कुल पेज दृश्य

naye chhand 17 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
naye chhand 17 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 अक्टूबर 2017

matiman chhand

हिंदी के नए छंद १७
मतिमान छंद 
*
विधान:
१. प्रति पंक्ति मात्रा २१
२. पदादि गुरु
३.पदांत लघु गुरु लघ गुरु
४. यति ११-१०
*
लक्षण छंद:
ग्यारह-दस यति रखें सदा मतिमान जी
हो पदादि गुरु, रहे- पदांत जगांत रगांत जी
'जो बोया वह काट', सत्य मत भूलना
स्वप्न करो साकार, तभी सुख-झूलना
*
उदाहरण:
कौन किसी का सदा, सोच अनुमान रे!
खोज न बाहर, आप- बनो प्रतिमान रे!!
हो अनदेखी अगर, राह मत छोड़ना।
मंजिल पाए बिना, पाँव मत मोड़ना।। 
***
salil.sanjiv@gmail.com, ९४२५१८३२४४
www.divyanarmada.in, #हिंदी_ब्लॉगर