कुल पेज दृश्य

pran hi shabdit hue लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
pran hi shabdit hue लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 15 मई 2013

geet: pran hi shabdit hue acharya sanjiv verma 'salil'


गीत (वाक्यांश पूर्ति) :
प्राण ही शब्दित हुए…
संजीव
*
गगन रीझा, गात ऊषा का, गुलाबी हो गया,
पवन चूमे बेल, चिर अनुराग गुपचुप बो गया।
थपक वसुधा को जगाता, रवि करों से हुलसकर-
सलिल सिकता से लिपटकर, पंक सारा धो गया।
हुआ मूर्तित जब अमूर्तित, भाव तब विगलित हुए
पञ्च तत्वों में पुलककर, प्राण ही शब्दित हुए...
*
राग ने रस सँग रचाई, रास रागिनि छेड़कर,
लास लख अनुप्रास भागा, लय किवड़िया भेड़कर।
अनुपमा उपमा यमक की, दिवानी जब से हुई-
अन्तरा को गीत-मुखड़ा, याद करता हेड़कर।
द्वैत तज अद्वैत वर कर, चाव रूपायित हुए
काव्य तत्वों में हुलसकर, प्राण ही शब्दित हुए...
*
संगमर्मर चन्द्र किरणों का, परस पा तर गया,
नर्मदा की लहरियों में,  नाद कलकल भर गया।
ज़िंदगी पाने की खातिर, हौसला उम्मीद पर-
प्राण हँसकर कर निछावर, बाँह में भर मर गया।
राग तत्वों में 'सलिल' वैराग अनुवादित हुए
पञ्च तत्वों में उमगकर प्राण ही शब्दित हुए...
*


Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in