कुल पेज दृश्य

आओ मिलकर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आओ मिलकर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 अक्टूबर 2012

बाल गीत: आओ मिलकर संजीव 'सलिल'

बाल गीत:
आओ मिलकर
संजीव 'सलिल'
*




आओ मिलकर खेलें हम।
सुख-दुःख हँसकर झेलें हम।।

कदम ताल कर साथ चलें। हाथ-हाथ में ले लें हम।।

धूप-छाँव से क्या डरना?
तम को दूर ढकेलें हम।।

मतभेदों को भुला सकें।
झगड़े-झंझट ठेलें हम।।

संकट में मिल साथ रहें।
मात शत्रु को दे लें हम।।

श्रम-चूल्हा, कोशिश आटा,
मंजिल रोटी बेलें हम।।

बाधाओं की छाती में
शूल ऐक्य का पेलें हम।।

*****