कुल पेज दृश्य

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

अंग्रेजी भाषा

अंग्रेजी भाषा के ४५ रोचक तथ्य


 

भारत में २-४ शब्द अंग्रेजी में बोल दो तो सामनेवाले प्रभावित हो जाते हैं। आइए, अंग्रेजी भाषा के बारे में कुछ तथ्य जानें।
१. अंग्रेजी भाषा में लगभग ८ लाख शब्द है जो संस्कृत भाषा के बाद सबसे ज्यादा हैं।
२. भारत में अब किसी अन्य देश के मुकाबले सबसे ज्यादा लोग अंग्रेजी बोलते और समझते हैं।
३. अंग्रेजी शब्दकोष में लगभग हर २ घंटे में एक नया शब्द जोड़ा जाता है, साल में करीब ४००० शब्द। अंग्रेजी पहला शब्द कोष १७५५ में बनाया गया था।
४. अंग्रेजी करीब ६७ देशों की प्रशासनिक भाषातथा हवाई जहाजों की भाषा है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के पाइलट को अंग्रेजी जानना ज़रूरी है।
५. अंग्रेजी भाषा में आज तक जितना भी लिखा गया है उसके ९०% में केवल १,००० शब्दों का प्रयोग हुआ है।
६. इंग्लैंड से ज्यादाअंग्रेजी बोलनेवाले लोग नाइजीरिया में हैं।
७. अंग्रेजी में गिनती लिखें ( One, two, three, four…) तो १ अरब (1 बिलियन) तक पहुँचने से पहले कही भी बी (B) अक्षर नहीं आएगा।
८. अंग्रेजी भाषा में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वर्ण ‘E’ है (हर ८ शब्द में एक बार) और सबसे कम इस्तेमाल होने वाला शब्द ‘Q’ है (हर ५१० शब्द में एक बार), सबसे ज्यादा शब्द ‘S’ वर्ण से शुरू होते हैं।
९. Dutch और West Flemish language, English भाषा के सबसे नजदीक हैं।
१०. अंग्रेजी में ‘Happy’ शब्द ‘Sad’ से ३ गुना ज्यादा उपयोग होता है।
११. आज से ४५० साल पहले अंग्रेजी भाषा में नारंगी (ऑरेंज) के लिए कोई शब्द नहीं था।
१२. दुनिया के सभी कंप्यूटरों में stored 80% जानकारी अंग्रेजी में है.
१३. एक आम इंसान की शब्दावली में ५ से ६ हजार शब्द होते हैं। शेक्सपीयर की शब्दावली में २९,००० शब्द थे। एक अफ्रीकन हरे तोते की शब्दावली में २०० शब्द होते हैं।
१४. Data Scientists ने अंग्रेजी भाषा में सबसे अधिक खुशी का शब्द खोजनेके लिए १०,२२२ शब्दों का विश्लेषण किया। सबसे अधिक खुश शब्द है ‘laughter’।
१५. अंग्रेजी में noon (दोपहर) शब्द ३ बजे के लिए प्रयोग किया जाता है।
१६. ‘Forty’ इकलौती संख्या है जिसके अक्षर वर्णमाला क्रम के अनुसार हैं जबकि ‘one’ के alphabetical order से विपरीत है।
१७. अंग्रेजी में सबसे छोटा complete sentence है “Go” ।
१८. अंग्रेजी भाषा में सबसे ज्यादा परिभाषाओं (definations) वाला शब्द है “Set”. आप यकीन नही करेंगे इस अकेले शब्द की करीब ४६४ परिभाषाएँ (definations) हैं।
१९. ‘Widow‘(विधवा) अंग्रेजी भाषा का इकलौता ऐसा स्त्रीलिंग है जो कि अपने पुरूष लिंग (widower) से छोटा है।
२०. ‘Swims’, ‘Malayalam’, ‘Liril’, ‘Madam’ ऐसे शब्द हैं सीधे-उलटे पढ़ने से कोइ अंतर नहीं पड़ता।ऐसे शब्द ‘Ambigrams‘ कहलाते हैं।
२१. अंग्रेजी Keyboard की एक ही पंक्ति से टंकित होनेवाला सबसे लम्बे शब्द TypeWriter, proprietor, repertoire व perpetuity हैं।
२२. अंग्रेजी वर्णक्रम Alphabetical order (A to Z) में लिखा जानेवाला सबसे अधिकलंबा शब्द ‘Aegilops’ है (पौधों का एक प्रकार) है। reverse alphabetical order (Z to A ) में लिखा जानेवाला सबसे लंबा शब्द Spoonfeed (चम्मच से खिलाया जानेवाला) है।
२३. अंग्रेजीशब्दकोष में प्रयोग होनेवाला सबसे लंबा शब्द “Pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconiosis” जो 45 letters का है. यह धूल मिट्टी में साँस लेने के कारण होनेवाली फेफड़ों की बीमारी ‘Silicosis’ को बताने का लंबा तरीका है।
२४. अंग्रेजी में केवल ३ शब्द है जो gry से खत्म होते है: Hungry, Angry and Hangry (इसे पिछले साल ही oxford dictionary में जोड़ा गया है).
२५. अंग्रेजी panagram (वाक्य जिसमें सभी २६ वर्ण सम्मिलित हों) The quick brown fox jumps over the lazy dog है। टंकण यंत्र तथा कुंज्जी पटल का परीक्षण करने के लिए इसी वाक्य का प्रयोग किया जाता है।
