कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 11 अप्रैल 2013

अँग्रेज़ी काव्य विधाएँ-3 ABC Poems: वर्णाक्षरी कविता:


अँग्रेज़ी काव्य विधाएँ-3 
 
ABC Poems: 

dr. deepti gupta
* 
ए- बी- सी-  कविता  एक भाव] संवेदना] परिकल्पना  या मूड का  सृजन करने वाली वह  रचना  है जिसकी पहली पंक्ति में वर्णमाला  का  पहला अक्षर] दूसरी में उसके बाद का] तीसरी में तीसरा वर्ण क्रमानुसार रखे जाते हैं ! कविता  मर्मस्पर्शी  होती है व सुख&दुःख] पीड़ा के भावों को समेटे चलती है !
 
Example:1

A lthough things are not perfect
B ecause of trial or pain
C ontinue in thanksgiving
D o not begin to blame
E ven when the times are hard
F ierce winds are bound to blow
* 
Example:2
 
BURRRR! BLIZZARD

COMING

DECEMBER 

ESKIMO

FREEZING FORECAST

GHOST-GROUNDS

HEAVY
* 
अभिनव प्रयोग-
वर्णाक्षरी कविता: 
संजीव वर्मा 'सलिल'
०
अ ब तक सहा और मत सहना. 
आ ओ! जो मन में है कहना.
इ धर व्याप्त जो सन्नाटा है
ई श्वर ने वह कब बाँटा है?
उ धर शोर करता है बहरा. 
ऊ पर से शक का है गहरा. 
ए क हुआ है सौ पर भारी 
ऐ सी भी कैसी लाचारी?
ओ ढ़ रहे बेशर्मी भी क्यों?
औ र रोकते बढ़ते पग को.
अँ तर में गर झाँक सकेंगे 
अ:, सत्य कुछ आंक सकेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: