कुल पेज दृश्य

जन्म दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जन्म दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

अक्टूबर २५, पास्ता (नाश्ता) दिवस, सॉनेट, ग़ज़ल, गीत, चित्रगुप्त, चिड़िया, जन्म दिवस

सलिल सृजन अक्टूबर २५
विश्व पास्ता (नाश्ता) दिवस
*
सॉनेट 
शरत्चंद्र 
* 
शरत्चंद्र की शुक्ल स्मृति से 
मन नीलाभ गगन हो हँसता 
रश्मिरथी दे अमृत, झट से 
कंकर हो शंकर भुज कसता 
सलज उमा, गणपति आहट पा 
मग्न साधना में हो जाती 
ऋद्धि-सिद्धि माँ की चौखट आ 
शीश नवा, माँ के जस गाती
हो संजीव, सलिल लहरें उठ 
गौरी पग छू सकुँच ठिठकती 
अंजुरी भर कर पान उमा झुक 
शिव को भिगा रिझाकर हँसती 
शुक्ल स्मृति पायस सब जग को 
दे अमृत कण शरत्चंद्र का 

(शेक्सपियरी शैली)
००० 
ग़ज़ल
फिर से बुलाया जाए
.
खाट की है न खड़ी, फिर से बुलाया जाए।
डाँट भी है न पड़ी, फिर से बुलाया जाए।।
.
दाँत खट्टे जो किए जाएँ, मजा आ जाए।
याद भोपाल रहे, फिर से बुलाया जाए।।
.
डाल आचार्य के विचार का अचार सखी? 
दाँत खट्टे करें जी भर के खिलाया जाए।।
.
व्यर्थ बदनाम करें, औरतें अधिक बोलें।
इनका बोला ही इन्हें फिर से सुनाया जाए।।
.
लेखिका संघ में जो आए वो झाडू खाए।
चमचे बेलन का इन्हें हार पिन्हाया जाए।।
.
साधना हमने करी, महिमा हमारी है बहुत।
कांति अपनी न घटी, जलवा दिखाया जाए।।
.
सीख हमसे न सके, पाठ पढ़ाएँ अबके।
आए बैठे जो सलिल, उससे न जाया जाए।।
 
(लेखिका संघ भोपाल के प्रति आभार सहित)
डी२/३०५ रुद्राक्ष
रोहित नगर भोपाल
२५.१०.२०२६
०००

कातिक मास मनाइए, झूम-नाचकर पर्व 
लोकतंत्र पर कीजिए, जी भरकर नित गर्व 
0 
हर दिन उत्सव दुख भुला, मन में रख उत्साह 
जला दीप करिए सतत, उजियाले की चाह 
गर्म-शीत दिन-रात हों, रखें स्वच्छता सर्व 
कातिक मास मनाइए, झूम-नाचकर पर्व
0 
दलहन-मेवे खाइए, तजिए मांसाहार 
सुरा-सुंदरी से बचें, संयम ही उपहार 
साधन वैभव, स्नेह ही साध्य न करिए खर्व 
कातिक मास मनाइए झूम-नाचकर पर्व
0 
करें तेल मालिश रहे स्निग्ध-सुचिक्कन देह
सुख-दुख साझा कीजिए, सुदृढ़ रहे तब गेह 
सद्भावी संसार में हर दिन होता पर्व
कातिक मास मनाइए झूम-नाचकर पर्व
0 
पाँच तत्व ज्ञानेन्द्रिय, कर्मेन्द्रिय भी पाँच 
पाँच पर्व कह रहे हैं, सदा साथ हो साँच 
भेद न कर; सहयोग रख, सुर मानव गंधर्व 
कातिक मास मनाइए झूम-नाचकर पर्व
२५.१०.२०२५  
000
पूर्णिका
आशा दिवस
*
मना 'आशा दिवस' हम सब
नव कहानी नित लिखें अब
पढ़े आकर धरा पर खुद
ईश गुरु नब गॉड प्रभु रब
पूर्ण हों कर सतत कोशिश
पूछना न मुहूर्त है कब?
चुनौती से स्नेह जिसको
वह न करता व्यर्थ जब-तब
हो सलिल संजीव ओझा
मंत्र पढ़कर फूँक दे जब
जबलपुर, २५.१०.२०२४
*
वंदन वसुधा का करें, भोर भई घनश्याम।
सरला जी की शरण पा, दें सबको पैगाम।।
पूनम शुक्ला रश्मि दे, संगीता हो श्वास।
रेखा सीधी लक्ष्य तक, तनुजा खींच अनाम।।
मीनाकारी नीलिमा, करे साँझ से भोर।
चंदा-तारे टाँककर, नभ पर करें विभोर।।
२४.१०.२४
*
जन्म दिवस
*
जन्म दिवस पर अगिन बधाई
नव आशा आशा को भाई
ओझा हर विपदा को झाड़े
पांडे सुख के पढ़े पहाड़े
कोशिश हाथों रहे सफलता
श्रम मंज़िल पर झंडे गाड़े
अधरों पर मुस्कान धरो नित
वाचा में मिसरी घुल पाई
जन्म दिवस पर अगिन बधाई
जब जो पाओ, झट से खो दो
बंजर में नव फसलें बो दो
'लो लो' सब जग से कह पाओ
कभी किसी से कहो न 'दो दो'
मत पछुवा से कर्जा लेना
पुरवैया हर दिवस बहाई
जन्म दिवस पर अगिन बधाई
२५.१०.२०२३
***
गीत
*
क्या लिखूँ?
कैसे लिखूँ?
कब कुछ लिखूँ, बतलाइये?
मत करें संकोच
सच कहिये, नहीं शर्माइये।
*
मिली आज़ादी चलायें जीभ जब भी मन करे
कौन होते आप जो कहते तनिक संयम वरें?
सांसदों का जीभ पर अपनी, नियंत्रण है नहीं
वायदों को बोल जुमला मुस्कुराते छल यहीं
क्या कहूँ?
कैसे कहूँ?
क्या ना कहूँ समझाइये?
क्या लिखूँ?
कैसे लिखूँ?
कब कुछ लिखूँ, बतलाइये?
*
आ दिवाली कह रही है, दीप दर पर बालिये
चीन का सामान लेना आप निश्चित टालिए
कुम्हारों से लें दिए, तम को हराएँ आप-हम
अधर पर मृदु मुस्कराहट हो तनिक भी अब न कम
जब मिलें
तब लग गले
सुख-दुःख बता-सुन जाइये
क्या लिखूँ?
कैसे लिखूँ?
कब कुछ लिखूँ, बतलाइये?
*
बाप-बेटे में न बनती, भतीजे चाचा लड़ें
भेज दो सीमा पे ले बंदूक जी भरकर अड़ें
गोलियां जो खाये सीने पर, वही मंत्री बने
जो सियासत मात्र करते, वे महज संत्री बनें
जोड़कर कर
नागरिक से
कहें नेता आइये
२५-१०-२०१६
***
गीत
*
तन के प्रति मन का आकर्षण
मन में तन के लिये विकर्षण
कितना उचित?
कौन बतलाये?
*
मृण्मय मन ने तन्मय तन को
जब ठुकराया तब यह जाना
एक वही जिसने लांछित हो
श्वासों में रस घोल दिया है
यश के वश कोशिश-संघर्षण
नियम संग संयम का तर्पण
क्यों अनुचित है?
कौन सिखाये??
कितना उचित?
कौन बतलाये?
तन के प्रति मन का आकर्षण
मन में तन के लिये विकर्षण
*
नंदन वन में चंदन-वंदन
महुआ मादक अप्रतिम गन्धन
लाल पलाश नटेरे नैना
सती-दाह लख जला हिया है
सुधि-पावस का अमृत वर्षण
इसका उसको सब कुछ अर्पण
क्यों प्रमुदित पल ?
मौन बिताये??
कितना उचित?
कौन बतलाये?
तन के प्रति मन का आकर्षण
मन में तन के लिये विकर्षण
*
यह-वह दोनों लीन हुए जब
तनिक न तिल भर दीन हुए तब
मैंने, तूने या किस-किसने
उस पल को खो आत्म, जिया है?
है असार संसार विलक्षण
करे आक्रमण किन्तु न रक्षण
क्या-क्यों अनुमित?
कौन बनाये??
कितना उचित?
कौन बतलाये?
तन के प्रति मन का आकर्षण
मन में तन के लिये विकर्षण
२५-१०-२०१५
***
बाल गीत :
चिड़िया
*
चहक रही
चंपा पर चिड़िया
शुभ प्रभात कहती है
आनंदित हो
झूम रही है
हवा मंद बहती है
कहती: 'बच्चों!
पानी सींचो,
पौधे लगा-बचाओ
बन जाएँ जब वृक्ष
छाँह में
उनकी खेल रचाओ
तुम्हें सुनाऊँगी
मैं गाकर
लोरी, आल्हा, कजरी
कहना राधा से
बन कान्हा
'सखी रूठ मत सज री'
टीप रेस,
कन्ना गोटी,
पिट्टू या बूझ पहेली
हिल-मिल खेलें
तब किस्मत भी
आकर बने सहेली
नमन करो
भू को, माता को
जो यादें तहती है
चहक रही
चंपा पर चिड़िया
शुभ प्रभात कहती है
***
लेख :
चित्रगुप्त रहस्य:
आचार्य संजीव 'सलिल'
*
चित्रगुप्त सर्वप्रथम प्रणम्य हैं:
परात्पर परमब्रम्ह श्री चित्रगुप्त जी सकल सृष्टि के कर्मदेवता हैं, केवल कायस्थों के नहीं। उनके अतिरिक्त किसी अन्य कर्म देवता का उल्लेख किसी भी धर्म में नहीं है, न ही कोई धर्म उनके कर्म देव होने पर आपत्ति करता है। अतः, निस्संदेह उनकी सत्ता सकल सृष्टि के समस्त जड़-चेतनों तक है। पुराणकार कहता है: '
चित्रगुप्त प्रणम्यादौ वात्मानाम सर्व देहिनाम.''
अर्थात श्री चित्रगुप्त सर्वप्रथम प्रणम्य हैं जो आत्मा के रूप में सर्व देहधारियों में स्थित हैं.
आत्मा क्या है?
सभी जानते और मानते हैं कि 'आत्मा सो परमात्मा' अर्थात परमात्मा का अंश ही आत्मा है। स्पष्ट है कि श्री चित्रगुप्त जी ही आत्मा के रूप में समस्त सृष्टि के कण-कण में विराजमान हैं। इसलिए वे सबके पूज्य हैं सिर्फ कायस्थों के नहीं।
चित्रगुप्त निर्गुण परमात्मा हैं:
सभी जानते हैं कि परमात्मा और उनका अंश आत्मा निराकार है। आकार के बिना चित्र नहीं बनाया जा सकता। चित्र न होने को चित्र गुप्त होना कहा जाना पूरी तरह सही है। आत्मा ही नहीं आत्मा का मूल परमात्मा भी मूलतः निराकार है इसलिए उन्हें 'चित्रगुप्त' कहा जाना स्वाभाविक है। निराकार परमात्मा अनादि (आरंभहीन) तथा (अंतहीन) तथा निर्गुण (राग, द्वेष आदि से परे) हैं।
चित्रगुप्त पूर्ण हैं:
अनादि-अनंत वही हो सकता है जो पूर्ण हो। अपूर्णता का लक्षण आरम्भ तथा अंत से युक्त होना है। पूर्ण वह है जिसका क्षय (ह्रास या घटाव) नहीं होता। पूर्ण में से पूर्ण को निकल देने पर भी पूर्ण ही शेष बचता है, पूर्ण में पूर्ण मिला देने पर भी पूर्ण ही रहता है। इसे 'ॐ' से व्यक्त किया जाता है। दूज पूजन के समय कोरे कागज़ पर चन्दन, केसर, हल्दी, रोली तथा जल से ॐ लिखकर अक्षत (जिसका क्षय न हुआ हो आम भाषा में साबित चांवल)से चित्रगुप्त जी पूजन कायस्थ जन करते हैं।
ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात पूर्णमुदच्यते पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते
पूर्ण है यह, पूर्ण है वह, पूर्ण कण-कण सृष्टि सब
पूर्ण में पूर्ण को यदि दें निकाल, पूर्ण तब भी शेष रहता है सदा।
चित्रगुप्त निर्गुण तथा सगुण दोनों हैं:
चित्रगुप्त निराकार-निर्गुण ही नहीं साकार-सगुण भी है। वे अजर, अमर, अक्षय, अनादि तथा अनंत हैं। परमेश्वर के इस स्वरूप की अनुभूति सिद्ध ही कर सकते हैं इसलिए सामान्य मनुष्यों के लिये वे साकार-सगुण रूप में प्रगट हुए वर्णित किये गए हैं। सकल सृष्टि का मूल होने के कारण उनके माता-पिता नहीं हो सकते। इसलिए उन्हें ब्रम्हा की काया से ध्यान पश्चात उत्पन्न बताया गया है. आरम्भ में वैदिक काल में ईश्वर को निराकार और निर्गुण मानकर उनकी उपस्थिति हवा, अग्नि (सूर्य), धरती, आकाश तथा पानी में अनुभूत की गयी क्योंकि इनके बिना जीवन संभव नहीं है। इन पञ्च तत्वों को जीवन का उद्गम और अंत कहा गया। काया की उत्पत्ति पञ्चतत्वों से होना और मृत्यु पश्चात् आत्मा का परमात्मा में तथा काया का पञ्च तत्वों में विलीन होने का सत्य सभी मानते हैं।
अनिल अनल भू नभ सलिल, पञ्च तत्वमय देह.
परमात्मा का अंश है, आत्मा निस्संदेह।।
परमब्रम्ह के अंश- कर, कर्म भोग परिणाम
जा मिलते परमात्म से, अगर कर्म निष्काम।।
कर्म ही वर्ण का आधार श्रीमद्भगवद्गीता में श्री कृष्ण कहते हैं: 'चातुर्वर्ण्यमयासृष्टं गुणकर्म विभागशः'
अर्थात गुण-कर्मों के अनुसार चारों वर्ण मेरे द्वारा ही बनाये गये हैं।
स्पष्ट है कि वर्ण जन्म पर आधारित नहीं था। वह कर्म पर आधारित था। कर्म जन्म के बाद ही किया जा सकता है, पहले नहीं। अतः, किसी जातक या व्यक्ति में बुद्धि, शक्ति, व्यवसाय या सेवा वृत्ति की प्रधानता तथा योग्यता के आधार पर ही उसे क्रमशः ब्राम्हण, क्षत्रिय, वैश्य या शूद्र वर्ग में रखा जा सकता था। एक पिता की चार संतानें चार वर्णों में हो सकती थीं। मूलतः कोई वर्ण किसी अन्य वर्ण से हीन या अछूत नहीं था। सभी वर्ण समान सम्मान, अवसरों तथा रोटी-बेटी सम्बन्ध के लिये मान्य थे। सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक, आर्थिक अथवा शैक्षणिक स्तर पर कोई भेदभाव मान्य नहीं था। कालांतर में यह स्थिति पूरी तरह बदल कर वर्ण को जन्म पर आधारित मान लिया गया।
चित्रगुप्त पूजन क्यों और कैसे?
श्री चित्रगुप्त का पूजन कायस्थों में प्रतिदिन प्रातः-संध्या में तथा विशेषकर यम द्वितीया को किया जाता है। कायस्थ उदार प्रवृत्ति के सनातन (जो सदा था, है और रहेगा) धर्मी हैं। उनकी विशेषता सत्य की खोज करना है इसलिए सत्य की तलाश में वे हर धर्म और पंथ में मिल जाते हैं। कायस्थ यह जानता और मानता है कि परमात्मा निराकार-निर्गुण है इसलिए उसका कोई चित्र या मूर्ति नहीं है, उसका चित्र गुप्त है। वह हर चित्त में गुप्त है अर्थात हर देहधारी में उसका अंश होने पर भी वह अदृश्य है। जिस तरह खाने की थाली में पानी न होने पर भी हर खाद्यान्न में पानी होता है उसी तरह समस्त देहधारियों में चित्रगुप्त अपने अंश आत्मा रूप में विराजमान होते हैं।
चित्रगुप्त ही सकल सृष्टि के मूल तथा निर्माणकर्ता हैं:
सृष्टि में ब्रम्हांड के निर्माण, पालन तथा विनाश हेतु उनके अंश ब्रम्हा-महासरस्वती, विष्णु-महालक्ष्मी तथा शिव-महाशक्ति के रूप में सक्रिय होते हैं। सर्वाधिक चेतन जीव मनुष्य की आत्मा परमात्मा का ही अंश है। मनुष्य जीवन का उद्देश्य परम सत्य परमात्मा की प्राप्ति कर उसमें विलीन हो जाना है। अपनी इस चितन धारा के अनुरूप ही कायस्थजन यम द्वितीय पर चित्रगुप्त पूजन करते हैं। सृष्टि निर्माण और विकास का रहस्य: आध्यात्म के अनुसार सृष्टिकर्ता की उपस्थिति अनहद नाद से जानी जाती है। यह अनहद नाद सिद्ध योगियों के कानों में प्रति पल भँवरे की गुनगुन की तरह गूँजता हुआ कहा जाता है। इसे 'ॐ' से अभिव्यक्त किया जाता है। विज्ञान सम्मत बिग बैंग थ्योरी के अनुसार ब्रम्हांड का निर्माण एक विशाल विस्फोट से हुआ जिसका मूल यही अनहद नाद है। इससे उत्पन्न ध्वनि तरंगें संघनित होकर कण (बोसान पार्टिकल) तथा क्रमश: शेष ब्रम्हांड बना।
यम द्वितीया पर कायस्थ एक कोरा सफ़ेद कागज़ लेकर उस पर चन्दन, हल्दी, रोली, केसर के तरल 'ॐ' अंकित करते हैं। यह अंतरिक्ष में परमात्मा चित्रगुप्त की उपस्थिति दर्शाता है। 'ॐ' परमात्मा का निराकार रूप है। निराकार के साकार होने की क्रिया को इंगित करने के लिये 'ॐ' को सृष्टि की सर्वश्रेष्ठ काया मानव का रूप देने के लिये उसमें हाथ, पैर, नेत्र आदि बनाये जाते हैं। तत्पश्चात ज्ञान की प्रतीक शिखा मस्तक से जोड़ी जाती है। शिखा का मुक्त छोर ऊर्ध्वमुखी (ऊपर की ओर उठा) रखा जाता है जिसका आशय यह है कि हमें ज्ञान प्राप्त कर परमात्मा में विलीन (मुक्त) होना है।
बहुदेववाद की परंपरा:
इसके नीचे श्री के साथ देवी-देवताओं के नाम लिखे जाते हैं, फिर दो पंक्तियों में 9 अंक इस प्रकार लिखे जाते हैं कि उनका योग 9 बार 9 आये। परिवार के सभी सदस्य अपने हस्ताक्षर करते हैं और इस कागज़ के साथ कलम रखकर उसका पूजन कर दण्डवत प्रणाम करते हैं। पूजन के पश्चात् उस दिन कलम नहीं उठायी जाती। इस पूजन विधि का अर्थ समझें। प्रथम चरण में निराकार निर्गुण परमब्रम्ह चित्रगुप्त के साकार होकर सृष्टि निर्माण करने के सत्य को अभिव्यक्त करने के पश्चात् दूसरे चरण में निराकार प्रभु द्वारा सृष्टि के कल्याण के लिये विविध देवी-देवताओं का रूप धारण कर जीव मात्र का ज्ञान के माध्यम से कल्याण करने के प्रति आभार, विविध देवी-देवताओं के नाम लिखकर व्यक्त किया जाता है। ये देवी शक्तियां ज्ञान के विविध शाखाओं के प्रमुख हैं. ज्ञान का शुद्धतम रूप गणित है।
सृष्टि में जन्म-मरण के आवागमन का परिणाम मुक्ति के रूप में मिले तो और क्या चाहिए? यह भाव पहले देवी-देवताओं के नाम लिखकर फिर दो पंक्तियों में आठ-आठ अंक इस प्रकार लिखकर अभिव्यक्त किया जाता है कि योगफल नौ बार नौ आये व्यक्त किया जाता है। पूर्णता प्राप्ति का उद्देश्य निर्गुण निराकार प्रभु चित्रगुप्त द्वारा अनहद नाद से साकार सृष्टि के निर्माण, पालन तथा नाश हेतु देव-देवी त्रयी तथा ज्ञान प्रदाय हेतु अन्य देवियों-देवताओं की उत्पत्ति, ज्ञान प्राप्त कर पूर्णता पाने की कामना तथा मुक्त होकर पुनः परमात्मा में विलीन होने का समुच गूढ़ जीवन दर्शन यम द्वितीया को परम्परगत रूप से किये जाते चित्रगुप्त पूजन में अन्तर्निहित है। इससे बड़ा सत्य कलम व्यक्त नहीं कर सकती तथा इस सत्य की अभिव्यक्ति कर कलम भी पूज्य हो जाती है इसलिए कलम को देव के समीप रखकर उसकी पूजा की जाती है। इस गूढ़ धार्मिक तथा वैज्ञानिक रहस्य को जानने तथा मानने के प्रमाण स्वरूप परिवार के सभी स्त्री-पुरुष, बच्चे-बच्चियाँ अपने हस्ताक्षर करते हैं, जो बच्चे लिख नहीं पाते उनके अंगूठे का निशान लगाया जाता है। उस दिन कोई सांसारिक कार्य (व्यवसायिक, मैथुन आदि) न कर आध्यात्मिक चिंतन में लीन रहने की परम्परा है।
'ॐ' की ही अभिव्यक्ति अल्लाह और ईसा में भी होती है। सिख पंथ इसी 'ॐ' की रक्षा हेतु स्थापित किया गया। 'ॐ' की अग्नि आर्य समाज और पारसियों द्वारा पूजित है। सूर्य पूजन का विधान 'ॐ' की ऊर्जा से ही प्रचलित हुआ है। उदारता तथा समरसता की विरासत यम द्वितीया पर चित्रगुप्त पूजन की आध्यात्मिक-वैज्ञानिक पूजन विधि ने कायस्थों को एक अभिनव संस्कृति से संपन्न किया है। सभी देवताओं की उत्पत्ति चित्रगुप्त जी से होने का सत्य ज्ञात होने के कारण कायस्थ किसी धर्म, पंथ या सम्प्रदाय से द्वेष नहीं करते। वे सभी देवताओं, महापुरुषों के प्रति आदर भाव रखते हैं। वे धार्मिक कर्म कांड पर ज्ञान प्राप्ति को वरीयता देते हैं। इसलिए उन्हें औरों से अधिक बुद्धिमान कहा गया है. चित्रगुप्त जी के कर्म विधान के प्रति विश्वास के कारण कायस्थ अपने देश, समाज और कर्त्तव्य के प्रति समर्पित होते हैं। मानव सभ्यता में कायस्थों का योगदान अप्रतिम है। कायस्थ ब्रम्ह के निर्गुण-सगुण दोनों रूपों की उपासना करते हैं। कायस्थ परिवारों में शैव, वैष्णव, गाणपत्य, शाक्त, राम, कृष्ण, सरस्वती, लक्ष्मी, दुर्गा आदि देवी-देवताओं के साथ समाज सुधारकों दयानंद सरस्वती, आचार्य श्री राम शर्मा, सत्य साइ बाबा, आचार्य महेश योगी आदि का पूजन-अनुकरण किया जाता है। कायस्थ मानवता, विश्व तथा देश कल्याण के हर कार्य में योगदान करते मिलते हैं.
२५-१०-२०१४

*** 

बुधवार, 20 अगस्त 2025

अगस्त २०, गीत, मुक्तक, जन्म दिवस, नवगीत

 सलिल सृजन अगस्त २०

*
मुक्तक
आपकी सद्भावना को नमन शत-शत
समय की संभावना को नमन शत-शत
कौन किस पल विदा होगा, कौन जाने?
मीत! मंगल कामना को नमन शत-शत
***
जन्मदिन की शुभकामनाएँ!! 🎉🎂 आपके जन्मदिवस पर ============== वन्दनवारों से सजी आज, वीथी में धूम तुम्हारी है।। मंगलकारी हो जन्मदिवस, ऐसी अभिलाष हमारी है।। दिनरात चौगुनी बढ़ती हो, सम्मान तुम्हारे साथ चलें। बरसात खुशी की हो ऐसी, पथ से दुख भागें हाथ मलें।। जीवन फूलों सा महक उठे, सम्पदा विभा से भरी रहे। सूरज सा दमके मुखमण्डल, मुस्कान अधर पर धरी रहे।। अनुराग भावना से पूरित, गा रहा गीत परिवारी है। मंगलकारी हो जन्मदिवस, ऐसी अभिलाष हमारी है।। हर बार सफलता मिले तुम्हें, असफलता नाम निशान न हो। अकलंक कीर्ति फैले जग में, व्याकुलता रोग थकान न हो।। पुरखों की कृपा रहे तुम पर, आशीष बुजुर्गों के बरसें। वरदान देवता देने को , घर परआएँ चलकर हरसें।। हर युग तुम पर अभिमान करे, इच्छित जीवन की पारी है। मंगलकारी हो जन्म दिवस, ऐसी अभिलाष हमारी है।। पा आयु विजय आकाश छुओ, अपने कुल को यश धाम करो। चन्दा - सूरज हों मगन देख, गुरुओं का जग में नाम करो।। आनन्द लुटाती नदी बनो, खुशियों से भरे किनारे हों। हो जन्म सार्थक और सफल, पूरे अरमान तुम्हारे हों ।। हो उम्र हजारी हृष्ट - पुष्ट , कामना "प्राण" की भारी है। मंगलकारी हो जन्मदिवस, ऐसी अभिलाष हमारी है।। गिरेन्द्रसिंह भदौरिया "प्राण" "वृत्तायन" 957 स्कीम नंबर 51 इन्दौर पिन -452006 9424044284 / 6265196070
२०-८-२०२५
***
जीवेत शरद: शतम् शतम्...
सुदिनं सुदिनं जन्मदिनम्,
भवतु मंगलम् विजयीभव सर्वदा,जन्मदिनस्य हार्दिक शुभेच्छा:
चिरंजीवी यथा त्वं भो भविष्यामि तथा मुने !
रुपवान्वित्तवांश्चैव श्रिया युक्तश्च सर्वदा ! १ !
मार्कण्डेय नमस्तेस्तु सप्तकल्पान्तजीवन !
आयुआरोग्यसिध्द्यर्थं प्रसीद भगवन्मुने ! २ !
चिरंजीवी यथा त्वं तु मुनिनां प्रवरो द्विज !
कुरुष्व मुनीशार्दुल तथा मां चिरजीविनम ! ३ !
मार्कण्डेय महाभाग सप्तकल्पान्तजीवन !
आयुआरोग्यसिध्द्यर्थं अस्माकं वरदो भव ! ४ !
जय देवि जगन्मातर्जगदानन्दकारिणि !
प्रसीद मम कल्याणि नमस्ते षष्ठीदेवते !५!
त्रैलोक्ये यानि भूतानि स्थावराणि चराणि च !
ब्रह्माविष्णुशिवै:सार्थं रक्षां कुर्वन्तु तानि मे ! ६ !
***
हर दिन नया जन्म होता है, हर दिन आँख मूँदते हैं हम
साथ समय के जब तक चलते तब तक ही मंजिल वरते हम
सुख-दुःख धूप-छाँव सहयात्री, जब जो पाओ वह स्वीकारें-
साथ न कुछ आता-जाता है, जो छूटे उसका हो क्यों गम??
आपका आभार शत शत।
स्नेह पाकर शीश है नत।।
२०-८-२०२१
***
गीत -
*
कब-कब कितने जन्म हुए हैं
मरण हुए कब, कौन बताये?
बिसरा कर सारे सवाल हम
गीतों से मिलकर जी पाये
*
सूर्य उगा, गौरैया चहकी
बादल बरसे, बगिया महकी
खोया-पाया मिथ्या माया
भू की गोदी नभ की छाया
पिता न माता साथ रह गए
भाई-बहिन निज मार्ग पा गए
अर्धांगिनी सर्वांगिनी लेकिन
सच कह मुश्किल कौन बढ़ाये?
बिसरा कर सारे सवाल हम
गीतों से मिलकर जी पाये
*
घर-घर में चूल्हे माटी के
रीति-रिवाजों, परिपाटी के
बेटा बनकर बाप बाप का
जूता पहने एक नाप का
संबंधों की खाली गठरी
श्वास-आस अब तो मत ठग री!
छंद न जिनसे सध पाया वे
छंदहीनता मुकुट सजाये
बिसरा कर सारे सवाल हम
गीतों से मिलकर जी पाये
*
आभासी दुनिया भरमाये
दूर-निकट को एक बनाये
दो दिखता वह सत्य न होता
सत्य न दिखता, खोज थकाये
कथ्य भाव रस लय गति-यति पा
धन्य जन्म शारद से मति पा
चित्र गुप्त प्रभु, झलक दिखा दो
जब चाहो तब निकट बुला लो
राह तकें कब मिले बुलावा
चरण-शरण पा, भव तर पाये
बिसरा कर सारे सवाल हम
गीतों से मिलकर जी पाये
***
रज ने भेजी है वसुधा को पाती,
संदेसा लाई है धूप गुनगुनाती...
आदम को समझा इंसान बन सके
किसी नैन में बसे मधु गान बन सके
हाथ में ले हाथ
सुबह सुना दे प्रभाती..!!
***
मुक्तक
भावभरी शुभकामना, नर्मद नेह पुनीत
सलिल तृप्त संजीव हो, है आभारी मीत
स्नेह समीर प्रवह करे, तन-मन को संप्राण
जीवन को जीवन मिले, हो संकट से त्राण
*
जो हुआ अच्छा हुआ होता रहे
मित्रता की फसल दिल बोता रहे
लाद कर गंभीरता नाहक जिए
मुस्कराहट में थकन खोता रहे
*
कभी तो कोई हमें भी 'मिस' करे
स्वप्न में अपने हमें कोई धरे
यह न हो इस्लाह माँगे और फिर
कर नमस्ते दूर से ही वह फिरे
२०-८-२०२०
***
नवगीत
*
खूँटे से बँध
हम विचार-पशु
लात चलाते
सींग मारते।
*
पगुराते हैं
डकराते हैं
बिना बात ही
टकराते हैं
संप्रभुओं प्रति
शीश झुकाते
सत्य कब्र में
रोज गाड़ते
*
पल-पल लिखते
नर अतीत हैं
लिखें गद्य, अड़
कहे गीत हैं
सत्य-ग्रंथ को
चीर-फाड़ते
२०-८-२०१९
ए १/२५ श्रीधाम एक्सप्रेस
***
मुक्तक
जो हुआ अच्छा हुआ होता रहे
मित्रता की फसल दिल बोता रहे
लाद कर गंभीरता नाहक जिए
मुस्कराहट में थकन खोता रहे
*
कभी तो कोई हमें भी 'मिस' करे
स्वप्न में अपने हमें कोई धरे
यह न हो इस्लाह माँगे और फिर
कर नमस्ते दूर से ही वह फिरे
गीत-
*
कब-कब कितने जन्म हुए हैं
मरण हुए कब, कौन बताये?
बिसरा कर सारे सवाल हम
गीतों से मिलकर जी पाये
*
सूर्य उगा, गौरैया चहकी
बादल बरसे, बगिया महकी
खोया-पाया मिथ्या माया
भू की गोदी नभ की छाया
पिता न माता साथ रह गए
भाई-बहिन निज मार्ग पा गए
अर्धांगिनी सर्वांगिनी लेकिन
सच कह मुश्किल कौन बढ़ाये?
बिसरा कर सारे सवाल हम
गीतों से मिलकर जी पाये
*
घर-घर में चूल्हे माटी के
रीति-रिवाजों, परिपाटी के
बेटा बनकर बाप बाप का
जूता पहने एक नाप का
संबंधों की खाली गठरी
श्वास-आस अब तो मत ठग री!
छंद न जिनसे सध पाया वे
छंदहीनता मुकुट सजाये
बिसरा कर सारे सवाल हम
गीतों से मिलकर जी पाये
*
आभासी दुनिया भरमाये
दूर-निकट को एक बनाये
दो दिखता वह सत्य न होता
सत्य न दिखता, खोज थकाये
कथ्य भाव रस लय गति-यति पा
धन्य जन्म शारद से मति पा
चित्र गुप्त प्रभु, झलक दिखा दो
जब चाहो तब निकट बुला लो
राह तकें कब मिले बुलावा
चरण-शरण पा, भव तर पाये
बिसरा कर सारे सवाल हम
गीतों से मिलकर जी पाये
२०-८-२०१६
***
एक रचना :
मानव और लहर
*
लहरें आतीं लेकर ममता,
मानव करता मोह
क्षुब्ध लौट जाती झट तट से,
डुबा करें विद्रोह
*
मानव मन ही मन में माने,
खुद को सबका भूप
लहर बने दर्पण कह देती,
भिक्षुक! लख निज रूप
*
मानव लहर-लहर को करता,
छूकर सिर्फ मलीन
लहर मलिनता मिटा बजाती
कलकल-ध्वनि की बीन
*
मानव संचय करे, लहर ने
नहीं जोड़ना जाना
मानव देता गँवा, लहर ने
सीखा नहीं गँवाना
*
मानव बहुत सयाना कौआ
छीन-झपट में ख्यात
लहर लुटती खुद को हँसकर
माने पाँत न जात
*
मानव डूबे या उतराये
रहता खाली हाथ
लहर किनारे-पार लगाती
उठा-गिराकर माथ
*
मानव घाट-बाट पर पण्डे-
झंडे रखता खूब
लहर बहांती पल में लेकिन
बच जाती है दूब
*
'नानक नन्हे यूँ रहो'
मानव कह, जा भूल
लहर कहे चन्दन सम धर ले
मातृभूमि की धूल
*
'माटी कहे कुम्हार से'
मनुज भुलाये सत्य
अनहद नाद करे लहर
मिथ्या जगत अनित्य
*
';कर्म प्रधान बिस्व' कहता
पर बिसराता है मर्म
मानव, लहर न भूले पल भर
करे निरंतर कर्म
*
'हुईहै वही जो राम' कह रहा
खुद को कर्ता मान
मानव, लहर न तनिक कर रही
है मन में अभिमान
*
'कर्म करो फल की चिंता तज'
कहता मनुज सदैव
लेकिन फल की आस न तजता
त्यागे लहर कुटैव
*
'पानी केरा बुदबुदा'
कह लेता धन जोड़
मानव, छीने लहर तो
डूबे, सके न छोड़
*
आतीं-जातीं हो निर्मोही,
सम कह मिलन-विछोह
लहर, न मानव बिछुड़े हँसकर
पाले विभ्रम -विमोह
२०.८.२०१५
***
पंकज के शत दलों का, देव साथ दें साथ.
ज्ञान-परिश्रम-प्रेम के, तीन वेद हों हाथ..
गीत:
आपकी सद्भावना में...
*
आपकी सद्भावना में कमल की परिमल मिली.
हृदय-कलिका नवल ऊष्मा पा पुलककर फिर खिली.....
*
उषा की ले लालिमा रवि-किरण आई है अनूप.
चीर मेघों को गगन पर है प्रतिष्टित दैव भूप..
दुपहरी के प्रयासों का करे वन्दन स्वेद-बूँद-
साँझ की झिलमिल लरजती, रूप धरता जब अरूप..
ज्योत्सना की रश्मियों पर मुग्ध रजनी मनचली.
हृदय-कलिका नवल आशा पा पुलककर फिर खिली.....
*
है अमित विस्तार श्री का, अजित है शुभकामना.
अपरिमित है स्नेह की पुष्पा-परिष्कृत भावना..
परे तन के अरे! मन ने विजन में रचना रची-
है विदेहित देह विस्मित अक्षरी कर साधना.
अर्चना भी, वंदना भी, प्रार्थना सोनल फली.
हृदय-कलिका नवल ऊष्मा पा पुलककर फिर खिली.....
*
मौन मन्वन्तर हुआ है, मुखरता तुहिना हुई.
निखरता है शौर्य-अर्णव, प्रखरता पद्मा कुई..
बिखरता है 'सलिल' पग धो मलिनता को विमल कर-
शिखरता का बन गयी आधार सुषमा अनछुई..
भारती की आरती करनी हुई सार्थक भली.
हृदय-कलिका नवल ऊष्मा पा पुलककर फिर खिली.....
२०-८-२०१०
***
प्रीतम सबका एक जो, सबसे करता प्रीत.
ध्यान उसी का करें हम, गायें उसी के गीत.

गुरुवार, 9 सितंबर 2021

जन्म दिवस शुभकामना

जन्म दिवस शुभकामना 
*
खरे-खरे प्रतिमान रच जियें आप सौ वर्ष।
जीवन बगिया में खिलें पुष्प सफलता-हर्ष।।
चित्र गुप्त जिसका सकें उसे आप पहचान।
काया वासित है वही, कर्म देव भगवान।।
*
छंद शास्त्र : आंकिक प्रतिमान 
उलटी गणना 
दस हरि, नौ देवी नमन, अष्ट सिद्धि वसु योग। 
सप्त अग्नि, ऋषि, दिन, पुरी, लोक, रंग, नग भोग।।
छह दर्शन, रस, राग, ऋतु, शास्त्र, तंत्र, वेदांग। 
पाँच देव, नद, इन्द्रियाँ, प्राण, भूत, शर, स्वांग।।      
शिशु किशोर युव वृद्ध हैं, जग में केवल चार। 
भोर दिवस संध्या निशा, जाने सब संसार।।
गत अब आगत तीन हैं काल, मात्र दो द्वार। 
मृत्यु-जन्म के मध्य है, मात्र एक करतार।। 
जोड़-घटा ले शून्य को, पड़े न कुछ भी फर्क। 
गुणा-भाग हो शून्य का, मिले शून्य बिन तर्क।।
***  

शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

जन्म दिवस शुभ कामना:

जन्म दिवस शुभ कामना:
  अगस्त- 1-  अमर ज्योति 
                6-  सुनीता सानू
                8 -  डॉ. एस. एन. शर्मा 'कमाल'
               11 - सुरेन्द्र भूटानी 
               28 - श्याम सखा 'श्याम'  

सितंबर-  1 -  शार्दुला नोगजा
                8 -  अनूप भार्गव 
              10 - रविकांत 'अनमोल' 
              23 - रामधारी सिंह 'दिनकर' 

'दिनकर'  अमर अनूप है, किरण शार्दुला शांत
श्याम सखा अनमोल नभ-उर-वासी रवि कांत
देख सुनीता जिन्दगी, भू पर उतर सुरेंद्र
कहे कमल सम अमल हो, सचमुच धन्य नरेन्द्र
ज्यों की त्यों चादर रखूँ, ढाई आखर बांच
ज्ञान-कर्म दश अश्व का, रथपति बोलूँ सांच
वर्ष-ग्रंथि आगमन की, दर्पण से साक्षात्
क्या करना था क्या किया, पूछे नवल प्रभात
'सलिल' करे अभिषेक नित, चन्दन शोभित माथ
सदा रहे- है विनय यह, स्वीकारो हे तात!

बुधवार, 22 अगस्त 2012

जन्म दिवस शुभकामना मैं आभारी आपका संजीव वर्मा 'सलिल'.


View profile जन्म दिवस शुभकामना: मैं आभारी आपका  


Sanjiv verma 'salil' संजीव वर्मा 'सलिल'...


मैं आभारी आपका, बना रहे यह स्नेह.
जीवन की जय गा सकूँ, फिर हो देह विदेह..

चपल सलिल को मिल गया, देव कमल-आशीष.
अचल सचल हो चढ़ सका, देवों पर जगदीश..
*
आपकी शुभ कामना संबल हमारा
गये हैं सठिया नहीं फिर भी बिसारा.
मछेरे से कर रहे हैं नित्य विनती-
मदद दे हँसकर समेटूँ जग-पसारा..
*

sn Sharma का प्रोफ़ाइल फ़ोटो
sn Sharma ✆ ahutee@gmail.com द्वारा yahoogroups.com 
kavyadhara, vicharvimarsh


  परम आदरणीय आचार्य संजीव 'सलिल' जी को उनके जन्म-दिवस  पर
       सुख-समृद्धि, स्वस्थ सृजन-रत  तथा शतायु की कामना  के साथ 
  विशेष बधाई  एवम  हार्दिक  शुभ-कामनाएं    
    काव्य विशेषज्ञ एवं नम्रता के  साकार हस्ताक्षर
         स्वीकार कीजिये शुभ-कामनाएं जन्म दिवस पर
             चिन्तक साधक कविता सलिल सरोवर के इन्दीवर
                   देते रहें काव्यधारा को आशीर्वाद आचार्य  प्रवर 

                                                                                       कमल

Rajendra Swarnkar की प्रोफाइल फोटो
Rajendra Swarnkar ✆


glitterglitterglitter
 ॐ
जीवेम शरद: शतं 
            
    
जन्मदिन मुबारक
ईश्वर कृपा  बनाए रखें !
राजेन्द्र स्वर्णकार
************
**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**
~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~
¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤
♥आदरणीय आचार्य श्री संजीव वर्मा 'सलिल'  जी♥
सादर प्रणाम !
 सस्नेह अभिवादन !
*जन्मदिन की  हार्दिक बधाई !* 
**हार्दिक शुभकामनाएं !**   
***मंगलकामनाएं !***

राजेन्द्र स्वर्णकार
mobile  :  9314682626
¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤
~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~
**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**
***************************************
glitterglitterglitter





  manjumahimab8@gmail.com 
आद. सलिल जी,
विलम्ब हेतु क्षमा -याचना के साथ-
&lt:-P party  संजीव होकर  साहित्य  सलिल सरिता में  आप हम सबको ऐसे ही अवगाहन कराते रहें ....जन्मदिन की अनेकानेक शुभकामनाएं स्वीकारें.
जीवेम शरद: शतम्
श्रणयाम शरद: शतम्
प्रबुवाम शरद: शतम्
अवीना: स्याम शरद: शतम्
पश्येम शरद: शतम्
बुध्येम शरद: शतम्
पूषेम शरद: शतम्
भवेम शरद: शतम्
भूयेम शरद: शतम्
भूयसी शरद: शतम्
अशेष दुआओं के साथ-
मंजु महिमा.