२६. अंग्रेजी में बिना vowels (a, e, i, o और u) के सबसे लंबा शब्द है ‘Twyndyllyng’अर्थात जुड़वा।
२७. अंग्रेजी में ‘Pronunciation’ सबसे ज्यादा गलत उच्चारित होने वाला शब्द है।
२८. अंग्रेजी में therein” ऐसा शब्द है जिससे १० नए शब्द बन जाते है: the, there, he, in, rein, her, here, ere, therein, herein.बन सकते हैं।
२९. अंग्रेजी में ‘Startling’ ९ वर्ण का एक ऐसा शब्द है, जिसमें से एक वर्ण हटाने पर नया शब्द बन जाता है।
३०. पूरी अंग्रेजी भाषा में bookkeeper, bookkeeping व committee ही तीन शब्द हैं जिनमें ३ बार दोहरे अक्षर आते हैं।
३१. अंग्रेजी में ‘Dreamt’ ही ऐसा इकलौता शब्द है जो mt से खत्म होता है।
३२. अंग्रेजी का ‘queue’ शब्द ही इकलौता शब्द है जिसके पिछले ४ अक्षर हटाने पर भी उच्चारण वही (क्यू) रहता है।
३३. पूरी इंग्लिश में केवल “Hydroxyzine” ही ऐसा शब्द है जिसमें X, Y और Z तीनों लगातार आते हैं।
३४. “Police police Police police police police Police police.” यह एक सही वाक्य है. क्योंकि police एक noun और verb दोनों है.
३५. ‘Subdermatoglyphic’ (उंगलियों की त्वचा की निचली परत का चिकित्सकीय नाम) सबसे लंबा अंग्रेजी शब्द है जिसे बिना अक्षर दोहराए लिखा जा सकता है, इसमें १७ वर्ण हैं।‘uncopyrightable’ (जिसे काॅपीराइट नही किया जा सकता) ऐसा आसान शब्द है जिसमें एक भी अक्षर दुबारा नही आता। इसमें १५ वर्ण हैं।
३६. ‘Indivisibility’ ऐसा शब्द है जिसमे केवल एक vowel ५ बार प्रयोग होता है।
३७. ‘September’ नौवाँ महीना है और केवल यही ऐसा महीना है जिसके नाम में भी ९ वर्ण आते हैं। ‘Four’ इकलौती ऐसी संख्या है जिसके अक्षरो की गिनती इसके मान जितनी ही है।
३८. एक साँस में बोला जाने वाला सबसे लम्बा शब्द ‘sereeched’ है।
३९. ‘i’ और ‘j’ के ऊपर जो dot होता है उसे ‘tittle’ कहा जाता है।
४०. अंग्रेजी भाषा का सबसे पुराना शब्द है ‘Town’पुरानी इंग्लिश से लिया गया है लेकिन फिर भी इसकी defination बिल्कुल same है।
४१. ‘Underground’ इकलौता ऐसा शब्द है जो ‘und’ से शुरू और समाप्त होता है '
४२. अंग्रेजी में केवल दो ही ऐसे शब्द हैं जिनमें पाँचों vowels अक्षर क्रमांक में हैं-‘abstemious‘(संयमी) और ‘facetious‘(मजाकिया) ।
४३. “OK” शब्द की खोज १८३९ में हुई थी, जब एक समाचार पत्र ने मजाक-मजाक में Oll Korrect को ok लिख दिया था। तब गलत हिज्जे (स्पेलिंग) लिखने का फैशन था और लोग All Correct की जगह Oll Korrect लिख रहे थे। यही से OK शब्द बना।
४४. क्या ‘moment’ था यार?, का moment (पल) ९० सेकेण्ड का होता है।
४५. अंग्रेजी भाषा का ये सबसे मुश्किल टंग ट्विस्टर है “sixth sick sheik’s sixth sheep’s sick”. इसे अपने दोस्तों पर भी आजमाएँ और देखे कि कौन बिना गलती किये बार-बार बोल पाता है।
कुछ मजेदार शब्दार्थ
किसी को दिमाग में रखना = Apodyopsis
बूँदो से बचने के लिए जब कही पर आश्रय मिलन = Ombrifuge
मन में एक सवाल उठा और आपने तुरंत अंदर ही अंदर खुद को उसका जवाब दे दिया = Sermocination
पत्तों से टकराकर हवा का शोर = Psithurism
अपने बाल खुद काटना = Self-tonsorialism
आइसक्रीम जैसा ज्यादा ठंडा खाने पर सिरदर्द = Sphenopalatine ganglioneuralgia
किसी समझौते के बाद हाथ मिलाना = Famgrapsing
नया अंडरवियर पहनने के बाद असुविधा = Shivviness
दूर तक चलने के बाद पैरों में दर्द = Hansper
ज्यादा बाल = Dasypygal
सुंदर कूल्हे = Callipygian
गाली देने के बाद मन को जो संतुष्टि = Lalochezia
केला छीलने पर उसके अंदर जो लंबी-सी पतली-सी लकीरें = Phloem bundles
आपकी नाक के बिल्कुल नीचे होंठो पर जो दो लकीरों की नाली = Philtrum
इंजेक्शन लगने से हुई चुभन = Paresthesia
ऐसी लिखाई जो आसानी से पढ़ी नही जातीGriffonage
पेंसिल के पीछे धातुवाला भाग = Ferrule
मोमबत्ती का जले हुए भाग Snaste
जूतों की डोर के सिरे पर प्लास्टिक = Aglet’
***

कोई टिप्पणी नहीं: