कुल पेज दृश्य

एक व्यंग्य कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एक व्यंग्य कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

एक व्यंग्य कविता

एक व्यंग्य कविता
*
ऊधौ! का सरकारै सब कछु?
'विथ डिफ़रेंस' पार्टी अद्भुत, महबूबा से पेंग लड़ावै
बात न मन की हो पाए तो, पलक झपकते जेल पठावै
मनमाना किरदारै सब कछु?
कम जनमत पा येन-केन भी, लपक-लपक सरकार बनावै
'गो-आ' खेल आँख में धूला, झोंक-झोंककर वक्ष फुलावै
सत्ता पा फुँफकारै सब कछु?
मिले पटकनी तो रो-रोकर, नाहक नंगा नाच दिखावै
रातों रात शपथ ले छाती, फुला-फुला धरती थर्रावै
कैसऊ करो, जुगारै सब कछु
जोड़ी पूँजी लुटा-खर्चकर, धनपतियों को शीश चढ़ावै
रोजगार पर डाका डाले, भूखों को कानून पढ़ावै
अफरा पेट, डकारै सब कछु?
खेत ख़त्म कर भू सेठों को दे-दे पार्टी फंड जुटावै
असफलता औरों पर थोपे, दिशाहीन हर कदम उठावै
गुंडा बन दुत्कारै सब कछु?
***

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

एक व्यंग्य कविता

एक व्यंग्य कविता
*
ऊधौ! का सरकारै सब कछु?
'विथ डिफ़रेंस' पार्टी अद्भुत, महबूबा से पेंग लड़ाए
बात न मन की हो पाए तो, पलक झपकते जेल पठाए
मनमाना किरदारै सब कछु?
कम जनमत पा येन-केन भी, लपक-लपक सरकार बनाए
'गो-आ' खेल आँख में धूला, झोंक-झोंककर वक्ष फुलाए
सत्ता पा फुँफकारै सब कछु?
मिले पटकनी तो रो-रोकर, नाहक नंगा नाच दिखाए
रातों रात शपथ ले छाती, फुला-फुला धरती थर्राए
कैसऊ करो, जुगारै सब कछु
जोड़ी पूँजी लुटा-खर्चकर, धनपतियों को शीश चढ़ाए
रोजगार पर डाका डाले, भूखों को कानून पढ़ाए
अफरा पेट, डकारै सब कछु?
खेत ख़त्म कर भू सेठों को दे-दे पार्टी फंड जुटाए
असफलता औरों पर थोपे, दिशाहीन हर कदम उठाए
गुंडा बन दुत्कारै सब कछु?
***