मंजुल महिमा आपकी, रखा शीश पर हाथ.
जन्म सार्थक हो गया, 'सलिल' झुका ले माथ..

  ram kumar verma ✆ rv117502@gmail.com
)


sir
 pl send ur mob no i want to wish u a  (sweet sixy) happy birth day
       ramkumarverma

== Indira Pratap ✆ pindira77@yahoo.co.in द्वारा yahoogroups.com, kavyadhara



 
आचार्य संजीव जी ,

जन्म दिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ |
भगवान आपको शतायु करे और आप इसी तरह हमारा मार्ग दर्शन करते रहें |
इसी मनोकामना के साथ ----
---इन्दिरा



== vijay ✆ vijay2@comcast.net द्वारा yahoogroups.com  kavyadhara




संजीव जी, हार्दिक शुभकामनाएँ ।
विजय

  madhu sosi ✆ sosimadhu@gmail.com द्वारा yahoogroups.com 
kavyadhara


आ.संजीव जी 
ढेरों ढेर बधाई , ईश्वर  आपको स्वस्थ ,प्रसन्न व सुखी रखें ।
मधु

== Santosh Bhauwala ✆ santosh.bhauwala@gmail.com द्वारा yahoogroups.com 
kavyadhara

 
आदरणीय संजीव जी ,
काव्य कौशल को नमन,होती रहे बरसात 
जन्म दिन की बधाईयाँ, फुले-फले दिन रात
सादर
 संतोष भाऊवाला

  chaitanyajee1976@yahoo.co.in   
आचार्य सलिल को जन्मदिवस  की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं आपके स्वस्थ व दीर्घ आयु के लिए मंगल कामना.
धन्यवाद,
चैतन्य


Surender Bhutani ✆ suren84in@yahoo.com



आचार्य जी,
सालगिरह मुबारक हो लगता है अगस्त में बहुत लोगों का जन्म हुआ है 
सादर,
सुरेन्द्र
- prans69@gmail.com    प्रियवर सलिल जी ,
              ढेरों ही बधाईयाँ और शुभ कामनाएँ आपके जन्म दिवस पर .
                                                                       प्राण शर्मा


  - murarkasampatdevii@yahoo.co.in
  
आ. सलील जी,
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ |
सादर,
सम्पत 
श्रीमती संपत देवी मुरारका 
Smt. Sampat Devi Murarka
लेखिका, कवयित्री ,पत्रकार
Writer, Poetess, Journalist
Hand Phone +91 94415 11238 / +91 93463 93809
Home +91 (040) 2475 1412 / Fax +91 (040) 4017 5842

 - shishirsarabhai@yahoo.com   
आदरणीय संजीव जी,
जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएँ ! 
देर से शुभकामनाएँ भेजने के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ. किसी आवश्यक कार्य में  ऐसा उलझा कि अब कम्यूटर पर आ सका.
सादर,
शिशिर
- kanuvankoti@yahoo.com


तुम जियो हज़ारों साल, साल के  दिन हों पचास हज़ार ...!

आप  स्वस्थ, मस्त और व्यस्त रहें  ,

सादर,
कनु
*
kamlesh kumar diwan का प्रोफ़ाइल फ़ोटो
 
 
sanjeev ji shubhkamnayen


Pranava Bharti का प्रोफ़ाइल फ़ोटो
Pranava Bharti ✆ द्वारा yahoogroups.com 


vicharvimarsh
  आ.माननीय सलिल जी,
       पहले क्षमा-प्रार्थना फिर बधाई|
 हर पल शुभ का साथ हो,हर पल मंगल -वास ,
 पल-पल स्वस्थ,सफल बनें,प्रभु से बिनती खास|
 आलोकित जीवन रहे,सदा प्रसन्नता साथ ,
 वरद  -हस्त हो ईश का प्रणव की है ये आस |
        इसी आशा,विश्वास के साथ आपको 
  जन्म-दिवस की अनेकानेक मंगल कामनाएँ|
                  सादर 
              प्रणव भारती


  bodhisatvakastooriya
bodhisatva kastooriya




View profile == Narayanan...
happy birthday
View profile == Vinod Sharma...
  Birthday Alarm, 387 Tehama Street, San Francisco, CA 94103, USA.

Happy birthday to you. Many many happy returns of the day Sanjiv Verma

Just a quick email to wish you a very happy birthday today from everyone here at BirthdayAlarm.com.

Have a great birthday!

Xochi, Michael and Paul





. .LuNa..ty❤ Terry ❤





MzDeLoris
Photobucket
Photobucket
Photobucket

STELLL☆☆ THE HAMMER WANT YOU...

Recados para Facebook

Recados para Facebook

recados



! .Corina R. !
HAPPY BIRTHDAY MY FRIEND!
Kiss



╰☆╮❤ℒ☻ṽε❤ℙℯacℯ❤╰☆╮Tks Donny





**D~lirious**ᵗʰᵃᶰᵏ ʸᵒᵘGuillermo V**

HAPPY B~DAY DEAR FRIENDSmile
HAVE A GREAT DAY FILLED WITH LOVE
HOPE YOU GET SPOILED AND MANY LAUGHS 
**D~lirious, Holland**
Photobucket

Kamal S

JANM DIN MUBARAK

123tagged.Com

123tagged.Com

123tagged.Com

 

⚜ Gabrielle Maya ⚜





Acharya Sanjiv verma 'Salil'

http://divyanarmada.blogspot.com
http://hindihindi.in