कुल पेज दृश्य

रविवार, 2 अगस्त 2020

९ मात्रिक छंद : आंक जातीय छंद

हिंदी के ९ मात्रिक छंद : आंक जातीय छंद   
आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' 
*
विश्व वाणी हिंदी का छांदस कोश अप्रतिम, अनन्य और असीम है। संस्कृत से विरासत में मिले छंदों  के साथ-साथ अंग्रेजी, जापानी आदि विदेशी भाषाओँ तथा पंजाबी, मराठी, बृज, अवधी आदि आंचलिक भाषाओं/ बोलिओं के छंदों को अपनाकर तथा उन्हें अपने अनुसार संस्कारित कर हिंदी ने यह समृद्धता अर्जित की है। हिंदी छंद शास्त्र के विकास में  ध्वनि विज्ञान तथा गणित ने आधारशिला की भूमिका निभायी है।

विविध अंचलों में लंबे समय तक विविध पृष्ठभूमि के रचनाकारों द्वारा व्यवहृत होने से हिंदी में शब्द विशेष को एक अर्थ में प्रयोग करने के स्थान पर एक ही शब्द को विविधार्थों में प्रयोग करने का चलन है। इससे अभिव्यक्ति में आसानी तथा विविधता तो होती है किंतु शुद्धता नहीँ रहती। विज्ञान विषयक विषयों के अध्येताओं तथा हिंदी सीख रहे विद्यार्थियों के लिये यह स्थिति भ्रमोत्पादक तथा असुविधाकारक है। रचनाकार के आशय को पाठक ज्यों  का त्यो ग्रहण कर सके इस हेतु हम छंद-रचना में प्रयुक्त विशिष्ट शब्दों के साथ प्रयोग किया जा रहा अर्थ विशेष निम्न है - 
अक्षर / वर्ण = ध्वनि की बोली या लिखी जा सकनेवाली लघुतम स्वतंत्र इकाई।
शब्द = अक्षरों का सार्थक समुच्चय।
मात्रा / कला / कल = अक्षर के उच्चारण में लगे समय पर आधारित इकाई।
लघु या छोटी  मात्रा = जिसके उच्चारण में इकाई समय लगे।  भार १, यथा अ, इ, उ, ऋ अथवा इनसे जुड़े अक्षर, चंद्रबिंदी वाले अक्षर
दीर्घ, हृस्व या बड़ी मात्रा = जिसके उच्चारण में अधिक समय लगे। भार २, उक्त लघु अक्षरों को छड़कर शेष सभी अक्षर, संयुक्त अक्षर अथवा उनसे जुड़े अक्षर, अनुस्वार (बिंदी वाले अक्षर)।
पद = पंक्ति, चरण समूह।
चरण = पद का भाग, पाद।
छंद = पद समूह।
यति = पंक्ति पढ़ते समय विराम या ठहराव के स्थान।
छंद लक्षण = छंद की विशेषता जो उसे अन्यों से अलग करतीं है।
गण = तीन अक्षरों का समूह विशेष (गण कुल ८ हैं, सूत्र: यमाताराजभानसलगा के पहले ८ अक्षरों में से प्रत्येक अगले २ अक्षरों को मिलाकर गण विशेष का मात्राभार  / वज़्न तथा मात्राक्रम इंगित करता है. गण का नाम इसी वर्ण पर होता है। यगण = यमाता = लघु गुरु गुरु = ४, मगण = मातारा = गुरु गुरु गुरु = ६, तगण = ता रा ज = गुरु गुरु लघु = ५, रगण = राजभा = गुरु लघु गुरु = ५, जगण = जभान = लघु गुरु लघु = ४, भगण = भानस = गुरु लघु लघु = ४, नगण = न स ल = लघु लघु लघु = ३, सगण = सलगा = लघु लघु गुरु = ४)।
तुक = पंक्ति / चरण के अन्त में  शब्द/अक्षर/मात्रा या ध्वनि की समानता ।
गति = छंद में गुरु-लघु मात्रिक क्रम।
सम छंद = जिसके चारों चरण समान मात्रा भार के हों।
अर्द्धसम छंद = जिसके सम चरणोँ का मात्रा भार समान तथा विषम  चरणों का मात्रा भार एक सा  हो किन्तु सम तथा विषम चरणोँ क़ा मात्रा भार समान न हों।
विषम छंद = जिसके चरण असमान हों।
लय = छंद  पढ़ने या गाने की धुन या तर्ज़।
छंद भेद =  छंद के प्रकार।
वृत्त = पद्य, छंद, वर्स, काव्य रचना । ४ प्रकार- क. स्वर वृत्त, ख. वर्ण वृत्त, ग. मात्रा वृत्त, घ. ताल वृत्त।
जाति = समान मात्रा भार के छंदों का  समूहनाम।
प्रत्यय = वह रीति जिससे छंदों के भेद तथा उनकी संख्या जानी जाए। ९ प्रत्यय: प्रस्तार, सूची, पाताल, नष्ट, उद्दिष्ट, मेरु, खंडमेरु, पताका तथा मर्कटी।
दशाक्षर = आठ गणों  तथा लघु - गुरु मात्राओं के प्रथमाक्षर य म त र ज भ न स ल ग ।
दग्धाक्षर = छंदारंभ में वर्जित लघु अक्षर - झ ह  र भ ष। देवस्तुति में प्रयोग वर्जित नहीं।
गुरु या संयुक्त दग्धाक्षर छन्दारंभ में प्रयोग किया जा सकता है।                                            इस लेख में कुछ  नौ मात्रिक छंदों की रचना प्रक्रिया वर्णित है।                                          
नौ मात्रिक छंद 
जाति नाम आंक (नौ अंकों के आधार पर), भेद ५५,  
आंकिक उपमान: 
नन्द:, निधि:, विविर, भक्ति, नग, मास, रत्न , रंग, द्रव्य, नव दुर्गा - शैल पुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री। गृह: सूर्य/रवि , चन्द्र/सोम, गुरु/बृहस्पति, मंगल, बुध, शुक्र, शनि, राहु, केतु, कुंद:, गौ: आदि।  

नौगजा नौ गज का वस्त्र/साड़ी, नौरात्रि शक्ति ९ दिवसीय पर्व।, नौलखा नौ लाख का (हार), 
नवमी ९ वीं तिथि आदि।

वासव छंदों के ३४ भेदों की मात्रा बाँट लघु-गुरु मात्रा संयोजन के आधार पर ५ वर्गों में निम्न अनुसार होगी:

अ. नव निधि वर्ग (१ प्रकार)-  
छंद  लक्षणः प्रति पद ९ लघु मात्रायें- 
उदाहरणः
 १. चल अशरण शरण 
    कर पग पथ वरण 
    वर नित नव क्षरण
    मत डर शुभ मरण
२. दिनकर गगन पर
    प्रगटित शगुन कर
    कलरव सतत सुन
    छिप मन सपन बुन  

आ. सप्तेक वर्गः (८ प्रकार)- 
छंद लक्षणः प्रति पद ७ लघु १ गुरु मात्रायें
उदाहरणः
 १. हर पल समर है
    सत-शुभ अमर है
    तन-मन विवश क्यों?
    असमय अवश क्यों?
२. सब सच सच बोल
    मत रख कुछ झोल
    कह तब जब तोल
    सुन लहर-किलोल
इ. पंच परमेश्वर वर्ग (२१ प्रकार)- 
छंद लक्षणः प्रति पद ५ लघु २ गुरु मात्रायें
उदाहरणः
 १. कर मिलन मीता
    रख मन न रीता 
    पग सतत नाचें
    नित सुमिर गीता
२. जब घर आइए
    हँस सुख पाइए  
    प्रिय मुख चूमिए
    प्रभु गुण गाइए
ई. जननि कैकेयी वर्गः  (२० प्रकार) 
छंद लक्षणः प्रति पद ३ लघु ३ गुरु मात्रायें
उदाहरणः
 १. जननि कैकेयी
    प्रणत वैदेही 
    विहँस आशीषें
    'हॄदय को जीतें'
२. कुछ भी न भाये
    प्रिय याद आये...
    
    उनको बुलादो
    अब तो मिला दो
    मन-बाग सूखा
    कलियाँ खिला दो
    सुख ना सुहाये
    दिल को जलाये...

उ. जननि कैकेयी वर्गः (५ प्रकार)  ५
छंद लक्षणः प्रति पद १ लघु ४ गुरु मात्रायें
उदाहरणः
 १. नहीं छोड़ेंगे
    कभी चाहों को
    हमीं मोड़ेंगे
    सदा राहों को
    नहीं तोड़ेंगे

    प्रिये! वादों को
    चलो ओढेंगे
    हसीं चाहों को       
२. मीत! बोलो तो 

    राज खोलो तो
    खूब रूठे हो
    साथ हो लो तो
३. बातें बनाना

    राहें भुलाना
    शोभा न देता


    छोड़ो बहाना
    वादा निभाना!
छंद की ४ या ६ पंक्तियों में विविध तुकान्तों प्रयोग कर और भी अनेक उप प्रकार रचे जा सकते हैं।
छंद-लक्षण: प्रति पंक्ति ९ मात्रा
लक्षण छंद:
आंक छंद रचें, 
नौ हों कलाएँ।
मधुर स्वर लहर
गीत नव गाएँ।
उदाहरण:
सूरज उगायें,
तम को भगायें।
आलस तजें हम-
साफल्य पायें।
***
निधि छंद: ९ मात्रा 
*
लक्षण: निधि नौ मात्रिक छंद है जिसमें चरणान्त में लघु मात्रा होती है. पद (पंक्ति) में चरण संख्या एक या अधिक हो सकती है.

लक्षण छंद:
नौ हों कलाएं,
चरणांत लघु हो
शशि रश्मियां ज्यों

सलिल संग विभु हो
उदाहरण :

१. तजिए न नौ निधि
   भजिए किसी विधि

   चुप मन लगाकर-
   गहिए 'सलिल' सिधि
२. रहें दैव सदय, करें कष्ट विलय
   मिले आज अमिय, बहे सलिल मलय
   मिटें असुर अजय, रहें मनुज अभय
   रचें छंद मधुर, मिटे सब अविनय
३. आओ विनायक!, हर सिद्धि दायक
   करदो कृपा अब, हर लो विपद सब

   सुख-चैन दाता, मोदक ग्रहण कर
   खुश हों विधाता, हर लो अनय अब 


गंग छंद: ९ मात्रा

*
लक्षण: जाति आंक, पद २, चरण ४, प्रति चरण मात्रा ९, चरणान्त गुरु गुरु

लक्षण छंद:
नयना मिलाओ, हो पूर्ण जाओ,
दो-चार-नौ की धारा बहाओ  

लघु लघु मिलाओ, गुरु-गुरु बनाओ
आलस भुलाओ, गंगा नहाओ
उदाहरण:

१. हे गंग माता! भव-मुक्ति दाता
   हर दुःख हमारे, जीवन सँवारो
   संसार की दो खुशियाँ हजारों
   उतर आस्मां से आओ सितारों
   ज़न्नत ज़मीं पे नभ से उतारो
   हे कष्टत्राता!, हे गंग माता!!

२. दिन-रात जागो, सीमा बचाओ
    अरि घात में है, मिलकर भगाओ
    तोपें चलाओ, बम भी गिराओ
    सेना अकेली न हो सँग आओ    
३. बचपन हमेशा चाहे कहानी 
    हँसकर सुनाये अपनी जुबानी
    सपना सजायें, अपना बनायें 
    हो ज़िंदगानी कैसे सुहानी?

इनके अतिरिक्त अनेक उपभेद भी हो सकते हैं। हिंदी छंद शास्त्र जितना व्यवस्थित और व्यापक है, उतना अन्य किसी भाषा का छंद शास्त्र नहीं है।  
********

विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर

🌞🌻🇮🇳🌷✍️📕🌳🦚🕉ॐ🕉🦚🌳📕✍️🌷🇮🇳🌞🌻
विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर
*********************************
📚📙समन्वय प्रकाशन जबलपुर📙📚
     ====================
जन्म ब्याह राखी तिलक, ग्रहप्रवेश त्यौहार
'सलिल' बचा पौधे लगा, दें पुस्तक उपहार
     ====================
संस्थापक-संचालक-संयोजक आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'
- : मार्गदर्शक मण्डल : -
आचार्य कृष्णकांत चतुर्वेदी
 डॉ. सुरेश कुमार वर्मा
 सुश्री आशा वर्मा
- : परामर्श मण्डल : -
इंजी. अमरेंद्र नारायण जी
डॉ. साधना वर्मा जी
डॉ. संतोष शुक्ला
श्याम देवपुरा जी
अध्यक्ष
बसंत शर्मा
सचेतक - मुख्यालय सचिव
छाया सक्सेना 'प्रभु'
---------------------------------------
सहयोगी संस्थाएँ :-
वनमाली सृजनपीठ भोपाल,
युवा उत्कर्ष साहित्यिक संस्था दिल्ली,
साहित्य संगम दिल्ली,
सृजन कुञ्ज, काव्य कलश
-----------------------------------------
हिंदी आटा माढ़िए, देशज मोयन डाल।
सलिल संस्कृत सान दे,पूड़ी बने कमाल।।
-----------------------------------------
विक्रम संवत् २०७७, शक संवत् १९४२, वीर निर्वाण संवत् २५४६, बांग्ला संवत् १४२७, हिजरी संवत् १४४२, ईस्वी सन् २०२०.
-----------------------------------------
१ अगस्त २०२० से प्रभावी कार्यक्रम
🌞अनुशासन फलदायकं 🌞। 
🔔 समय सारिणी 🔔
वंदना / चिंतन पर्व : प्रात: ६ बजे से ८ बजे
सृजन पर्व - प्रात: ८ बजे से संध्या ७ बजे
संवाद पर्व : संध्या ७ बजे से रात्रि ८ बजे तक
मुक्त समय - रात्रि ८ बजे से प्रात: ६ बजे
============
स्थाई स्तंभ : वंदना, सूक्ति-सुभाषित, कार्यशाला, पर्व-जयंती, पाठकीय, प्रतिवेदन।
व्यवस्थापक : उदयभानु तिवारी 'मधुकर', मीनाक्षी शर्मा 'तारिका', अर्चना गोस्वामी।
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
 📢🐚दैनिक विषय सारिणी🐚🔔
सोमवार - धर्म / योग सत्र : सभ्यता, संस्कृति, आध्यात्म्य, योग, दर्शन, ज्योतिष, ।
व्यवस्थापक : अरुण भटनागर जबलपुर, अरुण श्रीवास्तव 'अर्णव' भोपाल, सारांश गौतम जबलपुर।
---------------------------------------
मंगलवार - लोक / बाल सत्र : लोक / बाल संबंधित पर्व, कथा, गीत, नाट्य, साहित्य आदि।
व्यवस्थापक : पुनीता भारद्वाज भीलवाड़ा, प्रभा विश्वकर्मा जबलपुर, बबीता चौबे।
-----------------------------------------
बुधवार - पद्य सत्र : गीत, कविता, क्षणिका, रस, छंद, अलंकार ।
व्यवस्थापक - छाया सक्सेना जबलपुर,  मीना भट्ट जबलपुर, विनोद जैन 'वाग्वर' सागवाड़ा राजस्थान  ।
---------------------------------------
गुरुवार - गद्य सत्र : कहानी, लघुकथा, उपन्यास, निबंध, समालोचना, लेख आदि।
व्यवस्थापक : डॉ. मुकुल तिवारी जबलपुर, मनोरमा जैन 'पाँखी' भिंड, वीणा सिंह सिहोरा।
---------------------------------------
शुक्रवार - विमर्श सत्र - संगोष्ठी  परिचर्चा, साक्षात्कार, संस्मरण, पर्यटन कथा आदि।
व्यवस्थापक : अखिलेश सक्सेना कासगंज, डॉ. अनिल जैन दमोह, सुषमा सिंह सिहोरा।
---------------------------------------
शनिवार भाषा सत्र - भाषा विग्यान, व्याकरण, भाषांतरण, अनुवाद, अन्य भाषाओं / बोलियाँ का साहित्य।
व्यवस्थापक : डॉ आलोकरंजन जपला, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव दतिया, निरुपमा वर्मा एटा।
---------------------------------------
रविवार कला व विज्ञान सत्र - गायन, वादन, नर्तन, रेखांकन, चित्रांकन, छायांकन, पाक, श्रृंगार, साज-सज्जा, उद्यानिकी, मनरंजन आदि।
व्यवस्थापक : डॉ. अनिल बाजपेई जबलपुर, प्रो. शोभित वर्मा, अस्मिता शैली।
---------------------------------------
मुक्त काल :
व्यवस्थापक : रमन श्रीवास्तव जबलपुर, सपना सराफ जबलपुर, डॉ. मीना श्रीवास्तव ग्वालियर।
==================
जन्म ब्याह राखी तिलक, गृहप्रवेश त्यौहार
सलिल बचा पौधे लगा दें पुस्तक उपहार
==================
नियम व दायित्व -
१. प्रात: ६ बजे से संध्या ७ बजे के बीच ऑडियो, वीडियो, चित्र, लिंक, आवश्यक चित्र आदि  प्रस्तुत न करें।
२. रचनाओं व विमर्श की भाषा शिष्ट, कथ्य प्रामाणिक, शब्द सटीक हों। सुधार हेतु दिए गए सुझावों को साभार ग्रहण करें, उचित लगे तो अपनायें, आवश्यक बहस न करें।
३. सहभागियों की अधिकाधिक रचनाओं पर नम्रतापूर्ण प्रतिक्रिया एक बार में दें।
४. अन्य स्रोत से ली गई सामग्री का संदर्भ अवश्य दें।
५. सामग्री की प्रामाणिकता, सत्यता, वैधानिकता हेतु केवल प्रस्तुतकर्ता जिम्मेदार हैं, पटल संचालक-प्रबंधक-व्यवस्थापक नहीं।
६. विवाद की स्थिति में संस्था संयोजक का निर्णय सब पर बंधनकारी होगा।
७. पटल व्यवस्थापक / सचेतक पटल प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
------------------------------------
पहले एक पसेरी पढ़, फिर तोला लिख
मन मंदिर में नेह नर्मदा निर्मल दिख
🌾🌷🦚🌹🌾🌹🦚🌷🌾
-------------------------------------
माह अगस्त : कब क्या
१ - विश्व स्तनपान दिवस, लोकमान्य तिलक पुण्य तिथि, देवकीनंदन खत्री जन्म १९१३, ईदुज्जुहा।
२ - विश्व मैत्री दिवस।
३ - संस्कृत दिवस, ह्रदय प्रत्यारोपण दिवस, मैथिलीशरण गुप्त जयंती, नाइज़र स्वतंत्रता दिवस, राखी।
४ - किशोर कुमार जन्म।
५ -  शिवमंगल सिंह 'सुमन' जन्म १९१५।
६ - सुरेंद्रनाथ बैनर्जी जन्म, हिरोशिमा परमाणु विस्फोट।
७ - राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, कवींद्र रवींद्र दिवस।
८ -  विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस, भीष्म साहनी जयंती।
९ - विश्व आदिवासी दिवस, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन दिवस, काकोरी डकैती दिवस १९२५, परमाणु विस्फोट, डॉ. इला घोष जन्म।
१०. विश्व जैव ईंधन दिवस, डेंगू निरोधक  दिवस।
११. खुदी राम बोस शहीद।
१२. विश्व युवा दिवस, लाइब्रेरियन दिवस, विश्व हाथी दिवस, डॉ. विक्रम साराभाई जन्म।
१३. लेफ्ट हैंडर्स डे, विश्व अंगदान दिवस।
१४. संस्कृत दिवस, पाकिस्तान दिवस, सिंधु स्मृति दिवस।
१५. भारत स्वाधीनता दिवस, बांगला देश शोक दिवस शेख मुजीब हत्या, महेशी अरविंद घोष जयंती, महादेव भाई दिवस।
१६. पॉन्डिचेरी दिवस, रानी अवंतीबाई जयंती, पारसी नववर्ष।
१७. इंडोनेशिया दिवस, नेताजी वायुयान दुर्घटना १९४५, मदनलाल ढींगरा शहीद, अमृतलाल नगर जयंती,
१८. जन अंधकार दिवस, अफगानिस्तान दिवस, गुलज़ार जन्म, पोला-पिथोरा।
१९. विश्व मानवता दिवस, विश्व छायांकन दिवस, कमीज दिवस,
२०. विश्व मच्छर दिवस, सद्भावना दिवस, एर्थ ओवर शूट दे, राजीव गाँधी जयंती, अभियान स्थापना दिवस,
२१. विश्व शांति दिवस, संगीताचार्य विष्णु दिगंबर पलुस्कर दवस, बिलमिल्लाहखां दिवंगत, हिजरी नव वर्ष।
२२. गणेशोत्सव।
२३. दास व्यापार उन्मूलन दिवस।
२६. महिला समानता दिवस, मदर टेरेसा जयंती।
२७. मुकेश गायक दिवंगत।
२८. रासबिहारी बोस जन्म, फ़िराक़ गोरखपुरी जन्म, राजेंद्र यादव जन्म।
२९. नाभिकीय परीक्षण विरोधी दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस, मेजर ध्यानचंद जन्म।
३०. लघु उद्योग दिवस, भगवती चरण वर्मा जन्म, शैलेन्द्र जन्म, मुहर्रम।
३१. संत ज्ञानेश्वर जयंती, अमृता प्रीतम जन्म, शिवाजी सावंत जन्म।
*

सरस्वती वंदना


सरस्वती वंदना
संजीव वर्मा ''सलिल''
*
हे हंस वाहिनी! ज्ञानदायिनी!!
अम्ब विमल मति दे.....
जग सिरमौर बनाएँ भारत.
सुख-सौभाग्य करे नित स्वागत.
आशिष अक्षय दे.....
साहस-शील हृदय में भर दे.
जीवन त्याग तपोमय करदे.
स्वाभिमान भर दे.....
लव-कुश, ध्रुव, प्रहलाद बनें हम.
मानवता का त्रास हरें हम.
स्वार्थ सकल तज दे.....
दुर्गा, सीता, गार्गी, राधा,
घर-घर हों काटें भव बाधा.
नवल सृष्टि रच दे....
सद्भावों की सुरसरि पावन.
स्वर्गोपम हो राष्ट्र सुहावन.
'सलिल'-अन्न भर दे...
*

ओंकार श्रीवास्तव के प्रति स्मरण गीत

भाई ओंकार श्रीवास्तव के प्रति
स्मरण गीत
*
वह निश्छल मुस्कान
कहाँ हम पायेंगे?
*
मन निर्मल होता तुममें ही देखा था
हानि-लाभ का किया न तुमने लेखा था
जो शुभ अच्छा दिखा उसी का वन्दन कर
संघर्षित का तिलक किया शुचि चन्दन कर
कब ओंकारित स्वर
हम फिर सुन पायेंगे?
*
श्री वास्तव में तुमने ही तो पाई है
ज्योति शक्ति की जन-मन में सुलगाई है
चित्र गुप्त प्रतिभा का देखा जिस तन में
मिले लक्ष्य ऐसी ही राह सुझाई है
शब्द-नाद जयकार
तुम्हारी गायेंगे
*
रेवा के सुत,रेवा-गोदी में सोए
नेह नर्मदा नहा, नए नाते बोए
मित्र संघ, अभियान, वर्तिका, गुंजन के
हित चिंतक! हम याद तुम्हारी में खोए
तुम सा बंधु-सुमित्र न खोजे पायेंगे
***

बाल गीत: बरसे पानी

बाल गीत:
बरसे पानी
संजीव 'सलिल'
*
रिमझिम रिमझिम बरसे पानी.
आओ, हम कर लें मनमानी.
बड़े नासमझ कहते हमसे
मत भीगो यह है नादानी.
वे क्या जानें बहुतई अच्छा
लगे खेलना हमको पानी.
छाते में छिप नाव बहा ले.
जब तक देख बुलाये नानी.
कितनी सुन्दर धरा लग रही,
जैसे ओढ़े चूनर धानी.
काश कहीं झूला मिल जाता,
सुनते-गाते कजरी-बानी.
'सलिल' बालपन फिर मिल पाये.
बिसराऊँ सब अकल सयानी.
*
२-८-२०१४ 

बोली परिचय - बघेली

बोली परिचय : बघेली 
बघेली या बाघेली बोली, हिन्दी की एक बोली है जो भारत के बघेलखण्ड क्षेत्र में बोली जाती है। बघेले राजपूतों के आधार पर रीवा तथा आसपास का क्षेत्र बघेलखंड कहलाता है और वहाँ की बोली को बघेलखंडी या बघेली कहलाती हैं। इसके अन्य नाम मन्नाडी, रिवाई, गंगाई, मंडल, केवोत, केवाती, केवानी और नागपुरी हैं। बघेली बोली के क्षेत्र के अंतर्गत रीवाँ अथवा रीवा, नागोद, शहडोल, सतना, मैहर तथा आसपास का क्षेत्र आता है। इसके अतिरिक्त बघेली बोली महाराष्ट्रउत्तर प्रदेश और नेपाल में भी बोली जाती है। भारत में इसके बोलने वालों की संख्या ३,९६.००० है। 
  • कुछ अपवादों को छोड़कर बघेली में केवल लोक- साहित्य है।
  • सर्वनामों में 'मुझे' के स्थान पर म्वाँ, मोही; तुझे के स्थान पर त्वाँ, तोही; विशेषण में -हा प्रत्यय (नीकहा), घोड़ा का घ्वाड़, मोर का म्वार, पेट का प्टवा, देत का द्यात आदि इसकी कुछ विशेषताएँ हैं।
  • इसकी मुख्य बोलियाँ तिरहारी, जुड़ार, गहोरा आदि हैं। -भारतकोश
बघेली या बाघेली, हिन्दी की एक बोली है जो भारत के बघेलखण्ड क्षेत्र में बोली जाती है। यह मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, एवं अनूपपुर में; उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद एवं मिर्जापुर जिलों में तथा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एवं कोरिया जनपदों में बोली जाती है। इसे "बघेलखण्डी", "रिमही" और "रिवई" भी कहा जाता है। - यूनियनपीडिया .
बघेली या बाघेली, हिन्दी की एक बोली है जो भारत के बघेलखण्ड क्षेत्र में बोली जाती है। यह मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, एवं शहडोल, अनूपपुर में; उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद एवं मिर्जापुर जिलों में तथा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एवं कोरिया जनपदों में बोली जाती है। इसे "बघेलखण्डी", "रिमही" और "रिवई" भी कहा जाता है। 
बघेली बोली के कुछ वाक्य
कहा जाते है। थोका चाचा के हीया जइथे चली खाना खाई लेइ। केतना समझाई तोहका/तुमका। जल्दी आबा। का बताई। तोहरे कपार मा भूसा भरा है। देखलेई एनका। केतना घुसा। अबहिन अइथे।  - विकिपीडिया 
बघेली मंच 
भाषाशास्त्र की नजर में मघ्यदेश की आठ बोलियों के समुदाय को हिन्दी पुकारा गया है-खड़ीबोली, बाँगर, ब्रज, कनौजी और बुँदेली, इन पाँचो कांे भाषा-सर्वे मे पश्चिमी हिन्दी नाम दिया गया है और बाकी अवधी, बघेली और छत्तीसगढ़ी को पूर्वी हिन्दी कहा गया है। सन १९४० में प्रकाशित ‘हिन्दी भाषा का इतिहास’ में डा. धीरेन्द्र वर्मा ने उल्लेख किया है-‘अवधी के दक्षिण में बघेली का क्षेत्र है। उसका केन्द्र रीवाँ राज्य है किन्तु यह मध्यप्राँत के दमोह, जबलपुर, मण्डला तथा बालाघाट जिलों तक फैली है’। न जाने क्यो डाक्टर साहब ने तत्कालीन संयुक्तप्राँत के बाँदा-जालौन आदि जिलों को भुला दिया ह,ै जहाँ बघेली बोली जाती है।
दसवीं सदी के सती-शिला-लेख में उत्कीर्ण नाम रीमाँ से प्रमाणित होता है कि इसका वजूद एक हजार वर्ष पुराना है। सदी १३ वीे और १४ वीे मे लमाना ब्यापारियों ने इसे रीमाँ मण्डी के नाम से प्रख्यात कर रखा था और इतिहासकारों ने मुहावरा दे रखा थां ‘नो मेन लैण्ड’ माने बे मानुष धरती का। जिसे खारिज किया था इस्लाम शाह (जलाल खाँ) और आगे बढ़ कर बघेल राजा बिक्रमादित्य ने रीमाँ में एक के बाद एक ने, गढ़ी और परकोटों का निर्माण करा कर। जिसका इतिहास जुरा है शेरशाह सूरी, अकबर और जहाँगीर के बादशाहत का काल। यहाँ स्थान अभाव वर्णित करने की मंजूरी नहीं देता। साक्ष्य स्वरूप प्रस्तुत है रीमाँ की खासकलमी बंशाबली-बाँधौगढ़ एकोत्रा जमाबंदी की इबारत, जिनमे कमाल है रिमँही बोली का- इस्लामशाह हो गए हैं सलेमसाहि और विक्रमादित्य, बिकरमाजीत किन्तु फारसी के शब्दों को नहीं तोड़ा मरोरा है। पहली इबारत है-‘रीमाँ केर किला बनबाबा सलेमसाहि पातसाहि’ और दूसरी ‘ तकसीम परगने माफिक फरमान जहाँगीर साह का राजा बिकरमाजीत की जागीर का तबक संवत १६६१ के साल फरमान सरकार महाल परगने १८’, तदानुसार सन १६०५ में बघेल राजा विक्रमादित्य ने १८ परगने की रीमाँ-मुकुन्दपुर जागीर की स्थापना की।
भला गुजराती भाषाभाषी इनके पूर्वजों केे पास, बघेली कहाँ छाँदी हुई थी कि अपने साथ डोरिया कर लाते और यहाँ ढील देते। राजा विक्रमादित्य के बाद क्रमिक पीढ़ी के सन १९४८ तक एक दर्जन शासक हुए। क्रम ९ के महाराजा रघुराज सिंह के शासनकाल में बुँदेलखण्ड की तर्ज पर बघेलखण्ड शब्द सन १८६८ से अधिक प्रचलित हो चला। जब यहाँ सतना में बघेलखण्ड नाम की पोलेटिकल एजेन्सी कायम हुई। वही काल था जब सर अब्राहम गिअर्सन को भारतीय भाषा-सर्वे कार्य सौंपा गया। उनकी रपट ‘लिंग्विस्टिक सर्वे आफ इण्डिया’ सन १९०४ में प्रकाशित हुई। उस में बघेलखण्ड की बोली का नाम छपा था बघेली। लीजिए लिखन्तों-पढन्तों को नया नाम मिल गया बघेली और अपढ़ गमँइहों के बीच गाँवो में भटकती फिरती रिमँही और रीमाँ आज भी भेंटा जाते हैं।

ब्रिटिश इण्डिया गवर्नमेन्ट ने मुगलकाल से चली आ रही दफ्तरी भाषा फारसी को बहाल कर रखा था और पोलेटिकल डिपार्टमेन्ट में आफीसियल लैंग्वेज इंगलिश थी। काल गति के चलते पहली अप्रैल सन १८७५ कों रीमाँ राज्य का प्रशासन महाराजा रघुराज सिंह से लेकर, हथिया लिया था पोलेटिकल एजेन्सी ने। तब राज्य भाषा रिमँही को बेदखल कर काबिज करा दिया था फारसी को। लिपि नागरी बहाल रही। फारसी में अक्षर ‘मा ’हुआ करता है ‘वाँ‘। फारसीदाँ रीमाँ न लिख कर लिखने लगे रीवाँ और स्टेट पोलेटिकल डिपार्टमेन्ट त्म्ॅ।. भला अँगरेजी के आगे कोई भाषा टिक सकी है। भारत हो गया इण्डिया तब रीवाँँ कौन से खेत का मूली था कि टिक पाता। जैसे राहु-केतु लीलता है चाँद को बीसवीं सदी के मध्य काल आते तक रसे रसे, लील लिया अँगरेजी ने उसकी चन्द्रबिन्दु और वह रीवा बन कर चल डगरा। यह तो रिमँहाई संस्कृति है कि यहाँ के गाँव रीमाँ को जिलाये हुए हैं। गाँव का मानुष घर में कहकर चलता है ‘जइत है रीमा’ और पहुँच जाता है रीवा।
बघेली शब्दार्थ 
अरे नहीं                                      oh no
ए दादू 
का आय?            क्या है?             what?
काहे                   क्यों                  why 
really - सही बताबा ?
 
hey dude- 
hey girl- ऐ बिटिया
whats up- का होइ रहा
done - होइ गा
not done - नही भा
Let him go - जाय दे ओखा
i dont know-हम नहीं जानी
hurry - चटकई
Smooth -चीकन
Lady - मेंहरिया
man - मेंसेरुआ
Father- बाप
mother - महतारी
Resolved - पुर कइके
Slapping - सोबत
run away - भाग ले
stay here - इहय रहें
now - अबय
not now- अबै नही
never- कभऊ नही
Wife - महेरिया
Husband- मेंसेरुआ
Boy-टोरबा/ लड़िका
Girl- बिटिया
Come here- हियन आव
Go There- ओकई जा
Same to same- जैसन को तैसन
Sunlight - घाम
shadow - छाव
very- अकिहाय
less - थो का
basket- डलिया
gate- फाटक
neck- नटइ
Knee- गुठुआ
Finger - उंगरी
ox- बरदा
rat-मूस
frog - गूलर

शनिवार, 1 अगस्त 2020

समीक्षा ; सुधियों की देहरी पर

चित्र में ये शामिल हो सकता है: वह टेक्स्ट जिसमें 'दोहा-संग्रह सुधियों की देहरी पर तारकेश्वरी तरु तरु 'सुधि'' लिखा हैसमीक्षा ;
सुधियों की देहरी पर - दोहों की अँजुरी
समीक्षाकार आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'
*
[कृति विवरण: सुधियों की देहरी पर, दोहा संग्रह, तारकेश्वरी तरु 'सुधि', प्रथम संस्करण २०१९, आई.एस.बी.एन. ९७८९३८८४७१४८०, आकार २१.५ से.मी. x १४ से.मी., आवरण सजिल्द बहुरंगी, जैकेट सहित, पृष्ठ ९५, मूल्य २००/-, अयन प्रकाशन दिल्ली,दोहाकार संपर्क : ९८२९३८९४२६, ईमेल tarkeshvariy@gmail.com]
*
दोहा के उद्यान में, मुकुलित पुष्प अशेष
तारकेश्वरी तरु 'सुधि', परिमल लिए विशेष
*
प्रथम सुमन अंजुरी लिए, आई पूजन ईश
गुणिजन दें आशीष हों, इस पर सदय सतीश
*
दोहा द्विपदी दूहरा, छंद पुरातन ख़ास
जीवन की हर छवि-छटा, बिम्बित लेकर हास
*
तेरह-ग्यारह कल बिना, दोहा बने न मीत
गुरु-लघु रखें पदांत हो, लय की हरदम जीत
*
लिए व्यंजना बन सके, दोहा सबका मित्र
'सलिल' लक्षणा खींच दे, शब्द-शब्द में चित्र
*
शब्द शक्ति की कर सके, दोहा हँस जयकार
अलंकार सज्जित छटा, मोहक जग बलिहार
*
'सुधि' गृहणी शिक्षिका भी, भार्या-माता साथ
कलम लिए दोहा रचे, जाने कितने हाथ
*
एक समय बहु काम कर, बता रही निज शक्ति
छंद-राज दोहा रुचे, अनुपम है अनुरक्ति
*
सुर वंदन की प्रथा का, किया विनत निर्वाह
गणपति-शारद मातु का, शुभाशीष ले चाह
*
करे विसंगति उजागर, सुधरे तनिक समाज
पाखंडों का हो नहीं, मानव-मन पर राज
*
"अंदर से कुछ और हैं, बाहर से कुछ और।
किस पर करें यकीन अब, अजब आज का दौर।।" पृष्ठ १७
*
नातों में बाकी नहीं, अपनापन-विश्वास
सत्य न 'तरु' को सुहाता, मन पाता है त्रास
*
"आता कोई भी नहीं, बुरे वक़्त में पास।
रंग दिखाएँ लोग वे, जो बनते हैं खास।।" पृष्ठ २०
*
'तरु' को अपने देश पर, है सचमुच अभिमान
दोहा साक्षी दे रहा, कर-कर महिमा-गान
*
उन्नत भाषा सनाकृति, मूल्य सोच परिवेश।
इनसे ही है विश्व गुरु अपना भारत देश।। पृष्ठ २२
*
अलंकार संपन्नता दोहों का वैशिष्ट्य
रूपक उपमा कथ्य से, कर पाते नैकट्य
*
उपवन में विचरण करे, मन-हिरणा उन्मुक्त।
ख्वाहिश बनी बहेलिया, करती माया मुक्त।। पृष्ठ २३
*
समता नहीं समाज में, क्यों? अनबूझ सवाल
सबको सम अवसर मिलें, होंगे दूर बवाल
*
ऊँच-नीच औ' जन्म पर, क्यों टिक गया विवाद।
करिए मन-मस्तिष्क को समता से आबाद।। पृष्ठ २४
*
कन्या भ्रूण न हननिए, वह जग जननी जान
दोहा दे संदेश यह, कहे कर कन्या का मान
*
करो न हत्या गर्भ में, बेटी तेरा वंश।
रखना है अस्तित्व में उसे किसी का वंश।। पृष्ठ २७
*
त्रुटि हो उसे सुधारिए, छिपा न करिए भूल
रोगों का उपचार हो, सार्थक यही उसूल
*
करती हूँ मैं गलतियाँ, होती मुझसे भूल।
गिरकर उठ जाना सदा मेरा रहा उसूल।। पृष्ठ २८
*
साँस न जब तक टूटती, सीखें सबक सदैव
खुद को ज्ञानी समझना, करिए दूर कुटैव
*
किसी मोड़ पर तुम नहीं, करो सीखना बंद।
जीवन को परवाज़ ही, देता ज्ञान स्वछंद ।। पृष्ठ ३०
*
पंछी चूजे पालते, बढ़ होते वे दूर
मनुज न चाहे दूर हों, सहते हो मजबूर
*
खून-पसीना एक कर, बच्चे किए जवान।
बसे मगर परदेस में, घर करके वीरान ।। पृष्ठ ३३
*
घर की रौनक बेटियाँ, वे घर का सम्मान।
उन्हें कलंकित मत करो, 'देना' सीखो मान।। पृष्ठ ३५
*
'देना' सीखो मान या, 'करना' सीखो मान?
जो 'देते' हो 'दूर' वह, 'करते' 'पास' निदान
*
गली-गली में खोलकर, अंग्रेजी स्कूल । पृष्ठ ३५
नौ मात्रिक दूजा चरण, फिर न करें यह भूल
*
कर्म आपका आपको, दे जाए सम्मान।
ऐसे क्रिया कलाप से, खींचो सबका ध्यान।। पृष्ठ २६
*
सम्मानित है 'आप' पर, 'खींचो' आज्ञायुक्त।
मेल न कर्ता-क्रिया में, शब्द चुनें उपयुक्त।।
*
आनेवाले वक़्त का, उसे न था कुछ भान।
जल में उत्तरी नाव फिर, लड़ी संग तूफ़ान ।। पृष्ठ १९
*
'नाव' नहीं 'नाविक' लड़े, यहाँ तथ्य का दोष
'चेतन' लड़ता 'जड़' नहीं, लें सुधार बिन रोष
*
अब बेटी के वास्ते, हुआ जागरूक देश। पृष्ठ १७
कल बारह-बारह यहाँ, गलती यहाँ विशेष
*
खुद को करो समर्थ यह, है उपयुक्त निदान
बनें बेटियाँ शक्तिमय, भारत की पहचान
*
चलो ध्यान से बेटियों, कदम-कदम पर गिद्ध।
तुम भी रखकर हौसला, करो स्वयं को सिद्ध ।। पृष्ठ ३६
*
'कर्म योग' का उचित है, देना शुभ संदेश
'भाग्य वाद' की जय कहें, क्यों हम साम्य न लेश
*
जिसका जितना है लिखा, देंगे दीनानाथ। पृष्ठ ४०
सत्य यही तो कर्म क्यों, कभी करेगा हाथ?
*
जिस घर भी पैदा हुई, खुशियाँ बसीं अपार।
बेटी से ही सृष्टि को, मिलता है विस्तार।। पृष्ठ ४०
*
अर्ध सत्य ही है यहाँ, बेटे से भी वंश
बढ़ता- संतति में रहे, मात-पिता का अंश
*
बेटी से सपने जुड़े, वो है मेरी जान।
जुडी उसे से भावना, वही सुखों की खान ।। पृष्ठ ६६
*
अतिरेकी है सोच यह, एकाकी है कथ्य
बेटे-बेटी सम लगें, मात-पिता को- तथ्य
*
रगड़-रगड़ कर धो लिए, तन के वस्त्र मलीन।
मन का कैसे साफ़ हो, गंदा जो कालीन ।। पृष्ठ ८०
*
बात सही तन-मन रखें, दोनों ही हम साफ़
वरना कभी करें नहीं, प्रभु जी हमको माफ़
*
शब्द न कोई भी रहे, दोहे में बिन अर्थ
तब सार्थकता बढ़े हो, दोहाकार समर्थ
*
भाषा शैली सहज है, शब्द चयन अनुकूल
पहली कृति में क्षम्य हैं, यत्र-तत्र कुछ भूल
*
'तरु' में है संभावना, दोहा ज्यों हो सिद्ध
अधिक सारगर्भित बने, भाव रहें आबिद्ध
*
दोहा-'तरु' में खिल सकें, सुरभित पुष्प अनेक
'सलिल' सींच दें 'सुधि' सहित, रख 'संजीव' विवेक
*
'तारकेश्वरी' ने किया, सार्थक सृजन प्रयास
बहुत बधाई है उन्हें, सिद्धि बहुत है पास
*
अगला दोहा संकलन, शीघ्र छपे आशीष
दोहा-संसद मिल कहे, दोहाकार मनीष ४९
*
होती है मुश्किल बहुत, कहना सच्ची बात।
बुरी बनूँ सच बोलकर, लेकिन करूँ न घात।। ।। पृष्ठ ९५
*
यही समीक्षक-धर्म है, यथाशक्ति निर्वाह
करे 'सलिल' मत रूठ 'सुधि', बहुत ढेर सी 'वाह'
***
समीक्षक: आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'
विश्ववाणी हिंदी संस्थान,
४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन,
जबलपुर ४८२००१
चलभाष: ७९९९५५९६१८
ईमेल : salil.sanjiv@gmail.com