कुल पेज दृश्य

chhand bahar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
chhand bahar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 20 अप्रैल 2017

chhand-bahar 7

​ॐ 
छंद बहर का मूल है: ७ 
 *
छंद परिचय:
संरचना: SIS SIS IS / SISS ISIS
सूत्र: ररलग।
आठ वार्णिक अनुष्टुप जातीय              छंद।
तेरह मात्रिक भागवत जातीय उल्लाला छंद।
बहर: फ़ाइलुं 
फ़ाइलुं फ़अल / फ़ाइलातुं मुफ़ाइलुं ।
*
देवता है वही सही
जो चढ़ा वो मँगे नहीं
*
बाल सारे सफेद हैं
धूप में ये रँगे नहीं
*
लोग ईसा बनें यहाँ
सूलियों पे टँगे नहीं
*
दर्द नेता न भोगता
सत्य है ये सभी कहीं
*
आम लोगों न हारना
हिम्मतें ही जयी रहीं
 *
SISS ISIS
जी न चाहे वहीं चलो    
धार ही में बहे चलो   
*
दूसरों की न बात हो 
हाथ खाली मले चलो   
*
छोड़ भी दो तनातनी 
ख्वाब हो तो पले चलो  
*
दुश्मनों की निगाह में  
शूल जैसे चुभे चलो 
*
व्यर्थ सीना न तान लो 
फूल पाओ झुके चलो 
 *
 ***
१९.४.२०१७
***