कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 4 जून 2021

गीत

रैप गीत 
*
बनो विजेता
कहे प्रणेता!
बनो विजेता।
कहो कहानी,
नित्य सुहानी।
तजो बहाना,
वचन निभाना।
सजन सजा ना!
साज बजा ना!
लगा डिठौना,
नाचे छौना
चाँद चाँदनी,
पूत पावनी।
है अखंड जग,
आठ दिशा मग
पग-पग चलना,
मंज़िल वरना।
४-६-२-१४

कोई टिप्पणी नहीं: