कुल पेज दृश्य

taanka लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
taanka लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 8 जनवरी 2019

taanka salila

तांका सलिला 
*
सियासत है 
तीन-पांच का खेल
किंतु बेमेल.
जनता मजबूर
मरी जा रही झेल.
*
बाप ना बेटा
सिर्फ सत्ता है प्यारी.
टकराते हैं
अपने स्वार्थ हित
जनता से गद्दारी.
*
खाते हैं मेवा
कहते जनसेवा.
देवा रे देवा
लगा दे पटकनी
बना भी दे चटनी.
*
क्यों करेगी
किसी से छेड़छाड़
कोई लड़की?
अगर है कड़की
करेगी डेटिंग
*
कुछ गलत
बदनाम हैं सभी.
कुछ हैं सही
नेकनाम न सब.
किसका करतब?
*

सोमवार, 8 जनवरी 2018

taanka

तांका सलिला 
*
सियासत है 
तीन-पांच का खेल
किंतु बेमेल.
जनता मजबूर
मरी जा रही झेल.
*
बाप ना बेटा
सिर्फ सत्ता है प्यारी.
टकराते हैं
अपने स्वार्थ हित
जनता से गद्दारी.
*
खाते हैं मेवा
कहते जनसेवा.
देवा रे देवा
लगा दे पटकनी
बना भी दे चटनी.
*
क्यों करेगी
किसी से छेड़छाड़
कोई लड़की?
अगर है कड़की
करेगी डेटिंग
*
कुछ गलत
बदनाम हैं सभी.
कुछ हैं सही
नेकनाम न सब.
किसका करतब?
*

शनिवार, 10 दिसंबर 2016

muktika, mukatak, taanka

तांका
(५-७-५-७-७ वर्ण) 
*
सूरज बाँका 
झुरमुट से झाँका 
उषा ने आँका
लख रूप सलोना
लिख दिया है तांका
***

*
खोज जारी है 
कौन-कहाँ से आया? 
किसने भेजा? 
किस कारण भेजा?
कुछ नहीं बताया 
*
मुक्तिका 
*
कौन अपना, कहाँ पराया है?
ठेंगा सबने हमें बताया है 
*
वक्त पर याद किया शिद्दत से
बाद में झट हमें भुलाया है
*
पाक दामन रहा दिखाता जो
पंक में वह मिला नहाया है
*
जोड़ लीं दौलतें ज़माने ने
अंत में साथ कुछ न पाया है
*
प्राण जिसमें रहे संजीव वही
श्वास ने सच यही सिखाया है
***
मुक्तक
शब्दों का जादू हिंदी में अमित सृजन कर देखो ना
छन्दों की महिमा अनंत है इसको भी तुम लेखो ना
ढ़ो सिख लिख आत्मानंदित होकर सबको सुख बाँटो
मानव जीवन कि सार्थकता यही 'सलिल' अवरेखो ना
***

बुधवार, 26 नवंबर 2014

taanka:

ताँका 

अपना मन 
अपना अँगना है 
सच का दीप 
सतत जलना है 
सपना पलना है

गुरुवार, 30 मई 2013

taanka in hindi : deepti - sanjiv

विश्ववाणी हिंदी - जापानी सेतु :
तांका: एक परिचय
दीप्ति - संजीव
*
पंचपदी लालित्यमय, तांका शाब्दिक छन्द,
बंधन गण पदभार तुक, बिन रचिए स्वच्छंद।
प्रथम तीसरी पंक्तियाँ, पंचशब्दी मकरंद।।
शेष सात शब्दी रखें, गति-यति रहे न मंद।
जापानी हिंदी जुड़ें, दें पायें आनंद।।
*
यह जापान की  प्राचीनतम क्लासिकल काव्य-विधा मानी जाती है ! यह  ५ पंक्तियों  की  कविता होती है जिसमे पहली और तीसरी पंक्ति में  पाँच  शब्द  और शेष में सात  शब्द   होते   हैं ! इसके विषय प्रक्रति , मौसम, प्रेम और उदासी आदि होते हैं !
Tanka : Deepti
Tanka is a Japanese poetry type of five lines, the first and third composed of five syllables and the rest of seven. Tanks poems are written about nature, seasons, love, sadness and other strong emotions.  Tanka is the oldest type of poetry in Japan.
*  
Lovely,  lively ,  pretty,  colourful, beautiful                           -  5

Nature   is  God's  eternal    and  divine  creation                    - 7

Makes  us  fresh   and  energetic                                                  -  5    

It's     my    best    friend , teacher   and   guide                            - 7
                                                  
Always    with   me    in   happiness   and    grief                          - 7     
*
उदाहरण : सलिल
निरंतर निनादित धवल धार अनुपम,
निरखो न परखो न सँकुचो न ठिठको
कहती टिटहरी प्रकृति पुत्र! आओ
झिझको न, टेरो मन-मीत को तुम
छप-छप-छपाक, नीर नद में नहाओ
*
बन्धन भुलाकर करो मुक्त खुदको
अंजुरी में जल भर, रवि को चढ़ाओ
मस्तक झुकाओ, भजन भी सुनाओ
माथे पे चन्दन, जिव्हा पर हरि-गुण
दिखा भोग प्रभु को, भर पेट खाओ
*