट करेंगे?

बहुत बहुत आभार सहित
पूजा अनिल
manu का कहना है कि -
aachaarya ji,
kyaa poojaa ji,.....""jyoon"" ahabd ko theek se pakad paa rahi hain..???
divya naramada का कहना है कि -
पाठ ६ : त्रुटि सुधार
दोहा क्र. २- बदल नहीं बादल
पाठ ६ नहीं पाठ ५

Wednesday, February 11, 2009

दोहा गाथा सनातन - दोहा गोष्ठी : ६ दोहा दीप जलाइए

दोहा दीप जलाइए, मन में भरे उजास.
मावस भी पूनम बन, फागुन भी मधुमास.

बौर आम के देखकर, बौराया है आम.
बौरा गौरा ने वरा, खास- बताओ नाम?

लाल न लेकिन लाल है, ताल बिना दे ताल.
जलता है या फूलता, बूझे कौन सवाल?

लाल हरे पीले वसन, धरे धरा हसीन.
नील गगन हँसता, लगे- पवन वसन बिन दीन.

सरसों के पीले किए, जब से भू ने हाथ.
हँसते-रोते हैं नयन, उठता-झुकता माथ.

उक्त दोहों के भाव एवं अर्थ समझिये. दोहा कैसे कम शब्दों में अधिक कहता है- इसे समझिये. अब आप की बात, आप के साथ

सपन चाँद का दिखाते, बन हुए हैं सूर.
दीप बुझाते देश का, क्यों कर आप हुजूर?

बिसर गया था भूत में, आया दोहा याद.
छोटा पाठ पढाइये, है गुरु से फरियाद.

गुरु ने पकड़े कान तो, हुआ अकल पर वार.
बिना मोल गुरु दे रहे, ज्ञान बड़ा उपकार..

हल्का होने के लिए, सब कुछ छोड़ा यार.
देशी बीडी छोड़ कर, थामा हाथ सिगार.

कृपया, शंका का हमें, समाधान बतलाएं.
छंद श्लोक दोहा नहीं, एक- फर्क समझाएं.

पढने पिछले पाठ हैं, बात रखेंगे ध्यान.
अगले पाठों में तपन, साथ रहे श्रीमान.

नम्र निवेदन शिष्य का, गुरु दें दोहा-ज्ञान.
बनें रहें पथ प्रदर्शक, गुरु का हृयदा महान.

'बुरा न मिलिया कोय' तथा 'मुझसा बुरा न होय' में क्रमशः १+२+१+१+१+२+२+१ = ११ तथा १+१+२+१+२+१+२+१=११ मात्राएँ हैं. पूजा जी ने 'न' के स्थान पर 'ना' लिख कर मात्रा गिनी इसलिए १ मात्रा बढ़ गयी.

चलते-चलते एक वादा और पूरा करुँ-

'बेतखल्लुस' नये रंग का, नया हो यह साल.
नफरतों की जंग न हो, सब रहें खुशहाल.

अपने-अपनी पंक्तियाँ तो आप पहचान ही लेंगे. परिवर्तन पर ध्यान दें. आप हर शब्द जानते हैं, आवश्यकता केवल यह है कि उन्हें पदभार (मात्रा) तथा लय के अनुरूप आगे-पीछे चुन कर रखना है. यह कला आते आते आयेगी. कलम मंजने तक लगातार दोहा लिखें...लिखते रहें...ग़लत होते-होते धीरे-धीरे दोहा सही होने लगेगा.

सरसुति के भंडार की, बड़ी अपूरब बात.
ज्यों खर्चो त्यों-त्यों बढे, बिन खर्चे घट जात.

करत-करत अभ्यास के, जडमति होत सुजान.
रसरी आवत-जात ते, सिल पर पडत निसान.

6 कविताप्रेमियों का कहना है :

manu का कहना है कि -
आचार्य को प्रणाम,
मैंने पिछली बार दो दोहे कहे थे.....कविता के गिरते स्वरुप से व्यथित होकर...
या तो आपसे उनका उत्तर रह गया.....या मैं ही ना देख पाया.........
हर कोई तो नही ,,,पर आप तो मुझे अपना उत्तर दे ही सकते है आचार्य...???कहाँ जायेगी कविता...???
Anonymous का कहना है कि -
acharya ji ,
aap baal udyaan par aayiye paheliyaan intjaar kar rahin hain
तपन शर्मा Tapan Sharma का कहना है कि -
आचार्य नमन करूँ आपको, पकड़ूँ मैं अपने कान
इच्छा सीखने की रहती सदैव, देते रहें आप ज्ञान

करत-करत अभ्यास के, जडमति होत सुजान.
रसरी आवत-जात ते, सिल पर पडत निसान.

१+१+१+१+१+१ १+३+१ १, १+१+१+१ २+१ १+२+१.=१२,११
१+१+२ २+१+१-२+१ १,१+१ १+१ १+१+१ १+२+१=१२,११

आचार्य मात्रायें देखिये,क्या मैंने लिखी हैं ठीक
नहीं लिखी तो सही बतायें, ताकि तपन जाये सीख...
manu का कहना है कि -
तपन जी,,,,,,,ये ३ क्या लिख दिया,,,??मुझे तो गिनती आती नही पर ये तीन कैसा है,,,??

कैसा ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्हे ,,,,,,,,,,
अहसान कुरैशी वाला है,,,,,,
divya naramada का कहना है कि -
गोष्ठी ६ में त्रुटि सुधार-
दोहा क्र. ४ - धरे नहीं धारे
दोहा क्र. ६ - बन नहीं बने
दोहा क्र.१० - ए नहीं य
दोहा क्र.१२- हृयदा नहीं हृदय
कृपया, सुधार कर पढिये.

दोहा गाथा सनातन- पाठ ५ २८ जनवरी / ७ फरवरी २००९

Saturday, February 07, 2009

दोहा गाथा सनातन- पाठ 5 - दोहा भास्कर काव्य नभ


दोहा भास्कर काव्य नभ, दस दिश रश्मि उजास ‌
गागर में सागर भरे, छलके हर्ष हुलास ‌ ‌

आगामी पाठों में रस, भाव, संधि, बिम्ब, प्रतीक, शैली, अलंकार आदि काव्य तत्वों की चर्चा करने का उद्देश्य यह है कि पाठक दोहों में इन तत्वों को पहचानने और सराहने के साथ दोहा रचते समय इन तत्वों का समावेश कर सकें ‌

रसः काव्य को पढ़ने या सुनने से मिलनेवाला आनंद ही रस है। काव्य मानव मन में छिपे भावों को जगाकर रस की अनुभूति कराता है। भरत मुनि के अनुसार "विभावानुभाव संचारी संयोगाद्रसनिष्पत्तिः" अर्थात् विभाव, अनुभाव व संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पत्ति होती है। रस के ४ अंग स्थायी भाव, विभाव, अनुभाव व संचारी भाव हैं-

स्थायी भावः मानव ह्र्दय में हमेशा विद्यमान, छिपाये न जा सकनेवाले, अपरिवर्तनीय भावों को स्थायी भाव कहा जाता है।
रस श्रृंगार हास्य करुण रौद्र वीर भयानक वीभत्स अद्भुत शांत वात्सल्य
स्थायी भाव रति हास शोक क्रोध उत्साह भय घृणा विस्मय निर्वेद संतान प्रेम

विभावः
किसी व्यक्ति के मन में स्थायी भाव उत्पन्न करनेवाले कारण को विभाव कहते हैं। व्यक्ति, वस्तु या परिस्थिति भी विभाव हो सकती है। ‌विभाव के दो प्रकार आलंबन व उद्दीपन हैं। ‌
आलंबन विभाव के सहारे रस निष्पत्ति होती है। इसके दो भेद आश्रय व विषय हैं ‌
आश्रयः जिस व्यक्ति में स्थायी भाव स्थिर रहता है उसे आश्रय कहते हैं। ‌शृंगार रस में नायक नायिका एक दूसरे के आश्रय होंगे।‌

विषयः जिसके प्रति आश्रय के मन में रति आदि स्थायी भाव उत्पन्न हो, उसे विषय कहते हैं ‌ "क" को "ख" के प्रति प्रेम हो तो "क" आश्रय तथा "ख" विषय होगा।‌

उद्दीपन विभाव- आलंबन द्वारा उत्पन्न भावों को तीव्र करनेवाले कारण उद्दीपन विभाव कहे जाते हैं। जिसके दो भेद बाह्य वातावरण व बाह्य चेष्टाएँ हैं। वन में सिंह गर्जन सुनकर डरनेवाला व्यक्ति आश्रय, सिंह विषय, निर्जन वन, अँधेरा, गर्जन आदि उद्दीपन विभाव तथा सिंह का मुँह फैलाना आदि विषय की बाह्य चेष्टाएँ हैं ।

अनुभावः आश्रय की बाह्य चेष्टाओं को अनुभाव या अभिनय कहते हैं। भयभीत व्यक्ति का काँपना, चीखना, भागना आदि अनुभाव हैं। ‌

संचारी भावः आश्रय के चित्त में क्षणिक रूप से उत्पन्न अथवा नष्ट मनोविकारों या भावों को संचारी भाव कहते हैं। भयग्रस्त व्यक्ति के मन में उत्पन्न शंका, चिंता, मोह, उन्माद आदि संचारी भाव हैं। मुख्य ३३ संचारी भाव निर्वेद, ग्लानि, मद, स्मृति, शंका, आलस्य, चिंता, दैन्य, मोह, चपलता, हर्ष, धृति, त्रास, उग्रता, उन्माद, असूया, श्रम, क्रीड़ा, आवेग, गर्व, विषाद, औत्सुक्य, निद्रा, अपस्मार, स्वप्न, विबोध, अवमर्ष, अवहित्था, मति, व्याथि, मरण, त्रास व वितर्क हैं।

रस
शृंगार संयोगः
तुमने छेड़े प्रेम के, ऐसे राग हुजूर
बजते रहते हैं सदा, तन मन में संतूर
---अशोक अंजुम, नई सदी के प्रतिनिधि दोहाकार

वियोगः
हाथ छुटा तो अश्रु से, भीग गये थे गाल ‌
गाड़ी चल दी देर तक, हिला एक रूमाल
चंद्रसेन "विराट", चुटकी चुटकी चाँदनी

हास्यः
आफिस में फाइल चले, कछुए की रफ्तार ‌
बाबू बैठा सर्प सा, बीच कुंडली मार
राजेश अरोरा"शलभ", हास्य पर टैक्स नहीं

व्यंग्यः
अंकित है हर पृष्ठ पर, बाँच सके तो बाँच ‌
सोलह दूनी आठ है, अब इस युग का साँच
जय चक्रवर्ती, संदर्भों की आग

करुणः
हाय, भूख की बेबसी, हाय, अभागे पेट ‌
बचपन चाकर बन गया, धोता है कप प्लेट
डॉ. अनंतराम मिश्र "अनंत", उग आयी फिर दूब

रौद्रः
शिखर कारगिल पर मचल, फड़क रहे भुजपाश ‌
जान हथेली पर लिये, अरि को करते लाश
सलिल

वीरः
रणभेरी जब जब बजे, जगे युद्ध संगीत ‌
कण कण माटी का लिखे, बलिदानों के गीत
डॉ. रामसनेहीलाल शर्मा "यायावर", आँसू का अनुवाद

भयानकः
उफनाती नदियाँ चलीं, क्रुद्ध खोलकर केश ‌
वर्षा में धारण किया, रणचंडी का वेश
आचार्य भगवत दुबे, शब्दों के संवाद

वीभत्सः
हा, पशुओं की लाश को, नोचें कौए गिद्ध ‌
हा, जनता का खून पी, नेता अफसर सिद्ध
सलिल

अद्भुतः
पांडुपुत्र ने उसी क्षण, उस तन में शत बार ‌
पृधक पृधक संपूर्ण जग, देखे विविथ प्रकार
डॉ. उदयभानु तिवारी "मधुकर", श्री गीता मानस

शांतः
जिसको यह जग घर लगे, वह ठहरा नादान ‌
समझे इसे सराय जो, वह है चतुर सुजान
डॉ. श्यामानंद सरस्वती "रौशन", होते ही अंतर्मुखी

वात्सल्यः
छौने को दिल से लगा, हिरनी चाटे खाल ‌
पान करा पय मनाती, चिरजीवी हो लाल
सलिल

भक्तिः
दूब दबाये शुण्ड में, लंबोदर गजमुण्ड ‌
बुद्धि विनायक हे प्रभो!, हरो विघ्न के झुण्ड
भानुदत्त त्रिपाठी "मधुरेश", गोहा कुंज

17 कविताप्रेमियों का कहना है :

Shailesh Jamloki का कहना है कि -
दोहो के इतने सुन्दर उदहारण एक अच्छे व्याख्यान के बाद पढ़ कर मन हर्षित हो गया

बहुत अच्छा लगा..

सादर
शैलेश
Arun Mittal "Adbhut" का कहना है कि -
वाह गजब का ज्ञान है, मैंने छंद के बारे में काफी पढ़ा है, दोहे के बारे में भी, दोहे लिखता भी हूँ......... पर एक बात है की वो सब तो दस प्रतिशत ही था असली चीज़, इतने विस्तार से तो अब आई है.... हिंद युग्म इसे लिए बधाई का ही नहीं नमन का पात्र है....... लीजिये इतनी देर में एक दोहा भी आ गया:

हिंद युग्म की भेंट है, सब कवियों को आज
दोहा लिखना सीखिए, छंदों का सरताज
manu का कहना है कि -
आचार्य को प्रणाम,
इस पाठ में क्यूंकि गिनती नही है...इसलिए ये मेरे जैसे के लिए बहुत ही मजेदार है....बस दोहे है ..बिना जमा घटा किए ...मजा अ गया.......और एक बात जो मैं कुछ दिन से बके जा रहा हूँ..........

कविता को ही काटता, ले कविता की आड़ ,
कवि कहाँ करते हैं यूँ, कविता से खिलवाड़....

छंद, लेय और भाव बिन,कविता है बेजान
जीवन-राग नकार रहा, कैसा है नादान ,
manu का कहना है कि -
amaa miyaan,
pahle kamment to main de rahaa thaa.......ek aur dohaa bannaane baitha aur aap aa gaye......kyaa haseen itefaaq hai....
isme bhi mazaa a gayaa.........

manu.....
विश्व दीपक का कहना है कि -
salil ji,
aapne bahut hi upyogi jaankaari di hai.

ras ke chaar angon ke baare mein jaanane ko mila.....isi tarah dheere-dheere chhand aur doha likhne ki vidhiyaan bhi seekh loonga.

bahut bahut shukriya.

- Vishwa Deepak
Pooja Anil का कहना है कि -
आचार्य सलिल जी ,

आपने बहुत ही उपयोगी जानकारी उदाहरणों के साथ दी है. पाठ भी छोटा होने से जल्दी समझ में आ गया . और साथ में बहुत से भावों के उदाहरण दोहे , दोहा के विस्तृत क्षेत्र को समझाने में बड़े सहायक हुए हैं. बहुत बहुत धन्यवाद.


निरख निरख छवि कान्हा की,उमड़े स्नेह ममत्व ,
देख देख हर्षाये माता, भूली जगत समस्त .

धन्यवाद
पूजा अनिल

January 28, 2009

दोहा गोष्ठी : 5 - शब्द-शब्द दोहा हुआ


दोहा लें मन में बसा, पाएंगे आनंद.
झूम-झूम कर गाइए, गीत, कुण्डली छंद.


दोहा कक्षा की घोषणा के साथ ७ पत्र प्रेषकों में से . श्री भूपेन्द्र राघव ने मानकों के अनुसार २ दोहे लिखकर श्री गणेश किया.

पाठ १ में हमने भाषा, व्याकरण, वर्ण, स्वर, व्यंजन एवं शब्द की चर्चा की. पाठ के अंत में पारंपरिक दोहे थे जिनका पाठांतर श्री रविकांत पाण्डेय ने भेजा. श्री दिवाकर मिश्र ने १ संस्कृत दोहा भेजकर पत्र-मंजूषा की गरिमा-वृद्धि की.

गोष्ठी १ के आरंभ में सभी सहभागियों के नाम कुछ दोहे थे जिन्हें आपने सराहा. सर्व माननीय मनुजी, तपन जी, देवेन्द्र जी, शोभा जी, सुर जी, सीमा जी, एवं निखिल जी ने दोहे भेजकर अपनी सहभागिता से गोष्ठी को जीवंत बनाया.

पाठ २ में हमने छंद, मुक्तक छंद, दोहा और शेर की बात की. पाठक पंचायत से सीमाजी एवं शोभा जी के अलावा सब गोल हो गए. वे भी जिन्होंने नियमित रहने का वादा किया था. विविध मनः स्थितियों के दोहों से पत्र-सत्र का समापन हुआ.

गोष्ठी २ में कबीर, तुलसी, सूर, रत्नावली तथा रहीम के दोहे देते हुए पाठकों से उनकी पसंद के दोहे मांगे गए. पाठकों ने कबीर एवं रहीम के दोहे भेजे. पूजा जी ने दोहा, छंद व श्लोक में अन्तर जानना चाहा.

पाठ ३ उच्चार पर केंद्रित रहा. निस्संदेह यह पाठ सर्वाधिक तकनीकी तथा कुछ कठिन भी है. इसे न जानने पर दोहा ही नहीं किसी भी छांदस रचना का स्रजन कठिन होगा. इसे जान लें तो छंद सिद्ध होने में देर नहीं लगेगी. आपसे एक दोहे की मात्रा गिनने के लिए कहा गया था किंतु किसी ने भी यह कष्ट नहीं किया. यदि आप सहयोग करते तो यह पता चलता की आपने कहाँ गलती की? तब उसे सुधार पाना सम्भव होता. श्री विश्व दीपक 'तनहा' ने मात्र संबन्धी एक प्रश्न कर इस सत्र को उपयोगी बना दिया.

गोष्ठी ३ में नव वर्ष स्वागत के पश्चात् समयजयी दोहाकारों कबीर एवं रहीम के दर्शन कर हम धन्य हुए. पूजा जी व 'तनहा जी' के प्रश्नों का उत्तर दिया गया. अंत में आपके दोहों को कुछ सुधार कर प्रस्तुत किया गया ताकि आप उनके मूल रूप को देखकर समझ सकें कि कहाँ परिवर्तन किया गया और उसका क्या प्रभाव हुआ. पत्र-सत्र से रंजना व मनु जी के अलावा सब गोल हो गए.

आपको सबक करने के लिए अधिक समय मिले यह सोचकर शनिवार को गोष्ठी की जगह पाठ और बुधवार को पाठ की जगह गोष्ठी की योजना बनाई गयी. गोष्ठी ४ में कोई प्रश्न न होने के कारण दोहा की काव्यानुवाद क्षमता का परिचय देते हुए अंत में एक लोकप्रिय दोहा दिया गया. पत्र-सत्र में आपकी शिकायत है कि पाठ कठिन हैं. मैं सहमत हूँ कि पहली बार पढनेवालों को कुछ कठिनाई होगी, जो पढ़कर भूल चुके हैं उन्हें कम कठिनाई होगी तथा जो उच्चारण या मात्रा गिनती के आधार पर रचना करते हैं उन्हें सहज लगेगा. कठिन को सरल बनने का एकमात्र उपाय बार-बार अभ्यास करना है, दूर भागना या अनुपस्थित रहना नहीं.

प्रश्न आपके बूझकर, दोहे दिए सुधार.
मात्रा गिनने में नहीं, रूचि- छोडें सरकार.


तनहा जी के प्रश्न का उत्तर दे दिए जाने के बाद भी उत्तर न मिलने की शिकायत बताती है कि ध्यानपूर्वक अध्ययन नहीं हुआ. इतिहास बताने का कोई इरादा नहीं है. पुराने दोहे बताने का उद्देश्य भाषा के बदलाव से परिचित कराना है. खड़ी हिन्दी में लिखते समय अन्य बोली की विभक्तियों, कारकों या शब्दों का प्रयोग अनजाने भी हो तो रचना दोषपूर्ण हो जाती है. आप यह गलती न करें यह सोचकर पुराने दोहे दिए जा रहे हैं.बार-बार दोहे पढने से उसकी लय आपके अंतर्मन में बैठ जाए तो आप बिना मात्रा गिने भी शुद्ध दोहा रच सकेंगे. दोहा के २३ प्रकार हैं. इन दोहों में विविध प्रकार के दोहे हैं जिनसे आप अनजाने ही परिचित हो रहे हैं. जब प्रकार बताये जायेंगे तो आपको कम कठिनाई होगी. डॉ. अजित गुप्ता की टिप्पणी ने संतोष दिया अन्यथा लग रहा था कि पूरा प्रयास व्यर्थ हो रहा है.

पाठ ४ में उच्चार चर्चा समाप्त कर गणसूत्र दिया गया है. आप पाठ ३ व ४ को हृदयंगम कर लें तो दोहा ही नहीं कोई भी छंद सिद्ध होने में देर नहीं लगेगी. आपने पाठ लंबे होने की शिकायत की है. 'एक कहे दूजे ने मानी, कहे कबीर दोनों ज्ञानी'

बात आपकी मान ली, छोटे होंगे पाठ.
गप्प अधिक कम पढ़ाई, करिए मिलकर ठाठ.


गणतंत्र दिवस पर मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति इंदौर के भवन में इंदौर के साहित्यकारों के साथ ध्वज वन्दन किया. संगणक पर हिन्दयुग्म और दोहा पाठ सभी को दिखाया. श्रेष्ठ-ज्येष्ठ साहित्यकार चंद्रसेन 'विराट', सिद्ध दोहाकार प्रभु त्रिवेदी, सदाशिव कौतुक तथा अन्यों ने इसे सराहते हुए कहा कि इसमें पूरा पुस्तकालय छान कर सागर को गागर में भर दिया गया है. जिस दोहे को सीखने-साधने में बरसों लगते थे वह अब कुछ दिनों में संभव हो गया है.

आपको यह भी बता दूँ कि मैं पेशे से सिविल इंजिनियर हूँ. दिन भर नीरस यांत्रिकी विषयों से सर मारने के बाद रोज ४-५ घंटे बैठकर अनेक पुस्तकें पढ़कर इस माला की कडियाँ पिरोता हूँ. हर पाठ या गोष्ठी की सामग्री लिखने के पूर्व प्रारम्भ से अंत तक की पूरी सामग्री इसलिए पढ़ता हूँ कि बीच में कोई नया दोहाप्रेमी जुड़ा हो, कुछ पूछा हो तो वह अनदेखा न रह जाए. मैं मध्यम मात्र हूँ. यदि आप और दोहे के बीच बाधक हूँ तो बता दें ताकि हट जाऊं और कोई अन्य समर्थ माध्यम आकर आप और दोहे को जोड़ दे.

केवल श्रम से सफलता, पा सकते हैं मीत.
गति-यति, लय, उच्चार से, सधता दोहा-गीत.

हर अक्षर दोहा हुआ, शब्द-शब्द है गीत.
नेह निनादित नर्मदा, नहा 'सलिल' पा प्रीत
.

दोहा गाथा सनातन-पाठ ४ २५ जनवरी २००९

Sunday, January 25, 2009


दोहा गाथा सनातन-पाठ ४- शब्द ब्रह्म उच्चार


पाठ ३ से आगे.....
अजर अमर अक्षर अजित, निराकार साकार
अगम अनाहद नाद है, शब्द ब्रह्म उच्चार
सकल सुरासुर सामिनी, सुणि माता सरसत्ति
विनय करीन इ वीनवुँ, मुझ तउ अविरल मत्ति


संवत् १६७७ में रचित ढोला मारू दा दूहा से उद्धृत माँ सरस्वती की वंदना के उक्त दोहे से इस पाठ का श्रीगणेश करते हुए विसर्ग का उच्चारण करने संबंधी नियमों की चर्चा करने के पूर्व यह जान लें कि विसर्ग स्वतंत्र व्यंजन नहीं है, वह स्वराश्रित है। विसर्ग का उच्चार विशिष्ट होने के कारण वह पूर्णतः शुद्ध नहीं लिखा जा सकता। विसर्ग उच्चार संबंधी नियम निम्नानुसार हैं-

१. विसर्ग के पहले का स्वर व्यंजन ह्रस्व हो तो उच्चार त्वरित "ह" जैसा तथा दीर्घ हो तो त्वरित "हा" जैसा करें।

२. विसर्ग के पूर्व "अ", "आ", "इ", "उ", "ए" "ऐ", या "ओ" हो तो उच्चार क्रमशः "ह", "हा", "हि", "हु", "हि", "हि" या "हो" करें।

यथा केशवः =केशवह, बालाः = बालाह, मतिः = मतिहि, चक्षुः = चक्षुहु, भूमेः = भूमेहि, देवैः = देवैहि, भोः = भोहो आदि।

३. पंक्ति के मध्य में विसर्ग हो तो उच्चार आघात देकर "ह" जैसा करें।

यथा- गुरुर्ब्रम्हा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः.

४. विसर्ग के बाद कठोर या अघोष व्यंजन हो तो उच्चार आघात देकर "ह" जैसा करें।

यथा- प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः.

५. विसर्ग पश्चात् श, ष, स हो तो विसर्ग का उच्चार क्रमशः श्, ष्, स् करें।

यथा- श्वेतः शंखः = श्वेतश्शंखः, गंधर्वाःषट् = गंधर्वाष्षट् तथा

यज्ञशिष्टाशिनः संतो = यज्ञशिष्टाशिनस्संतो आदि।

६. "सः" के बाद "अ" आने पर दोनों मिलकर "सोऽ" हो जाते हैं।

यथा- सः अस्ति = सोऽस्ति, सः अवदत् = सोऽवदत्.

