कुल पेज दृश्य

sakhi basant aya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sakhi basant aya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 13 अक्टूबर 2012

धरोहर : सखि ,वसन्त आया | स्व.सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

धरोहर :

इस स्तम्भ में विश्व की किसी भी भाषा की श्रेष्ठ मूल रचना देवनागरी लिपि में, हिंदी अनुवाद, रचनाकार का परिचय व चित्र, रचना की श्रेष्ठता का आधार जिस कारण पसंद है. संभव हो तो रचनाकार की जन्म-निधन तिथियाँ व कृति सूची दीजिए. धरोहर में सुमित्रा नंदन पंत, मैथिलीशरण गुप्त, नागार्जुन, सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, महीयसी महादेवी वर्मा, स्व. धर्मवीर भारती जी, उर्दू-कवि ग़ालिब, कन्हैयालाल नंदन तथा मराठी-कविवर कुसुमाग्रज के पश्चात् अब आनंद लें कवींद्र रवींद्रनाथ ठाकुर की रचना का।

. स्व.सूर्यकांत त्रिपाठी निराला 


*
प्रतिनिधि रचना:
वसन्त पंचमी
               
महाप्राण निराला
सखि ,वसन्त आया |
भरा हर्ष वन के मन ,
नवोत्कर्ष छाया |

किसलय -वसना नव -वय -लतिका 
मिली मधुर प्रिय -उर -तरु -पतिका ,
मधुप -वृन्द बन्दी-
पिक -स्वर नभ सरसाया |

लता -मुकुल -हार -गन्ध -भार भर ,
बही पवन बन्द मन्द मन्दतर ,
जागी नयनों में वन -
यौवन की माया |

आवृत्त सरसी -उर सरसिज उठे ,
केशर के केश कली के छूटे ,
स्वर्ण -शस्य -अंचल 
पृथ्वी का लहराया |
प्रस्तुति:शिशिर 

*