७. "सः" के बाद "अ" के अलावा अन्य वर्ण हो तो "सः" का विसर्ग लुप्त हो जाता है।

८. विसर्ग के पूर्व अकार तथा बाद में स्वर या मृदु व्यंजन हो तो अकार व विसर्ग मिलकर "ओ" बनता है।

यथा- पुत्रः गतः = पुत्रोगतः.

९. विसर्ग के पूर्व आकार तथा बाद में स्वर या मृदु व्यंजन हो तो विसर्ग लुप्त हो जाता है।

यथा- असुराःनष्टा = असुरानष्टा .

१०. विसर्ग के पूर्व "अ" या "आ" के अलावा अन्य स्वर तथा ुसके बाद स्वर या मृदु व्यंजन हो तो विसर्ग के स्थान पर "र" होगा।

यथा- भानुःउदेति = भानुरुदेति, दैवैःदत्तम् = दैवैर्दतम्.

११. विसर्ग के पूर्व "अ" या "आ" को छोड़कर अन्य स्वर और उसके बाद "र" हो तो विसर्ग के पूर्व आनेवाला स्वर दीर्घ हो जाता है।

यथा- ॠषिभिःरचितम् = ॠषिभी रचितम्, भानुःराधते = भानूराधते, शस्त्रैःरक्षितम् = शस्त्रै रक्षितम्।

उच्चार चर्चा को यहाँ विराम देते हुए यह संकेत करना उचित होगा कि उच्चार नियमों के आधार पर ही स्वर, व्यंजन, अक्षर व शब्द का मेल या संधि होकर नये शब्द बनते हैं। दोहाकार को उच्चार नियमों की जितनी जानकारी होगी वह उतनी निपुणता से निर्धारित पदभार में शब्दों का प्रयोग कर अभिनव अर्थ की प्रतीति करा सकेगा। उच्चार की आधारशिला पर हम दोहा का भवन खड़ा करेंगे।

दोहा का आधार है, ध्वनियों का उच्चार ‌
बढ़ा शब्द भंडार दे, भाषा शिल्प सँवार ‌ ‌

शब्दाक्षर के मेल से, प्रगटें अभिनव अर्थ ‌
जिन्हें न ज्ञात रहस्य यह, वे कर रहे अनर्थ ‌ 


गद्य, पद्य, पिंगल, व्याकरण और छंद

गद्य पद्य अभिव्यक्ति की, दो शैलियाँ सुरम्य ‌
बिंब भाव रस नर्मदा, सलिला सलिल अदम्य ‌ ‌
जो कवि पिंगल व्याकरण, पढ़े समझ हो दक्ष ‌
बिरले ही कवि पा सकें, यश उसके समकक्ष ‌ ‌
कविता रच रसखान सी, दे सबको आनंद ‌
रसनिधि बन रसलीन कर, हुलस सरस गा छंद 
‌ ‌

भाषा द्वारा भावों और विचारों की अभिव्यक्ति की दो शैलियाँ गद्य तथा पद्य हैं। गद्य में वाक्यों का प्रयोग किया जाता है जिन पर नियंत्रण व्याकरण करता है। पद्य में पद या छंद का प्रयोग किया जाता है जिस पर नियंत्रण पिंगल करता है।

कविता या पद्य को गद्य से अलग तथा व्यवस्थित करने के लिये कुछ नियम बनाये गये हैं जिनका समुच्चय "पिंगल" कहलाता है। गद्य पर व्याकरण का नियंत्रण होता है किंतु पद्य पर व्याकरण के साथ पिंगल का भी नियंत्रण होता है।
छंद वह सांचा है जिसके अनुसार कविता ढलती है। छंद वह पैमाना है जिस पर कविता नापी जाती है। छंद वह कसौटी है जिस पर कसकर कविता को खरा या खोटा कहा जाता है। पिंगल द्वारा तय किये गये नियमों के अनुसार लिखी गयी कविता "छंद" कहलाती है। वर्णों की संख्या एवं क्रम, मात्रा, गति, यति आदि के आधार पर की गयी रचना को छंद कहते हैं। छंद के तीन प्रकार मात्रिक, वर्णिक तथा मुक्त हैं। मात्रिक व वर्णिक छंदों के उपविभाग सममात्रिक, अर्ध सममात्रिक तथा विषम मात्रिक हैं।
दोहा अर्ध सम मात्रिक छंद है। मुक्त छंद में रची गयी कविता भी छंदमुक्त या छंदहीन नहीं होती।

छंद के अंग

छंद की रचना में वर्ण, मात्रा, पाद, चरण, गति, यति, तुक तथा गण का विशेष योगदान होता है।

वर्ण- किसी मूलध्वनि को व्यक्त करने हेतु प्रयुक्त चिन्हों को वर्ण या अक्षर कहते हैं, इन्हें और विभाजित नहीं किया जा सकता।

मात्रा- वर्ण के उच्चारण में लगे कम या अधिक समय के आधार पर उन्हें ह्रस्व, लघु या छोटा‌ तथा दीर्घ या बड़ा ऽ कहा जाता है।

इनकी मात्राएँ क्रमशः एक व दो गिनी जाती हैं।
उदाहरण- गगन = ।‌+। ‌+। ‌ = ३, भाषा = ऽ + ऽ = ४.

पाद- पद, पाद तथा चरण इन शब्दों का प्रयोग कभी समान तथा कभी असमान अर्थ में होता है। दोहा के संदर्भ में पद का अर्थ पंक्ति से है। दो पंक्तियों के कारण दोहा को दो पदी, द्विपदी, दोहयं, दोहड़ा, दूहड़ा, दोग्धक आदि कहा गया। दोहा के हर पद में दो, इस तरह कुल चार चरण होते हैं। प्रथम व तृतीय चरण विषम तथा द्वितीय व चतुर्थ चरण सम कहलाते हैं।

गति- छंद पठन के समय शब्द ध्वनियों के आरोह व अवरोह से उत्पन्न लय या प्रवाह को गति कहते हैं। गति का अर्थ काव्य के प्रवाह से है। जल तरंगों के उठाव-गिराव की तरह शब्द की संरचना तथा भाव के अनुरूप ध्वनि के उतार चढ़ाव को गति या लय कहते हैं। हर छंद की लय अलग अलग होती है। एक छंद की लय से अन्य छंद का पाठ नहीं किया जा सकता।

यति- छंद पाठ के समय पूर्व निर्धारित नियमित स्थलों पर ठहरने या रुकने के स्थान को यति कहा जाता है। दोहा के दोनों चरणों में १३ व ११ मात्राओं पर अनिवार्यतः यति होती है। नियमित यति के अलावा भाव या शब्दों की आवश्यकता अनुसार चजण के बीच में भी यति हो सकती है। अल्प या अर्ध विराम यति की सूचना देते है।

तुक- दो या अनेक चरणों की समानता को तुक कहा जाता है। तुक से काव्य सौंदर्य व मधुरता में वृद्धि होती है। दोहा में सम चरण अर्थात् दूसरा व चौथा चरण सम तुकांती होते हैं।

गण- तीन वर्णों के समूह को गण कहते हैं। गण आठ प्रकार के हैं। गणों की मात्रा गणना के लिये निम्न सूत्र में से गण के पहले अक्षर तथा उसके आगे के दो अक्षरों की मात्राएँ गिनी जाती हैं। गणसूत्र- यमाताराजभानसलगा।

क्रम गण का नाम अक्षर मात्राएँ
१. यगण यमाता ‌ ऽऽ = ५
२. मगण मातारा ऽऽऽ = ६
३. तगण ताराज ऽऽ ‌ = ५
४. रगण राजभा ऽ ‌ ऽ = ५
५. जगण जभान ‌ ऽ ‌ = ४
६. भगण भानस ऽ ‌ ‌ = ४
७. नगण नसल ‌ ‌ ‌ = ३
८. सगण सलगा ‌ ‌ ऽ = ४


उदित उदय गिरि मंच पर, रघुवर बाल पतंग ‌ प्रथम पद
प्रथम विषम चरण यति द्वितीय सम चरण यति

विकसे संत सरोज सब, हरषे लोचन भ्रंग ‌‌‌ ‌ द्वितीय पद

19 कविताप्रेमियों का कहना है :

शोभा का कहना है कि -
सलिल जी,
आप बहुत अच्छी और आवश्यक जानकारी दे रहे हैं। आभार।
तपन शर्मा Tapan Sharma का कहना है कि -
आचार्य जी.. हमेशा की तरह बहुत अच्छी जानकारी..

आचार्य और नियंत्रक से विनती..
चूँकि पाठ लम्बा होता है तो ये मुमकिन है कि लोग नहीं पढ़ पाते हों.. पढ़ लेते हों तो भी समझना मुश्किल हो जाता है... कम से कम मेरे लिये तो ये बात लागू होती है...क्योंकि मैं हिन्दी का कुछ भी नहीं जानता हूँ और मेरे लिये थोड़ा कठिन हो जाता है..
यदि हो सके तो सप्ताह में एक ही बार पाठ दिया करें.. ताकि समझने का कुछ समय तो मिले..
ऑफिस में ५ दिन काम करते हुए इस तरफ ध्यान लगाना थोड़ा कठिन है... आशा है आप मेरी बात का आशय समझ गये होंगे...

आप बीच बीच में कमेंट में दोहे लिख देते हैं.. उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है.. जारी रखें...

धन्यवाद सहित...
Anonymous का कहना है कि -
ग़लत टंकण हुए लगते हैं सलिल जी
क्रम गण का नाम अक्षर मात्राएँ
१. यगण यमाता ‌ ऽऽ = ५
२. मगण मातारा ऽऽऽ = ६
३. तगण ताराज ऽऽ ‌ = ५
४. रगण राजभा ऽ ‌ ऽ = ५
५. जगण जभान ‌ ऽ ‌ = ४
६. भगण भानस ऽ ‌ ‌ = ४
७. नगण नसल ‌ ‌ ‌ = ३
८. सगण सलगा ‌ ‌ ऽ = ४

क्रम गण का नाम अक्षर मात्राएँ
१. यगण यमाता ‌1 ऽऽ = ५
२. मगण मातारा ऽऽऽ = ६
३. तगण ताराज ऽऽ1 ‌ = ५
४. रगण राजभा ऽ 1‌ ऽ = ५
५. जगण जभान ‌ 1ऽ 1‌ = ४
६. भगण भानस ऽ 11‌ ‌ = ४
७. नगण नसल ‌111 ‌ ‌ = ३
८. सगण सलगा ‌11 ‌ ऽ = ४
पाठ छोटा रहे तो अच्छा होगा अंतर्जाल पर फुर्सत कम ही होती है
उदाहरण भी संस्कृत की बजाय हिन्दी के देंगे तो ग्राह्य होंगे
श्याम सखा `श्याम '
divya naramada का कहना है कि -
सरस्वती को नमन कर, हुई लेखनी धन्य.
शब्द साधना से नहीं, श्रेष्ट साधना अन्य.

रमा रहा जो रमा में, उससे रुष्ट रमेश.
भक्ति-शक्ति से दूर वह, कैसे लखे दिनेश.

स्वागत में ऋतुराज के, दोहा कहिये मीत.
निज मन में उल्लास भर, नित्य लुटाएं प्रीत.

पाठ ४ के प्रकाशन के समय शहर से बाहर भ्रमण पर होने का कारण उसे पढ़कर तुंरत संशोधन नहीं करा सका.
गण संबंधी चर्चा में मात्राये गलत छप गयी हैं. डॉ. श्याम सखा 'श्याम' ने सही इंगित किया है. उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद.

गण का सूत्र 'यमाताराजभानसलगा' है.
हर अक्षर से एक गण बनता है, जो बाद के दो अक्षरों के साथ जुड़कर अपनी मात्राएँ बताता है.

य = यगण = यमाता = लघु+गुरु+गुरु = १+२+२ = ५

म = मगण = मातारा = गुरु+गुरु+गुरु = २+२+२ = ६

त = तगण = ताराज = गुरु+गुरु+लघु = २+२+१ = ५

र = रगण = राजभा = गुरु+लघु+गुरु = २+१+२ = ५

ज = जगण = जभान = लघु+गुरु+लघु = १+२+१ = ४

भ = भगण = भानस = गुरु+लघु+लघु = २+१+१ = ४

न = नगण = नसल = लघु+लघु+लघु = १+१+१ = ३

स = सगण = सलगा = लघु+लघु+गुरु = १+१+२ = ४

पाठ में टंकन की त्रुटि होने के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ. मैं अच्छा टंकक नहीं हूँ युग्म के लिए पहली बार यूंनिकोड में प्रयास किया है.अस्तु...

हिन्दी को पिंगल तथा व्याकरण संस्कृत से ही मिला है. इसलिए प्रारम्भ में उदाहरण संस्कृत से लिए हैं. पाठों की पुनरावृत्ति करते समय हिन्दी के उदाहरण लिए जाएँगे.

पाठ छोटे रखने का प्रयास किया जा रहा है.
अवनीश एस तिवारी का कहना है कि -
यदि कहूँ कि आप का होना हिंद युग्म के लिए गर्व की बात है तो बुरा नही होगा |
आप एक गुणवान व्यक्तित्व जान पड़ते हैं |
अपने ज्ञान बाँटते रहिये ऐसा निवेदन है |

अवनीश

दोहा गाथा सनातन ३

Wednesday, December 31, 2008


दोहा गाथा सनातन : 3- दोहा छंद अनूप


नाना भाषा-बोलियाँ, नाना भूषा-रूप.
पंचतत्वमय व्याप्त है, दोहा छंद अनूप.


"भाषा" मानव का अप्रतिम आविष्कार है। वैदिक काल से उद्गम होने वाली भाषा शिरोमणि संस्कृत, उत्तरीय कालों से गुज़रती हुई, सदियों पश्चात् आज तक पल्लवित-पुष्पित हो रही है। भाषा विचारों और भावनाओं को शब्दों में साकारित करती है। संस्कृति वह बल है जो हमें एकसूत्रता में पिरोती है। भारतीय संस्कृति की नींव "संस्कृत" और उसकी उत्तराधिकारी हिन्दी ही है। "एकता" कृति में चरितार्थ होती है। कृति की नींव विचारों में होती है। विचारों का आकलन भाषा के बिना संभव नहीं. भाषा इतनी समृद्ध होनी चाहिए कि गूढ, अमूर्त विचारों और संकल्पनाओं को सहजता से व्यक्त कर सकें. जितने स्पष्ट विचार, उतनी सम्यक् कृति; और समाज में आचार-विचार की एकरुपता याने "एकता"।

भाषा भाव विचार को, करे शब्द से व्यक्त.
उर तक उर की चेतना, पहुँचे हो अभिव्यक्त.


उच्चार :


ध्वनि-तरंग आघात पर, आधारित उच्चार.
मन से मन तक पहुँचता, बनकर रस आगार.


ध्वनि विज्ञान सम्मत् शब्द व्युत्पत्ति शास्त्र पर आधारित व्याकरण नियमों ने संस्कृत और हिन्दी को शब्द-उच्चार से उपजी ध्वनि-तरंगों के आघात से मानस पर व्यापक प्रभाव करने में सक्षम बनाया है। मानव चेतना को जागृत करने के लिए रचे गए काव्य में शब्दाक्षरों का सम्यक् विधान तथा शुद्ध उच्चारण अपरिहार्य है। सामूहिक संवाद का सर्वाधिक लोकप्रिय एवं सर्व सुलभ माध्यम भाषा में स्वर-व्यंजन के संयोग से अक्षर तथा अक्षरों के संयोजन से शब्द की रचना होती है। मुख में ५ स्थानों (कंठ, तालू, मूर्धा, दंत तथा अधर) में से प्रत्येक से ५-५ व्यंजन उच्चारित किए जाते हैं।

सुप्त चेतना को करे, जागृत अक्षर नाद.
सही शब्द उच्चार से, वक्ता पाता दाद.


उच्चारण स्थान
वर्ग
कठोर(अघोष) व्यंजन
मृदु(घोष) व्यंजन




अनुनासिक
कंठ
क वर्ग
क्
ख्
ग्
घ्
ङ्
तालू
च वर्ग
च्
छ्
ज्
झ्
ञ्
मूर्धा
ट वर्ग
ट्
ठ्
ड्
ढ्
ण्
दंत
त वर्ग
त्
थ्
द्
ध्
न्
अधर
प वर्ग
प्
फ्
ब्
भ्
म्
विशिष्ट व्यंजन

ष्, श्, स्,
ह्य्, र्ल्व्


कुल १४ स्वरों में से ५ शुद्ध स्वर अ, इ, उ, ऋ तथा ऌ हैं. शेष ९ स्वर हैं आ, ई, ऊ, ऋ, ॡ, ए, ऐ, ओ तथा औ। स्वर उसे कहते हैं जो एक ही आवाज में देर तक बोला जा सके। मुख के अन्दर ५ स्थानों (कंठ, तालू, मूर्धा, दांत, होंठ) से जिन २५ वर्णों का उच्चारण किया जाता है उन्हें व्यंजन कहते हैं। किसी एक वर्ग में सीमित न रहने वाले ८ व्यंजन स्वरजन्य विशिष्ट व्यंजन हैं।

विशिष्ट (अन्तस्थ) स्वर व्यंजन :

य् तालव्य, र् मूर्धन्य, ल् दंतव्य तथा व् ओष्ठव्य हैं। ऊष्म व्यंजन- श् तालव्य, ष् मूर्धन्य, स् दंत्वय तथा ह् कंठव्य हैं।

स्वराश्रित व्यंजन: अनुस्वार ( ं ), अनुनासिक (चन्द्र बिंदी ँ) तथा विसर्ग (:) हैं।

संयुक्त वर्ण : विविध व्यंजनों के संयोग से बने संयुक्त वर्ण श्र, क्ष, त्र, ज्ञ, क्त आदि का स्वतंत्र अस्तित्व मान्य नहीं है।

मात्रा :
उच्चारण की न्यूनाधिकता अर्थात किस अक्षर पर कितना कम या अधिक भार ( जोर, वज्न) देना है अथवा किसका उच्चारण कितने कम या अधिक समय तक करना है ज्ञात हो तो लिखते समय सही शब्द का चयन कर दोहा या अन्य काव्य रचना के शिल्प को संवारा और भाव को निखारा जा सकता है। गीति रचना के वाचन या पठन के समय शब्द सही वजन का न हो तो वाचक या गायक को शब्द या तो जल्दी-जल्दी लपेटकर पढ़ना होता है या खींचकर लंबा करना होता है, किंतु जानकार के सामने रचनाकार की विपन्नता, उसके शब्द भंडार की कमी, शब्द ज्ञान की दीनता स्पष्ट हो जाती है. अतः, दोहा ही नहीं किसी भी गीति रचना के सृजन के पूर्व मात्राओं के प्रकार व गणना-विधि पर अधिकार कर लेना जरूरी है।

उच्चारण नियम :

उच्चारण हो शुद्ध तो, बढ़ता काव्य-प्रभाव.
अर्थ-अनर्थ न हो सके, सुनिए लेकर चाव.

शब्दाक्षर के बोलने, में लगता जो वक्त.
वह मात्रा जाने नहीं, रचनाकार अशक्त.

हृस्व, दीर्घ, प्लुत तीन हैं, मात्राएँ लो जान.
भार एक, दो, तीन लो, इनका क्रमशः मान.


१. हृस्व (लघु) स्वर : कम भार, मात्रा १ - अ, इ, उ, ऋ तथा चन्द्र बिन्दु वाले स्वर।

२. दीर्घ (गुरु) स्वर : अधिक भार, मात्रा २ - आ, ई, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं।

३. बिन्दुयुक्त स्वर तथा अनुस्वारयुक्त या विसर्ग युक्त वर्ण भी गुरु होता है। यथा - नंदन, दु:ख आदि.

४. संयुक्त वर्ण के पूर्व का लघु वर्ण दीर्घ तथा संयुक्त वर्ण लघु होता है।

५. प्लुत वर्ण : अति दीर्घ उच्चार, मात्रा ३ - ॐ, ग्वं आदि। वर्तमान हिन्दी में अप्रचलित।

६. पद्य रचनाओं में छंदों के पाद का अन्तिम हृस्व स्वर आवश्यकतानुसार गुरु माना जा सकता है।

७. शब्द के अंत में हलंतयुक्त अक्षर की एक मात्रा होगी।

पूर्ववत् = पूर् २ + व् १ + व १ + त १ = ५

ग्रीष्मः = ग्रीष् 3 + म: २ +५

कृष्ण: = कृष् २ + ण: २ = ४

हृदय = १ + १ +२ = ४

अनुनासिक एवं अनुस्वार उच्चार :

उक्त प्रत्येक वर्ग के अन्तिम वर्ण (ङ्, ञ्, ण्, न्, म्) का उच्चारण नासिका से होने का कारण ये 'अनुनासिक' कहलाते हैं।

१. अनुस्वार का उच्चारण उसके पश्चातवर्ती वर्ण (बाद वाले वर्ण) पर आधारित होता है। अनुस्वार के बाद का वर्ण जिस वर्ग का हो, अनुस्वार का उच्चारण उस वर्ग का अनुनासिक होगा। यथा-

१. अनुस्वार के बाद क वर्ग का व्यंजन हो तो अनुस्वार का उच्चार ङ् होगा।

क + ङ् + कड़ = कंकड़,

श + ङ् + ख = शंख,

ग + ङ् + गा = गंगा,

ल + ङ् + घ् + य = लंघ्य

२. अनुस्वार के बाद च वर्ग का व्यंजन हो तो, अनुस्वार का उच्चार ञ् होगा.

प + ञ् + च = पञ्च = पंच

वा + ञ् + छ + नी + य = वांछनीय

म + ञ् + जु = मंजु

सा + ञ् + झ = सांझ

३. अनुस्वार के बाद ट वर्ग का व्यंजन हो तो अनुस्वार का उच्चारण ण् होता है.

घ + ण् + टा = घंटा

क + ण् + ठ = कंठ

ड + ण् + डा = डंडा

४. अनुस्वार के बाद 'त' वर्ग का व्यंजन हो तो अनुस्वार का उच्चारण 'न्' होता है.

शा + न् + त = शांत

प + न् + थ = पंथ

न + न् + द = नंद

स्क + न् + द = स्कंद

५ अनुस्वार के बाद 'प' वर्ग का व्यंजन हो तो अनुस्वार का उच्चार 'म्' होगा.

च + म्+ पा = चंपा

गु + म् + फि + त = गुंफित

ल + म् + बा = लंबा

कु + म् + भ = कुंभ

आज का पाठ कुछ कठिन किंतु अति महत्वपूर्ण है। अगले पाठ में विशिष्ट व्यंजन के उच्चार नियम, पाद, चरण, गति, यति की चर्चा करेंगे।

आज का गृह कार्य :
प्रारम्भिक ४ पाठ केवल दोहा ही नहीं अपितु गीत, गजल, मुक्तक यहाँ तक की गद्य लेखन में भी उपयोगी हैं। हिंद-युग्म में गजल लेखन के पाठों में भी मात्रा और उच्चार की चर्चा चल रही है। पाठक दोनों का अध्ययन करें तो उन्हें हिन्दी एवं उर्दू के भाषिक नियमों में समानता व अन्तर स्पष्ट होगा।
आज का गृह कार्य यह है कि आप अपनी पसंद का एक दोहा चुनें और उसकी मात्राओं की गिनती कर भेजें। अगली गोष्ठी में हम आपके द्वारा भेजे गए दोहों के मात्रा सम्बन्धी पक्ष की चर्चा कर कुछ सीखेंगे।

गौ भाषा को दुह रहा, दोहा कर पय-पान.
सही-ग़लत की 'सलिल' कर, सही-सही पहचान.

29 कविताप्रेमियों का कहना है :

सुनीता शानू का कहना है कि -
आपको व पूरी हिन्द-युग्म टीम को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाऐं.
manu का कहना है कि -
आचार्य को प्रणाम ..........
नव वर्ष की शुभकामनाएं .......
गृह कार्य तो शायद अधिक ना कहूं पर पाठ बहुत बड़ा है..........
प्रिंट निकलवा कर जेब में रख लिया है........बच्चे को कुछ समझ नहीं आया तो फोन भी खडका सकता है............
नव वर्ष में नव छात्र को झेलने के लिए तैयार रहें....
दुबारा प्रणाम..............
Smart Indian का कहना है कि -
गज़ब की जानकारी दे रहे हैं आचार्य जी आप, धन्यवाद!
आपको, परिजनों और मित्रों को भी नववर्ष की मंगल-कामनाएं!
तपन शर्मा Tapan Sharma का कहना है कि -
मात्राओं की गिनती.. ह्म्म्म.. कोशिश करता हूँ..
दोबारा पढ़ने पढ़ेंगे पिछले २ पोस्ट...

नव वर्ष की शुभकामनायें
विश्व दीपक का कहना है कि -
’सलिल’ जी आपकी कक्षा की प्रतीक्षा रहती है। आप बहुत हीं बेहतरीन तरीके से दोहा के सूक्ष्म-अतिसूक्ष्म अंगों की जानकारी दे रहे हैं। इसके लिए तहे-दिल से शुक्रिया।

ग्रीष्मः = ग्रीष् 3 + म: २ +५

कृष्ण: = कृष् २ + ण: २ = ४

हृदय = १ + १ +२ = ४

आपने उपरोक्त उदाहरणों में मात्राओं की जो गिनती दिखाई एवं सिखाई है,वो मुझे स्पष्ट नहीं हुआ।
मसलन.. "ग्रीष्" में ३ तो "कृष्" में २ क्यों? और साथ-हीं-साथ "य" में २ मात्राएँ कहाँ से आईं।

कृप्या...इस पर प्रकाश डालेंगे।

-विश्व दीपक